DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

सृष्टि के कलाकारों द्वारा भावपूर्ण नृत्य का हुआ वीडियो शूट

October 18, 2020
Dbg

11.10.2020 (दरभंगा) : मिथिला के विभिन्न भू-भागों में स्थापित मैया के मंदिरों में दरभंगा की हृदयस्थली पर माधवेश्वर प्रांगण में अवस्थित रामेश्वरी श्यामा माई मंदिर का अपना अलग स्थान रहा है। श्मशान भूमि में स्थापित होने के बावजूद यहां सालों भर आयोजित होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के कारण यह स्थल आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इसे ध्यान मे रखते हुए नृत्य के माध्यम से मिथिला की धरोहर संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को सहेजने को कृतसंकल्प सृष्टि फाउंडेशन ने शक्ति उपासना की महिमा का बखान करते गीत 'ये गिरि नन्दिनी...' पर ओडिशी शैली में मिथिला के पारंपरिक भाव को प्रदर्शित करते नृत्य को माँ श्यामा के दरबार मे वीडियो शूट किया है। जानकारी देते हुए फाउंडेशन के निदेशक एवं प्रख्यात ओडिशी नर्तक जयप्रकाश पाठक ने बताया कि सृष्टि ने अपनी योजना के अनुरूप माँ श्यामा के दरबार एवं मंदिर प्रांगण में अपने पहले वीडियो शूट कार्यक्रम को पूरा कर लिया है। इस वीडियो में सृष्टि के वरिष्ठ कलाकार छात्र-छात्राओं के साथ उनकी बेटी सृष्टि ने भी अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी है, जिसकी उम्र अभी महज पांच वर्ष की है। सृष्टि फाउंडेशन के इस ड्रीम शूट में सहभागी बने माँ श्यामा मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष-सह-मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय पं कमलाकान्त झा, सह-सचिव प्रो श्रीपति त्रिपाठी, प्रबंधक डॉ चौधरी हेमचंद्र राय, कोषाध्यक्ष श्री राम नारायण मिश्र, समिति के वरीय सदस्य डॉ रमेश झा, प्रदीप झा, सृजन मिथिला के संस्थापक राजेश चौधरी एवं मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के वरिष्ठ संरक्षक प्रवीण कुमार झा सहित ईशटर ईपसम टीम के राजेश्वर मिश्रा, अनिकेत, दीपेश, प्रत्युष व लाईट और साउंड के बीच सुन्दर समन्वय स्थापित करने वाले विजय एंव सन्तोष के प्रति आभार जताया है। साथ ही रुप सज्जा मे तेज नारायण मांझी ने महती भूमिका अदा की। श्री पाठक ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर इस वीडियो को रिलीज़ किया गया जिसे सोशल मीडिया पर भरपूर सराहा जा रहा।

शैक्षिक क्षेत्र में पहचान बनाने के लिए श्रेष्ठतम गुणवत्ता उत्पन्न करने होंगे

October 10, 2020
Dbg

10.10.2020 (दरभंगा) : अकादमिक प्रशासन दुनिया के सभी प्रशासनों से भिन्न होते हैं। अन्य प्रशासनों में प्रशासक को अपने से न्यून पदधारकों पर शासन करना पड़ता है, परन्तु अकादमिक प्रशासन समकक्ष लोगों को साथ लेकर चलता है। बराबर की योग्यता, सामर्थ्य वाले लोग मंच पर भी हैं और मंच के सामने भी। दोनों के बीच दूरी रहते हुए भी दूरी नहीं है। दोनो में एक और फर्क है। सामने बैठे स्थायी हैं और मंच पर बैठे अस्थायी। अस्थायी द्वारा स्थायी पर शासन होता है।" उक्त बातें आज विश्वविद्यालय परिसर स्थित जुबिली हाल में विश्वविद्यालय विभागों के प्राचार्यों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रोo सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रतिकुलपति एवं कुलसचिव आपके ही बीच के हैं। उन्होंने शिक्षकों से सीमा से परे नवाचार ( beyond boundary innovation) , प्रगतिशील विचार, परिणाम परक शोध, पाठ्यक्रम में तर्कपूर्ण बदलाव हेतु उत्प्रेरित किया। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षण संस्थानों के लिए राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय मानकें तय हैं । हमें अपनी उपलब्धियों के बदौलत उस मानक को पार करना होगा। आज के परिदृश्य में आर्डिनरी, एक्सट्रा आर्डिनरी प्रर्दशन का महत्व नहीं है। शैक्षिक क्षेत्र में पहचान बनाने के लिए श्रेष्ठतम गुणवत्ता उत्पन्न करने होंगे। उन्होंने शिक्षकों को आह्वान किया कि अभी से अपने अपने विभागों में जाकर जागरूकता पैदा कीजिए।

