November 07, 2021

06.11.2021 (दरभंगा) : एसएसपी बाबू राम ने बताया की बहेड़ी थाना में चौकीदार परेड के दौरान सभी चौकीदारों तथा दफ़ादारो को शराब तस्करों के विरुद्ध आसूचना संकलन करने हेतु निर्देश दिया गया है। अगर किसी चौकीदार के क्षेत्र में जिला टीम या केंद्रीय टीम द्वारा शराब बरामद की जाएगी, तो शराब के रोकथाम में सम्बंधित चौकीदार की लापरवाही मानी जायेगी तथा उसके विरुद्ध कड़ी अनुशासनिक कारवाई की जाएगी। अगर किसी चौकीदार का लिंक शराब तस्करों से पाया जाएगा, या ज़हरीली शराब के कारण कोई घटना होगी तो सम्बंधित चौकीदार के विरुद्ध अनुशासनिक कारवाई के साथ साथ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। अगर चौकीदार की सूचना पर SHO या अन्य पदाधिकारी कारवाई नही करते तो उसे वरीय पदाधिकारियों को सूचना देनी होगी। इसके बाद वो अपने दायित्व से मुक्त समझे जाएंगे। उन्होंने सभी थाना को निर्देश दिया है कि बड़े शराब माफिया की सूची फोटो सहित थाना के नोटिस बोर्ड पर लगाएं ताकि उनको सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी अच्छे से जान जाएं। थाना पर आने वाले आम जन को भी उनके बारे में जानकारी होगी तो उनकी गैर कानूनी गतिविधियों के विषय मे सूचना पुलिस तक पहुंचेगी।