DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

न्याय दिलाने में सभी का योगदान भी होना चाहिए

November 15, 2021
Dbg

13.11.2021 (दरभंगा) : गरीब पीड़ित वंचित समाज को न्याय दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन दरभंगा की ओर से शनिवार को नगर निगम स्थित सभागार में पेन इंडिया (अखिल भारतीय) एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा लीगल सर्विस कैंप (विधिक सेवा शिविर) का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में दरभंगा व्यवहार न्यायालय के जिला न्यायाधीश, रूद्र प्रकाश जिलाधिकारी, डॉ. त्यागराजन एस.एम एवं विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा सह दरभंगा व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश जावेद आलम वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार दरभंगा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार व अन्य मौजूद थे।

विधिक सहायता शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लाभ उठाया। अधिक से अधिक लोगों तक समय पर न्याय दिलाना हमारे प्राधिकार का लक्ष्य वंचित समाज को न्याय से रूबरू कराना और समय पर याद दिलाना इसी उद्देश्य से लगातार प्राधिकार की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और लोगों में जागरूकता लाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जगह-जगह जागरूकता कैंप लगाए जाते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश रूद्र प्रकाश ने कहा आम जनों तक न्याय पहुंच नहीं पा रही है जिसे जागरूकता शिविरों के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकार एवं अन्य संगठनों के माध्यम से लाई जा सकती है और उचित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए सहयोग करना है। विधि की सही जानकारी के अभाव में बहुत से लोगों को समय पर न्याय नहीं मिल पाता है। न्याय पाने के नियमों का हर व्यक्ति को जानकारी होनी चाहिए, न्याय दिलाने में सभी का योगदान भी होना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर दरभंगा जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जिला, प्रखण्ड, पंचायत एवं गाँव स्तर पर सफलता पूर्वक विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्धेश्य विधिक सेवा और लाभार्थी के बीच की दूरी को कम करना है तथा निर्धन व वंचित वर्ग के लोगों को सुलभ न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि आज इस विधि जागरूकता शिविर में 03 श्रेणी के लोगों को शामिल किया गया है, जिनमें प्रथम श्रेणी के वैसे बी.पी.एल. परिवार के लोग है, जिन्हें आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत एक वर्ष में 05 लाख रूपये का मुफ्त ईलाज का लाभ मिल रहा है। दूसरी श्रेणी में यू.डी.आई.डी के तहत वैसे दिव्यांग परिवार जिन्हें यू.डी.आई.डी. नम्बर के माध्यम से ही संबंधित सभी लाभ प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें किसी प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं है। तीसरे श्रेणी में फुटकर बिक्रेता के लोग है, उन्हें आज विधि जागरूकता कार्यक्रम में शामिल किया गया है, ऐसे कार्यक्रमों से निश्चित रूप से वंचित लोग जागरूक होंगे एवं अधिक से अधिक लोगों को न्याय प्राप्त करने की विधि की जानकारी होगी तथा वे ससमय न्याय प्राप्त कर सकेंगे।

विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह न्यायाधीश जावेद आलम ने कहा की इस तरह के शिविर या कार्यक्रमों के माध्यम से गरीब वंचित समाज को न्याय दिलाने एवं उन्हें अपने हक पाने में मदद मिलती है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को कई योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाता है और समय-समय पर योजनाओं के लाभ दिया जाता है। विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो रहे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि इस कार्यक्रम की खास विशेषता रहेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य सचिव एवं सदस्य चारों एक साथ शामिल हुए ।

पूर्ण शराबबंदी को लेकर हुई प्रमंडल स्तरीय बैठक

November 15, 2021
Dbg

13.11.2021 (दरभंगा) : आयुक्त दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा मनीष कुमार की अध्यक्षता में शराबबंदी को लेकर दरभंगा प्रमंडल के तीनों जिले दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलावार शराबबंदी के अंतर्गत किए गए छापेमारी, गिरफ्तारी एवं राज्यसात की कार्रवाई की जानकारी संबंधित जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई। बैठक में बताया गया कि शराबबंदी अभियान के अंतर्गत लगातार छापेमारी जारी है तथा चौकीदार एवं थाना प्रभारी को एलर्ट रखा गया है यदि उनके क्षेत्र में शराब की बरामदगी होती है तो उन्हें जिम्मेवार माना जाएगा। बैठक में दरभंगा के अधीक्षक, मद्य निषेध ने बताया कि दरभंगा जिले में शराब से किसी की मृत्यु नहीं हुई है तथा जिले में शराबबंदी अभियान के अंतर्गत लगातार छापेमारी की जा रही है।

