Dbg

18.01.2021 (दरभंगा) : दरभंगा में बढ़ते अपराध, हत्या, महिला उत्पीरण, सुरेंद्र सदा, दीपक चौरसिया, सफी आलम हत्याकांड की स्पीडी ट्रायल करवाने, हत्यारो को गिरफ्तार करवाने, बिशनपुर थाना कांड संख्या 113-/20 के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने सहित अन्य मांगों को लेकर आज भाकपा(माले)- इंसाफ मंच के संयुक्त बैनर तले पोलो मैदान से लहेरियासराय टावर तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। इस अवसर पर नीतीश सरकार व दरभंगा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेवाजी की गई।

प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व इंसाफ मंच के नेयाज अहमद, भाकपा(माले) के देवेन्द्र कुमार, प्रिंस राज, हरि पासवान, प्रवीण यादव, शिवन यादव, साधना शर्मा कर रही थी। लहेरियासराय टावर पर ऐपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा की अद्यक्षता में आयोजित सभा को सबोधित करते हुए इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद में कहा कि बिहार व दरभंगा जिला में अपराध की घटना में काफी बृद्धि हुई है। भाजपा-जदयू सरकार अपराधियो को सरक्षण दे रहे है। जिसके चलते अपराधियो का मनोबल और बढ गया है। और हत्या लूट, बलात्कार कांड में बृद्धि हुई है।

उन्होंने जिला में बढ़ते हत्या की घटना में गिरफ्तारी नहीं होने पर एसएसपी की भूमिका पर सवाल खड़ा किया। इस अवसर पर भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य देवेन्द्र कुमार ने कहा कि सुरेंद्र सदा हत्याकांड के कई दिन हो गए लेकिन आज तक हत्यारा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसके कारण प्रशासन के खिलाफ स्थानीय स्तर पर लोगो मे गुस्सा काफी बढ़ गया है। वही भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य हरि पासवान में कहा कि दीपक चौरसिया के हत्यारा आज भी खुले घूम रहे है जिसके चलते आम लोगो मे भय का माहौल है। अगर जल्द से जल्द हत्यारो की गिरफ़्तारी नही होती है तो भाकपा(माले) आंदोलन को और उग्र करेगी। उन्होने दरभंगा एसएसपी से दीपक के हत्यारो पर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा देने की मांग की है।

वही ऐपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि लगातार दरभंगा में महिला उत्पीरण की घटना बढ़ रही है। लेकिन जिला प्रशासन सोई हुई है। कमतौल, हरलाखी, दरभंगा शहर में महिला उत्पीरण के मुकदमा में अभी तक अपराधियो की गिरफ्तारी नही हुई है। अगर जल्द से जल्द अपराधियो की गिरफ्तारी नही होती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, सूर्य नारायण शर्मा, शिवन यादव, त्रिवेणी यादव, प्रवीण यादव, मिथिलेश भगत, उदय शर्मा, रीता साह, पप्पू पासवान, मोहम्मद आजम खान, सहित कई लोग शामिल थे।