अपने संबोधन में प्रतिकुलपति प्रोo डॉली सिन्हा ने कहा कि उनकी विद्यालयीन शिक्षा दरभंगा में ही हुई है। आज ईश्वर की कृपा से मिथिलांचल की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यहां की संस्कृति एवं कला समृद्ध है। विश्वविद्यालय की तरक्की के लिए हम सब मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में नैक होने वाला है इसमें 250 अंक अनुसंधान पर है। प्राचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजिक विज्ञान, कला एवं साहित्य में शोध की अपार संभावनाएं हैं। सभी शिक्षकों के अधीन शोध परियोजनाएं होनी चाहिए।

बैठक के आरंभ में कुलसचिव द्वारा प्राचार्यों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि कुलपति महोदय ने क्रमश: पदाधिकारियों , संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, स्ववित्त पोषित योजना अधीन संचालित संस्थान के निदेशकों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठकें की है। आज आपके साथ बैठक हो रही है। सोमवार को विश्वविद्यालय विभागों के सह प्राचार्य एवं सहायक प्राचार्यों की बैठक होगी। इन बैठकों से शैक्षणिक उन्नयन के लिए रोड मैप तैयार करने में मदद मिलेगी। बैठक में प्रो चन्द्र भानु प्रसाद सिंह, प्रो के के साहू, प्रो एल के सिंह काब्या, प्रो नारायण झा, प्रो विजय कुमार यादव एवं प्रो रतन कुमार चौधरी ने अपने विचार रखे तथा प्रो रतन कुमार चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त की गई।

दुर्गापूजा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक की गयी

October 10, 2020
Dbg

10.10.2020 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम एवं एसएसपी बाबू राम की अध्यक्षता में दुर्गापूजा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक में सभी पूजा समितियों को डीएम द्वारा गृह विभाग (विशेष शाखा) द्वारा निर्गत आदेश से अवगत कराते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 एवं बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के बीच दुर्गापूजा के त्योहार की तिथियाँ पड़ रही हैं। दुर्गापूजा में बड़ी संख्या में भीड़ पंडाल/मंडप/मंदिर/शिवालय इत्यादि स्थानों पर एकत्रित होते हैं। लेकिन कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत निदेशों का पालन इस अवसर पर सख्ती से कराया जाना आवश्यक है। उक्त के अवसर पर गृह विभाग(विशेष शाखा) द्वारा कन्टेनमेंट जोन के बाहर दुर्गा-पूजा 2020 के आयोजन के संबंध में निम्न दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

01. जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि पूजा संबंधी किसी कार्यक्रम से चुनाव आचार संहिता एवं भारत निर्वाचन आयोग के किसी निदेश का उल्लंघन न हो। 02. दुर्गापूजा का आयोजन मंदिरों में या निजी रूप से घर पर ही किया जाए। मंदिरों में आयोजन के लिए निम्नलिखित शर्ते रहेंगी।

(क)मंदिर में पूजा पंडाल/मंडप का निर्माण किसी विशेष विषय (Theme) पर नहीं किया जाएगा। (ख) इसके आसपास कोई तोरण द्वार अथवा स्वागत द्वार नहीं बनाया जाएगा। (ग) जिस जगह मूर्तियाँ रखी गई हैं, उस स्थान को छोड़कर शेष भाग खुला (Open to air) रहेगा। (घ) सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (Public Address System) का उपयोग नहीं किया जाएगा। (ड़) इस अवसर पर किसी प्रकार के मेला (Fair) का आयोजन नहीं किया जाएगा। (च) पूजा स्थल के आसपास खाद्य पदार्थ का स्टॉल नहीं लगाया जायेगा। (छ) किसी प्रकार के विसर्जन जुलूस की अनुमति नहीं दी जायेगी। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित तरीके से चिन्हित स्थानों पर ही मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन विजयादशमी (25 अक्टूबर 2020) को ही पूर्ण कर लिया जायेगा। (ज) कोई सामुदायिक भोज/प्रसाद या भोग का वितरण नहीं किया जाएगा। (झ) आयोजकों/पूजा समितियों द्वारा किसी रूप में आमंत्रण पत्र जारी नहीं किया जाएगा। (ञ) मंदिर में पूजा पंडाल / मंडप के उद्घाटन के लिए कोई सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। (ट) मंदिर में पूजा के आयोजकों द्वारा पर्याप्त सेनिटाईजर की व्यवस्था की जायेगी। (ठ) कोविड-19 के संक्रमण रोकने के संबंध में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्गत मापदण्ड (Protocol) का पालन करना अनिवार्य होगा। (ड) पूजा के आयोजको/कार्यकर्ताओं एवं उससे संबंधित अन्य व्यक्तियों को स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा।

