DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

एक-एक वोट का है महत्व

March 29, 2019
Dbg

29.03.2019 (दरभंगा) : लोकतांत्रिक दायित्वों को निर्वह्न करना हर एक व्यस्क नागरिक का कर्तव्य है। इस समय देश में लोक सभा आम चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव में अधिकाधिक मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें यह सुनिश्चित करने की जबावदेही स्वीप कोषांग की है। जिला के निर्वाचकों को मतदान करने हेतु जागरूक करना होगा। उन्हें यह बताना होगा कि उनके एक-एक वोट का महत्व है। उन्हें वोट के महत्व को समझाना है। उक्त बातें लोक सभा आम निर्वाचन चुनाव, 2019 में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु आयोजित जिला कोर कमिटी की बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा।

उन्होंने विगत चुनावों में अपेक्षाकृत कम मतदान प्रतिशत वाले विधान सभा क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियाँ तेज करने का निदेश दिया। उन्होंने लोक सभा निर्वाचन के प्रति आम लोगों की उत्सुकता बढ़ाने हेतु कुछ इनोवेटिव कार्यक्रम भी कराने को कहा। फस्र्ट टाइम वोटर की उत्सुकता को कैमरे में कैद कर एल.ई.डी. स्क्रीन पर डिस्पैच किया जायेगा। ताकि अन्य लोग भी इसका हिस्सा बनने के लिए आतुर हों। वहीं एक्सेसिबुल मतदान के तहत पी.डब्लू.डी. वोटरों को मतदान केन्द्र पर सभी जरूरी सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा।

स्वीप कोर कमिटी की बैठक में उपस्थित जिला स्वीप आइकॉन द्वारा सुझाव दिया गया कि निर्वाचन का वातावरण निर्माण करने हेतु कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, स्थानीय भाषा में प्रचार सामग्री एवं फ्लैक्स/बैनर/हैंडबिल का प्रकाशन, महाविद्यालयों/विश्वविद्यालय कैम्पस में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन आदि शामिल है। जिसे जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अनुमादित किया गया। जिला स्वीप कोर कमिटि में मतदाता जागरूकता हेतु कई कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत शहर के प्रमुख स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट विकसित करने, मतदान का संदेश लिखने, गैस बैलून संस्थापित करने, हस्ताक्षर अभियान चलाने, 18-22 वर्ष के युवा वर्ग को निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी करने हेतु कॉलेज /विश्वविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराने का निर्णय किया गया। शहरी क्षेत्र एवं प्रखण्ड स्तर पर प्रमुख स्थलों में फ्लैक्स लगाने एवं सभी दस विधान क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक चलाकर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 50 प्रतिशत से कम संख्या वाले वोटरो के बीच पोस्टर हैण्डबिल्स एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। 18 से 22 वर्षों के बच्चों के बीच कार्यशाला आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान, प्रभात फेरी, पत्र लेखन एवं अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला अनुमण्डल एवं सभी प्रखण्ड स्तर पर पोस्टर, हैंडबिल्स, पम्फलेट के माध्यम से रेलगाड़ी/बस में चिपका कर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रत्येक दिन कार्यक्रमों को स्वीप कोषांग के वेबसाईट/वाट्सएप के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

31 के विरूद्ध सी.सी.ए. का प्रस्ताव तथा 17 लोगों पर सी.सी.ए. के तहत कार्रवाई हेतु आदेश

March 24, 2019
Dbg

23.03.2019 (दरभंगा) : लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने तथा भयमुक्त वातावरण में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गैर-कानूनी गतिविधियों में सलिप्त/आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अबतक 31 व्यक्तियों के विरूद्ध सी.सी.ए. के तहत कार्रवाई करने का प्रस्ताव जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा को भेजा गया है, जिसमें जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा द्वारा 17 व्यक्तियों पर सी.सी.ए. के तहत कार्रवाई हेतु आदेश निर्गत कर दिया गया है। वहीं आपराधिक व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई हेतु पुलिस के साथ एफ.एस.टी., एस.एस.टी. द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर लगातार दविश बनायी जा रही है। थाना एवं एफ.एस.टी./एस.एस.टी. के द्वारा वाहनों की सघनता से जाँच कर गैर-कानूनी आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है। वाहनों की जाँच में वाहन मालिकों से अबतक 25 लाख 90 हजार 614 रूपया वसूली हुई है। वहीं पुलिस के द्वारा 18,632 लीटर शराब जब्त की गई है। आपराधिक प्रवृत्ति के 6527 व्यक्तियों के विरूद्ध गैर जमानती वारंट निर्गत किया गया है। 2001 व्यक्तियों से बंध पत्र भरवाया गया है। कुल 258 भेद्द टोले की पहचान हुई है। वहीं 884 व्यक्ति ऐसे चिन्ह्ति किये गए हैं जिसके द्वारा गड़बड़ी फैलायी जाने की आशंका है।

