January 15, 2021

15.01.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने द्वितीय अपील के तहत 16 मामलों की सुनवाई में 7 मामलों का निष्पादन किया तथा 9 मामलों की सुनवाई हेतु अगली तिथि को रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया। उनके द्वारा द्वितीय अपील की सुनवाई के क्रम में कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल फतुहा को सुनवाई में उपस्थित नहीं होने तथा अस्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के कारण 5000 रुo का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। मामला फतुहा के अलावलपुर गांव के निवासी कृष्ण कुमार सिंह का है जिनके निजी भूमि पर उनकी सहमति के बिना ट्रांसफार्मर का अधिष्ठापन किया गया। उनके द्वारा निजी भूमि से ट्रांसफार्मर हटाने के अनुरोध के उपरांत भी हटाया नहीं गया। तत्पश्चात लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल फतुहा को बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की धारा8(1) के तहत उन्हें अर्थदंड अधिरोपित किया गया। साथ ही कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल फतुहा को अगली सुनवाई में रिपोर्ट के साथ ससमय उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। दूसरा मामला मसौढ़ी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सर्वा का है जहां प्रांजल कुमारी को 2018-19 के पोशाक राशि प्रधानाध्यापक द्वारा अंतरित नहीं करने का परिवाद पत्र उनके पिता जैनेंद्र सिंह द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था।
डीएम के द्वितीय अपील की सुनवाई के द्वारा प्रांजल कुमारी को 600 रुo पोशाक राशि का अंतरण कर दिया गया है। साथ ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को 2000 रुo की जुर्माना राशि भी वसूल कर ली गई। लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत शिकायतों का निवारण समयबद्ध तरीके से की जाती है। डीएम ने सभी लोक प्राधिकारों को जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील होने तथा जवाबदेही से कार्य निष्पादन का निर्देश दिया है।
January 15, 2021

15.01.2021 (दरभंगा) : कोविड-19 से सुरक्षा व बचाव को लेकर किए गए लॉक डाउन के दौरान अन्य राज्यों से बिहार वापस लौटने वाले कुशल प्रवासी कामगारों का समूह बनाकर रोजगार उपलब्ध कराने हेतु बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना के तहत मिथिला पेंटिंग पर आधारित सूक्ष्म एवं लघु उद्योग जय मिथिला आर्ट का सदर प्रखंड के वासुदेवपुर में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने अपने कर-कमलों से दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जय मिथिला आर्ट समूह के नेतृत्वकर्त्ता अमित कुमार झा, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक रंजन, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, दरभंगा मो0 अंजारूल हसन ने दिप प्रज्ज्वलन में सहयोग प्रदान किया। डीएम ने उद्योग केन्द्र का भ्रमण कर संचालित अत्याधुनिक सिलाई मशीन एवं उस पर किये जा रहे कार्य का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना के तहत जय मिथिला आर्ट समूह को 10 लाख रूपये की सरकारी सहायता दिया जाना है।
इस समूह को अबतक इ 05 लाख रूपये उपलब्ध कराया जा चुका है। इस योजना के अंतर्गत दरभंगा जिले में मखाना, मिथिला पेंटिंग, फेवर ब्लॉक एवं रेडीमेड गारमेंट्स के लिए 10-10 प्रवासी मजदूरों का समूह एल.एल.पी (लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप) के आधार पर बनाई गई है।
इनमें से एक समूह, मिथिला मखाना, बहादुरपुर प्रखंड के मेखना वेदा पंचायत के कक्षाही ग्राम में महेश मुखिया के नेतृत्व में संचालित है, जो दरभंगा के मखाना से तरह-तरह के व्यंजन बनाने का कार्य कर रहा है। दूसरा समूह, पुअर होम चौक, दरभंगा के राजेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में मिथिला संचार आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स, दरभंगा (सृजन मिथिला) मिथिला पेंटिंग वाला मास्क बनाने का कार्य कर रहा है। तीसरा समूह, हार्ड मेक फेवर ब्लॉक, मनीगाछी प्रखंड के कायस्थ कवई ग्राम में बिंदेश्वर राम के नेतृत्व में कार्य कर रहा है एवं चौथा समूह, रेडीमेड गारमेंट्स, सदर प्रखंड के सुंदरपुर, बेला में अमित कुमार झा के नेतृत्व में कार्य कर रहा है। डीएम ने जिले के उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए अप्रवासी कुशल मजदूरों के साथ मिलकर बृहद उद्योग की स्थापना करने की अपील की। उन्होंने कहा है कि इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर नए उद्यमी को बियाडा की जमीन एवं अन्य योजनाओं से भी ऋण उपलब्ध कराई जाएगी ताकि व्यापक पैमाने पर स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया करायी जा सके।
January 15, 2021

