DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

सांसद ने पारा-मिलट्री फोर्स एवं (सीआईएसएफ) को दरभंगा में स्थापित करने, का आग्रह किया

January 03, 2021
02.01.2021 (दरभंगा) : सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर दरभंगा एयरपोर्ट के निमित एयरफोर्स स्टेशन से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट हेतु 31 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए एयरफोर्स स्टेशन, दरभंगा का अनुमोदन जरूरी है, इसलिए एयरफोर्स स्टेशन, दरभंगा द्वारा पूरी तत्परता से दरभंगा एयरपोर्ट हेतु जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में सहयोग देने का आग्रह किया ताकि दरभंगा एयरपोर्ट हेतु 31 एकड़ जमीन एयरपोर्ट ऑथोरिटी इंडिया को मिल सकें। उन्होंने नवनिर्मित दरभंगा एयरपोर्ट के रनवे पर एप्रोच लाइट लगाने हेतु एयरफोर्स स्टेशन, दरभंगा व रक्षा विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र(एनओसी) देने का भी आग्रह किया ताकि विमानों के परिचालन की संख्या बढ़ने और एयरपोर्ट पर रात्रि आवागमन के क्रम किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो तथा कम दृश्यता के समाधान के साथ विमानों का निर्बाध परिचालन हो सके।

सांसद ने कहा कि 11 जनवरी से दरभंगा - अहमदाबाद तथा 18 जनवरी से दरभंगा - हैदराबाद और दरभंगा - पुणे के लिए भी सीधी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी और दरभंगा एयरपोर्ट पर विमानों की संख्या में बढ़ेगी। उन्होंने कहा की यात्री सुविधा एवं दरभंगा एयरपोर्ट की आपार संभावनाओं को देखते हुए आने वाले कुछ दिनों में रात्रि आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना अतिआवश्यक है और इसके लिए रनवे पर एप्रोच लाइट लगाना भी जरूरी है ताकि दरभंगा एयरपोर्ट पर 24 घण्टे विमान परिचालन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दरभंगा एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल वॉच ऑवर(ATC Watch Hour) सुबह 7:30 बजे से सूर्यास्त के 30 मिनट पहले तक ही उपलब्ध है, दरभंगा एयरपोर्ट से 24 घण्टे विमान परिचालन के क्रम में एटीसी वॉच ऑवर (ATC Watch Hour) बढ़ाने का भी आग्रह किया ताकि बिना किसी बाधा के 24 घण्टे विमानों का परिचालन सुनिश्चित हो सके।

सांसद ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट से जुड़े अन्य विषयों पर रक्षा मंत्रालय द्वारा स्वीकृति व अनापत्ति पत्र देने एवं पारा-मिलट्री फोर्स व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कैम्प को दरभंगा में स्थापित करने, का आग्रह किया क्योंकि निकट भविष्य में एयरपोर्ट के विस्तार के साथ इसकी सुरक्षा सीआईएसएफ द्वारा ही की जानी है। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं से अवगत होते हुए रक्षा मंत्री ने यथाशीघ्र निदान का आश्वासन दिया।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में समस्त मिथिला सहित सम्पूर्ण देश का सर्वांगीण विकास हुआ है, जिनमें मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री जी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि मिथिला के केंद्र दरभंगा में एयरपोर्ट और एम्स देकर मिथिला के विकास में नया अध्याय लिखने का कार्य किया है जिससे 8 करोड़ मिथिलवासी गौरवान्वित है। सांसद ने कहा कि मोदी सरकार ने मिथिला, मैथिली और मैथिल के विकास हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण करने में आत्मनिर्भर मिथिला व आत्मनिर्भर बिहार सहायक सिद्घ होगा और मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के साथ देश विश्व गुरु बनेगा।

25 जनवरी तक प्राप्त किया जाएगा दावा आपत्ति, दरभंगा के गठित 09 नए नगर निकाय के लिए

January 03, 2021
Dbg

02.01.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, बहेड़ी, हायाघाट, घनश्यामपुर, बिरौल, सिंहवाड़ा, जाले, कमतौल, भरवारा एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी को बिहार नगर पालिका (संशोधन) अधिनियम 2020 के आलोक में राज्य में नए निकायों का गठन एवं पूर्व के गठित नगर निकायों का उत्क्रमण तथा क्षेत्र विस्तारित करने संबंधित प्रारूप अधिसूचना के प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना के पत्र के आलोक में बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 3 (1) (क), 4, 5, 6 एवं धारा 8 के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों के अंतर्गत नगर निगम का गठन एवं वर्तमान नगर निकायों का उत्क्रमण तथा नगर निकायों का क्षेत्र विस्तारित किए जाने हेतु प्रारूप का प्रकाशन निमित्त अधिसूचना नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार द्वारा निर्गत कर दी गई है।

जिनमें :- नये नगर पंचायतों का गठन संबंधी 103 प्रारूप अधिसूचना, नये नगर परिषद का गठन संबंधी 08 प्रारूप अधिसूचना, पुराने नगर पंचायत का नगर परिषद में उत्क्रमण संबंधी 32 प्रारूप अधिसूचना, पुराने नगर परिषद का नगर निगम में उत्क्रमण संबंधी 5 प्रारूप अधिसूचना एवं पुराने नगर निकायों का क्षेत्र विस्तार संबंधी 12 प्रारूप अधिसूचना शामिल हैं। बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 4(2) एवं (3) के अनुसार अधिसूचना की एक प्रति जिला के समाहर्ता के कार्यालय में सहज दृश्य स्थान पर तथा जहाँ नगरपालिका हो वहां उस नगरपालिका के कार्यालय में चिपकाए जाने का प्रावधान है तथा इस संबंध में उद्घोषणा या तो संबंध स्थानीय इलाके में डुग-डुगी बजाकर या किसी अन्य प्रचार माध्यम द्वारा की जाएगी।

