April 14, 2018

12.04.2018 (दरभंगा) : आज संध्या अनुमंडल प्रशासन सदर दरभंगा के द्वारा "एक शाम शहीदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन डीएमसीएच ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता सह प्रभारी जिला पदाधिकारी मोबिन अली अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, वरीय उप समाहर्ता रविन्द्र कुमार दिवाकर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार एवं जिला स्तर के सम्बंधित पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देश भक्ति गीत के धुन से किया गया। गीत और गजलों से सजी हुई ये शाम की शुरुआत आकाशवाणी, दूरदर्शन पटना से सम्बन्ध रखनेवाले कलाकार अनवर हुसैन अनवर ने मेरा जूता है जापानी, मैं ढूंढता हूँ जिनको रातों को ख्यालों में, किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है जैसे गीतों को गाकर किया। कलाकार पूर्णिमा ने "हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए" जिसे गीतों की प्रस्तुति की। कलाकार अंकुश श्रीवास्तव ने देश भक्ति गीत के बैकग्राउंड म्यूजिक पर भाव नृत्य किया। कलाकार ब्रजेश ने " चिट्ठी आयी है, आई है, चिट्ठी आयी है " गीत गाया। इस सुरमई शाम का अंत सभी कलाकारों के द्वारा गाये हुए ट्रायो सांग " कब आओगे, कब आओगे " से किया गया। बीच-बीच में कार्यक्रम के उद्घोषक सतीश पप्पू ने चुटकुले सुनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस सुरमई शाम को सुरों में पिरोनेवाले वाले कलाकार (की-बोर्ड पर संजय मिश्र, ऑक्टोपैड पर अभिषेक शुक्ला, ढोलक पर संतोष कुमार तथा गिटार पर अरविन्द कुमार ) ने संयुक्त संगत किया। गौरतलब है की हर साल ये कार्यक्रम " एक शाम शहीदों के नाम " का आयोजन अनुमंडल प्रशासन के द्वारा किया जाता है।