आरक्षित सीटों पर अभिवंचित वर्ग के बच्चों का ऑनलाइन नामांकन हेतु हुई बैठक
May 20, 2018
18.05.2018 (पटना) : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिलाधिकारी कुमार रवि की अध्यक्षता में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों के प्रथम प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर अभिवंचित वर्ग के बच्चों का ऑनलाइन नामांकन हेतु बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने निजी विद्यालय में चयनित बच्चों के नामांकन में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी श्री कुमार रवि द्वारा दिनांक 24.04.2018 को पटना जिला के 371 निजी विद्यालयों में 2487 अभिवंचित वर्ग के बच्चों को लॉटरी निकाल कर चयनित किया गया था। उक्त 2487 बच्चों में से 856 बच्चों का नामांकन निजी विद्यालयों द्वारा लिया गया है। बाकी नामांकन प्रक्रिया में है। बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को यह जानकारी दी गई की कुछ विद्यालयों द्वारा चयनित बच्चों के नामांकन के समय पोशाक एवं पाठ्य पुस्तक के लिए पैसे की मांग की जा रही है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत चयनित बच्चों के नामांकन के लिए कोई भी राशि देय नहीं होगी, और इस संबंध में कोई निजी विद्यालय का शिकायत प्राप्त होता है तो उनके खिलाफ शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों के द्वारा पूर्व से निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत स्वेच्छा से बच्चों का नामांकन किया गया है तो उसकी मान्यता नहीं दी जाएगी। उन्हें किसी भी प्रकार का प्रतिपूर्ति देय नहीं होगा। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत अभिवंचित वर्ग के बच्चों को 25 प्रतिशत नामांकन नहीं लिए जाने के आधार पर आवश्यक कानूनी करबाई की जाएगी। बैठक में यह जानकारी दी गई कि चयनित विद्यालय में चयनित बच्चों के घर से ज्यादा दूरी है एवं चयनित बच्चे वहां नामांकन लेने को इच्छुक नहीं हैं तो उनसे आवेदन प्राप्त कर लिया जाय तथा नजदीक के विद्यालयों में उनका आवेदन स्थानांतरित किया जाय ताकि बाद में उन्हें लॉटरी के माध्यम से चयनित होने का मौका मिले। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा यह निर्देश दिया गया कि जिन विद्यालयों को ऑनलाइन प्रक्रिया से नामांकन के लिए schooglinkapp से अब तक नहीं जोड़ा गया है उन्हें शीघ्र जोड़े। उन्होंने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान को निर्देश दिया गया कि जिन निजी विद्यालयों द्वारा शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अनुरूप यदि अभिवंचित वर्ग के बच्चों के नामांकन में आना.कानी किया जा रहा हो अथवा उन से किसी मद में राशि की मांग की जा रही है तो वैसे निजी विद्यालयों से स्पष्टीकरण पूछ कर अवगत कराया जाय ताकि वैसे विद्यालयों पर शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी श्री रवि ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी फतुहा के कार्यों की सराहना की । उनके द्वारा स्वंय अभिरुचि लेकर सभी चयनित बच्चों का नामांकरण कराया गया। बैठक में जिलाधिकारी कुमार रवि के अलावे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान श्रीमती विभा कुमारी सभी सी.डी.पी.ओ. schooglinkapp के हिमाशु अग्रवाल, शांतनु, एवं सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थें।

















































04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।



























