DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

स्वीप अभियान में तेजी लाने को लेकर हुई बैठक

October 08, 2020
Dbg

08.10.2020 (दरभंगा) : उप विकास आयुक्त-सह-वरीय प्रभारी पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, दरभंगा तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में स्वीप अभियान में तेजी लाने को लेकर स्वीप कोषांग के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कोविड-19 का गाईडलाइन का पालन करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान में तेजी लाने पर विचार-विमर्श किया गया। विचार-विमर्श के दौरान ई.वी.एम. जागरूकता सेन्टर, जिला परिषद् परिसर में संस्थापित करने का निर्णय लिया गया तथा नामांकन के उपरांत समाहरणालय परिसर में 01 ई.वी.एम. जागरूकता केन्द्र संस्थापित कराने पर विचार-विमर्श किया गया। जीविका को प्रत्येक प्रखण्ड में 25-25 जीविका दीदीयों को एकत्रित करने तथा ऑनलाइन जागरूकता बैठक आयोजित करने का निदेश दिया गया। मतदाता पर्ची के साथ कोविड-19 के गाईडलाइन को भी संलग्न कर बी.एल.ओ. के माध्यम से घर-घर वितरित करवाने पर चर्चा की गई। सभी मतदान केन्द्रों पर कोविड-19 के गाईडलाइन का बैनर लगवाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि स्वीप के अन्तर्गत 01 दिन पैदल मार्च करवाने पर विचार किया गया। बैठक में उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, वरीय उप समाहर्त्ता आलोक राज, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई.सी.डी.एस.) श्रीमती अलका अम्रपाली, जीविका के डी.पी.एम. मुकेश तिवारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा नुपूर, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शम्भू प्रसाद एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

चुनाव को लेकर डीएम और एसएसपी ने की बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

October 08, 2020
Dbg

06.10.2020 (दरभंगा) : बिहार विधान सभा आम र्निर्वाचन 2020 की तैयारी को लेकर समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम व वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाची पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र के रैली ग्राउंड की मैपिंग अच्छी तरह से करा लेने तथा ग्राउंड में 06 फीट की दूरी पर मार्किंग कराते हुए रैली ग्राउंड के लिए बनाई गई कार्य योजना 02 दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्राउंड (मैदान) में निर्धारित क्षमता के अनुसार भीड़ एकत्रित हो, यह सेक्टर दंडाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी सुनिश्चित कराएंगे। रैली मैदानों की सूची नाम निर्देशन के दौरान प्रत्याशियों को हस्तगत कराया जाए जिसमें अंकित रहे कि क्षमता से अधिक भीड़ होने पर प्रत्याशी एवं रैली के आयोजक पूर्णतः जिम्मेवार होंगे तथा कोविड गाईडलाइन के आदेश के उल्लंघन के विरुद्ध आपदा प्रबंधन के अधिनियम की धारा- 51 से 60 एवं भा.द.सं की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वय्य अनुश्रवण कोषांग को कहा कि भी.एस.टी. को इसका प्रशिक्षण अच्छी तरह से प्रदान किया जाए। उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी को कोविड नॉर्म्स के अनुपालन के एंगल से वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी करवाने के निर्देश दिए। तथा जहाँ भी इसके उल्लंघन के मामले पाए जाए वहाँ तुरंत प्राथमिकी दर्ज करायी जाए। विधि व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि जिले में कहीं से भी शराब का प्रवेश ना हो, न ही इसका सेवन हो, इसके लिए लगातार जांच होनी चाहिए, लिकर के विरूद्ध अभियान चलाया जाए। एफ.एस.टी. एवं एस.एस.टी. इस पर नजर रखें। संदिग्ध वाहनों एवं संदिग्ध आदमियों की जांच प्रत्येक नाका पर लगातार की जाए। 107 एवं बॉन्ड डॉउन की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने सभी एसडीओ को थानावार कोर्ट में लगवाने का निर्देश दिया और उसकी सूची बनाकर सभी जगह सर्कुलेट करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि जितने भी संप्रदायिक एवं जाति विद्वेष पर आधारित जितने भी मामले विगत 01 साल में घटित हुए हैं, उन सबों में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने मुख्य टोला एवं भेद्य टोला एवं भेद्य क्षेत्र की मैपिंग अच्छी तरह से करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वैसे भवन जिसमें 06 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं, वहां प्रवेश एवं निकास द्वार की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि सीसीए (क्षेत्र बदर) के कई प्रस्ताव आए हैं, उनकी सुनवाई की जा रही है। उन्होंने सभी एसडीओ को एवं डीएसपी को विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में कुशेश्वरस्थान के सुगरई, बहादुरपुर के कुछ स्थानों पर, केवटी, जाले, भरवारा, बिरौल, घनश्यामपुर, मनीगाछी, हायाघाट के रसलपुर में जातीय एवं संप्रदायिक तनाव हुए हैं। उन गांवों को चिन्हित करके सी.पी .एफ के साथ फ्लैग मार्च करवाएं। उन्होंने कहा की कोविड-19 अनलॉक-05 के गाईडलाइन के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर मूर्ति एवं पंडाल का निर्माण करने पर मनाही है। अभी कोई जुलूस नहीं निकाला जाना है। जिला दंडाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को इससे अपने क्षेत्र के सभी पूजा समिति को अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी को कहा कि नामांकन के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में सख़्ती से कार्रवाई की जाए।

