DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह की 113 वीं जयंती समारोह आयोजित की गई

December 06, 2020
Dbg

28.11.2020 (दरभंगा) : महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन, दरभंगा में महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह की 113 वीं जयंती समारोह आयोजित की गई। इस वर्ष कामेश्वर सिंह बिहार हेरिटेज सिरीज के अंतर्गत रासबिहारी लाल दास रचित "मिथिला दर्पण" का द्वितीय संस्करण जारी किया गया। कामेश्वर सिंह स्मृति व्याख्यान प्रख्यात इतिहासविद् प्रोफेसर रत्नेश्वर मिश्र, पूर्व विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय इतिहास विभाग, ल० ना० मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने दिया।

प्रोफेसर मिश्र ने "राष्ट्रवाद का भारतीय संदर्भ : ऐतिहासिक आयाम" विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि "भूमण्डलीकरण के युग में राष्ट्रवाद पर चर्चा विडम्बनापूर्ण है किन्तु अप्रत्याशित नहीं, भारत औपनिवेशिक शासन काल में आधुनिक अर्थों में राष्ट्र का रुप ले सका, किन्तु अभी भी विद्वान इसे अप्राकृतिक राष्ट्र, बिना राष्ट्रीयता के राष्ट्र अथवा बहुराष्ट्रीय राज्य जैसी संज्ञाओं से अभीहित करते हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में 1885 से जब इसको राष्ट्रीय रुप दिया जाने लगा तो वह अभिजन तक सीमित रहा। किन्तु शीघ्र ही गांधी जी की अभ्युदय के बाद सामान्य जन भी इससे जुड़े। वैसे, जन चेतना में राष्ट्र किसी न किसी रूप में सैन्धव्य और वैदिक सभ्यता के समय से रहा, जिसे कई इतिहासकारों ने औपनिवेशिक संप्रभुता से भिन्न आंतरिक तथा आध्यात्मिक संप्रभुता की संज्ञा दी। भारत की अवधारणा वस्तुतः मात्र राष्ट्र या राज्य की नहीं है, बल्कि एक सभ्यता की है। और उस सभ्यता-सार को कई इतिहासकारों ने राष्ट्रीयता का प्राक् आधुनिक आधार कहा और कहा कि भारत एक भू-सांस्कृतिक क्षेत्र है न कि भू-राजनीतिक। भारत निश्चय ही एक ऐसा राष्ट्र है जिसे गांधी जैसे लोगों ने कहा कि जहां अपने लिए प्रेम है ही बल्कि दूसरे के लिए घृणा बिल्कुल नहीं है। भारतीय राष्ट्रवाद के संदर्भ में उल्लेखनीय है कि इसके अंतर्गत बहुविध हित और आवाजें हैं। और इसलिए भारतीय राष्ट्रवाद की सबसे बड़ी चुनौती परस्पर विरोधी सी दिखती आवाज़ों के बीच अंतर्निहित एकता की तलाश करना है। और उसमें सफलता मिलने में कठिनाई अनुभव हो तो विविधता का उत्सव मनाना भारतवासियों का उसी प्रकार कर्तव्य है जैसे आस्तिक हो या नास्तिक, वैष्णव हो या शैव-शाक्त सभी हिन्दू हैं। भारतीय संविधान लागू हो जाने के बाद भारत का प्रजातंत्र और उसकी संस्थाएं जैसे न्यायालय, वयस्क मताधिकार आदि बहुलवाद को सुलझाने के व्यवहारिक तरीके हैं।"

इस जयंती समारोह में 1932-1962 के मध्य राज दरभंगा द्वारा विभिन्न अवसरों पर फिल्माए गए 19 फिल्मों और हजारों फोटोग्राफ के आधार पर तैयार की गई फिल्म "दास्तान-ए-दरभंगा" प्रर्दशित की गई। इस फिल्म के माध्यम से मिथिला के भव्य अतीत का पता चलता है। इस फिल्म को श्री दीपेश चन्द्र और उनकी संस्था करुणेश फाउंडेशन, दरभंगा ने तैयार की है, जिसमें कई इतिहासकारों का सहयोग लिया गया, ताकि तिथि और तथ्य सही सही प्रर्दशित हो सके।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवती वंदना से हुई। तत्पश्चात महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर स्मरण किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत डॉ. मानस बिहारी वर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ रामचंद्र झा ने किया। मंच संचालन फाउंडेशन के कार्यकारी अधिकारी श्री श्रुतिकर झा ने किया।