डीएम ने सभी संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को अधिसूचना की तिथि से लेकर 25 जनवरी 2021 के भीतर प्रारूप प्रकाशन की अवधि में प्राप्त होने वाली आपत्तियाँ/सुझावों पर जांचोपरांत मंतव्य के साथ उपलब्ध कराने को कहा गया है। ताकि ससमय प्रमण्डलीय आयुक्त/जिला पदाधिकारी के माध्यम से विभाग को उपलब्ध कराया जाए, ताकि उस पर अधिनियम की धारा-5 के अधीन विचार किया जा सके। उल्लेखनीय है कि 12 हजार से 40 हजार तक की आबादी के लिए नगर पंचायत, 40 हजार से 2 लाख तक की आबादी के लिए नगर परिषद एवं दो लाख से अधिक आबादी वाले क्षेत्र को नगर निगम बनाने का प्रावधान है। 27 दिसम्बर 2020 को जारी अधिसूचना में उपरोक्त सभी नगर पंचायत की आबादी 12 हजार से ज्यादा दर्शायी गई है।

"सखी" वन स्टॉप सेंटर- सह-महिला हेल्पलाइन प्रबंधन समिति की हुई बैठक

January 03, 2021
Dbg

02.01.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में "सखी" वन स्टॉप सेंटर- सह-महिला हेल्पलाइन प्रबंधन समिति की बैठक आहूति की गई। बैठक में महिला हेल्पलाइन के कर्मियों का समायोजन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बचे हुए पदों पर पोस्टल क्लीयरेंस करते हुए नई नियुक्ति एक माह के अंदर कर लेने का निर्णय लिया गया। सभी कर्मियों की नियुक्ति होने के उपरांत वन स्टॉप सेंटर को सुचारू रूप से संचालन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में डीएम श्री त्यागराजन द्वारा सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि "सखी" वन स्टॉप सेंटर- सह-महिला हेल्पलाइन में महिला डॉक्टर या पैरामेडिकल स्टाफ की प्रतिनियुक्ति की जाए। साथ ही एएसआई रैंक की महिला पुलिस निरीक्षक की भी प्रतिनियुक्त करने हेतु निर्णय लिया गया। अभी फिलहाल वन स्टॉप सेंटर समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय में संचालित है। बैठक में विनय प्रताप डीपीएम, महिला विकास निगम, अजमतून निशा, महिला संरक्षण पदाधिकारी, आराधना कुमारी, कंचल सेवा आश्रम एवं सुशीला देवी महिला जागृति संस्था उपस्थित थे।

डीएम ने तीन दिनों में वंडर एप्प को अपडेट करने के निर्देश दिए

January 03, 2021
Dbg

02.01.2021 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए मनाया गया वंडर एप्प की प्रगति को लेकर बैठक की गई। बैठक के समीक्षा क्रम में वंडर एप्प के मामले में कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रदर्शन अत्यंत ही खराब पाया गया, जिनमें बहादुरपुर, हायाघाट, बेनीपुर, किरतपुर, सतीघाट और सिंहवाड़ा शामिल हैं। समीक्षा के दौरान दरभंगा जिले में कार्यरत केयर संस्था के जिला समन्वयक श्रद्धा झा ने बताया कि 24 नवंबर 2020 की बैठक में गर्भवती महिलाओं का प्रविष्टि वंडर एप्प पर प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे। अब तक वंडर पोर्टल के लिए 1959 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया है। लेकिन वंडर पोर्टल पर अपलोड करने की प्रगति धीमी है। समस्याग्रस्त गर्भवती महिलाओं को जिन्हें पीएचसी से डीएमसीएच रेफर किया गया है, उनकी भी प्रविष्टि कई प्रखंडों में नहीं की गई है।

उन्होंने बताया कि वंडर ऐप के लिए निबंधित गर्भवती महिलाओं में से अब तक 313 समस्याग्रस्त गर्भवती महिलाओं की पहचान की गई है, जिनमें से 221 को बेहतर इलाज के लिए विभिन्न पीएचसी से उच्च संस्थानों को रेफर किया गया है। लेकिन, वंडर के माध्यम से 97 रेफर ही दिख रहा है। डीएम ने बहादुरपुर, हायाघाट, बेनीपुर, किरतपुर, सतीघाट और सिंहवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं बीएचएम का वेतन अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया। साथ ही सिविल सर्जन दरभंगा डॉक्टर संजीव कुमार सिन्हा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का नियमित एवम ठीक से अनुश्रवण नहीं करने के लिए वेतन स्थगित कर दिया गया। उन्होंने सभी पीएचसी एवं सिविल सर्जन दरभंगा को 3 दिनों का समय देते हुए बुधवार तक वंडर एप्प को अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उप निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता डीपीएम स्वास्थ्य विशाल कुमार उपस्थित थे तथा सभी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ऑनलाइन उपस्थित थे।

कन्टेनमेंट जोन में लॉकडाउन की अवधि को 31 जनवरी 2021 तक विस्तारित किया गया

December 31, 2020
Dbg

31.12.2020 (दरभंगा) : गृह मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा कोविड-19 का प्रसार रोकने हेतु आदेश संख्या 40-3/2020-DM-I(A) दिनांक 28 दिसम्बर, 2020 के माध्यम से निगरानी, कन्टेनमेंट एवं सावधानी हेतु दिशा-निर्देश निर्गत करते हुए कन्टेनमेंट जोन में लॉकडाउन की अवधि को दिनांक 31 जनवरी 2021 तक विस्तारित किया गया हैं। इसको लेकर जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा दरभंगा जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि गृह मंत्रालय के उपयुक्त आदेश तथा गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।