निर्धारित व्यक्तियों से अधिक व्यक्ति के आने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। जिला कृषि पदाधिकारी को सभी किसान सलाहकार को मतदान तिथि से पूर्व बूथ सैनिटाइजेशन करने के लिए प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने सभी आशा एवं ए.एन.एम को भी इंफ्रारेड थर्मोमीटर का प्रशिक्षण दे देने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 डिग्री फारेनहाइट से ऊपर तापमान वाले को कोविड संदिग्ध माना जा रहा है इसलिए 100 फॉरेनहाइट तक तापमान वाले मतदान केंद्र में प्रवेश करेंगे। मतदान केंद्र पर प्रयोग किए जाने वाले ग्लब्स एवं पीपीई किट्स पी एच सी द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए एसएसपी बाबू राम ने कहा कि निर्वाचन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा में बार-बार लिकर (शराब) को लेकर निर्देश दिए जा रहे हैं। सभी डीएसपी इंस्पेक्टर एवं थाना अध्यक्ष को इस पर गंभीरता से कार्रवाई करनी होगी। जो बड़े शराब माफिया हैं उनकी सूची बना लें। कितनी बार उसके विरुद्ध मुकदमा हुआ, कितनी बार शराब की बरामदगी हुई। यह भी उनके नाम के सामने अंकित करें तथा उनके यहां छापेमारी भी की जाए। शराब बनाने वाले पर कड़ी नजर रखें, चाहे चुलाई शराब हो या अन्य प्रकार की शराब हो, यह भी कहीं भी नहीं बनना चाहिए ऐसे लोगों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जाए। शराब विक्रेता को या होम डिलीवरी होने वाले को उन्हें चिन्हित करते हुए उनके यहां लगातार छापेमारी की जाए, जहां भी थाना में जप्त शराब हो उसे तुरंत नष्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में पीसीसीपी के साथ सीपीएफ की प्रतिनियुक्ति होगी उनके एक पुलिस पदाधिकारी भी रहेंगे। उन्होंने कहा की धारा 107 एवं क्षेत्र बदर की कार्रवाई गुणवत्ता पूर्ण हो, कोई असामाजिक तत्व निरोधात्मक कार्रवाई से छूटने न पाए, यह सुनिश्चित करें। एफ एस टी, और एस एस टी अपने नाका पर लगातार चेकिंग करते रहें, बॉर्डर सीलिंग का मतलब है शत-प्रतिशत सीलिंग हो, दरभंगा के 30 नाका पर एस एस टी को लगाया गया है। लेकिन अभी तक कहीं से कुछ पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली है। इसी प्रकार शत-प्रतिशत शस्त्र जमा हो होनी चाहिए। अगर मतदान तिथि को कोई घटना घटित होती है, तो प्रश्न उठेगा की शस्त्र कहाँ से आया। जिनके क्षेत्र में शस्त्र का प्रयोग होगा उनके ऊपर ही जिम्मेदारी तय की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव को लेकर की ऑनलाईन समीक्षा बैठक

