DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

वोटर हेल्प लाईन नंबर -1950 की हुई स्थापना

January 17, 2019
patna

17.01.2019 (पटना) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम पटना, कुमार रवि ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार आम जन/मतदाताओं की समस्याओं एवं सुझाव के लिए जिला सम्पर्क केन्द्र (District Contact Centre) वोटर हेल्प लाईन की स्थापना की गई है, जिसका नम्बर-1950 है। उन्होंने बताया कि पटना समाहरणालय स्थित इस हेल्प लाईन नम्बर पर पटना जिला के आम नागरिक या मतदाता Landline, BSNL, AIRTEL, JIO आदि दूरभाष से 1950 डायल कर मतदाता एवं मतदान संबंधी सूचना प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। आम जन एवं कोई भी मतदाता, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, शुद्ध करने आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला सम्पर्क केन्द्र के हेल्प लाईन नं0-1950 डायल कर प्राप्त कर सकते हैं। आमजन या कोई भी मतदाता ईपिक कार्ड एवं मतदाता फोटो पहचान पत्र के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया की जिला सम्पर्क केन्द्र के हेल्प लाईन नं0-1950 पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी के संबंध में जानकारी एवं दिव्यांग मतदाताओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हेल्प लाइन नंo -1950 10.30 बजे पूर्वाह्न से 05.00 बजे अपराह्न तक कार्यरत है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिला सम्पर्क केन्द्र के नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन मोईज उद्दीन हैं।

मुंगेर में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का हुआ उद्घाटन

January 17, 2019
patna

16.01.2019 (DarbhangaOnline Desk) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर जिले के रमनकाबाद, हवेली खगड़पुर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, टेटियाबंबर प्रखंड सह अंचल भवन एवं बरियारपुर रेल ऊपरी सेतु का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सात निश्चय योजना के तहत हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, महिला आई0टी0आई0, जी0एन0एम0 संस्थान एवं पारा मेडिकल संस्थान खोल रही है। हरेक सबडिवीजन में आई0टी0आई0 एवं ए0एन0एम0 संस्थान खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंगेर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज के लिये जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण शुरुआत में दिक्कतें आयी लेकिन कृषि फॉर्म की जमीन हस्तान्तरित कर दी गयी है, जल्द ही काम शुरु हो जाएगा। मुंगेर में हाल ही में विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। वानिकी इंस्टीच्यूट भी बनाया गया है। बेगूसराय में मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है और जमुई में केंद्र सरकार के द्वारा मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। बेहतर आवागमन के कारण मुंगेर से भागलपुर, जमुई, बेगूसराय जाना अब आसान हो गया है। सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलना आसान नहीं है क्योंकि इसके लिए बहुत जमीन की आवश्यकता होती है और ज्यादा संसाधन की जरुरत होती है साथ ही इसमें समय भी बहुत लगता है। उन्होंने कहा कि बेतिया, मधेपुरा और पावापुरी में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। सरकार ने इसके बाद तीन जगहों और बाद में अन्य पांच जगहों पर मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेक क्षेत्र में काम किए जा रहे हैं। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक काम किए गए हैं। मुंगेर प्रमंडल के अंतर्गत ढेर सारे काम किए गए हैं और अन्य कई योजनाओं पर काम चल रहा है। यहां उपस्थित मंत्रियों ने अपने विभाग से संबंधित किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। आज जमुई-खड़गपुर-बरियारपुर पथ पर रेलवे उपरी पुल का उद्घाटन किया गया है। इससे आवागमन में सहुलियत होगी। मुंगेर रेल सह सड़क पुल का मैंने आज हवाई सर्वेक्षण किया है। रेल पुल तो चालू हो गया है लेकिन सड़क पुल के लिए एप्रोच रोड बनाने में जो कठिनाई आ रही है उसे दूर करने का मैंने निर्देश दिया है। जल्द से जल्द मुआवजा देकर यह काम शुरु किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भीम बांध को मैंने देखा और उसकी बेहतरी के लिए उपमुख्यमंत्री ने पहल शुरु कर दी है। यह इको टूरिज्म के लिए अच्छी जगह साबित होगी। यहां गरम पानी का झरना है जो ज्यादा गरम रहता है। अलग से महिला एवं पुरूषों के लिये कुंड का निर्माण किया गया है ताकि लोग उसमें स्नान कर सकें। उन्होंने कहा कि 30 करोड़ की लागत से कोल्ड मिक्सड टेक्नोलॉजी से एन0एच0 333 से जोड़ते हुए 9 कि0मी0 की सड़क भीम बांध तक जाने के लिए बनायी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज टेटियाबंबर प्रखंड मुख्यालय सह अंचल भवन का उद्घाटन हुआ है। अब लोगों को इससे काफी सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि 1950-60 दशक में बनाए गए बिहार के सभी पुराने जर्जर प्रखंड भवनों का पुनः निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हर घर तक बिजली पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम न्याय के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। हर इलाके और हर तबके का विकास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुंगेर एक ऐतिहासिक भूमि है। यह कर्ण की भूमि है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा योग संस्थान है। स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी ने इस जगह का चयन किया था। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित लोगों से कहा कि राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 12 वीं पास विद्यार्थियों को आगे पढ़ने के लिए 4 लाख तक का ऋण मुहैया कराया जा रहा है। छात्रों को यह 4 प्रतिशत की ब्याज दर पर, छात्राओं, ट्रांसजेडरों एवं दिव्यांगों को 1 प्रतिशत के साधारण ब्याज दर पर यह उपलब्ध है। पढ़ाई पूरी करने के बाद इसे 42 अंशों में लौटाना है और जो सक्षम नहीं होंगे उनका ऋण माफ भी किया जा सकता है। इस ऋण में दसवीं पास पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी शामिल किया गया है। राज्य का जी0ई0आर0 (ग्रॉस इनरॉलमेंट रेसियो) 13.9 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय औसत 24 प्रतिशत है। हमलोगों ने 24 प्रतिशत से ज्यादा जी0ई0आर0 बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। 4 हजार जूनियर इंजीनियरों की बहाली के लिए तकनीकी चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। कुछ ही दिनों में 20 हजार जूनियर इंजीनियरों को सर्वेक्षण कार्य में लगाया जाएगा। इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, आई0टी0आई0 आदि शिक्षा प्राप्त करने वालों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य का बजट 1 लाख 80 हजार करोड़ रूपये का हो गया है। स्पष्ट है कि बिहार प्रगति कर रहा है। कुछ लोग भ्रम का माहौल पैदा करना चाहते हैं। घृणा एवं नफरत का माहौल पैदा करना चाहते हैं उससे सतर्क रहने की जरुरत है। आपसी प्रेम, भाईचारे का माहौल बनाकर आगे बढ़ना होगा तभी विकास का लाभ लोगों तक पहुंचेगा। प्रेम-शांति-सद्भाव का माहौल बनाए रखना है। बाल विवाह, दहेज प्रथा के खिलाफ एवं नषामुक्ति के समर्थन में अभियान चलाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा की जरुरत है।

