DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का विधिवत पालन करें

January 19, 2021
Dbg

18.01.2021 (दरभंगा) : सड़क दुर्घटना से लोगों को सचेत करने के लिए आम जनों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग,बिहार सरकार द्वारा 18 जनवरी से 17 फरवरी 2021 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। दरभंगा जिले में इस कार्यक्रम की शुरुआत जिला क्लब से डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने खुले आसमान में गुब्बारे उड़ाकर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वागत गान एवं ओडीसी नृत्य की प्रस्तुति माउंट समर कन्वेंट स्कूल, दरभंगा द्वारा किया गया। डीएम के पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा बैंड बजा कर उनका स्वागत किया गया। तथा परेड मार्च के साथ उन्हें मंच पर लाया गया। मंच पर पहुंचते ही जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग,बिहार सरकार द्वारा समय-समय पर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष व्यापक रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दरभंगा में भी बहुत ही बेहतर ढंग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी से अनुरोध है कि वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का विधिवत पालन करें तथा समाज में भी इसके लिए जागरूकता फैलाएं।

उन्होंने कहा कि सरकार वैसी जगहों पर कुछ परिवर्तन करने पर विचार कर रही है, जहाँ बार-बार सड़क दुर्घटना होती है। सड़क के बगल में अवस्थित स्कूलों के लिए बाउंड्री वाल अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि कोई भी वाहन विद्यालय में प्रवेश न कर सके और बच्चे दुर्घटनाग्रस्त न हो सके।

इस अवसर पर एसएसपी बाबूराम ने कहा कि आमतौर पर देखा जाता है कि जितनी मौतें सड़क दुर्घटना से होती है, शायद ही इतनी मौतें अन्य किसी कारणों से होती है। जहाँ तक की बड़ी से बड़ी बीमारी के कारण किसी को उतना नुकसान नहीं होता है जितना कि सड़क दुर्घटना से होता है। इससे बचना बहुत ही आसान है। इसके लिए केवल थोड़ी सी जागरूकता एवं संयम की आवश्यकता है। यातयात के नियमों एवं छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर इससे बचा जा सकता है। जैसे दुपहिया वाहन हेलमेट पहनकर चलाना, चार पहिया वाहन सीट बेल्ट लगाकर चलाना, नशे में गाड़ी न चलाना, लर्नर एवं युवाओं का अच्छी तरह से गाड़ी चलाना, उन्हें भीड़-भाड़ वाले जगहों पर वाहन चलाने से रोकना। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि हम सड़क पर यातायात के नियमों का पालन करें एवं सावधानी बरतें। इस अवसर पर डीएम एवं एसएसपी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

विधि व्यवस्था को लेकर आयुक्त ने की बैठक, दिए कई निर्देश

January 19, 2021
Dbg

18.01.2021 (दरभंगा) : आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल ,दरभंगा राधेश्याम साह की अध्यक्षता में दरभंगा प्रमण्डल के सभी अनुमंडल पदाधिकारी के साथ विधि व्यवस्था, भूमि विवाद ,कार्यालयों के निरीक्षण एवं खाद्यान्न वितरण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। समीक्षा बैठक में उन्होंने एक-एक कर दरभंगा प्रमंडल के सभी अनुमंडल पदाधिकारी से उनके क्षेत्र की विधि व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने विगत तीन माह के अंतर्गत धारा 107, 144 एवं 145 के अंतर्गत की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को भूमि विवाद निपटाने हेतु पाक्षिक बैठक करने, प्रखंड, अंचल, आई.सी.डी.एस कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , आंगनवाड़ी केंद्र एवं विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी अंचल के हल्का कर्मचारी के कार्यालय का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए तथा कमजोर वर्ग के टोले में जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत पी.एच.एच एवं अंत्योदय योजना के तहत नियमित रूप से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। इसका निरीक्षण किया जाए। उन्होंने अब तक किए गए निरीक्षण के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में आयुक्त के सचिव दुर्गानन्द झा एवं प्रमंडल के सभी अनुमंडल पदाधिकारी उपस्थित थे ।

बढ़ते अपराध के खिलाफ भाकपा(माले) -इंसाफ मंच का प्रतिवाद मार्च निकाला गया

January 19, 2021
Dbg

18.01.2021 (दरभंगा) : दरभंगा में बढ़ते अपराध, हत्या, महिला उत्पीरण, सुरेंद्र सदा, दीपक चौरसिया, सफी आलम हत्याकांड की स्पीडी ट्रायल करवाने, हत्यारो को गिरफ्तार करवाने, बिशनपुर थाना कांड संख्या 113-/20 के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने सहित अन्य मांगों को लेकर आज भाकपा(माले)- इंसाफ मंच के संयुक्त बैनर तले पोलो मैदान से लहेरियासराय टावर तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। इस अवसर पर नीतीश सरकार व दरभंगा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेवाजी की गई।

