June 03, 2018

23.05.2018 (पटना) : किलकारी बिहार बाल भवन सैदपुर राजेन्द्र नगर में किलकारी बिहार बाल भवन द्वारा आयोजित समर कैंप का उद्घाटन डीएम कुमार रवि के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीएम ने कहा की समर कैम्प से बच्चे अपने को बहुत ही आनंदित महसूस कर रहे हैं। बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेल और मनोरंजन भी आवश्यक है। समर कैम्प से बच्चों का शारीरिक विकास के साथ -साथ बौद्धिक एवम मानसिक विकास भी होगा। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मष्तिस्क का निवास होता है। डीएम कुमार रवि ने कहा की बच्चे समर कैम्प में पढ़ाई के बोझ से हट कर मनोरंजन एवम खेल कूद में भाग लेंगे। समर कैम्प से बच्चों में सृजन की क्षमता का विकास होगा। उनमे कुछ करने की प्रेरणा जागृत होगी,तथा वे पढ़ाई एवम खेल कूद में आगे बढ़ेंगे। बच्चों ने समर कैम्प में रेन डांस का भी भरपूर आनंद लिया।
समर कैम्प में डीएम ने बच्चों को खेलकूद के साथ-साथ कला, संस्कृति एवम शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर उपलब्धि हासिल करने की प्रेरणा दी। उन्होंने भी बच्चों के साथ-साथ समर कैम्प का आनंद उठाया। बच्चों ने जिलाधिकारी से ऑटोग्राफ भी लिया। इस अवसर पर डीएम श्री रवि के साथ किलकारी बिहार बाल भवन के निदेशक सहित उनके बच्चों तथा किलकारी के सभी कर्मी उपस्थित थे।
May 24, 2018

22.05.2018 (दरभंगा) : दरभंगा डाक प्रमंडल के सभी 326 शाखा डाक घर 47 उप डाक घर 2 प्रधान डाक घर मे कार्यरत सभी ब्रांच पोस्ट मास्टर जीडीएस एमडी/एमसी अनिश्चित कालीन हरताल पर चले गए है दरभंगा प्रधान डाक घर मे धरना पर बैठे संघ के प्रमंडलीय मंत्री राजकिशोर सहनी, सुशील साह, मिथलेश यादव, अगम प्रसाद, बेबी कुमारी, मनोरंजन झा, मुन्ना सिंह, दिपक कुमार, नीतू कुमारी सहित दर्जनों ग्रामीण डाक सेबक ने बताया की जबतक कमलेश चन्द्रा कमिटी रिपोर्ट लागू केंद्र सरकार नही करती हमलोग हड़ताल जारी रखेंगे।
May 24, 2018
22.05.2018 (दरभंगा) : एसएसपी मनोज कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया की गुप्त सुचना के आधार पर राजकीय उत्कमित मध्य विद्यालय चकबसावन, ग्राम जयनगर, थाना मनीगाछी में छापामारी कर स्कूल के एक कमरे से भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी। श्री कुमार ने बताया की इस छापेमारी में एसडीपीओ बेनीपुर के नेतृत्व में एसएचओ मनीगाछी, ओपी अध्यक्ष वाजितपुर एवं अन्य पुलिस बल ने बेहतर काम किया। शराब के धंधे में संलिप्त 05 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गयी तथा उसके निशानदेही पर इंडिको सीoएसo कार बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया की विभिन्न ब्रांडों के कुल 1669.905 लीटर विदेशी शराब, टाटा इंडिको सीoएसo कार, मारुती स्विफ्ट डिजायर, o6 मोबाइल की बरामदगी हुई। एसएसपी ने बताया की शराब के धंधे में संलिप्त कारोबारियों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा।
May 24, 2018

22.05.2018 (दरभंगा) : सुशासन की विशेषता है मुक्त शासन। मुक्त शासन वह है जो शाषितो से कुछ नही छिपाता। लोगो को स्वयं के बारे में कोई भी सूचना प्राप्त करने का अधिकार होता है। इस प्रकार मुक्त शासन राज्य तथा नागरिकों के मध्य संबंध को सशक्त करता है, आज ये बाते ललित नारायन मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के लोक सूचना पदाधिकारी प्रोफेसर नवीन कुमार अग्रवाल ने बिहार भूदान यज्ञ कमिटी ,बिहार सरकार, पटना द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के उदधाटन के अवसर पर कही। कार्यशाला में डॉ अग्रवाल ने कहा कि सूचना का अधिकार भ्रष्टाचार रोकने का एक सशक्त हथियार है जिसका उपयोग सार्वजनिक उपयोग के लिए किया जाना चाहिए। जानने का अधिकार ज्ञान को बढ़ाता है जो कि अच्छे और गहरे तथा अधिक अर्थ पूर्ण लोकतंत्र की ओर निर्णायक कदम है। उन्होंने विस्तार से इस अधिनियम को बताया। कार्यक्रम में बिहार के सभी जिला से भूदान कार्यक्रम से जुड़े लोग उपस्थित थे
May 23, 2018