3. किसी भी सार्वजनिक स्थल, होटल, क्लब आदि पर गरवा/डॉडिया, रामलीला इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। 4. रावण दहन का कार्यक्रम सार्वजनिक स्थान पर आयोजित नहीं किया जायेगा। ऐसा करने पर भीड़ जमा होने की आशंका है। 5. सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क का प्रयोग तथा सामाजिक दूरी (न्यूनतम 6 फीट) का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाना अनिवार्य होगा। सभी आगन्तुकों के तापमान की जाँच (Thermal Screening) की जायेगी । 6. जिला प्रशासन द्वारा आयोजकों के सहयोग से उपरोक्त दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा, ताकि लोगों द्वारा स्वतः इनका पालन करना सुलभ हो। इसके उल्लंघन करने पर दंड का प्रावधान भी नियत की गई हैं। उक्त दिशा-निदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51-60 के प्रावधानों के अतिरिक्त भा.द.वि. की धारा 188 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अधीन कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कई पूजा समितियों द्वारा बताया गया कि मिथिला पंचांग के अनुसार विजय-दशमी 26 अक्टूबर को पड़ रहा है, इसलिए प्रतिमा का विसर्जन 25 के जगह पर 26 अक्टूबर को करने का आदेश दिया जाए।

डीएम ने इसे गृह विभाग से सहमति लेकर प्रदान करने की सहमति दी। उन्होंने कहा कि अंचल एवं थाना के माध्यम से पूजा समितियों के साथ बैठक कर इन तथ्यों से स्थानीय पूजा समितियों को अवगत कराया जाएगा। उपस्थित पूजा समिति से उन्होंने आग्रह किया कि वे अपने माध्यम से भी इसका विशेष प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि निर्देश का उल्लंघन कहीं भी हुआ, तो कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन की अवधि में कहीं कोई छूट नहीं दी जाएगी।

उन्होंने पूजा समितियों से कहा कि मोहर्रम व गणेश पूजा के दौरान भी निदेश का शत-प्रतिशत पालन किया गया। जाले में एक जगह जुलूस निकाला गया था, वहां 50 व्यक्तियों पर प्राथमिकी की दर्ज कराई गई थी और गिरफ्तारी भी हुई। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आपका पूरा सहयोग मिला है, इसलिए सहयोग की अपेक्षा है। एसएसपी बाबू राम ने कहा कि पूर्व में भी आपका सहयोग मिलता रहा है, जब तक बंदिश है तो जो निर्देश दिया गया है उसे हमें अनुपालन करना होगा। सरकार ने जो समाज के हित में निर्णय लिया है, उसका शत-प्रतिशत अनुपालन करावे।

पर्व के बाद भी एक महापर्व चुनाव है, इसमें हर व्यक्ति भयमुक्त वातावरण मं़ मतदान करें यह भी सुनिश्चित कराना है। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, उप निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक सदर अनोज कुमार सहित सदर अनुमंडल व जाले के सभी पूजा समिति के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में होगा चुनाव - डीएम : चुनाव अवधि में अपराधी रहेंगे क्षेत्र बदर – एसएसपी

October 10, 2020
Dbg

09.10.2020 (दरभंगा) : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 के दूसरे चरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा अधिसूचना जारी होने की तिथि 09/10/2020 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. एवं वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम की अध्यक्षता में संयुक्त प्रेस सम्मेलन का आयोजन कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित किया गया। मीडिया को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा कहा गया कि सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 के लिए चुनाव तिथियों की घोषणा की जा चुकी है। प्रथम चरण का चुनाव 28 अक्टूबर 2020 को 16 जिलों के 71 विधान सभा सीटां के लिए होगा। दूसरे चरण में 03 नवम्बर 2020 को 17 जिलों के 94 विधान सभा सीटों के लिए मतदान होगा। तीसरे चरण में 07 नवम्बर 2020 को 15 जिलों के 78 विधान सभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। मतगणना 10 नवम्बर 2020 को निर्धारित किया गया है। दरभंगा जिले के 05 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र यथा :- 78-कुशेश्वरस्थान (अ0जा0), 79-गौड़ाबौराम, 80-बेनीपुर, 81-अलीनगर एवं 82- दरभंगा ग्रामीण में चुनाव दूसरे चरण तथा 05 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र यथा :- 83-दरभंगा, 84-हायाघाट, 85-बहादुरपुर, 86-केवटी एवं 87-जाले में चुनाव तीसरे चरण में निर्धारित किया गया हैं। जिसका कार्यक्रम निम्नलिखित हैं।