प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व इंसाफ मंच के नेयाज अहमद, भाकपा(माले) के देवेन्द्र कुमार, प्रिंस राज, हरि पासवान, प्रवीण यादव, शिवन यादव, साधना शर्मा कर रही थी। लहेरियासराय टावर पर ऐपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा की अद्यक्षता में आयोजित सभा को सबोधित करते हुए इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद में कहा कि बिहार व दरभंगा जिला में अपराध की घटना में काफी बृद्धि हुई है। भाजपा-जदयू सरकार अपराधियो को सरक्षण दे रहे है। जिसके चलते अपराधियो का मनोबल और बढ गया है। और हत्या लूट, बलात्कार कांड में बृद्धि हुई है।

उन्होंने जिला में बढ़ते हत्या की घटना में गिरफ्तारी नहीं होने पर एसएसपी की भूमिका पर सवाल खड़ा किया। इस अवसर पर भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य देवेन्द्र कुमार ने कहा कि सुरेंद्र सदा हत्याकांड के कई दिन हो गए लेकिन आज तक हत्यारा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसके कारण प्रशासन के खिलाफ स्थानीय स्तर पर लोगो मे गुस्सा काफी बढ़ गया है। वही भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य हरि पासवान में कहा कि दीपक चौरसिया के हत्यारा आज भी खुले घूम रहे है जिसके चलते आम लोगो मे भय का माहौल है। अगर जल्द से जल्द हत्यारो की गिरफ़्तारी नही होती है तो भाकपा(माले) आंदोलन को और उग्र करेगी। उन्होने दरभंगा एसएसपी से दीपक के हत्यारो पर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा देने की मांग की है।

वही ऐपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि लगातार दरभंगा में महिला उत्पीरण की घटना बढ़ रही है। लेकिन जिला प्रशासन सोई हुई है। कमतौल, हरलाखी, दरभंगा शहर में महिला उत्पीरण के मुकदमा में अभी तक अपराधियो की गिरफ्तारी नही हुई है। अगर जल्द से जल्द अपराधियो की गिरफ्तारी नही होती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, सूर्य नारायण शर्मा, शिवन यादव, त्रिवेणी यादव, प्रवीण यादव, मिथिलेश भगत, उदय शर्मा, रीता साह, पप्पू पासवान, मोहम्मद आजम खान, सहित कई लोग शामिल थे।

द्वितीय अपील की ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था करने के निर्देश

January 19, 2021
Dbg

16.01.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, दरभंगा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लोक शिकायत निवारण कार्यालय, दरभंगा के एक-एक कर्मियों से उनके द्वारा निष्पादित किए जाने वाले कार्य तथा अभिलेख के रख-रखाव की स्थिति की जानकारी ली। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव रंजन प्रभाकर से उन्होंने ऑनलाइन सुनवाई के संबंध में जानकारी ली। जिसमे बताया गया कि आयुक्त,दरभंगा प्रमंडल द्वारा ऑनलाइन सुनवाई की जाती है। डीएम ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को द्वितीय अपील की ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया की निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित मिले एवं कार्यालय की व्यवस्था भी प्रशंसनीय मिली। उल्लेखनीय है कि आम जनता के शिकायतों का निपटारा एक निर्धारित समय के अंतर्गत करने हेतु बिहार सरकार, द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार, अधिनियम, 2015 को 5 जून 2016 से बिहार में लागू किया गया है।

यह अधिनियम पूरे भारत में केवल बिहार राज्य ने ही लागू किया है। इस अधिनियम के अंतर्गत बिहार के सभी जिला एवं सभी अनुमंडल में एक-एक लोक शिकायत निवारण केंद्र की स्थापना की गयी है। यहाँ शिकायतकर्ता द्वारा अपनी शिकायत निःशुल्क दायर की जाती है। शिकायत ऑनलाइन भी दायर की जा सकती है। इस अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त शिकायत के निवारण हेतु अधिकतम 60 कार्य दिवस निर्धारित किया गया है। शिकायत की वैधता सुनिश्चित होने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध न्यूनतम पांच सौ एवं अधिकतम पाँच हजार रुपये तक की जुर्माना करने का प्रावधान है।

इसके अंतर्गत शिकायतकर्ता एवं संबंधित पदाधिकारी को एक दूसरे के सामने रख कर सुनवाई की जाती है। लोक सेवा शिकायत निवारण पदाधिकारी के निर्णय से संतुष्ट रहने पर शिकायतकर्ता लोक निवारण पदाधिकारी के विनिश्चय की तारीख से 30 से 45 दिनों के अंदर प्रथम अपील दायर कर सकता है तथा प्रथम अपीलीय प्राधिकार के निर्णय से असंतुष्ट होने पर आवेदक निर्णय की तारीक से 30 से 45 दिनों के अंदर द्वितीय अपील दायर कर सकता है। इस अधिनियम के आ जाने से आम लोगों की शिकायतों के निपटारा में काफी तेजी आई है। डीएम श्री त्यागराजन ने दरभंगा समाहरणालय के अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया।

