May 23, 2018

21.05.2018 (पटना) : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम कुमार रवि के अध्यक्षता में मद्य-निषेध एवं उत्पाद मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने बताया कि आम नागरिकों के सुविधा के लिए सूचना जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष सं0-0612-2282012 चालू कर दिया गया है, जिसपर शराब संबंधी शिकायत की सुचना दी जा सकती हैं। सहायक उत्पाद आयुक्त को निर्देश दिया कि अवैध शराब की जप्ती हेतु अभियान चलाकर निरंतर छापामारी की जाय। बैठक में डीएम ने सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि पूरी तत्परता एवं मुश्तैदी से विदेशी एवं देशी शराब की जप्ती की जाय। डीएम श्री कुमार रवि ने बताया कि अब तक कुल 8862 कांड में 17346 गिरफ्तारी हुई है, 393 वाहन जप्त किया गया है, जिसमें 80 वाहन के अधिहरण का प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने पुलिस विभाग के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बाकी वाहनों के अधिहरण का प्रस्ताव अतिशीघ्र भेजा जाय। 341 मकान एवं दुकान से शराब की बरामदगी की गई है, जिसमें मात्र 31 मकानों के अधिहरण का प्रस्ताव भेजा गया है। बाकी मकानों का अधिहरण प्रस्ताव शीघ्र भेजा जाए। बैठक में डीएम ने जप्त शराब को शीघ्र विनष्टीकरण करने का निर्देश सहायक उत्पाद आयुक्त को दिया। उन्हें यह भी निर्देश दिया गया कि जप्त गाड़ी के मालिक अगर उपस्थित नहीं होते हैं, तो जप्त गाड़ी का नीलामी किया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि संबंधित आई.ओ., सभी थानाध्यक्ष वैसे अधिहरण का प्रस्ताव जिसमें सी.डब्लू.जे.सी. में आदेश पारित है, को स्वयं लेकर अगले सोमवार को समीक्षा बैठक में उपस्थित होंगे। बैठक में उन्होंने विशेष लोक अभियोजक को उत्पाद मामलों में लगातार स्पीडी ट्रायल कराने का निर्देश दिया। डीएम श्री रवि ने बताया कि बिहार मद्य-निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के कांडों में स्पीडी ट्रायल के तहत माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीस-02 पटना के न्यायालय द्वारा हमीदा खातून एवं राम चन्द्र सिंह दोनों को दस-दस वर्ष का कारावास एवं एक-एक लाख रुपये की जुमार्ना की सजा दी गई है। माह जनवरी से लेकर अब तक 4830 लीटर विदेशी, शराब 390 लीटर अवैध वियर, 4088 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा 26444 लीटर अवैध जाबा महुआ बरामद की गई है। उक्त बैठक में प्रभारी पदाधिकारी मद्य-निषेध कोषांग राजेश कुमार, सहायक उत्पाद आयुक्त, विशेष लोक अभियोजक सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
May 20, 2018

20.05.2018 (दरभंगा) : रोटरी क्लब दरभंगा के द्वारा आज वायु सेना के हवाई अड्डे पर मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन विंग कमांडर राजीव रंजन के द्वारा किया गया। रोटरी क्लब दरभंगा के प्रेसिडेंट डॉo गौरी शंकर झा ने जानकारी देते हुए बताया की लगभग 250 मरीजों को इस कैंप से लाभ हुआ। सभी मरीजों को दवाईयां एवं जांच भी निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। श्री झा ने बताया की मेडिसिन के मरीजों को Dr. R.R Prasad एवं Dr. A.K. yadav ने चिकित्सीय परामर्श दिया, वही स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ Dr. Nutan Bala एवं Dr. Punam singh ने स्त्रियों से सम्बंधित रोगों के मरीजों को देखा। शल्य चिकित्सक Dr. P.N. mishra एवं Dr. T.N. jha, ईएनटी विशेषज्ञ Dr. Manoj kumar, नेत्र रोग विशेषज्ञ Dr. jitendra kumar, शिशु रोग विशेषज्ञ Dr. O.P. jha एवं Dr. Utsav raj, ह्रदय रोगियों को Dr. Jyoti prakash karn ने देखा। हड्डियों से सम्बंधित रोगियों को Dr. Gauri Shankar jha तथा सरयुग डेंटल कॉलेज के Dr. Anwar hasrat और Dr. Ranjit ने दन्त रोगियों को परामर्श एवं दवाइयां दी। श्री झा ने बताया की इस मेगा मेडिकल कैंप में कसरैनी, मेधा, कोयलास्थान, ननौत आदि गांव से आये मरीजों को लाभ मिला। इस मौके पर रोटरी क्लब से Er. A.k. jha, Rtn. Subhash Daruka, Dr. H.d. singh, Rtn. Alok kumar, Rtn. Surendra singh, Preetam vohra आदि उपस्थित रहे।
May 20, 2018

