darbhanga

01.01.2019 (दरभंगा) : दरभंगा जिला के145 वें स्थापना दिवस समारोह उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया। दो दिवसीय इस समारोह में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये गए। समारोह का विधिवत उद्घाटन करते हुए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने कहा की दरभंगा जिला सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। जिला के प्रगति में यहां के नागरिकों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सात निश्चय की योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय प्रगति हुई है एवं लोगों के सुख सुविधा में काफी विकास हुआ है। उन्होंने लोगों को हमेशा मिलजुलकर रहने व जिला को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर विधायक संजय सरावगी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के सम्मिलित प्रयास से दरभंगा जिला में चहुमुखी विकास हुआ है। विधायक अमरनाथ गामी ने स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों को पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार हर तबके के लोगों के विकास के लिए कृत संकल्पित है। इस अवसर पर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिला ने विगत वर्षों में विकास की राह में लंबे सफर को तय किया है। जिला में विभिन्न बाईपास सड़कों के निर्माण, दिल्ली मोर बस स्टैंड का उद्घाटन, हर घर बिजली, गंडौल बिरौल सड़क तथा किसानों के लिए डेडीकेटेड बिजली फीडर के दिशा में भी उल्लेखनीय काम हुए हैं। सात निश्चय की अन्य सभी योजनाओं सहित हर घर शौचालय निर्माण के काम में भी जिला ने उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया है। विगत वर्ष में स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत 26 करोड़ से अधिक का लोन विद्यार्थियों में वितरित किया गया है। दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई सेवा जल्दी शुरू हो इसके लिए भी जिला प्रशासन पूरी मेहनत करेगा। जिला में 5 जगहों पर रेलवे ओवरब्रिज स्वीकृत हो चुके हैं तथा जाम से स्थाई मुक्ति के लिए 7 जगहों पर फ्लाईओवर के निर्माण का काम होना है। इसके लिए भी जिला प्रशासन सजग है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग मिलकर जिला को एक नई ऊंचाई देंगे। कार्यक्रम में उन मुखिया को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने-अपने पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाया है। इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि गण एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

darbhanga

स्थापना दिवस के अवसर पर पहले दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किए तथा बहुभाषीय कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमें संस्कृत, मैथिलि, हिंदी, उर्दू में एक से एक बढ़कर एक कवियों ने काव्य पाठ किया।

darbhanga

स्थानीय कविगण के अलावे इलाहबाद, बनारस, गाजीपुर व कई जगहों से आये हुए कवियों द्वारा पाठ किये हास्य-व्यंग्य के चासनी में श्रोता ठहाके लगाकर हॅसते रहे।

darbhanga

145 वें स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन संध्या बेला के कार्यक्रम में डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने समाहरणालय परिसर में पौधरोपण किया।

darbhanga

इस अवसर पर उन्होंने 145 कैंडल जलाकर केक काटा तथा सभी लोगो को धन्यवाद देते हुए नव वर्ष की शुभकामनाये दी।