डीएम व एसएसपी ने की ऑनलाइन मीटिंग, दिए कई निर्देश

November 24, 2020
Dbg

24.11.2020 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित अम्बेडकर सभागार में मुख्य सचिव बिहार द्वारा दिए गए निर्देश का सरजमीं पर क्रियान्वयन कराने हेतु डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम व एसएसपी बाबूराम की अध्यक्षता में जिला के प्रशासनिक एवं पुलिस महकमा के सभी आलाधिकारियों के साथ-साथ प्रखंड अंचल एवं थाना स्तर के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि 23 नवंबर को मुख्य सचिव, बिहार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं लोक सेवा निष्पादन प्रणाली को दुरुस्त करने हेतु कई निर्देश दिए गए हैं। जिसका अनुपालन सरजमीं पर पूरी शक्ति से कराया जाना है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े शहरों में कोविड-19 का द्वितीय लहर प्रवेश कर चुका है और यह छोटे शहरों में भी आएगा। पूर्व के अनुभव के अनुसार कोविड-19 का प्रथम लहार पहले बड़े शहरों में ही आया था। इसके बाद धीरे-धीरे छोटे शहरों में भी आ गया।

उन्होंने कहा कि धीरे धीरे लोग अब मास्क पहनना और समाजिक दूरी का पालन करना भूल गए हैं। इसे पुनः कायम करने की आवश्यकता है। मास्क चेकिंग अभियान चलाने के लिए पुनः प्रखंड वार टीम का गठन किया गया है। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक इसका नेतृत्व करेंगे। दुकानों एवं वाहनों में पुनः प्रतिदिन मास्क की चेकिंग कराई जाए। इसके पहले ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार कर उन्हें अवगत करा दिया जाए कि किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में बिना मास्क के यदि कोई व्यक्ति पाया जाता है, तो संबंधित दुकान या प्रतिष्ठान को 3 दिनों के लिए बंद करा दिया जाएगा। यदि किसी वाहन में बिना मास्क का कोई चालक या सवार पाया जाता है तो एम भी एक्ट के अंतर्गत वाहन ज़ब्ती की जाएगी एवं 2000 रुपये जुर्माना किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय बैठक में लोक सेवा के निष्पादन में विलंब पर चिंता व्यक्त की गई। इसके लिए जिला स्तर पर निगरानी टीम को सक्रिय किया जा रहा है। लोक सेवाओं के निष्पादन में अनावश्यक विलंब पर जहाँ भी लापरवाही मिलेगी, संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की समीक्षा के दौरान यह भी कहा गया कि लोक शिकायत निवारण की सुनवाई में संबंधित पदाधिकारी स्वयं न आकर अपने कनीय कर्मी को भेज देते हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी इसके साथ ही लोक शिकायत निवारण की सुनवाई में पारित आदेश के क्रियान्वयन में विलंब करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी। ऐसी त्रुटिपूर्ण योजना जिसके लिए भुगतान किया जा चुका है और वह सरजमीं पर पूर्ण नहीं है तथा शिकायत मिलने पर उसके लिए राज्य स्तर से टीम जांच करने आती है तो और शिकायत सही पायी जाती है, तो संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि बिचौलियों के मामले में प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थी के बयान पर ही दोषी व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाए। नल- जल योजना में मिली शिकायत के विरूद्ध भी कार्रवाई अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से जिन योजनाओं के लिए प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं, उनमें तत्काल प्राथमिकी दर्ज करा दी जाए। उन्होंने जिला के एवं प्रखंड के सभी वरीय पदाधिकारी को सप्ताह में 3 दिन क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की जांच करने एवं स्थानीय लोगों से योजनाओं एवं लोक सेवा के निष्पादन के संबंध में फीडबैक लेने के निर्देश दिए। डीएम श्री त्यागराजन ने कहा कि अंचलों में दाखिल खारिज की स्थिति बहुत खराब है उन्होंने अपर समाहर्ता को वैसे अंचलाधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध भरने का निर्देश दिए जिनके यहां बहुत दिनों से दाखिल खारिज के मामले अधिक संख्या में लंबित है उनके विरुद्ध प्रपत्र-( क) भर कर भेजा जाए। सरजमीं सेवा पोर्टल पर देखने से पता चल जाएगा कि किस कर्मचारी के यहां कितने एवं कब से दाखिल खारिज के मामले लंबित है। उन्होंने सभी डीसीएलआर को भी इसकी निगरानी एवं अनुश्रवण करने के निर्देश दिए।