कुल 1012 निर्धन अनुसूचित जाति जनजाति के वैसे परिवार जो शराब एवं ताड़ी के व्यवसाय से जुड़े थे उन परिवारों को सतत जीविकोपार्जन योजना से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराया गया है।जिलाधिकारी मधुबनी द्वारा बताया गया कि मधुबनी जिले में शराब से किसी व्यक्ति की मृत्यु अभी तक नहीं हुई है। देसी शराब एवं ताड़ी के उत्पादन एवं बिक्री में लगे हुए निर्धन एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 5195 व्यक्तियों को सतत जीविकोपार्जन योजना से जोड़कर लाभान्वित किया जा रहा है।समस्तीपुर जिला के संबंध में बताया कि विगत दिनों में पटोरी थाना अंतर्गत शराब से जुड़े संदिग्ध मामले में 07 व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं उत्पन्न हुई थी, इलाज के दौरान उन लोगों की मृत्यु हो गयी। मृतकों के पोस्टमार्टम तथा भिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण का पता लग सकता है। परंतु घटित संदिग्ध घटना के आलोक में शराबबंदी अभियान के अंतर्गत लगातार छापेमारी जारी है।

उक्त घटना के आलोक में पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, दरभंगा द्वारा पटोरी थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार को निलंबित किया जा चुका है। तथा अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध, समस्तीपुर को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के लिए प्रपत्र- (क) में आरोप गठित कर विभागीय कार्रवाई हेतु मद्यनिषेध विभाग, बिहार पटना को भेजा गया है। संबंधित चौकीदार के विरुद्ध भी निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। घटना में संदिग्ध तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी भी की गई है। पुलिस तथा मद्यनिषेध विभाग की टीम का संबंधित क्षेत्र के साथ साथ पूरे जिले में लगातार सघन छापेमारी कर रही है तथा शराब से संबंधित आसूचना संग्रह किया जा रहा है।आयुक्त द्वारा तीनों जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक को शराबबंदी अभियान के अंतर्गत लगातार छापेमारी करने एवं शराब व्यवसायियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया

November 09, 2021
Dbg

08.11.2021 (दरभंगा) : आजादी के 75 वें वर्ष में भारत में चलाए जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के तत्वाधान में जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन अपर जिला न्यायाधीश मनोज कुमार द्विवेदी, अपर जिला न्यायधीश हम्बर सिंह बघेल, अपर जिला न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार जावेद आलम, डीपीओ संजय देव कन्हैया, महिला हेल्प लाइन के अजमतुन निशा आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रदर्शनी में दरभंगा न्यायमंडल में जिला में स्थापना काल से अभी तक के विभिन्न पलों के तस्वीरें के साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार व अन्य विभागों द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की तस्वीरें जिसका सीधा असर समाज के वंचित अंतिम लोगों से लेकर महिलाओं-बच्चों सहित पीड़ित मानवता को उखेडता है का विवरण भी चित्रों के जरिए प्रदर्शन किया गया। इसमें महिलाओं एवं बच्चों के अधिकार एवं सामाजिक कुरीतियों पर आधारित विभिन्न स्लोगनों की भी प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा बाल विवाह, शादी की सही उम्र आदि विषय पर बनाए गए पेंटिग्स का भी प्रदर्शन किया गया। मेलें में न्यायिक व्यवस्था से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं का भी कार्ड बोर्ड द्वारा सुन्दर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के सचिव जावेद आलम ने बताया कि यह प्रदर्शनी पेन इंडिया अवेयरनेस कार्यक्रम के जरिए दरभंगा के 1266 गांव में पहुंचा है।

