DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

जाम के स्थाई निराकरण के लिए सिटी मैनेजर, नगर निगम दरभंगा ठोस कारवाई करें

July 01, 2018
Dbg

27.06.2018 (दरभंगा) : सांसद कीर्ति आजाद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में की गयी। बैठक की कार्रवाई उप विकास आयुक्त के द्वारा पूर्व में आहूत दिशा की बैठक में दिये गए निर्देश व कार्यवाही के आलोक में अनुपालन प्रतिवेदन पढ़ने से प्रारंभ हुई।

सर्वप्रथम राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत प्राप्त शिकायतों की जाँच उच्च स्तरीय टीम से करवाए जाने की जानकारी दी गई। कुछेक मामलों में कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई करने एवं राशि वसूलने की भी बात बतायी गई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद के द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन के सामने हमेशा जाम की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए जाम के स्थायी निराकरण हेतु सिटी मैनेजर, नगर निगम, दरभंगा से ठोस कार्रवाई करने को कहा गया। उन्होंने अब तक के की गई कार्रवाई से अप्रसन्नता भी व्यक्त की। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत चलाए जा रहे प्रशिक्षण केन्द्रों को नियमित ढ़ंग से चलवाने का निर्देश जीविका के जिला समन्वयक को दिया । ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल, बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता के बैठक से अनुपस्थित रहने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों से भी असंतोष व्यक्त किया। उन्होनें जिला पदाधिकारी से अलग से ग्रामीण कार्य विभाग के सभी कार्य प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक कर गहन अनुश्रवण करने को कहा। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत दिये जा रहे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इस योजना में आ रही शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। दरभंगा नगर निगम के द्वारा बनवाये गए सार्वजनिक शौचालयों को कार्यरत करने का निर्देश दिया गया। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत अब तक बच गए ग्रामीण टोलों में विधुत कनेक्शन अविलम्ब पहुँचाने का निर्देश विधुत कार्यपालक अभियंता को दिया गया।

उक्त बैठक में जिला परिषद् अध्यक्षा, मुख्य पार्षद, नगर परिषद्, बेनीपुर, विभिन्न प्रखण्डों के प्रमुखगण, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारीगण व अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

दहेज़ मुक्त, आडम्बर मुक्त सादगीपूर्ण तरीके से होगा विवाह : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी प्रेरणास्रोत

June 20, 2018
Dbg

19.06.2018 (दरभंगा) : बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के दहेज़ मुक्त विवाह अभियान को सफल बनाने के लिए हायाघाट विधायक अमरनाथ गामी ने अपने भतीजे का विवाह दहेज़ मुक्त, आडम्बर मुक्त सादगीपूर्ण तरीके से करने का मन बना लिया है। श्री गामी ने आज अपने निजी आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए बताया की उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने पुत्र का विवाह दहेज़ मुक्त, आडम्बर मुक्त, सादगीपूर्ण तरीके से किया था जिससे मुझे प्रेरणा मिली और मैंने भी मन बना लिया की अपने भतीजे का शादी इसी तरह से करूँगा। उन्होंने बताया की विवाह दिनांक 22.06.2018 को दिन के चार बजे लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी हसन चौक, पोस्ट ऑफिस के सामने होना निश्चित हुआ है। श्री गामी ने बताया की उक्त अवसर पर मेहमानों के लिए केवल अल्पहार की व्यवस्था की गयी है। इस विवाह में किसी प्रकार का उपहार स्वीकार नहीं होगा। मेहमानों की उपस्थिति ही वर-वधु के लिए आशीर्वाद होगा। उन्होंने बताया की दहेज़ से ज्यादा मध्यम परिवार आडम्बर से परेशान होते हैं। बड़े लोगों के उच्च शौक का अनुकरण कर सामान्य लोग उस प्रथा निर्वहन में पीस रहें हैं। जैसे लड़का पक्ष अपने पुत्र के विवाह में, बैंड पार्टी, लाइट, डेकोरेशन, पटाखा, घोडा, हाथी जैसे शौक में अधिक खर्च करते हैं, वहीँ लड़की पक्ष के द्वारा अधिक लोगों को खाना खिलाना, बड़ा पंडाल, लाइट, डेकोरेशन में अत्यधिक खर्च किया जाता है, जिसके कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोग उस मंहगा शौक के कारण कर्ज लेकर या जमीन बेच कर पैसे की व्यवस्था करते हैं। विधायक अमरनाथ गामी ने कहा की मेरा यह प्रयास है की बिना दहेज़ और बिना आडम्बर के शादी विवाह संपन्न हो , ताकि समाज में एक गरीब वर्ग भी बिना कर्ज में डूबे शादी विवाह संपंन्न कर पाए।

