DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी परिषद् की हुई बैठक

April 14, 2018
patna

13.04.2018 (पटना) : 1 अणे मार्ग " संकल्प " में मुख्यमंत्री नितीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी परिषद् की 18वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री राहत कोष से सम्बंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। चर्चा के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा सम्बंधित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया की बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए की जा रही आश्रय स्थल निर्माण हेतु राशि कार्य प्रगति के अनुरूप आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध करायी जायेगी। बैठक में 17वीं न्यासी परिषद् की बैठक की कार्यवाही के अनुपालन की भी समीक्षा की गयी। बाढ़ राहत मद में दरभंगा, मधुबनी,एवं समस्तीपुर जिला को उपलब्ध करायी गयी राशि की सम्पुष्टि की गयी।

उक्त बैठक में आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक केo एसo दिवेदी, प्रधान सचिव वित्त श्रीमती सुजाता चतुर्वेदी, प्रधान सचिव शिक्षा आरo केo महाजन, प्रधान सचिव स्वास्थ्य संजय कुमार, प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कल्याण हेतु आयोग की समीक्षात्मक बैठक

April 14, 2018
darbhanga

13.04.2018 (दरभंगा) : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, नई दिल्ली डाॅ0 योगेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डाo भीमराव अम्बेदकर सभागार में बैठक आहूत की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए आयोग के सदस्य ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कल्याण हेतु अनेकों योजनाएँ चलायी जा रही हैं। उन्हीं योजनाओं के कार्यान्वयन के अनुश्रवण हेतु वे यहाँ आए है। उन्होनें बताया कि बैठक के पूर्व उनके द्वारा दरभंगा जिला स्थित अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास का निरीक्षण किया गया। छात्रावास के भवनों की स्थिति जर्जर एवं शौचालयों की स्थिति बदतर नजर आयी। उन्होनें भवन एवं शौचालयों की मरम्मति एवं साफ-सफाई अविलम्ब करवाने का निर्देश दिया। जिले के विभिन्न विभागों यथा - शिक्षा, स्थापना, कृषि, आई0सी0डी0एस0, कल्याण, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा के अन्तर्गत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विभिन्न पदों पर नियुक्ति तथा योजनाओं के प्रगति के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। पुलिस विभाग में अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलें एवं उसके निष्पादन व मुआवजा देने के अद्यतन स्थिति की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक से ली। उन्होनें संबंधित विभागों के उपस्थित पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए सख्त निर्देश दिया कि भविष्य में होने वाली बैठक के पूर्व सभी अद्यतन जानकारी एवं सकारात्मक प्रगति का प्रतिवेदन लेकर आवें।

उक्त बैठक में अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी, प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी संबंधित विभागों के प्रभारी पदाधिकारीगण, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

एक शाम शहीदों के नाम

April 14, 2018
darbhanga

12.04.2018 (दरभंगा) : आज संध्या अनुमंडल प्रशासन सदर दरभंगा के द्वारा "एक शाम शहीदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन डीएमसीएच ऑडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता सह प्रभारी जिला पदाधिकारी मोबिन अली अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, वरीय उप समाहर्ता रविन्द्र कुमार दिवाकर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार एवं जिला स्तर के सम्बंधित पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत देश भक्ति गीत के धुन से किया गया। गीत और गजलों से सजी हुई ये शाम की शुरुआत आकाशवाणी, दूरदर्शन पटना से सम्बन्ध रखनेवाले कलाकार अनवर हुसैन अनवर ने मेरा जूता है जापानी, मैं ढूंढता हूँ जिनको रातों को ख्यालों में, किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है जैसे गीतों को गाकर किया। कलाकार पूर्णिमा ने "हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए" जिसे गीतों की प्रस्तुति की। कलाकार अंकुश श्रीवास्तव ने देश भक्ति गीत के बैकग्राउंड म्यूजिक पर भाव नृत्य किया। कलाकार ब्रजेश ने " चिट्ठी आयी है, आई है, चिट्ठी आयी है " गीत गाया। इस सुरमई शाम का अंत सभी कलाकारों के द्वारा गाये हुए ट्रायो सांग " कब आओगे, कब आओगे " से किया गया।

बीच-बीच में कार्यक्रम के उद्घोषक सतीश पप्पू ने चुटकुले सुनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस सुरमई शाम को सुरों में पिरोनेवाले वाले कलाकार (की-बोर्ड पर संजय मिश्र, ऑक्टोपैड पर अभिषेक शुक्ला, ढोलक पर संतोष कुमार तथा गिटार पर अरविन्द कुमार ) ने संयुक्त संगत किया। गौरतलब है की हर साल ये कार्यक्रम " एक शाम शहीदों के नाम " का आयोजन अनुमंडल प्रशासन के द्वारा किया जाता है।