दूसरे चरण अधिसूचना की तिथि- 09/10/2020(नामांकन प्रारंभ) नामांकन की अंतिम तिथि - 16/10/2020 संवीक्षा की तिथि - 17/10/2020 नामांकन वापसी की तिथि - 19/10/2020 मतदान की तिथि - 03 नवम्बर 2020

तीसरा चरण अधिसूचना की तिथि - 13/10/2020(नामांकन प्रारंभ) नामांकन की अंतिम तिथि - 20/10/2020 संवीक्षा की तिथि - 21/10/2020 नामांकन वापसी की तिथि - 23/10/2020 मतदान की तिथि - 07 नवम्बर 2020 समय पूर्वाह्न 07:00 बजे से अपराह्न 06:00 बजे तक, मतगणना की तिथि- 10 नवम्बर 2020

जिला में मतदान केन्द्रों/मतदाताओं से संबंधित आँकड़े ● जिला में मूल मतदान केन्द्रों की संख्या -2755 ●जिला में कुल सहायक मतदान केन्द्रों की संख्या -1261 ● कुल मतदान केन्द्रों की संख्या-4016 ● जिले में कुल पुरूष मतदाताओं की संख्या-1483357 ● जिले में कुल महिला मतदाताओं की संख्या -1321811 ● जिला में कुल अन्य मतदाताओं की संख्या-48 ● जिले में कुल मतदाताओं की संख्या -2805216 ● जिले में कुल PwD मतदाताओं की संख्या-20028 ● जिला में कुल 80 वर्ष से ऊपर मतदाताओं की संख्या-62152 ● जिले में कुल सेवा मतदाताओं की संख्या-2229

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने की तैयारी से संबंधित आँकड़े ● सेक्टर पदाधिकारियों की संख्या-320 ● पी.सी.सी.पी. की संख्या-1130 ● एस.एस.टी. की संख्या-30 (नाका) ● एफ.एस.टी. की संख्या-30

नामांकन के लिए निर्धारित तिथि के बीच अवकाश के दिनों को छोड़कर 11:00 बजे पूर्वाह्न से 03ः00 बजे अपराह्न तक विधान सभावार निम्न रूप से निर्वाची पदाधिकारी द्वारा उम्मीदवारों का नामांकन प्राप्त किया जाएगा।

78-कुशेश्वरस्थान (अ0जा0) - बज्र किशोर लाल, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल - अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल का कार्यालय प्रकोष्ठ 79-गौड़ाबौराम - रवि प्रसाद चौहान, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिरौल -मिट्टी जाँच केन्द्र, प्रखण्ड कार्यालय, बिरौल 80-बेनीपुर - प्रदीप कुमार झा, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर - अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर का कार्यालय प्रकोष्ठ 81-अलीनगर- चन्दन कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बेनीपुर- भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बेनीपुर का कार्यालय प्रकोष्ठ 82-दरभंगा ग्रामीण- अजय कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा- जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा का कार्यालय प्रकोष्ठ 83-दरभंगा- राकेश गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, दरभंगा- अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर का कार्यालय प्रकोष्ठ 84-हायाघाट- विभूति रंजन चौधरी, अपर समाहर्त्ता, दरभंगा - अपर समाहर्त्ता, दरभंगा का कार्यालय प्रकोष्ठ 85-बहादुरपुर - अखिलेश कुमार सिंह, अपर समाहर्त्ता, विभागीय जाँच, दरभंगा- द्वितीय अपीलीय प्राधिकार का कार्यालय प्रकोष्ठ 86-केवटी- मो0 सादुल हसन खान, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर दरभंगा - भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सदर, दरभंगा का कार्यालय प्रकोष्ठ 87-जाले - तनय सुल्तानिया, उप विकास आयुक्त, दरभंगा - उप विकास आयुक्त, दरभंगा का कार्यालय प्रकोष्ठ