हर हाल में हो क़ानून का राज

June 20, 2018
Dbg

13.06.2018 (दरभंगा) : दरभंगा पुलिस द्वारा रोको टोको अभियान का असर दिखने लगा है। एसएसपी मनोज कुमार ने Crpc की धारा 42 के कठोर अनुपालन का आदेश सभी थाना को दिया है। इस धारा के तहत पुलिस किसी भी ब्यक्ति, जो अपना नाम पता बदलता है या पहचान छुपाता है, पुलिस को उसे अरेस्ट करने का पावर है। एसएसपी ने बताया की पिछले दिनों मुजफ्फरपुर के दो लड़कों को कानूनी कारवाई करते हुए जेल भेजा गया है जो की अकारण दरभंगा में संदिग्ध हालात में घूम रहा था। उसके बारे में पुलिस द्वारा जांच में ये पाया गया की वह मुजफरपुर में बदनाम चरित्र का था। दिनांक 13.06.2018 के क्राइम मीटिंग में एसएसपी श्री कुमार ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि रात्रि में हरेक गस्ती पदाधिकारी एक डायरी रखेंगे। जो भी संदिग्ध व्यक्ति अकारण संदिग्ध हालात में मुहल्लों में घूमता पाया जाए उसे पुलिस स्टेशन लाकर जांच करें। अगर उचित पहचान होती है तो मुक्त करें अथवा गड़बड़ चरित्र का हो तो कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजें। एसएसपी ने बताया की वस्तुतः यह करवाई रात्रि में चोरी, सेंधमारी, नशाखुरानी, और अन्य रात्रि अपराध के रोकथाम के लिए आवश्यक माना गया है। एसएसपी श्री कुमार ने बताया की रात्रि में टास्क एवं टारगेट नही रहने के कारण गस्ती पदाधिकारी गाड़ी में ही सोते रहते है। इसलिए प्रत्येक गस्ती पदाधिकारी के लिए सुबह में यह रिपोर्ट देना आवश्यक है कि उन्होंने रात्रि गस्ती के दौरान कितने संदिग्धों के चरित्र की जांच की। उन्होंने कहा की शिथिल गस्ती पदाधिकारी को विभागीय करवाई और स्पस्टीकरण का सामना करना होगा। उन्होंने बताया की रोको टोको तथा बाइक पेट्रोलिंग का भी असर दिखने लगा है। बाइक सवार चुस्त जवानों ने परसो कई बाइक सवार संदिग्ध लड़कों को खदेड़ कर पकड़ा है।

दरभंगा शहर एलईडी रौशनी से चकाचौंध होगा

June 20, 2018
08.06.2018 (दरभंगा) : आधुनिक लाईट से जगमग होगा दरभंगा शहर। नगर विधायक सह बिहार विधानसभा के प्राक्कलन समिति के सभापति संजय सरावगी ने कहा कि भारत सरकार के नेशनल एसएलएनपी एलईडी प्रोग्राम के तहत दरभंगा शहर एलईडी रौशनी से चकाचौंध होगा। दरभंगा शहर के प्रत्येक पोल पर 8872 एलईडी लाईट लगेगी, जिसमें 110 वाट के दो हजार, 70 वाट की पैंतीस सौ, 45 वाट की पच्चीस सौ एवं 190 वाट की चार सौ आधुनिक एलईडी वैपर लाईट लगेगी। आवश्यकतानुसार इसे बढ़ाया भी जाएगा। प्रत्येक 50 लाईट पर सेन्ट्ल कन्ट्रोल मोनेटरिंग सिस्टम लगेगा, जहां बिजली का मिटर एवं वहां से इसको कन्ट्रोल किया जाएगा। विधायक श्री सरावगी ने कहा की भारत सरकार की कम्पनी ईसीसीएल ने इसका निविदा निकाल कर काम भी आवंटन तूल्स्यान इन्टरप्राईजेज, रांची को कर दिया है। जून के अन्तिम सप्ताह में काम प्रारंभ भी हो जाएगा। काम प्रारंभ होने के चार माह के अंदर सभी काम सम्पन्न भी हो जाएगा। राज्य के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा इस योजना का प्रांरंभ जून के अन्तिम सप्ताह में दरभंगा आकर करेंगे। एजेन्सी को सात साल तक मैंन्टीनेन्स का भी काम करना है। अर्थात सात साल तक इन लाईटों को जलाए रखना एजेन्सी के ज़िम्मे है। नगर विधायक ने बताया कि देश के सभी शहरों को एलईडी लाईट से जगमगाना नरेन्द्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है एवं इस कार्यक्रम के तहत ज्यादा से ज्यादा रौशनी हो एवं कम से कम बिजली की खपत हो, अर्थात बिजली का बिल कम आये इसके लिए नेशनल एसएलएनपी एलईडी प्रोग्राम प्रारंभ किया गया है।

शिकायत निवारण कोषांग का हुआ गठन : LNMU

June 20, 2018
02.06.2018 (दरभंगा) : ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के वी.सी. प्रोo एसo केo सिंह के द्वारा पूर्व से अधिसूचित पत्र को पुनर्जीवित किया गया है, जिसमे शिक्षक, छात्र एवं कर्मचारियों के हित में शिकायत निवारण कोषांग का गठन किया गया है। पीआरओ एनo केo अग्रवाल ने बताया की 2015 से यह नोटिफाई है जिसका इम्प्लीमेंट अब हुआ है। प्रतिकुलपति प्रोफेसर जयगोपाल की अध्यक्षता में कोषांग बना है जिसमे अध्यक्ष, छात्र कल्याण प्रोफेसर भोला चौरसिया, परीक्षा नियंत्रक डॉ कुलानन्द यादव, विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर अरुणिमा सिंह, सदस्य तथा कुलानुशासक प्रोफेसर अजयनाथ झा संयोजक बनाये गए हैं। पीआरओ श्री अग्रवाल ने बताया की सभी शिक्षक, छात्र एवं कर्मचारी अपनी शिकायत / मांगे कोषांग में रखेंगे तथा प्रत्येक दिन 11 बजे से 1 बजे तक प्रतिकुलपति के कार्यालय में समस्याओं की सूनवाई होगी और तदनुसार कार्य होंगे। नियमानुसार सभी कार्य हो, तथा त्वरित गति से शिकायत का निवारण हो, इसके लिए वीoसी प्रोo एसo केo सिंह ने आये दिन होनेवाले समस्याओं के निदान हेतु आवश्यक कदम उठाया है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।