प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पैनल अधिवक्ता विष्णु कान्त चौधरी, माधव कुमार लाभ, बेबी सरोज, संजीव कुमार, सुनील पाठक, करण कपूर गुप्ता के साथ साथ अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्र, सुधीर कुमार, आदि शामिल हुए। महिला हेल्पलाइन के अजमतुन निशा, प्राधिकार के संजय कुमार, मुन्ना कुमार, इमामुद्दीन, कमलेश कुमार, प्रेमनाथ सिंह, लक्ष्मी लाभ आदि सक्रिय रूप से उपस्थित थे।

छठ पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारित रखने हेतु सभी संवेदनशील स्थलों सहित 284 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई

November 09, 2021
Dbg

08.11.2021 (दरभंगा) : छठ पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारित रखने हेतु जिले के सभी संवेदनशील स्थलों सहित 284 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम डॉ त्यागराजन एस.एम. व एसएसपी बाबूराम के द्वारा संयुक्त आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रही आतंकवादी गतिविधियों एवं जिले में पूर्व में घटित सांप्रदायिक घटनाओं एवं हिंदू तथा मुस्लिम संप्रदाय की मिली-जुली आबादी को ध्यान में रखते हुए इस पर्व के अवसर पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इसके साथ ही कि कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा जारी अद्यतन दिशा-निर्देश के के अनुसार ही छठ पूजा का पर्व मनाया जाना है तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी अद्यतन मानक संचालन प्रक्रिया का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाना है।

उक्त के आलोक में डीएम श्री त्यागराजन द्वारा छठ पूजा के अवसर पर कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश को सभी संबंधित पदाधिकारी द्वारा शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। एतद् संबंधी निर्देश का अनुपालन कराने एवं उक्त पर्व को अपने-अपने क्षेत्र में शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु पूर्व में ही सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किया गया है। साथ ही वर्ष 2006 से विभिन्न प्रखण्डों में घटित संप्रदायिक विवाद का उल्लेख करते हुए, वैसे स्थलों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने का निर्देश संबंधित थाने को दिया गया है। उन्होंने कहा है कि इन अवसरों पर असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक संस्थानों एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का प्रयास किया जा सकता है। साथ ही इस उद्देश्य से सोशल मीडिया का भी प्रयोग किया जा सकता है, इसलिए अफवाह फैलाने वाले तत्वों, संस्थाओं, असामाजिक तत्वों एवं गुंडा तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और यदि किसी के द्वारा इस तरह की अफवाह फैलाई जाती है, तो त्वरित कार्रवाई की जाए।सभी थानाध्यक्ष,ओपी अध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र अन्तर्गत उक्त पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपयुक्त निरोधात्मक कार्रवाई का अनुपालन सख्ती से कराना सुनिश्चित करेंगे।

थानाध्यक्ष, यातायात थाना, दरभंगा को निर्देश दिया गया है कि अभी से ही छठ पूजा की समाप्ति तक सभी चौक-चौराहों एवं छठ घाट जाने वाले मार्गो तथा भीड़-भाड़ वाले चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति कर प्रातः 6:00 बजे से रात्रि के 12:00 बजे तक सघन एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में आवागमन को सुचारू रूप से संचालन कराना सुनिश्चित करेंगे तथा स्वयं भी भ्रमणशील रहकर इसका मॉनिटरिंग करते हुए यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारित कराएंगे। सभी थानाध्यक्ष/ओपी अध्यक्ष को कहा गया है कि अपने-अपने क्षेत्र अन्तर्गत शांति समिति की बैठक कर लेगें तथा शांति समिति की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का नाम एवं मोबाइल नंबर का संधारण निश्चित रूप से करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पूजा पंडाल एवं जुलूस बिना लाइसेंस के नहीं रहे एवं मूर्ति विसर्जन के अवसर पर कोई भी जुलूस बिना एस्कॉर्ट के नहीं रहे। संयुक्त आदेश में कहा गया है कि पुलिस निरीक्षक एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी तथा अनुमण्डल पदाधिकारी का दायित्व होगा कि शांति समिति की बैठक करते हुए सभी पूजा पंडालों एवं जुलूस के लाइसेंस समय से पूर्व निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे।