● चुनाव की तिथि की घोषणा हो जाने के पश्चात् आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। इसलिए सभी प्रकार के राजनैतिक प्रचार पर प्रतिबंध लागू हो गया है। ● निर्वाचन संचालन हेतु कोषांगों की संख्या - 23 ● बिना अनुमति के अब कोई भी चुनावी सभा/रैली का आयोजन नहीं होगा। ● सभी आयोजनों में कोविड-19 के लिए जारी गाईडलाइन का अनुपालन अनिवार्य होगा। ● सभी प्रकार के धरना/प्रदर्शन पर प्रतिबंध लागू हो गया है। ● जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा द्वारा संपूर्ण जिला क्षेत्र में धारा 144 लगाया गया है। ● अग्नेशास्त्र (ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को छोड़कर) लेकर चलने पर प्रतिबंध लागू हो गया है। ● कोई भी व्यक्ति अपने वाहन में 50 हजार रूपये से अधिक की राशि लेकर यदि चलता है, तो उसे उसका साक्ष्य रखना पड़ेगा। ● बिना अनुमति प्राप्त किये एवं बिना प्रमाणीकरण के किसी भी प्रकार का प्रचार-प्रसार अब आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। ● अधिसूचना की तिथि से विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या - 78, 79, 80, 81 एवं 82 के लिए नामांकन प्रारंभ हो गया है। ● नामांकन के लिए 01 अभ्यर्थी अपने साथ 02 व्यक्ति को निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष जा सकते हैं। ● नामांकन के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को 02 वाहन ही मान्य होगें। ● नामांकन के दौरान कोविड-19 के गाईडलाइन एवं आदर्श आचार संहिता का अनुपालन अनिवार्य होगा। उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की गयी।

निरोधात्मक कार्रवाई ◆ 107 की कार्रवाई संख्या - 18094 ◆ बॉड डॉउन की कार्रवाई संख्या - 6722 ◆ वारंट डिस्पोजल की संख्या -571 ◆ आर्मस डिपोजिट की संख्या - 344 ◆ आर्मस वेरीफाईड की संख्या - 1222 ◆ सी0सी0ए0 का प्राप्त प्रस्ताव - 256 ◆ सी0सी0ए0 कार्रवाई प्रारंभ - 204 ◆ सी0सी0ए0 लंबित - 144 ◆ शराब जप्ती - 17197.027 लीटर ◆ जप्त की गई राशि- 11900900 रूपये

विधान परिषद् चुनाव के लिए ईपिक कार्ड नहीं रहने पर निम्नलिखित में से एक दस्तावेज मतदाता पहचान के लिए अनिवार्य:-

*आधार कार्ड, *ड्राईविंग लाईसेंस, *पैन कार्ड, *भारतीय पासपोर्ट, *संबंधित केन्द्र/राज्य सरकार,सर्वाजनिक उपक्रम,स्थानीय निकाय एवं निजी व्यवसायिक संस्थानों द्वारा निर्गत सेवा पहचान पत्र, *सासंद/विधायक/विधान पार्षद को निर्गत आधिकारिक पहचान पत्र, *शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत संबंधित शिक्षक/स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता का सेवा पहचान पत्र, *विश्विद्यालय द्वारा निर्गत मूल डिग्री प्रमाण पत्र/डिप्लोमा, सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत मूल दिव्यांगता प्रमाण पत्र। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के लिए फोटो मतदाता पहचान पत्र (ईपिक कार्ड) नहीं रहने पर निम्नलिखित दस्तावेज में से एक फोटोयुक्त दस्तावेज अनिवार्य:-

*आधार कार्ड, *मनरेगा जॉब कार्ड, *फोटोयुक्त बैंक/पोस्ट ऑफिस पास बुक, *श्रम संसाधन मंत्रालय द्वारा निर्गत स्वास्थ्य बिमा र्स्माट कार्ड, *ड्राईविंग लाईसेंस, *पैन कार्ड, *सर्माट कार्ड, *भारतीय पासपोर्ट, *पेंशन से संबंधित फोटोयुक्त दस्तावेज, *केन्द्र सरकार,राज्य सरकार/लिमिटेड कम्पनी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम द्वारा निर्गत फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, *सासंद, विधायक एवं विधान पार्षद को निर्गत आधिरिक पहचान पत्र।

चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराया गया

October 08, 2020
Dbg

08.10.2020 (दरभंगा) : बिहार विधान परिषद, 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र एवं 05 -दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाम वापसी के उपरांत स्नातक क्षेत्र के 16 एवं शिक्षक निर्वाचन के 13 अभ्यर्थियों/अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि के साथ श्री मयंक वरवड़े, आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल सह निर्वाची पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस अवसर पर 5-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक दीपक सिंह, भा.प्र.से. एवं 5- दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक संजीव हंस भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी चुनाव प्रक्रिया के लिए कोविड-19 के गाइडलाइन से सभी को अवगत कराते हुए आयुक्त श्री मयंक वरवड़े ने बताया कि मतदान केंद्रों पर उन्हीं को प्रवेश दिया जाएगा जो मतदाता होंगे। अभ्यर्थी के एक ही पोलिंग एजेंट मतदान केंद्र पर रहेंगे। सभी मतदाता को मतदान केंद्र पर मास्क लगाकर जाना होगा। तथा वहां कतार लगने के लिए सामाजिक दूरी का अनुपालन करना होगा। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर पर मतदाता वरीयता क्रम में अंग्रेजी, रोमन या हिंदी में संख्या 1,2,3...... लिखकर मतदान करेंगे। शब्दों में एक,दो, तीन....., मान्य नहीं होगा। मतदान केंद्र पर बैगनी रंग का कलम दिया जाएगा जिससे अभ्यर्थियों के नाम के सामने वरीयता क्रम मंं अपना मत अंकित करना होगा यदि किसी मतदाता द्वारा नोटा के सामने 01 लिख दिया जाएगा, तो वह मत नहीं गिना जाएगा।

प्रवेश द्वार पर सभी मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और जिसका तापमान समान्य पाया जाएगा उन्हें ही मतदान केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। जिनका तापमान सामान्य से अधिक पाया जाएगा, उन्हें कुछ देर तक ठंडे स्थान में बिठाया जाएगा और पुनः तापमान की जांच की जाएगी यदि इस बार भी अधिक तापमान पाया गया, तो उन्हें अंत में मतदान करने आने को कहा जाएगा। मतदान कर्मियों को कोविड-19 से संबंधित सभी प्रकार के सुरक्षा कीट्स उपलब्ध कराए जाएंगे।

वहां उपस्थित प्रशिक्षक द्वारा मतदान पेटीका के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यदि दो मतदान पेटी का का प्रयोग किया जाएगा तो पहले बार 1/1 और दूसरे बक्सा पर 1/2 लिखा जाएगा। पेपर सील के उजले भाग पर पीठासीन अधिकारी एवं पोलिंग एजेंट का हस्ताक्षर रहेगा। वह भाग अंदर की ओर रहेगा और हरा रंग जिस पर पेपर सील नंबर अंकित रहेगा, वह भाग ऊपर की ओर रहेगा। पोलिंग एजेंट के रूप में सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी तथा राजनैतिक पदधारी व्यक्ति पोलिंग एजेंट के रूप में प्रतिनियुक्त नहीं होंगे। प्रचार के दौरान जातीय, धार्मिक एवं भाषाई मतभेद वाली बात नहीं करनी होगी। अभ्यर्थियों के पूछने पर बताया गया कि इस चुनाव में चुनाव व्यय की सीमा निर्धारित नहीं है, अभ्यर्थियों ने बताया कि 22 अक्टूबर को सभी जिलों में चुनाव कर्मियों का प्रशिक्षण रखा गया है जिसमें भारी संख्या में शिक्षक होते हैं, इससे मतदान प्रभावित होगा। अभ्यर्थियों की मांग पर तथा उपस्थित प्रेक्षक के निर्देश पर 22 अक्टूबर 2020 को चुनाव प्रशिक्षण नहीं रखने का अनुरोध मानते हुए चारों जिला के जिलाधकरियों को निदेशित करने का निर्णय लिया गया।

बताया गया कि मतदाताओं को अपनी पहचान बताने के लिए फोटोयुक्त 11 वैकल्पिक दस्तावेज में से कोई एक मतदान केंद्र पर ले जाना जरूरी होगा। आयुक्त महोदय ने अवगत कराया कि मतगणना 12 नवंबर से सीएम आर्ट्स कॉलेज के कर्पूरी भवन में किया जाएगा। पूर्व विधान पार्षद विनोद चौधरी के नाम वापस ले लेने के उपरांत दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 16 अभ्यर्थी मैदान में रह गए। इसके उपरांत आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पुनः उपरोक्त बातों से संवाददाताओं को अवगत कराया गया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।