Dbg

08.11.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बहादुरपुर एवं तारडीह, जिला प्रबंधक (सक्षम), बुनियाद केन्द्र, बहादुरपुर को पत्र निर्गत करते हुए कहा है कि सी.आर.सी दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा दिव्यांगता जाँच एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु दरभंगा जिला के 02 प्रखण्डों में शिविर आयोजित करने के लिए स्थल का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि दिनांक 17 नवम्बर 2021 को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बरियारी (उजान), तारडीह तथा 23 नवम्बर को बुनियादी केन्द्र, बहादुरपुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों शिविर स्थल पर यू.डी.आई.डी से संबंधित आवेदन भी लिये जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने स्तर से कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन कराते हुए शिविर का आयोजन कराना सुनिश्चित करेंगे। दिव्यांगजनों को विकास मित्र, पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका, आशा कार्यकर्ता के माध्यम से प्रचार-प्रसार करते हुए शिविर की सूचना देना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु उन्हें सी.एस.सी केन्द्र (कॉमन सर्विस सेन्टर) के माध्यम से नि:शुल्क पंजीकरण कराना भी सुनिश्चित करेंगे। सिविल सर्जन को अपने स्तर से संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को उक्त शिविर में आवश्यक सहयोग हेतु निर्देशित किया गया।