DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु 17 एवं 23 नवम्बर को शिविर का आयोजन किया जायेगा

November 09, 2021
Dbg

08.11.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बहादुरपुर एवं तारडीह, जिला प्रबंधक (सक्षम), बुनियाद केन्द्र, बहादुरपुर को पत्र निर्गत करते हुए कहा है कि सी.आर.सी दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा दिव्यांगता जाँच एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु दरभंगा जिला के 02 प्रखण्डों में शिविर आयोजित करने के लिए स्थल का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि दिनांक 17 नवम्बर 2021 को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बरियारी (उजान), तारडीह तथा 23 नवम्बर को बुनियादी केन्द्र, बहादुरपुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों शिविर स्थल पर यू.डी.आई.डी से संबंधित आवेदन भी लिये जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने स्तर से कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन कराते हुए शिविर का आयोजन कराना सुनिश्चित करेंगे। दिव्यांगजनों को विकास मित्र, पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका, आशा कार्यकर्ता के माध्यम से प्रचार-प्रसार करते हुए शिविर की सूचना देना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु उन्हें सी.एस.सी केन्द्र (कॉमन सर्विस सेन्टर) के माध्यम से नि:शुल्क पंजीकरण कराना भी सुनिश्चित करेंगे। सिविल सर्जन को अपने स्तर से संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को उक्त शिविर में आवश्यक सहयोग हेतु निर्देशित किया गया।

08 नवंबर तक सभी छठ घाटों पर सभी निर्देशित व्यवस्था दुरुस्त कर लेने का निर्देश दिया गया

November 07, 2021
Dbg

06.11.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने दरभंगा नगर निगम के महापौर श्रीमती बैजंती देवी खेड़िया एवं नगर आयुक्त मनेष कुमार मीणा के साथ हराही पोखर एवं किलाघाट छठ घाट का निरीक्षण किया। हराही पोखर के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पोखर में लगे बैरिकेडिंग घाट से काफी दूर है, जिस पर उन्होंने नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम को पोखर में लगे बेरिकेडिंग को घाट के और नजदीक करने तथा घाट पर बने सीढ़ी के फिसलन को रोकने के लिए चूना मिलाकर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाने का निर्देश दिया। तत्पश्चात डीएम द्वारा किला घाट में बने छठ घाट का निरीक्षण किया गया, जहाँ पानी का जलस्तर नीचे जाने के कारण, वहाँ कीचड़ बना हुआ है, इस पर उन्होंने छठ घाट पर जाने के लिए बालू डलवा कर सुगम रास्ता बनाने को कहा और घाट पर भी बालू डलवाकर ठीक करवाने का निर्देश दिया। वहीं किलाघाट के बगल में जर्जर व क्षतिग्रस्त मुंडा पुल को दोनों ओर से पूरी तरह से बेरिकेडिंग करके बंद करने का निर्देश दिया गया ताकि गलती से भी कोई श्रद्धालु वहाँ पर ना जा सके। उन्होंने नगर आयुक्त को दोनों छठ घाटों पर पर्याप्त संख्या में लाइट लगाने को कहा। इसके साथ ही भीगो छठ घाट तथा गंगासागर छठ घाट को भी अच्छी तरह से देख कर सारी व्यवस्था कर लेने को कहा गया तथा सभी घाटों पर बैरिकेडिंग एवं लाइट की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही बिजली विभाग को छठ घाटों का निरीक्षण कर यदि कहीं लटके जर्जर तार पाए जाते हैं तो उसे हटवाने का निर्देश दिया गया तथा संबंधित अंचलाधिकारी को हराही पोखर व क़िलाघाट छठ घाट पर गोताखोर, नाव एवं एन.डी.आर.एफ टीम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। नगर निगम दरभंगा को 08 नवंबर तक सभी छठ घाटों पर सभी निर्देशित व्यवस्था दुरुस्त कर लेने का निर्देश दिया गया।

सभी चौकीदारों तथा दफ़ादारो को शराब तस्करों के विरुद्ध आसूचना संकलन करने हेतु निर्देश दिया गया