एसएसपी बाबू राम ने कहा कि दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से मास्क की चेकिंग करें। कहीं ढिलाई नहीं होनी चाहिए। वाहन चालक या सवार बिना मास्क के पाए जाते हैं तो उनके विरूद्ध तुरंत वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाए। मध निषेध के क्रियान्वयन के लिए एसएसपी ने सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि किसी थाना क्षेत्र में जिला स्तरीय या राज्य स्तरीय टीम शराब बरामदगी करती है तो संबंधित थाना प्रभारी जिम्मेवार माने जाएंगे और उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को कहा कि वे अपने सभी पुलिस पदाधिकारी एवं चौकीदार को क्षेत्र आवंटित कर दें, जिनके क्षेत्र में शराब मिलेगी उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। भूमि विवाद निबटारा के लिए प्रत्येक शनिवार को अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष को बैठक करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि लोगों में ऐसी धारणा बन रही है कि थाना पर आसानी से एफ आई आर नहीं होती है। यदि होती है तो पैसे की मांग होती है। इसके लिए मुख्यालय स्तर से भी अभियान चलाया जाएगा। पकड़े जाने वाले पुलिस या पुलिस पदाधिकारी का नौकरी जाना तय है। साथ ही पैसे लेते पकड़े गए तो जेल भी जाना तय है।

मुख्य सचिव ने की ऑनलाइन बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

November 24, 2020
Dbg

23.11.2020 (दरभंगा) : कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने, मद्य निषेध कानून को सरजमीं पर सख्ती से लागू करने, भ्रष्टाचार निवारण को जिला स्तर पर निगरानी हेतु उड़नदस्ता का दल गठित करने एवं प्रखंड, अंचल एवं थानों में आमजन के काम में लेटलतीफी एवं धान अधिप्राप्ति को लेकर मुख्य सचिव, बिहार दीपक कुमार ने बिहार के सभी कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक में पुलिस महानिदेशक बिहार एस के सिंघल, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, बिहार सरकार आमिर सुबहानी, प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, विवेक सिंह, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग प्रत्यय अमृत, सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग विनय कुमार, सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग जितेंद्र श्रीवास्तव शामिल हुए। बैठक में सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने बताया कि धान की अधिप्राप्ति 23 नवंबर से प्रारंभ करना है।

सामान्य धान की कीमत 1865 रुपये प्रति क्विंटल (17 प्रतिशत मॉइश्चर से कम रहने) पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग ने 333000 किसानों का निबंधन किया है। धान की अधिप्राप्ति पैक्स एवं व्यापार मंडल (जो काली सूची में नहीं हो) द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में 5198 पैक्स एवं 225 व्यापार मंडल कार्यरत हैं। धान की अधिप्राप्ति का लक्ष्य विगत वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना अधिक रखा जा रहा है। इसके लिए जिला स्तर पर मिलर को चिन्हित करने की जरूरत है। सीएमआर कलेक्शन अनुमंडल स्तर पर किया जाएगा। इस वर्ष सभी मिल एवं गोदाम की जीपीएस मैपिंग होगी। जिला स्तर पर निबंधित किसान का सत्यापन जरूरी है। चावल मिल का सत्यापन नवंबर 2020 तक कर लिया जाए एवं सीएमआर सेंटर दिसंबर के अंत तक खुल जाए। सभी जिलाधिकारी को अतिशीघ्र जिला टास्क फोर्स की बैठक करा लेने का निर्देश दिया गया।

सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने नल- जल योजना के अंतर्गत शेष कार्य कराने हेतु सभी जिलाधिकारी से अनुरोध किया। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारी को कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव को लेकर पुनः विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए, खासकर दुकानों एवं वाहनों में मास्क की चेकिंग फिर से प्रारंभ करने का निर्देश दिया। प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि आरटीपीसीआर टेस्ट को बढ़ाने की कार्रवाई की जा रही है। भ्रष्टाचार निवारण को लेकर जिला स्तर पर अपर समाहर्त्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल का गठन करने का निर्देश दिया गया तथा निगरानी विभाग एवं जिला स्तरीय निगरानी के दूरभाष नम्बर का प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए गए। आरटीपीएस काउंटर के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं में बिचौलियों की दखलंदाजी की समीक्षा की गई, मुख्य सचिव ने कहा कि इस प्रकार की जानकारी मिल रही है कि आरटीपीएस सेवाओं में लेटलतीफी की जा रही है। इसके लिए जिला स्तर से वरीय उप समाहर्ता को नोडल पदाधिकारी बनाने के निर्देश दिए जो प्रत्येक सप्ताह में एक दिन आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण करें एवं वहां के लोगों से फीडबैक प्राप्त करें। जहाँ बिचौलियों की जानकारी मिले वहां त्वरित कार्रवाई करें तथा कौन सी सेवा समय पर नहीं दी जा रही है इसकी समीक्षा करें।