15.01.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने पहले चरण के टीकाकरण को लेकर अपने कार्यालय कक्ष से सभी टीकाकरण केंद्र से ऑनलाइन बैठक की। बहुचर्चित एवं बहुप्रतीक्षित कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत 16 जनवरी (शनिवार) से हो जाएगा। डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम के आदेश के आलोक में प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी ने अपने-अपने टीकाकरण केंद्र का भ्रमण कर प्रोटोकॉल के अनुरूप टीकाकरण के लिए की गयी व्यवस्था की जांच की। वरीय उप समाहर्ता राहुल कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जाले, टोनी कुमारी ने पीएचसी, मनिगाछी, डीसीएलआर सदर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, केवटी, सत्यम सहाय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बहेड़ी, संस्कार रंजन ने सिंहवाड़ा +2 चौधरी केदारनाथ उच्च विद्यालय, जिला परिवहन पदाधिकारी ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहादुरपुर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने डीएमसीएच एवं प्रबंध निदेशक आत्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमाननगर का भ्रमण कर वहां टीकाकरण के लिए की गयी व्यवस्था का मुआयना किया। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के टीकाकरण कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े चिकित्सक, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ, वहां के सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मी के साथ-साथ स्वास्थ सेवा से जुड़े आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता का टीकाकरण किया जाएगा। प्रथम चरण के टीकाकरण के लिए 10 स्थल चयनित हैं।
जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर, बहेड़ी, जाले, केवटी, मनीगाछी, सिंहवाड़ा एवं हनुमान नगर तथा डीएमसीएच एवं निजी अस्पतालों में आर बी मेमोरियल एवं पारस हॉस्पिटल शामिल हैं। बैठक में सिंहवाड़ा, मनीगाछी एवं जाले से बताया गया कि वहां इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है। डीएम ने बीएसएनएल के पदाधिकारी को आज रात्रि तक हर हालत में इंटरनेट कनेक्शन कर देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक विशाल कुमार ने बताया कि नेटवर्क कमजोर होने के कारण सभी लोगों को एस एम एस नहीं गया है, लेकिन जिला स्तर से सभी को एस एम एस भेजा जा रहा है। डीएम ने कहा कि अद्यतन निर्देश के अनुसार आधार कार्ड जरूरी है आधार के साथ लिंक मोबाइल की आवश्यकता नहीं है।
यदि कोई व्यक्ति आधार के साथ नहीं आते हैं तो उनका फोटो खींच कर डाल दें। डीएमसीएच में एईएफआई की पुख्ता व्यवस्था की गई है। डीएम के द्वारा कल डीएमसीएच में टीकाकरण का शुभारंभ किया जाएगा। जबकि अपर समाहर्ता द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर एवं अपर समाहर्ता विभागीय जांच द्वारा किसी निजी अस्पताल में टीकाकरण का शुभारंभ किया जाएगा। बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जांच विभूति रंजन चौधरी, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्र, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ.वाशव राज, यूएनडीपी के पंकज कुमार, यूनिसेफ के ओंकार चंद्र, केयर की जिला समन्वयक श्रद्धा झा एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
January 15, 2021