स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने का है लक्ष्य, तैयारी जोर-शोर से

March 19, 2019
Patna

19.03.2019 (पटना) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुमार रवि द्वारा आज शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं सहभागितापूर्ण लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु श्रीकृष्ण स्मारक भवन में सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, फ्लाइंग स्क्वायड (FS) एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम (SST) के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का यह दायित्व है कि अपने सेक्टर के अंदर अवस्थित 10-12 मतदान केन्द्रों की पूर्ण जिम्मेवारी का निर्वाहन करते हुए मतदान के दिन क्या-क्या जरूरी है, सारी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करायें। अपने अधिनस्थ सभी मतदान केन्द्रों को एक पेज पर नजरी नक्शा बनाये जिसमें भेद्य टोला को भी चिन्हित करें एवं हमेशा साथ रखें। उन्होंने कहा की सेक्टर के सभी मतदान केन्द्र आधा घंटा के अंदर कवर करेंगे अन्यथा प्रखंड विकास पदाधिकारी से अतिरिक्त मोटरसाईकिल की व्यवस्था करायेंगे। सभी सेक्टर पदाधिकारी, मतदान स्तरीय पदाधिकारी से पी0डब्लू0डी0 मतदाता की सूची प्राप्त कर अपने साथ रखेंगे। सेक्टर पदाधिकारी ए0एस0डी0 मतदाता की सूची अपने साथ रखेंगे। सेक्टर पदाधिकारी विगत चुनाव का मतदान प्रतिशत प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्राप्त कर अपने साथ रखेंगे। मतदान केन्द्र पर शेड का सर्वे कर शेड लगवाने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी से अनुरोध करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के आदेशनुसार दिव्यांग मतदाताओं को टोला से मतदान केन्द्र तक ले जाने हेतु ई-रिक्शा चलाने की व्यवस्था करेंगे। मतदान केन्द्र पर रैम्प एवं व्हील चेयर की व्यवस्था के साथ फोटो पहचान पत्र वितरित करेंगे। फोटो वोटर स्लीप वितरित करना एवं जो वितरित नहीं होता है उसे अल्फावेटिकल रूप में सूचीबद्ध कर सील करते हुए वापस लौटायेंगे। 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्र को चिन्हित कर वहाँ लाईट एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर न्यूनतम आधारभूत सुविधाएं, यथा-मतदान के लिए फर्नीचर, बिजली, पानी, रैम्प, अगर मतदान केन्द्र पर शेड की व्यवस्था नहीं है तो शेड की व्यवस्था करायेंगे।उन्होंने कहा की ई0वी0एम0 एवं वीवीपैट रखने की जगह पर पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था हो। वीवीपैट कभी धूप में नहीं रखा जाय। धूप में रखने से वी0वी0पैट0 खराब हो सकता है। वरिष्ठ नागरिकों के बैठने के लिए बेंच एवं डेस्क की व्यवस्था करायेंगे। सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्रान्तर्गत सेंसिटिव एरिया का पहचान कर लेंगे। जिस पर असमाजिक तत्वों के द्वारा कमजोर वर्ग के मतदाताओं को डरा-धमका कर मतदान कराने की संभावना है। All Women बूथ की पहचान करेंगे। जिस मतदान केन्द्र पर सभी मतदान कर्मी एवं पुलिस पदाधिकारी महिला होंगी। चलंत मतदान केन्द्र एवं मोडल मतदान केन्द्र की पहचान करेंगे। नदी पार के मतदान केन्द्रों के लिए नाव की व्यवस्था है या नहीं इससे सुनिश्चित कर लें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रतिनियुक्त फ्लाइंग स्क्वायड (FS) एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम (SST) को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि गठित फ्लाइंग स्क्वायड (FS) एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम (SST) अपने-अपने क्षेत्रों के अंतर्गत आवा-जाही के मार्ग पर अवस्थित चेक पोस्ट/नाका पर रह कर भारी मात्रा में नकद, अवैध शराब, अवैध शस्त्र, बैनर, पोस्टर, पम्पलेट तथा कोई भी संदेहास्पद वस्तु की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखेंगे तथा चेकिंग की पूरी प्रक्रिया की विडियोग्राफी करायेंगे। सेक्टर पदाधिकारी एवम पुलिस पदाधिकारी के साथ वीडियोग्राफर प्रतिनियुक्त रहेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकार ने कहा कि फ्लाइंग स्क्वायड (FS) एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम (SST) जहां व्यय अधिक होने की संभावना है, वहां जगह बदल-बदल कर अपने-अपने क्षेत्र में अलग-अलग प्वाईंट पर चेकिंग करेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि यदि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश का उल्लंघन का मामला पाया जाता है अथवा कोई अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित टीम के द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। अगर कोई सामान किसी राजनीतिक दल या अभ्यर्थियों के द्वारा भारी मात्रा में ले जाया जा रहा है तो उसे जप्त कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। बहुमूल्य धातु यथा-सोना, चांदी एवं प्लेटिनम एक किलो से अधिक ले जाया जा रहा है तो उसे जप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने बताया कि कोई भी अभ्यर्थी या राजनीतिक दल 10000/- रुपये से अधिक नकद व्यय नहीं कर सकते हैं। 10000/- रुपये तक ही नगद व्यय कर सकते हैं। कोई भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी 50000/- से अधिक की राशि राजनीतिक परियोजन से ले जा रहे हैं तो उसे सन्देहास्पद मानकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। लेकिन ध्यान रहे कि आम आदमी को परेशानी न हो। अगर चेकिंग के दौरान 10 लाख से अधिक की नकद राशि पायी जाती है तो आयकर विभाग को खबर कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर गठित व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के द्वारा विधान सभा वार फ्लाइंग स्क्वायड (FS) एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम (SST) का दैनिक अनुश्रवण किया जायेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि cVigil एप पर जो शिकायत आती है, उसका समाधान 100 मिनट के अंदर किया जाना है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि ELe-Traces एप को डाउनलोड करें, इस एप के माध्यम से आपके द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं लोकेशन की जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाचन आयोग को मिलता रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कोई राजनीतिक दल पोस्टर, बैनर और फ्लैक्स निजी सम्पति के उपर लगाता है तो इसका लिखित अनुमति संपत्ति के मालिक से लेना होगा। शहरी क्षेत्र में इसकी जांच नगर निगम के पदाधिकारी करेंगे। सरकारी संपत्तियों या सार्वजनिक स्थानों पर किसी तरह का पोस्टर बैनर, झंडा कटाउट नहीं लगाया जा सकता है। निजी वाहनों पर छोटे पोस्टर लग सकते हैं। व्यवसायिक वाहनों पर कोई भी पोस्टर बैनर या झंडा तब तक नहीं लगाया जा सकता जब तक की निर्वाची पदाधिकारी की अनुमति न प्राप्त हो जाए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सभी सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, फ्लाइंग स्क्वायड (FS) एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम (SST) के पदाधिकारियों के साथ बैठक प्रत्येक शनिवार को करेंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड स्तपर पर प्रत्येक बुधवार को सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, फ्लाइंग स्क्वायड (FS) एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम (SST) के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि ई0वी0एम0/वीवीपैट मशीन की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे तथा अपने क्षेत्र में सतर्क एवं तटस्थ रहकर कार्रवाई करेंगे।