उन्होंने कहा कि लोक शिकायत निवारण की सुनवाई के दौरन पदाधिकारी को स्वंय उपस्थित रहना है न कि कनीय पदाधिकारी एवं कर्मियों को, यह सुनिश्चित कराने को कहा गया। भूमि विवाद निपटारा के लिए प्रत्येक शनिवार को थाना स्तर पर अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी की बैठक प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। शराबबंदी को लेकर की गई समीक्षा में चौकीदार को आसूचना संग्रह करने के लिए कर्तव्य पर लगाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि मद्यनिषेध में किसी पदाधिकारी की लापरवाही मिलती है तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा वैसे थाना प्रभारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए जिनके क्षेत्र में शराब व्यापार के पुख़्ता सबूत मिलते हैं। उन्होंने सभी वरीय पदाधिकारी को सप्ताह में 3 दिन क्षेत्र भ्रमण कर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

छठ पर्व को लेकर डीएम एवं एसएसपी द्वारा संयुक्त आदेश निर्गत किया गया

November 17, 2020
Dbg

17.11.2020 (दरभंगा) : छठ पूजा को लेकर डी.एम व एस.एस.पी. ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए कहा है की इस वर्ष महापर्व छठ वैश्विक महामारी कोविड-19 में दिनांक- 18 से 21 नवम्बर, 2020 के मध्य मनाया जा रहा है । छठ पूजा में लोग अस्तगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य समर्पित करते हैं। इस अवसर पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत निदेशों का पालन कराया जाना आवश्यक है। राज्य सरकार ने कन्टेनमेंट जोन के बाहर छठ पूजा-2020 के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने का निर्णय लिया है।

उक्त दिशा-निर्देश के आलोक में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम एवं एसएसपी बाबू राम द्वारा संयुक्त आदेश निर्गत किया गया है। गौरतलब है कि 16 नवंबर 2020 को डीएम एवं एसएसपी द्वारा संयुक्त रुप से समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में नगर आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी, सभी पुलिस निरीक्षक/ सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक/भी. सी के माध्यम से सरकार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए निम्न प्रकार से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। नगर आयुक्त, दरभंगा, कार्यपालक पदाधिकारी, बेनीपुर एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी /अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष दरभंगा जिला को यह निर्देश दिया गया है कि स्थानीय छठ पूजा समितियों, नागरिक इकाइयों, वार्ड पार्षदों, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से समन्वय स्थापित करने हेतु बैठक आयोजित कर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत निर्देशों का पर्याप्त प्रचार प्रचार कराया जाए। सामान्यत: नदियों एवं महत्वपूर्ण तालाबों के किनारे अवस्थित घाटों पर छठ पर्व के दौरान अत्यधिक भीड़ होती है जिसके दौरान दो व्यक्तियों के बीच सामाजिक दूरी का अनुपालन करा पाना कठिन है।

सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे लोगों को अत्यधिक रूप से प्रेरित करे कि वे अपने घर पर ही छठ पूजा करें। नदियों एवं महत्वपूर्ण तलाब घाटों पर कोविड-19 के संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु छठ पर्व के दौरान सुबह एवं शाम को दिए जाने वाले अर्घ्य को घर पर ही करने की सलाह दी जाए। महत्वपूर्ण नदियों से व्रती यदि पूजा हेतु जल लेकर जाना चाहें तो अनुमंडल/स्थानीय प्रशासन द्वारा इसको विनियमित (Regulate) करते हुए जल ले जाने हेतु आवश्यक व्यवस्था की जानी चाहिए। इस प्रक्रिया के दौरान भी मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन किया जाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में अवस्थित छोटे तालाबों पर छठ महापर्व के आयोजन के दौरान मास्क के प्रयोग एवं सोशल डिसटेंसिंग के मानकों का अनुपालन कराया जाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरों में अवस्थित तालाबों जहाँ अर्घ्य की अनुमति दी जाएगी, वहाँ अर्घ्य के पूर्व एवं पश्चात् सैनिटाईजेशन का कार्य नगर निकाय एवं ग्राम पंचायत द्वारा कराया जाना चाहिए। इस हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पंचायती राज विभाग द्वारा दिशा-निर्देश निर्गत किया जाना चाहिए। विभिन्न स्तरों पर छठ पूजा समितियों/मेला समितियों के साथ प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा बैठक का आयोजन किया जाना चाहिए, जिसमें कोविड-19 के संक्रमण के विभिन्न पहलुओं एवं बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में अवगत कराया जाना चाहिए। जिन तालाबों पर अर्घ्य की अनुमति दी जाए, वहाँ कोविड-19 से संबंधित जागरूकता फैलाने की भी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस हेतु आवश्यक प्रचार-प्रसार समाग्री का उपयोग किया जाना चाहिए। साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से भी जागरूकता उत्पन्न किया जाना चाहिए। छठ पूजा के आयोजकों/कार्यकर्ताओं एवं उससे संबंधित अन्य व्यक्तियों को स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा।