October 05, 2020
Dbg

05.10.2020 (दरभंगा) : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार श्री एच.आर. श्रीनिवास ने बिहार विधान सभा आम चुनाव, 2020 की तैयारी को लेकर ऑनलाईन समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी से पोस्टल बैलेट पेपर, पी.सी.सी.पी., सेक्टर पदाधिकारी, हेल्पलाईन, स्वीप गतिविधि, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कार्रवाई तथा कोविड-19 गाईडलाइन के अनुपालन में की गई कार्रवाई, भेद्य क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की समीक्षा की। खासकर जिन क्षेत्रों में प्रथम चरण में चुनाव निर्धारित है, उन जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी से एक-एक कर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कम से कम 10 प्रतिशत् मतदान केन्द्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की जाए, इसके लिए मतदान केन्द्रों को चिन्ह्ति करवा लिया जाएग। पोस्टल बैलेट का वितरण ससमय करवा दिया जाए। कोविड-19 के गाइडलाइन के अनुपालन में सभी बूथों पर प्रतिनियुक्त ए.एन.एम., आशा को प्रशिक्षण दिलवा दिया जाए। इन्फ्रा रेट थर्मा मीटर के प्रशिक्षण दिलवा दिया जाए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं का कतार लगवाने के लिए की गई व्यवस्था की भी जानकारी ली तथा सी.भिजिल एप का प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिए। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के लिए बनाए गए सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था करने तथा सभी मतदाताओं का फोटो लेने के निर्देश दिए, ताकि फर्जी मतदाता पाए जाने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।

बैठक में उपस्थित ए.डी.जे. मुख्यालय ने सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित करते हुए कहा कि शराब के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जाए तथा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध 107 एवं बाउण्ड डाउन की कार्रवाई की जाए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिस गाड़ी में ई.वी.एम. रहेगा, वह गाड़ी पुलिस थाने, ढ़ावा एवं अन्य प्रतिबंधित स्थलों पर किसी भी हालत में नहीं रूकेगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर पॉलिटिकल पार्टी के होर्डिग्स/बैनर नहीं लगेंगे। निजी जमीन या भवनों पर केवल अभ्यर्थी के होर्डिगस उस सम्पत्ति के मालिक की सहमति के आधार पर ही लगया जा सकता है। महिला मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा बल में भी सिर्फ महिलाएँ ही रहेंगी। उन्होंने हेल्पलाईन नम्बर 1950 को 24 घंटे कार्यरत रखने के निर्देश दिए। दरभंगा से जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम एवं अन्य पदाधिकारी ऑनलाइन उपस्थित थे।

संचार सेवा की सुचारू एवं सुदृढ़ व्यवस्था को लेकर हुई बैठक

October 05, 2020
Patna

05.10.2020 (पटना) : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के अवसर पर संचार सेवा की सुचारू एवं सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुमार रवि ने बीएसएनएल, एयरटेल, वोडाफोन, आदि के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की तथा आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही बैठक में व्यापक जन जागरूकता हेतु एफएम चैनल पर प्रचार प्रसार के कार्यक्रमों की भावी रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पटना जिला में दो चरणों में चुनाव 28 अक्टूबर एवं 03 नवंबर को मतदान होना है। प्रथम चरण में 2204 बुथों पर मतदान होना है। इस दौरान मतदान वाले क्षेत्रों में बाहरी फोर्स सहित काफी संख्या में मतदान कर्मी रहेंगे तथा मोबाइल फोन ही लोगों के संचार का सुगम साधन है। ऐसी परिस्थिति में संचार सेवाएं या तो बाधित हो जाती है अथवा भंग हो जाती है जिससे प्रशासनिक कठिनाई पैदा होती है।

इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने संचार सेवा बहाल रखने हेतु एहतियाती उपाय करने की आवश्यकता पर बल दिया। भारत संचार निगम लिमिटेड, एयरटेल एवं वोडाफोन के प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी सेवाओं की कनेक्टिविटी चुनाव कार्य के दौरान कायम रखने हेतु हर संभव उपाय करने का आश्वासन दिया। संचार सेवा के प्रतिनिधियों ने वर्क एजेंसी द्वारा होने वाले कार्य के द्वारा केबुल क्षतिग्रस्त होने तथा संचार सेवा बाधित होने संबंधी बातों से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी वर्क एजेंसी अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति प्राप्त करके ही गड्ढा खुदाई का कार्य कर सकता है। उन्होंने उप विकास आयुक्त को वर्क एजेंसी के साथ बैठक करने तथा अनावश्यक गड्ढा खुदाई का कार्य चुनाव अवधि के दौरान नहीं करनी की आवश्यकता जताई। बैठक में स्वीप अभियान के तहत बल्क एसएमएस भेजने तथा एफएम के माध्यम से प्रचार प्रसार कराने की आवश्यकता पर बल दिया गया। संचार सेवाओं के प्रतिनिधियों ने प्रक्रियागत मामलों के तहत रजिस्ट्रेशन कराने तथा बल्क एसएमएस भेजने की सतत प्रक्रिया कायम रहने के तथ्यों से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने एफएम चैनल के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में इन्नोवेटिव एवं आकर्षक तरीके से चुनाव संबंधी मैसेज प्रसारित करने को कहा।

आगामी चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजन उत्सव को लेकर हुई बैठक

October 05, 2020
Dbg

04.10.2020 (दरभंगा) : दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा की एक आवश्यक बैठक आकाशवाणी रोड स्थित निर्मल सिन्हा के प्रतिष्ठान पर दरभंगा चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष पुनीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजन उत्सव को लेकर चर्चा की गई। विदित हो कि दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के द्वारा प्रतिवर्ष चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजन उत्सव स्थानीय सोसायटी सिनेमा हॉल क्रेज डॉल्बी में किया जाता है। साथ ही बैठक में दरभंगा चित्रगुप्त सभा के तीन दिवंगत पदाधिकारियों स्वर्गीय कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, स्वर्गीय कृष्ण कुमार सिन्हा एवं स्वर्गीय एचएन देव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगली बैठक आगामी रविवार 11 अक्टूबर रविवार को इसी स्थान पर होगी। बैठक में अध्यक्ष पुनीत कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक, प्रधान सचिव मनोज कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव डॉ मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, कार्यालय सचिव अरविंद कुमार सिन्हा, पूजा संयोजक डॉ रविंद्र कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र लाभ, पूर्व प्रधान सचिव डॉ ए. एन प्रसाद, पूर्व प्रधान सचिव निर्मल कुमार सिन्हा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, महिला संभाग की अध्यक्ष रीना भूषण, गुंजन कुमार, पांडेय रितेश कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव संजय कुमार सिन्हा, मनोज कर्ण, कृष्ण कुमार लाल कर्ण, ऋषभ श्रीवास्तव, शुभम कुमार सहित दर्जनों चित्रांश उपस्थित थे। उक्त बैठक में इस बिंदु पर भी चर्चा हुई की डिजिटल माधयम से सभा को और सक्रिय तथा मजबूत बनाया जाए।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।