छठ पूजा के अवसर पर समाहरणालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी हैं, जिसका दूरभाष नम्बर - 06272-240600 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहर्त्ता (राजस्व) विभूति रंजन चौधरी, मोबाइल नम्बर - 9473191318 रहेंगे। नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी जिले के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी से हमेशा आसूचना का संग्रह करते रहेंगे तथा यथोचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त सदर अनुमण्डल के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर को, बिरौल अनुमण्डल के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल को एवं बेनीपुर अनुमण्डल के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर को विधि-व्यवस्था संधारित करने के लिए संम्पूर्ण प्रभार प्रदान किया गया है तथा अपने दिशा-निर्देशन में प्रतिनियुक्ति करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था बनाए रखते हुए पर्व को सौहार्द्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल को अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारण करने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त सभी थाना/ओ.पी. एवं गश्ती दल को भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारित करने का निर्देश दिया गया है।

इसके साथ ही सदर, केवटी, जाले, सिंहवाड़ा, बहादुरपुर, हायाघाट एवं हनुमाननगर प्रखण्ड के विधि- व्यवस्था के वरीय प्रभार में मनेश कुमार मीणा, नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम एवं संबंधित अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रहेंगे। वहीं मनीगाछी, तारडीह, अलीनगर, बहेड़ी एवं बेनीपुर प्रखण्ड के विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में विभूति रंजन चौधरी, अपर समाहर्त्ता, दरभंगा एवं संबंधित अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी तथा बिरौल, गौड़ाबौराम, घनश्यामपुर, किरतपुर, कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड के विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में अनिल कुमार सिन्हा,अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन, दरभंगा एवं संबंधित अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रहेंगे।

पूर्णत शराबबंदी पर नियंत्रण हेतु आईजी, डीएम व एसएसपी ने की बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

November 09, 2021
Dbg

08.11.2021 (दरभंगा) : शराब/जहरीली शराब पर पूर्णत: नियंत्रण हेतु आज पुन: पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, दरभंगा अजिताभ कुमार की उपस्थिति में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम व एसएसपी बाबूराम द्वारा जिले के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकीदार/दफादार के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक को पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, दरभंगा द्वारा भी संबोधित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से आईजी, डीएम व एसएसपी द्वारा इस बात पर बल दिया गया कि बिना ग्रामीण चौकीदारों/दफादारों की जानकारी के क्षेत्र में कोई भी शराब/जहरीली शराब का कारोबार नहीं कर सकता है, इसलिए सर्वप्रथम किसी भी क्षेत्र में शराब/जहरीली शराब की बरामदगी या शराब से संबंधित कोई घटना घटती है, तो उसके लिए सीधे-सीधे चौकीदार/दफादार को दोषी मानते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी और यदि उनका नाम कारोबार के संलिप्तता में पाया जाता है तो उन पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी भी की जाएगी। उसी प्रकार यदि राज्य स्तरीय अथवा जिला स्तरीय टीम द्वारा किसी थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान शराब/जहरीली शराब पाया जाएगा तो सीधे-सीधे थानाध्यक्ष दोषी माने जाएंगे एवं तदनुसार उन पर भी निलंबन/बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में स्पष्ट किया गया कि सरकार शराब/जहरीली शराब के अवैध कारोबार को किसी भी हालत में अब बर्दाश्त नहीं करने जा रही है एवं स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा इस पर लगातार समीक्षा की जा रही है। बैठक के अंत में डीएम द्वारा सभी संबंधित अंचलाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी को आगामी छठ महापर्व के अवसर पर गत बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरस: अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही काली पूजा के सभी मूर्तियों का विसर्जन छठ पूजा के पूर्व प्रशासन/ थाना की निगरानी में करवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उक्त बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर स्पर्श गुप्ता, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर कृष्ण नन्दन कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता सत्यम सहाय एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।