इस अवसर पर एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा कि सभी सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, फ्लाईंग स्क्वायड (FS) तथा स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) के पदाधिकारी की भूमिका लोक सभा निर्वाचन, 2019 में अतिमहत्वपूर्ण है। एसएसपी ने कहा कि भेद्य टोलों की पहचान कर असमाजिक तत्वों एवं संगीन अपराधियों के उपर की गई कार्रवाई की नियमित सूचना देंगे। सभी पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाकर, मिलजुल कर समय-सीमा के अंदर सिस्टमैटिक तरीके से एक साथ कार्य करें, ताकि स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने का लक्ष्य पूरा हो सके।

होली पर्व पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध, सी.सी.टी.वी. एवं वीडियो कैमरे से होगी निगरानी

March 19, 2019
Dbg

19.03.2019 (दरभंगा) : होली पर्व - 2019 को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु डीएम डॉo त्यागराजन एस.एम. एवं एसएसपी बाबू राम के द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर दिया गया है। जिले में कुल 395 जगहों को चिहिन्त कर दण्डाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है जो कि पूरी स्थिति पर नजर रखेंगे। यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से चले इसे सुनिश्चित कराने की जवाबदेही प्रभारी यातायात को दिया गया है। शहरी क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था संधारण करने/राहजनी/छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम हेतु स्पेशल गश्ती हेतु सी.आई.ए.टी. बल की प्रतिनियुक्ति किया गया है। दंगा/फसाद आदि के रोकथाम हेतु क्यू.आर.टी. टीम की भी तैनाती की गई है जो कि आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थलों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए है। वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है, जिससे घटनाओं पर नजर रखी जा सकेगी। अग्निशमण पदाधिकारी को फायर टेंडर के साथ मुस्तैद रहने हेतु निदेश दिया गया है।

होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की जिम्मेवारी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, दण्डाधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष, ओ0पी0अध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी की होगी। सभी अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने अनुमण्डल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे। वहीं जिला के संपूर्ण सुरक्षा प्रभार में अपर समाहर्ता, दरभंगा रहेंगे।

होली पर्व के अवसर पर दिनांक 20.03.2019 से 22.03.2019 तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या - 06272-240600 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी विभूति रंजन चौधरी, अपर समाहर्ता, दरभंगा (मो0-9473191318) को बनाया गया है। अग्निशमण पदाधिकारी दरभंगा होली पर्व के अवसर पर अग्निशमण दस्ता की एक टुकड़ी को जिला नियंत्रण कक्ष में दिनांक 20.03.2019 से 22.03.2019 तक के लिए रखेंगे ताकि समय पर उसका उपयोग किया जा सके।

उन्होंने बताया की राज्य सरकार के नयी उत्पाद नीति के अनुसार शराब/ताड़ी-भांग इत्यादि के रखने एवं बिक्री करने तथा शराब पीने पर रोक है। थाना/ओ0पी0 अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में सघन गश्ती करेंगे और चोरी-छीपे शराब/ताड़ी-भांग इत्यादि के रखने एवं बिक्री करने वाले तथा शराब पीने वाले के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सादगी से मनाया जाना चाहिए

March 17, 2019
Dbg

17.03.2019 (दरभंगा) : होली को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित किया गया। 20 मार्च की रात्रि में संवत जलाया जायेगा एवं 21 मार्च को होली मनाया जायेगा। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा जिला प्रशासन को भरोसा दिलाया गया की दरभंगा जिला में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएंगे। शांति समिति के सदस्यों द्वारा यह भी ध्यान दिलाया गया की पर्व त्यौहार के अवसर पर प्रशासनिक वयवस्था चुस्त दुरुस्त रहे ताकि किसी अप्रत्याशित घटना पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके। सभी सुझाव को डीएम एवं एसएसपी द्वारा संज्ञान लेते हुए पूर्ण कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा की संवेदनशील स्थलों पर सशस्त्र बल के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। डीएम डॉo त्यागराजन एस. एम. द्वारा बताया गया की होलिका दहन हेतु कुल 182 जगह चिन्हित है। उक्त स्थलों पर प्रशासन की पूरी नजर रहेगी। होलिका दहन एवं होली के अवसर पर नियंत्रण कक्ष 24 घंटे खुला रहेगा, जो किसी भी सुचना पर त्वरित कार्रवाई करेगा। डीएम द्वारा शांति समिति के सदस्यों से आग्रह किया गया की संवेदनशील स्थलों पर शांति समिति के सदस्य अवश्य उपस्थित रहे और इस पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। डीएम ने कहा की होली में नशा करके हुड़दंग करने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने कहा की डीo जेo बजाने और अश्लील गाना बजाने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा और प्रशासन से अनुमति लिए बगैर लाउडस्पीकर बजाये जाने पर उपकरण को जप्तकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए एसएसपी बाबू राम ने कहा की पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के आहत एवं शोक संतप्त परिवारों के भावना का ख्याल रखते हुए होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सादगी से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा की छोटी-मोटी बातों पर उत्तेजित न होकर अफवाहों को फैलने से रोकना चाहिए। उन्होंने कहा की केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कंपनी भी जिले में आ गयी गई है, जो शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गश्त करेगी जिससे विधि-व्यवस्था कायम रखने में सहयोग प्राप्त होगा। उन्होंने कहा की आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले के आरोपों की पूरी जांच के बाद ही कार्रवाई की जायेगी।

मेयर वैजयंती देवी खेड़िया ने कहा की नगर निगम के टैंकर से पानी की लगातार आपूर्ति जारी रहेगी। खराब चापाकलों को शीघ्र ठीक करा लिया जायेगा।

बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए जिसमे पुलिस के सक्रिय मौजूदगी, शराबबंदी का कड़ाई से अनुपालन, अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था, सम्पूर्ण साफ़-सफाई की व्यवस्था, जल संकट वाले क्षेत्रों में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था, DMCH सहित सभी स्वास्थ केंद्रों को 24 घंटे खुली रखने की व्यवस्था, डीo जेo एवं अश्लील गानों पर सख्ती से रोक, ख़राब चापाकलों की मरम्मति आदि शामिल है। उक्त बैठक के अंत में शांति समिति के सदस्यों द्वारा पुलवामा हमले के शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया एवं उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।