कोविड-19 से बचाव व सुरक्षा के लिए तैयार किये गए टीका का प्रयोग शुरू

January 19, 2021
Dbg

16.01.2021 (दरभंगा) : कोविड-19 (कोरोना वायरस) से बचाव व सुरक्षा के लिए तैयार किये गए टीका का आज प्रयोग किया गया। डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने डी.एम.सी.एच. के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बनाये गये टीकाकरण केन्द्र का फीता काटकर दरभंगा जिले में टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डी.एम.सी.एच. के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार गुप्ता को वहाँ पहला टीका लगाया गया। इसके बाद दूसरा टीका लगवाने वाले वहीं के डॉ. ओम प्रकाश रहें एवं तीसरा टीका डीएमसीएच के स्टोर कीपर मो0 इब्राहिम को लगाया गया। लगभग 30 मिनट तक वे तीनों ऑब्जर्वेशन में रहें और वे तीनों बिल्कुल सामान्य दिखें। इस अवसर पर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उत्सव का माहौल रहा। टीका लेने वालों की कतार लगी रही। इस अवसर पर संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए डीएम ने कहा कि पूरे देश में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा एवं बिहार में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

दरभंगा में डी.एम.सी.एच. से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनके समक्ष तीन लोगों को टीका लगाया गया, वे तीनों ऑब्जर्वेशन में बिल्कुल सामान्य दिखें। इस तरह कोविड-19 का टीका सफल रहा। जिस वायरस से हम विगत 08 महीने से परेशान थे, जीवन की गतिविधियाँ असामान्य हो गयी थीं, अब खुशी है कि इस टीकाकरण के बाद हम पुनः सामान्य जीवन में लौट जाएंगे। लेकिन, अभी भी कोविड-19 से सुरक्षा व बचाए के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करते रहना जरूरी है। मास्क, सामाजिक दूरी एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना है। क्योंकि, प्रथम टीकाकरण के बाद पुनः 28 वें दिन उसी व्यक्ति को दूसरी बार टीका लगाया जाएगा और उसके 15 दिनों के बाद उस व्यक्ति के शरीर में पूर्णतः कोरोना का प्रतिरोधक क्षमता तैयार होता है। इसलिए सुरक्षा के उपाय अभी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज प्रथम चरण के टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्मियों, स्वास्थ्य संस्थाओं के सफाई कर्मी, एम्बुलेंस चालक एवं चिकित्सकों का टीकाकरण किया जा रहा है।

दूसरे चरण में फ्रन्ट लाईन वर्कर, जिनमें नगर निकाय के सफाई कर्मी, पुलिस बल, सेना के जवान, राजस्व एवं ग्रामीण विभाग के कर्मियों/पदाधिकारियों का टीकाकरण किया जाएगा। तीसरे चरण में 50 वर्ष से ऊपर वाले एवं समस्याग्रस्त लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। जल्द ही आम लोगों को भी टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में दरभंगा के 10 सत्र स्थलों (टीकाकरण केन्द्र) पर टीकाकरण किया जा रहा है। प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्हें मैसेज भेजा जा चुका है, जो छूट जाएगे, उन्हें बाद में बेहद अफसोस होगा, इसलिए लोगों से अपील है कि वे अपना टीकाकरण निश्चित रूप से करा लें।

इस अवसर पर डी.एम.सी.एच. के प्राचार्य डॉ. एच.एन. झा, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर राकेश गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार मिश्र, डी.पी.एम. (हेल्थ) विशाल कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. वाशव राज, यू.एन.डी.एफ. के पंकज कुमार, यूनिसेफ के ओंकार चन्द्र व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके उपरांत डीएम ने दूसरे टीकाकरण केन्द्र पारस हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। वहाँ सुधाकर मिश्र, अजय कुमार दुबे एवं विजय कुमार पासवान को टीका लगाया जा चुका था। वे अवलोकन कक्ष में बिल्कुल सामान्य रूप से बैठे थे। डीएम ने वहाँ की व्यवस्था का अवलोकन किया तथा अवलोकन कक्ष में कुर्सी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी मौजूद थे। फिर उन्होंने तीसरे टीकाकरण केन्द्र आर.बी. मेमोरियल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। वहाँ रूबी, लाल बाबु यादव और अर्पणा कुमारी को टीका लगाया जा चुका था। वे सभी अवलोकन कक्ष में सामान्य रूप से बैठे थे। उन्होंने वहाँ की व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।