darbhanga

16.01.2019 (दरभंगा) : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह द्वारा Voter Awareness Forum का उद्घाटन समाहरणालय स्थित सभागार में किया गया। इस अवसर पर डीएम ने अपने सम्बोधन में बताया कि Voter Awareness Forum गठन करने का उद्धेश्य विभिन्न संगठनों यथा - सरकारी/गैर-सरकारी संगठनों के सदस्यों के बीच निर्वाचक अभिरूचि जागृत करना है। उन्होनें कहा कि Voter Awareness Forum के दो मुख्य घटक है। पहला Check Your Name तथा दूसरा Build the Ballot है। Check Your Name के अन्तर्गत मतदाता अपना निर्वाचक सूची में नाम, भाग संख्या, मतदान केन्द्र के विषय में जानकारी, नाम पंजीयन, विलोपन, संशोधन के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते है। Build the Ballot कार्यक्रम के अन्तर्गत मत पत्र का निर्माण, मत पत्र में अभ्यर्थियों की संख्या, नोटा आदि के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते है।