22.05.2018 (दरभंगा) : डीएम डॉo चंद्रशेखर सिंह के द्वार आज शहरी क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों का निरिक्षण किया गया। सबसे पहले डीएम द्वारा दिल्ली मोड़ से बाघ मोड़ तक बन रहे सड़क के नवनिर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। कार्य के समाप्ति हेतु दिया गया निर्धारित समय सितम्बर 2018 है। इस महत्वपूर्ण सड़क में दो पुलिया का भी निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। डीएम ने बरसात के पूर्व बाघ मोड़ से रेलवे लाइन तक का सड़क निर्माण का कार्य जून 2018 तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया, ताकि बारिश में आवागमन बाधित न हो। सड़क निर्माण कार्य में अतिक्रमण के द्वारा बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए नगर आयुक्त, दरभंगा, अनुण्डल पदाधिकारी सदर एवं अनुमण्डल पुलिस अधीक्षक, दरभंगा को अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया गया। सड़क निर्माण क्षेत्र से बिजली के पोल को हटाने के साथ-साथ तार लगवाकर शीघ्र बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश विद्युत विभाग के अभियंता को दिया गया। निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर वन-वे ट्रैफिक के अनुपालन हेतु पर्याप्त पुलिस बल हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी सदर एवं अनुमण्डल पुलिस अधीक्षक को वांछित पुलिस बल का आकलन कर वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा से पुलिस बल उपलब्ध कराने तथा सड़क के दोनों तरफ गुणवत्तापूर्ण नाला का भी निर्माण कार्य प्रारम्भ करने का निर्देश दिया गया। सड़क के दोनों तरफ पर्याप्त जगह छोड़ने का भी निर्देश दिया गया। अभी वर्तमान में एक लेन में आर0सी0सी0 ढ़लाई का कार्य चल रहा है, इसे शीघ्र पूरा होते ही दूसरे लेन में भी प्रारम्भ करवाने का निर्देश दिया गया। डीएम डॉo चंद्रशेखर सिंह ने बताया की सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। उन्होंने कहा कि यह शहर की महत्वपूर्ण सड़क है, अतएव इसकी चौड़ाई, मजबूती एवं गुणवत्ता को हर दृष्टिकोण से उत्कृष्ट बनाना है। भविष्य में एयरपोर्ट शुरू होने पर इस सड़क की महत्ता और अधिक बढ़ जाएगी। इसके उपरांत डीएम द्वारा दिल्ली मोड़ अवस्थित नवनिर्मित बस स्टैण्ड का निरीक्षण किया गया । नागरिक सुविधा हेतु यात्री शेड एवं पर्याप्त रौशनी हेतु हाई मास्क की व्यवस्था स्थानीय सांसद एवं विधायक से सम्पर्क कर प्रस्ताव तैयार करवाने का निर्देश अंचलाधिकारी सदर को दिया गया। पेयजल हेतु चापाकल खराब पाया गया। जिसे अविलम्ब मरम्मति करवाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पी0एच0ई0डी0 को दिया गया। पानी सप्लाई हेतु लगाया गया मोटर भी खराब पाया गया, रौशनी हेतु लगाया गया चार लाइट भी खराब पाया गया। इस संबंध में अंचलाधिकारी को 24 घंटे के अंदर मरम्मति करवाने का निर्देश दिया गया। विदित है कि नवनिर्मित बस स्टैण्ड डीएम दरभंगा डाॅ0 चन्द्रशेखर सिंह के अथक प्रयास से शुरू हो पाया है। बस स्टैण्ड पाँच वर्ष पूर्व ही बनकर तैयार था। परन्तु तकनीकि कारणों से शुरू नहीं हो पा रहा था। सभी तकनीकि बाधाओं का हल निकालते हुए डीएम ने दरभंगा वासियों को बेहतरीन बस स्टैण्ड की सुविधा उपलब्ध करवायी है। दरभंगा शहरी क्षेत्र में पाईप के जरिए पेयजल उपलब्ध कराने हेतु योजना सम्बंधित वैकल्पिक मार्ग एवं अन्य सुझाव हेतु वार्ड पार्षद एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक यूनिवर्सिटी थाना परिसर में डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में की गयी। इस योजना के पूर्ण हो जाने के बाद शहरी क्षेत्र में पाईप के जरिए जलापूत्र्ति की जाएगी। इस बड़ी योजना के तहत शहरी क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ पाईप बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। सिर्फ विभिन्न जगहों पर सड़क की कटाई कर पाईपों को जोड़ा जाना है। बैठक में उपस्थित एसएसपी मनोज कुमार ने सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त करते हुए सड़क के यातायात को सुचारू ढ़ंग से संचालित करने हेतु सहयोग एवं सुझाव भी माँगा। डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह एवं मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग समस्तीपुर ने संयुक्त रूप से शहरी सुरक्षा हेतु बनाए गए तटबंध के अद्यतन स्थिति का निरीक्षण किया तथा उनके द्वारा मिथिला शोध संस्थान किलाघाट भिगो एवं एकमी के पास के तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया गया। तटबंधों को सुदृढ़ करने हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थित बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंताओं को दिया।