September 10, 2018

08.09.2018 (दरभंगा) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने समाहरणालय स्थित जिला के रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी रिकॉर्ड के उचित रखरखाव के निर्देश दिए। रिकॉर्ड रूम के प्रभारी पदाधिकारी भूमि सुधार उपसमाहर्ता पुष्पेश कुमार को डीएम ने निर्देश दिया कि दूसरे जिलों से संबंधित जो रिकॉर्ड दरभंगा जिला के रिकॉर्ड रूम में है उसे उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए संबंधित जिला में भेजने की कार्यवाही प्रारंभ की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि रिकॉर्ड रूम में जितने रिकॉर्ड हैं सबकी सिलसिलेवार ढंग से एक सूची तैयार की जाए। रिकॉर्ड रूम में पड़े हुए पुराने एवं गैरजरूरी अभिलेखों को काफी दिनों से नष्ट नहीं किया गया हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए एक सप्ताह में इन गैरजरूरी अभिलेखों के विनष्टीकरण के कार्य किए जाएं। डीएम ने साफ-सफाई तथा सुरक्षा के सभी मानकों पर विशेष रुप से ध्यान देने को कहा। अग्निशामक यंत्रों के रिफिलिंग तथा रिकॉर्ड रूम के डेंटिंग पेंटिंग भी करा लेने को कहा गया। इस अवसर पर रिकॉर्ड रूम से संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।