20.05.2018 (पटना) : मुख्यमंत्री नितीश कुमार से 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के शिष्टमंडल ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। शिष्टमंडल में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष दिव्यांषु भारद्वाज, उपाध्यक्ष सुश्री योषिता पटवर्द्धन, कोषाध्यक्ष नितीश नीतीष कुमार पटेल, पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के काउंसलर कुमार सत्यम, जदयू छात्र विंग के पूर्व जेनरल सेक्रेटरी मनीष कुमार शामिल थे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा एवं पूर्व मंत्री अशोक चौधरी भी उपस्थित थे।
May 20, 2018
18.05.2018 (पटना) : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिलाधिकारी कुमार रवि की अध्यक्षता में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों के प्रथम प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर अभिवंचित वर्ग के बच्चों का ऑनलाइन नामांकन हेतु बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने निजी विद्यालय में चयनित बच्चों के नामांकन में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी श्री कुमार रवि द्वारा दिनांक 24.04.2018 को पटना जिला के 371 निजी विद्यालयों में 2487 अभिवंचित वर्ग के बच्चों को लॉटरी निकाल कर चयनित किया गया था। उक्त 2487 बच्चों में से 856 बच्चों का नामांकन निजी विद्यालयों द्वारा लिया गया है। बाकी नामांकन प्रक्रिया में है। बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को यह जानकारी दी गई की कुछ विद्यालयों द्वारा चयनित बच्चों के नामांकन के समय पोशाक एवं पाठ्य पुस्तक के लिए पैसे की मांग की जा रही है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत चयनित बच्चों के नामांकन के लिए कोई भी राशि देय नहीं होगी, और इस संबंध में कोई निजी विद्यालय का शिकायत प्राप्त होता है तो उनके खिलाफ शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों के द्वारा पूर्व से निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत स्वेच्छा से बच्चों का नामांकन किया गया है तो उसकी मान्यता नहीं दी जाएगी। उन्हें किसी भी प्रकार का प्रतिपूर्ति देय नहीं होगा। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत अभिवंचित वर्ग के बच्चों को 25 प्रतिशत नामांकन नहीं लिए जाने के आधार पर आवश्यक कानूनी करबाई की जाएगी। बैठक में यह जानकारी दी गई कि चयनित विद्यालय में चयनित बच्चों के घर से ज्यादा दूरी है एवं चयनित बच्चे वहां नामांकन लेने को इच्छुक नहीं हैं तो उनसे आवेदन प्राप्त कर लिया जाय तथा नजदीक के विद्यालयों में उनका आवेदन स्थानांतरित किया जाय ताकि बाद में उन्हें लॉटरी के माध्यम से चयनित होने का मौका मिले। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा यह निर्देश दिया गया कि जिन विद्यालयों को ऑनलाइन प्रक्रिया से नामांकन के लिए schooglinkapp से अब तक नहीं जोड़ा गया है उन्हें शीघ्र जोड़े। उन्होंने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान को निर्देश दिया गया कि जिन निजी विद्यालयों द्वारा शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अनुरूप यदि अभिवंचित वर्ग के बच्चों के नामांकन में आना.कानी किया जा रहा हो अथवा उन से किसी मद में राशि की मांग की जा रही है तो वैसे निजी विद्यालयों से स्पष्टीकरण पूछ कर अवगत कराया जाय ताकि वैसे विद्यालयों पर शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी श्री रवि ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी फतुहा के कार्यों की सराहना की । उनके द्वारा स्वंय अभिरुचि लेकर सभी चयनित बच्चों का नामांकरण कराया गया। बैठक में जिलाधिकारी कुमार रवि के अलावे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान श्रीमती विभा कुमारी सभी सी.डी.पी.ओ. schooglinkapp के हिमाशु अग्रवाल, शांतनु, एवं सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थें।
May 20, 2018

18.05.2018 (दरभंगा) : पूर्व आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा एच आर श्रीनिवास को आज दरभंगा प्रमंडल के सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर दरभंगा प्रमंडल के तीनों जिला के जिला पदाधिकारीगण उपस्थित थे, साथ ही प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सबों ने आयुक्त के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं उनसे आगे भी मार्गदर्शन देते रहने का अनुरोध किया।