छठ पूजा घाट पर अक्सर स्पर्श की जाने वाली सतहों, यथा- बैरीकेडिंग आदि को समय-समय पर साफ एवं प्रभावी कीटाणुनाशक से विसंक्रमित किया जाए। आमजन को खतरनाक घाटों के बारे में समाचार माध्यमों से सूचना दी जाए ताकि अधिक भीड़-भाड़ की स्थिति न बने। छठ पूजा घाट पर यत्र-तत्र थूकना सर्वथा वर्जित होगा। तालाब में अर्घ्य देने के दौरान डुबकी न लें। बैरिकेडिंग इस प्रकार की जाय कि लोग डुबकी न लगा सकें। छठ पूजा घाट पर बैठने या खड़े रहने की व्यवस्था इस तरह से की जाएगी, ताकि पर्याप्त सामाजिक दूरी बनी रहे। दो गज की दूरी का अनिवार्य रूप से पालन किया जाय एवं मास्क का प्रयोग किया जाये। छठ पूजा घाट के आस-पास खाद्य पदार्थ का स्टॉल नहीं लगाया जायेगा। कोई सामुदायिक भोज/प्रसाद या भोग का वितरण नहीं किया जाएगा। छठ पूजा के दौरान 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति, 10 वर्ष के कम उम्र के बच्चे, बुखार से ग्रस्त व्यक्ति एवं अन्य गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति को सलाह दी जाती है कि वे छठ घाट पर न जाये।

इस अवसर पर किसी प्रकार के मेला/जागरण/सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। छठ पूजा के आयोजकों एवं प्रशासन द्वारा पर्याप्त सेनिटाईजर की व्यवस्था की जायेगी। छठ पूजा हेतु वाहनों के प्रयोग को यथासंभव विनियमित किया जायेगा। स्थानीय प्रशासन द्वारा आयोजकों के सहयोग से इन दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा, ताकि लोगों द्वारा स्वतः इनका पालन करना सुलभ हो। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों/बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। साथ ही एन.डी.आर.एफ/एस. डी.आर.एफ. का भी आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जाएगा। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष उपरोक्त दिशा-निदेशों का सख्ती से क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।

दंड का प्रावधान- उक्त दिशा निदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51-60 के प्रावधानों के अतिरिक्त भा.द.वि. की धारा- 188 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अधीन कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चित्रगुप्त भगवान की मूर्ति स्थापना की गयी

November 17, 2020
Dbg

16.11.2020 (दरभंगा) : लहेरियासराय स्थित बाबू साहेब कॉलोनी में चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर भगवान् चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापना पुरे नियम निष्ठा से की गयी। गौरतलब है की यहाँ पूजा कई सालों से होती आ रही है। उक्त जानकारी देते हुए पूजा समिति के सदस्य श्री घनश्याम लाल दास ने बताया की covid-19 को ध्यान में रखते हुए सरकार के गाइडलाइन के अनुसार पूजा अर्चना की गयी। आज मूर्ति स्थापना के बाद मंदिर प्रांगण में एक नियमित पंडित जी की व्यवस्था की गयी है जो नियमित नियम से पूजा अर्चना करेंगे। उन्होंने बताया की पूजा परिसर में अभी एक भवन का निर्माण किया गया है जो अधूरा है जिसे जल्द ही सबों के प्रयास से पूरा किया जाएगा। इस पावन कार्य में कई लोगों का प्रयास अतुलनीय है जिनमे मुख्य रूप से रमेश प्रसाद, बीरेंद्र प्रसाद कर्ण, सी पी लाल, अरुण कुमार, स्व. उमेश चंद्र दास, स्व. चंद्रेश्वर प्रसाद, रमन कुमार, रौशन कुमार आदि हैं।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।