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुआ दरभंगा डांस फेस्टिवल

April 14, 2018
darbhanga

08.04.2018 (दरभंगा) : सृष्टि फाउंडेशन के द्वारा दरभंगा के राज चौरंगी पर शास्त्रीय शैली पर आधारित दरभंगा डांस फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगभग 100 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया। फेस्टिवल का उद्घाटन एल.एन.एम.यू. के वी.सी. प्रोo सुरेंद्र कुमार सिंह, नगर विधायक व सिंडिकेट सदस्य संजय सरावगी, कुलसचिव डा. मुस्तफा कमाल अंसारी आदि ने संयुक्त रूप से किया।

डांस फेस्टिवल की शुरुआत बच्चों द्वारा सूर्य नमस्कार से किया गया। जयप्रकाश पाठक के निर्देशन में सृष्टि फाउंडेशन की छात्रा सोनी, निशा कुमारी सिंह, नेहा, आयुषी मिश्रा, प्रतिभा रानी, संस्कृति, कोमल पाठक सहित कई बच्चों ने सूर्य नमस्कार कर इस शाम को यादगार बना दिया। छोटे छोटे बच्चों के द्वारा भगवान् शिव की आराधना को विभिन्न रूप में दिखाया गया। नवदुर्गा की प्रस्तुति ने दर्शकों को दुर्गा की सजीव आकृति का चित्रण कराया। अभिनय के विभिन्न पक्षों को महिषासुर वध एवं देवी दुर्गा के अलग-अलग रूपों को प्रदर्शित किया गया ।
आम्रपाली युवा पुरस्कार से सम्मानित भारतीय नृत्य कला मंदिर, पटना में बतौर प्रशिक्षक के रूप में कार्य कर रही नृत्यांगना सुदीपा बोस ने भरतनाट्यम नृत्य किया। दरभंगा के युवा नर्तक रूपेश कुमार गुप्ता राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित ने कत्थक नृत्य, तथा पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में कार्यरत सम्राट आध्या ने मणिपुरी नृत्य किया।

इस अवसर पर सृष्टि फाउंडेशन की ओर से आगत अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ पाग और अंगवस्त्र से किया गया। स्वागत भाषण सृष्टि फाउंडेशन के सचिव मनोहर कुमार पाठक और मंच संचालन जफर इमाम एवं सतीश कुमार सिंह के द्वारा किया गया।

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित पटना परिदर्शन की तैयारी को लेकर उच्च स्तरीय बैठक

April 06, 2018
patna

06.04.2018 (पटना) : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पटना परिदर्शन की तैयारी को लेकर डीएम कुमार रवि की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक की गयी।

बैठक में डीएम ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री का दिनांक- 10.04.2018 को मोतिहारी परिदर्शन के क्रम में पटना हवाई अड्डा पर 10 बजे पूर्वाह्न में आगमन एवं उसी दिन 14.05 बजे अपराह्न में नई दिल्ली वापसी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री का ट्रांजिट विजिट है। बैठक में डीएम श्री रवि ने पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देश दिया कि पटना एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक ट्रैफिक व्यवस्था क्लियर करना होगा। ब्लू बुक के अनुसार प्रधानमंत्री भारत सरकार के लिए कारकेड की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ब्लू बुक के अनुसार प्रधानमंत्री के लिए आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ चिकित्सकों, ब्लड ग्रुप एवं अन्य जीवन रक्षक दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सिविल सर्जन एवं फूड इंस्पेक्टर प्रधानमंत्री को दिये जाने वाले खाद्य पदार्थो को चेक कर प्रमाण पत्र प्राप्त कर देंगे। प्रधानमंत्री के परिदर्शन के दौरान आने वाले सभी हेलीकाॅप्टर एवं विमान के पायलटों के ठहरने एवं खाने पीने की व्यवस्था नयाचार पदाधिकारी एवं नजारत उपसमाहर्ता, पटना सुनिश्चित करेंगे। नगर पुलिस मध्य के द्वारा एयरपोर्ट के अंदर जाने वाले व्यक्तियों/विशिष्ट व्यक्तियों, पदाधिकारियों एंव कर्मियों के प्रवेश हेतु पहचान पत्र निर्गत किया जायेगा। प्रधानमंत्री के इर्द-गिर्द प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों जिनका प्रवेश हेतु पहचान पत्र निर्गत किया गया है, वे अपने शर्ट के आगे भाग में पहचान पत्र लगायेंगे ताकि उन्हें पहचानने में असुविधा न हो। डीएम श्री रवि ने नयाचार पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री के पटना परिदर्शन के अवसर पर पटना हवाई अड्डा स्थित स्टेट हैंगर खुलवाने एवं अन्य आवश्यक सभी व्यवस्था निदेशक, हवाई अड्डा पटना से सम्पर्क कर सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा की दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सशस्त्र पुलिस बल एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की जाय।

उक्त बैठक में एसएसपी मनु महाराज, अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था आशुतोष कुमार वर्मा, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी पंकज कुमार, डीएम के विशेष कार्य पदाधिकारी रजनीकांत सहित सभी संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।