darbhanga

15.12.2018 (दरभंगा) : विश्वविद्यालय संगीत एवं नाट्य विभाग, ललित कला संकाय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर, दरभंगा में आज दिनांक 15 दिसम्बर को सत्र 2016 -18 के चतुर्थ सेमेस्टर के नाट्य विषय छात्र-छात्राओं ने स्वदेश दीपक लिखित नाटक "कोर्ट मार्शल" का मंचन किया। नाटक का निर्देशन सुशांत कुमार ने तथा सम्पादन दीपक कुमार पप्पू ने किया। बचाव पक्ष के वकील तथा मेजर बी डी कपूर के अभिनय को खूब सराहना मिली। नाटक के सभी पात्रों ने जीवन्त अभिनय किया।

पुरूष पात्रों में राजेश कुमार, सुमित कुमार ठाकुर, विवेक कुमार, दीपक कुमार पप्पू, सुमन वृक्ष, सुनीत कुमार, सुशांत कुमार, अमित आनंद, श्याम कुमार कामत, अभय प्रताप तथा स्त्री पात्र के रूप में सुष्मिता ने भाग लिया। नाटक में प्रकाश व्यवस्था अभय प्रताप, सेट डिजाइन श्याम किशोर कामत, मेक अप राज कुमार, वस्त्र विन्यास राजेश कुमार, संगीत अक्षय कुमार तथा उद्घोषणा सुष्मिता कुमारी ने की।