DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की विधि व्यवस्था की समीक्षा

September 12, 2018
darbhanga

12.09.2018 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विधि व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। समाहरणालय स्थित एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल में प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े, पुलिस उपमहानिरीक्षक विनोद कुमार, जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया एवं विधि-व्यवस्था संधारण तत्संबंधी जिला में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुए समीक्षा में भूमि विवादों के समाधान पर सर्वाधिक प्राथमिकता देने को कहा गया। प्रत्येक शनिवार को थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी के द्वारा भूमि विवाद संबंधी बैठक में मामलों के निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी के द्वारा की गई बैठक में हुए प्रगति तथा मामलो के निष्पादन की साप्ताहिक समीक्षा करने की जिम्मेवारी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दी गयी। पुलिस विभाग के पदाधिकारियों से कहा गया कि आसूचना संकलन तथा लंबित केसों के निष्पादन पर विशेष ध्यान दें। पुलिस विभाग में आने वाले आम जनता की शिकायतों को प्राथमिकता से निष्पादन करने को कहा गया। आगामी पर्व त्यौहार के मौसम को देखते हुए सभी जगह शांति समिति की बैठक कर लेने को कहां गया। आयुक्त मयंक वरवड़े तथा जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने विडियो कॉन्फ्रेंस में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्राप्त निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने हेतु अभी से कार्यवाही शुरु करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक को बताया गया कि सड़क दुर्घटना एवं अन्य मामलों में कुछ असामाजिक तत्व सार्वजनिक संपत्ति को हानि पहुंचाने लगते हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करें तथा लोगों के बीच जागरूकता फैलावें कि वे इस तरह की असामाजिक गतिविधियों में भाग न लें। आगामी पर्व त्यौहार को देखते हुए निरोधात्मक कार्यवाही पर ध्यान देने को कहा गया।

सीएम ने भारत-नेपाल बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

September 12, 2018
patna

11.09.2018 (पटना) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित "संवाद" के सामने भारत नेपाल बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित मुख्यमंत्री ने सबसे पहले आधुनिक तकनीक एवं सुविधाओं से सुसज्जित इन बसों का निरीक्षण किया। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ये बसें बोधगया से काठमांडू और पटना से जनकपुर आवागमन करेंगी। इस अवसर पर बिहार एवं नेपाल के कलाकारों ने मुख्यमंत्री के समक्ष लोक कला का प्रदर्शन किया। परिवहन मंत्री संतोष निराला एवं परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह (पशुपतिनाथ मंदिर) भेंट की।

patna

इस अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के सदस्य उदय कान्त मिश्र, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, निदेषक सूचना एवं जन-सम्पर्क अनुपम कुमार, जिलाधिकारी कुमार रवि, बोधगया से आये बौद्ध भिक्षुगण, नेपाली प्रतिनिधिमंडल एवं परिवहन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

शिष्टाचार मुलाकात

September 10, 2018
Patna

08.09.2018 (पटना) : बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पी.के.अग्रवाल तथा बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष के.पी.एस. केसरी ने बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन से शिष्टाचार मुलाक़ात की। दोनों अधिकारीयों ने पुष्प-गुच्छ प्रदान कर राज्यपाल का अभिनन्दन किया तथा शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया की राज्यपाल के कुशल मार्ग-दर्शन में बिहार तेजी विकास पथ पर अग्रसर होगा। शिष्टाचार मुलाक़ात करनेवालों में राजस्व पार्षद के अध्यक्ष एस. के. सिंह तथा कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्विद्यालय, दरभंगा के कुलपति एवं अन्य गणमान्य जन भी शामिल थे।

डीएम ने किया रिकॉर्ड रूम का निरिक्षण

September 10, 2018
darbhanga

08.09.2018 (दरभंगा) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने समाहरणालय स्थित जिला के रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी रिकॉर्ड के उचित रखरखाव के निर्देश दिए। रिकॉर्ड रूम के प्रभारी पदाधिकारी भूमि सुधार उपसमाहर्ता पुष्पेश कुमार को डीएम ने निर्देश दिया कि दूसरे जिलों से संबंधित जो रिकॉर्ड दरभंगा जिला के रिकॉर्ड रूम में है उसे उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए संबंधित जिला में भेजने की कार्यवाही प्रारंभ की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि रिकॉर्ड रूम में जितने रिकॉर्ड हैं सबकी सिलसिलेवार ढंग से एक सूची तैयार की जाए। रिकॉर्ड रूम में पड़े हुए पुराने एवं गैरजरूरी अभिलेखों को काफी दिनों से नष्ट नहीं किया गया हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए एक सप्ताह में इन गैरजरूरी अभिलेखों के विनष्टीकरण के कार्य किए जाएं। डीएम ने साफ-सफाई तथा सुरक्षा के सभी मानकों पर विशेष रुप से ध्यान देने को कहा। अग्निशामक यंत्रों के रिफिलिंग तथा रिकॉर्ड रूम के डेंटिंग पेंटिंग भी करा लेने को कहा गया। इस अवसर पर रिकॉर्ड रूम से संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

परंपरा को स्मरण करती "कजरी महोत्सव" में झूम उठे श्रोता

September 09, 2018
darbhanga

07.09.2018 (दरभंगा) : एम एम टी एम कॉलेज के सभागार में परंपरा को स्मरण करती कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का विधिवत शुभारम्भ मेयर बैजयंति देवी खेड़िया ने दीप प्रजव्वलित कर किया। उप शास्त्रीय एवं लोक संगीत पर आधारित कजरी महोत्सव की इस सुरमई शाम को कई जाने माने कलाकारों ने अपने प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गन्धर्व कुमार झा के वेद ध्वनि के साथ शुरू हुए संगीत के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए जहाँ डॉ.सुषमा झा ने मंगलाचरण गाया वहीँ एक से बढ़कर एक कजरी गीतों की प्रस्तुति पं. विनय कुमार झा एवं हरद्वार प्रसाद खंडेलवाल ने की, जिसे सुनकर श्रोता झूमने लगे।

darbhanga

अनुपमा मिश्रा, दीपक कुमार झा, राकेश किरण झा, माधव राय सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। मणिकांत झा द्वारा संयोजित इस कार्यक्रम को लोगों ने खूब सराहा। महोत्सव के बीच में डॉ. बैधनाथ चौधरी बैजू ने घोषणा करते हुए कहा की इस वर्ष से मिथिला विभूति पर्व समारोह में प्रख्यात चिकित्सक स्व. गणपति मिश्र के पुण्य स्मृति में विद्यापति सेवा संस्थान द्वारा चिकित्सा सेवा में उत्तम योगदान देने वाले एक चिकित्सक को डॉ. गणपति मिश्र चिकित्सा सेवा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।