November 07, 2021
Dbg

06.11.2021 (दरभंगा) : एसएसपी बाबू राम ने बताया की बहेड़ी थाना में चौकीदार परेड के दौरान सभी चौकीदारों तथा दफ़ादारो को शराब तस्करों के विरुद्ध आसूचना संकलन करने हेतु निर्देश दिया गया है। अगर किसी चौकीदार के क्षेत्र में जिला टीम या केंद्रीय टीम द्वारा शराब बरामद की जाएगी, तो शराब के रोकथाम में सम्बंधित चौकीदार की लापरवाही मानी जायेगी तथा उसके विरुद्ध कड़ी अनुशासनिक कारवाई की जाएगी। अगर किसी चौकीदार का लिंक शराब तस्करों से पाया जाएगा, या ज़हरीली शराब के कारण कोई घटना होगी तो सम्बंधित चौकीदार के विरुद्ध अनुशासनिक कारवाई के साथ साथ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। अगर चौकीदार की सूचना पर SHO या अन्य पदाधिकारी कारवाई नही करते तो उसे वरीय पदाधिकारियों को सूचना देनी होगी। इसके बाद वो अपने दायित्व से मुक्त समझे जाएंगे। उन्होंने सभी थाना को निर्देश दिया है कि बड़े शराब माफिया की सूची फोटो सहित थाना के नोटिस बोर्ड पर लगाएं ताकि उनको सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी अच्छे से जान जाएं। थाना पर आने वाले आम जन को भी उनके बारे में जानकारी होगी तो उनकी गैर कानूनी गतिविधियों के विषय मे सूचना पुलिस तक पहुंचेगी।

कोविड-19 से बचाव को लेकर घर पर ही छठ पूजा का आयोजन करें - एसडीओ

November 07, 2021
Dbg

06.11.2021 (दरभंगा) : छठ महापर्व को भली-भांति संपन्न कराने हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर स्पर्श गुप्ता द्वारा प्रातः पुलिस उपाधीक्षक सदर, अंचलाधिकारी सदर एवं अंचलाधिकारी बहादुरपुर तथा सभी संबंधित थाना प्रभारी के साथ सदर अनुमण्डल क्षेत्र के 06 छठ घाटों यथा - कन्हैया मिश्र पोखर, लहेरियासराय, काली मंदिर पोखर, सैदनगर, किला घाट नदी छठ घाट, हरिबोल पोखर सैनापत (नगर निगम से दक्षिण), छठी पोखर, सुन्दरपुर, बेला, हराही पोखर सुन्दरपुर, बेला, दिग्घी पोखर, दरभंगा, गंगासागर पोखर, दरभंगा एवं मिर्जा खाँ तालाब, लहेरियासराय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वहाँ उपस्थित जनप्रतिनिधियों/व्यक्तियों को कोविड गाइड लाइन का पालन करने हेतु निदेशित किया गया तथा कोविड 19 से बचाव को लेकर घर पर ही छठ पूजा का आयोजन करने हेतु सुझाव दिया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि किलाघाट नदी में छठ पर्व मनाने हेतु घाट उपयुक्त नहीं है, बल्कि खतरनाक है तथा यहाँ छठ पूजा करने पर रोक लगाने की आवश्यकता है, अन्य घाटों पर नाव, गोताखोर की व्यवस्था करने एवं माईकिंग कराने हेतु संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया तथा दिग्घी पोखर में बैरिकेडिंग करने एवं एन.डी.आर.एफ की टीम की व्यवस्था करने हेतु अंचलाधिकारी, सदर को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही नगर प्रबंधक, दरभंगा नगर निगम को गंगासागर पोखर एवं मिर्जा खाँ तालाब स्थित छठ घाटों की सफाई एवं चूना छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया।

जिन्होंने टीका लगवा लिया है, वे ही छठ घाटों पर आयोजित छठ पूजा में शरीक हों

November 07, 2021
Dbg

06.11.2021 (दरभंगा) : कोविड-19 से बचाव व सुरक्षा को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन द्वारा छठ पूजा समितियों से अपील की गई है कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोविड-19 से सुरक्षा और बचाव के लिए जिन्होंने टीका लगवा लिया है, वे ही छठ घाटों पर आयोजित छठ पूजा में शरीक हों। जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, उन्हें छठ घाटों पर नहीं जाने दिया जाए। सरकार के निर्देशानुसार बिना कोविड -टीकाकरण वाले कोई भी व्यक्ति छठ घाटों पर प्रवेश नहीं करेंगे। इसे सुनिश्चित कराने हेतु जिला के सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया जा चुका है। इसके साथ ही सभी अंचलाधिकारी को अपने अंचल के सभी छठ घाटों का निरीक्षण करने तथा गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए अच्छी तरह से बांस बल्ला लगाकर बैरिकेडिंग करवाने अथवा रस्सी लगवाने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही जिन घाटों में पानी अधिक है वहां गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति करने व प्रमुख छठ घाट एवं भीड़-भाड़ वाले जगहों पर नाव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।