उन्होंने निर्देष दिया कि इस राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 200 से 250 लड़कियों के लिए एवं 300 से 400 लड़कों के रहने के लिये छात्रावास की व्यवस्था, टीचर, स्टॉफ के रहने का प्रबंध कैंपस में किया जाए। इसके लिए राषि उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को पढ़ाएं। नयी-नयी तकनीक आ गयी है उसका उपयोग करें। बिहार के बाहर जो दूसरे राज्यों में इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं पॉलिटेक्निक कॉलेजों में पढ़ने जाते थे उनकी अब संख्या घटने लगी है।

उन्होंने कहा कि सभी मन लगाकर पढ़ें, आप ठीक से पढ़ेंगे तभी आगे बढेंगे और परिवार एवं समाज का भी भला करेंगे, साथ ही राज्य और देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।

Voter Awareness Forum का हुआ उद्घाटन

January 17, 2019
darbhanga

16.01.2019 (दरभंगा) : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह द्वारा Voter Awareness Forum का उद्घाटन समाहरणालय स्थित सभागार में किया गया। इस अवसर पर डीएम ने अपने सम्बोधन में बताया कि Voter Awareness Forum गठन करने का उद्धेश्य विभिन्न संगठनों यथा - सरकारी/गैर-सरकारी संगठनों के सदस्यों के बीच निर्वाचक अभिरूचि जागृत करना है। उन्होनें कहा कि Voter Awareness Forum के दो मुख्य घटक है। पहला Check Your Name तथा दूसरा Build the Ballot है। Check Your Name के अन्तर्गत मतदाता अपना निर्वाचक सूची में नाम, भाग संख्या, मतदान केन्द्र के विषय में जानकारी, नाम पंजीयन, विलोपन, संशोधन के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते है। Build the Ballot कार्यक्रम के अन्तर्गत मत पत्र का निर्माण, मत पत्र में अभ्यर्थियों की संख्या, नोटा आदि के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ

January 15, 2019
darbhanga

15.01.2019 (दरभंगा) : डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की उपस्थिति में लहेरियासराय स्थित माउंट समर स्कूल में खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डीएम ने अपने बच्चों को भी खसरा-रूबेला का टीका लगवाया। उन्होंने सर्वप्रथम सभी को मकर संक्रांति की शुभकामना दी एवं कहा कि 09 माह से 15 साल तक के बच्चों को यह टीका लगाया जाएगा। यह अभियान 02 सप्ताह तक निजी तथा सरकारी विद्यालयों में, अगले 02 सप्ताह आंगनवाड़ी केंद्रों में एवं आख़िरी 01 सप्ताह छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण हेतु चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक घातक बीमारी है। खसरा से बच्चों की रोग प्रतिरोधक छमता घट जाती है, उन्हें डायरिया, निमोनिया हो सकता है एवं उनकी मृत्यु भी हो सकती है। रूबेला से बच्चों में अंधापन, बहरापन, मानसिक मंदता एवं दिल की बीमारी हो सकती है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह सपरिवार आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय पहुंचे, जहाँ उन्होंने दीप प्रज्वलित कर इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को खसरा-रूबेला टीकाकरण के प्रमाण पत्र भी वितरित किये।

कार्यक्रम में उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. डी. के मिश्र ने कहा कि मकर संक्रांति के शुभ दिन से इस अभियान की शुरुआत हुई है और जिस प्रकार पोलियो को जड़ से मिटाया गया है उसी प्रकार खसरा-रूबेला को भी जड़ से मिटाने का संकल्प हम सभी लें। ज़िला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह टू इन वन टीका है। पूर्णतः सुरक्षित है, एवं दो घातक बीमारियों से हमारी इस पीढ़ी और अगली पीढ़ी को बचाएगा। गर्भवती महिलाओं को रूबेला होने से उसके बच्चे को अंधापन, बहरापन, दिव्यांगता हो सकती है। इसलिए अगली पीढ़ी को बचाने के लिए यह टीका आवश्यक है।

मकर संक्रांति

January 15, 2019
darbhanga

15.01.2019 (DarbhangaOnline Desk) : नई दिल्ली स्थित मैथिली-भोजपुरी अकादमी,प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, मैथिल पत्रकार ग्रुप एवं प्रेस एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से प्रेस क्लब में मकर संक्रांति पर्व को मनाया। इस अवसर पर खिचड़ी के साथ ही चूडा-दही, तिलकूट, लाई और चुरलाई जैसे व्यंजनों का उपस्थित लोगों ने स्वाद चखा और एक-दूसरे को मकर संक्रांति की बधाई दी। मैथिली भोजपुरी अकादमी के उपाध्यक्ष नीरज पाठक ने इस अवसर पर कहा कि मकर संक्रांति हमारी संस्कृति और प्राचीन सभ्यता का परिचायक है। यह परिवर्तन का साक्षी पर्व भी कहा जाता है। हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि इस अवसर पर न केवल बाहरी बल्कि अपने अंतरमन में परिवर्तन लाएं। अपने देश, गृह राज्य और स्थानीय परिवेश की उन्नति के लिए मिलकर काम करें। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के जितेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रेस क्लब देशभर के पत्रकारों की एक प्रतिनिधि संस्था है। हमारा यह सदैव प्रयास रहा है कि हम सभी वर्ग के उत्सव को मिलकर मनाएं और यह परंपरा प्रेस क्लब की स्थापना के साथ 1958 से चली आ रही है।

darbhanga

बिहार के दरभंगा में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्यों ने भी लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी में मकर संक्रांति हर्षोउल्लास के साथ मनाया। जिसमे पत्रकारों ने एक दूसरे को मकर सक्रांति की बधाई दी तथा इस पावन अवसर पर दही-चुड़ा, लाई आदि का स्वाद भी चखा। इस अवसर पर यूनियन की जिला इकाई की बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमरेश्वरी चरण सिन्हा ने कहा कि बिहार में पत्रकारों पर आए दिन हमले हो रहे हैं। न तो पुलिस और न ही मीडिया घराने उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी ले रहे हैं। ऐसे में जोखिम भरे माहौल में पत्रकार काम कर रहे हैं। उनकी जान-माल की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए जाने चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र में पत्रकार सुरक्षा कानून की तर्ज पर बिहार में भी कानून की मांग की। बैठक में दरभंगा जंक्शन के अनारक्षित और आरक्षण केंद्र पर पत्रकारों के लिए अलग काउंटर बनाने की मांग का प्रस्ताव भी पारित किया गया। उन्होंने कहा की इसके लिए यूनियन का प्रतिनिधिमंडल स्टेशन प्रबंधक और डीआरएम से मिलकर एक ज्ञापन सौंपेगा।

बैठक में महासचिव शशि मोहन "भारद्वाज", संजीव कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार चौधरी, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, राजीव रंजन झा, फिरदौस अली, दीपक कुमार झा, संतोष कुमार मंडल, सुभाष चन्द्र सिंह, उत्तम सेन गुप्ता, तपेश्वर झा, प्रभाष रंजन, पुनीत कुमार सिन्हा, विजय कुमार राय, पवन कुमार झा, प्रवीर कुमार, रवि कुमार, आशीष कुमार सिंह, मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार, रवि खण्डेलवाल आदि ने विचार रखे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।