December 29, 2018

21.12.2018 (दरभंगा) : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के नवनिर्वाचित छात्र संघ की अध्यक्षा मधुमाला कुमारी ने सीनेट की बैठक में छात्र हितों के लिए विभिन्न मांगों को रखा। जिसमे शैक्षणिक वातावरण का बेहतर माहौल, गुणवत्ता युक्त शिक्षा, सभी कॉलेजों में पुस्तकालय की उत्तम व्यवस्था, शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई आदि की बेहतर व्यवस्था हेतु ध्यान आकर्षित करवाया। उन्होंने कहा की कॉलेज कैंपस में असामाजिक तत्वों द्वारा प्रवेश कर पठन-पाठन के माहौल को अव्यवस्थित किये जाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने इस समस्या के समाधान हेतु उचित प्रबंध करने का अनुरोध सीनेट में उपस्थित सभी सदस्यों से किया।