13.01.2021 (दरभंगा) : सांसद गोपाल जी ठाकुर ने मिथिला प्रक्षेत्र, दरभंगा के पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार से मुलाकात कर दरभंगा में बीते समय में हुए आपराधिक घटनाओं पर चर्चा की तथा कानून व्यवस्था बनाएं रखने की बात कही। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि दरभंगा में बीते दिनों अपराधियों ने अपनी सक्रियता बढाई हैं तथा लगातार हो रहे आपराधिक घटना से आम लोग दहशत में है। उन्होंने कहा कि दरभंगा शहर में हुए सोना लूट कांड, गौड़ाबौराम विधानसभा के विशनपुर गांव निवासी बम बम झा और बहादुरपुर विधानसभा के कोकट गांव निवासी दीपक चौरसिया की निर्मम हत्या, दरभंगा शहर में हुए गोली बारी और व्यापक स्तर पर ग्रामीण इलाकों में हुए लूट व चोरी की घटनाओं ने दरभंगा को अशांत व अस्थिर कर दिया है। सांसद ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन आपराधिक घटनाओं से स्वाभाविक है कि आम लोग स्वयं असुरक्षित महसूस करेंगे है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक को अपने स्तर से सभी घटनाओं की गहन जांच कर अविलंब उचित एवं कठोर कारवाई करने के लिए कहा ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना ना घटित हो। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि असमाजिक तत्वों व अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हो ताकि दहशत का माहौल खत्म हो और आम लोगों 24 घण्टे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। इस मुलाकात में एसएसपी बाबू राम, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरि सहनी एवं बम बम झा तथा दीपक चौरसिया के परिजन भी मौजूद रहें।
January 03, 2021

02.01.2021 (पटना) : डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सरकार की विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल, सुचारू एवं मानक के अनुरूप ससमय कार्य सुनिश्चित कराने हेतु प्रखंडों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया। इस क्रम में डीएम ने पालीगंज, नौबतपुर, विक्रम, फुलवारी शरीफ एवं दुल्हिन बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को मुख्यालय में उपस्थित रहकर कार्य का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंडों में आरटीपीएस काउंटर का औचक निरीक्षण किया तथा कार्यरत कर्मियों को संवेदनशील होकर समय सीमा के भीतर सेवा प्रदान करने का निर्देश दिया। इस क्रम में डीएम ने काउंटर पर मौजूद लोगों का हालचाल जाना तथा आवश्यक फीडबैक प्राप्त किया ।
उन्होंने अंचलाधिकारी को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में लोगों को अवगत कराने तथा तकनीकी कठिनाई दूर करते हुए जनहित में बेहतर सेवा प्रदान करने का निर्देश दिया। पालीगंज अनुमंडल का भ्रमण करते हुए डीएम ने भूमि विवाद के मामलों के निष्पादन हेतु सभी थाना प्रभारी एवं अंचलाधिकारी को थाना पर प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से मामले की सुनवाई करने तथा भूमि विवाद के मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने बैठक की कार्यवाही नियमित रूप से भेजने तथा प्राप्त आवेदन, निष्पादित आवेदन संबंधी विस्तृत रिपोर्ट नियमित रूप से भेजने का निर्देश दिया। इस कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक को दिया।
उन्होंने पालीगंज अनुमंडल में एएनएम स्कूल / जेल/ कोर्ट के भवन निर्माण के कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही अनुमंडल अंतर्गत पूर्ण रूप से निर्मित आईटीआई को कार्यरत करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने आईटीआई के प्राचार्य को इस भवन में ही प्रशिक्षण का कार्य अतिशीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया। पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत भ्रमण कार्यक्रम में पालीगंज के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक पालीगंज तनवीर अहमद, भूमि सुधार उप समाहर्ता पालीगंज सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।