DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

"एक मुलाकात" आईपीएस के साथ

October 12, 2018
darbhanga

13.10.2018 (दरभंगा) : आपको बता दें की "एक मुलाक़ात" शीर्षक की शुरुआत हमने दरभंगा के पूर्व एसएसपी आईपीएस मनोज कुमार से की थी। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज पढ़ते हैं एसएसपी गरिमा मल्लिक के बारे में। आईपीएस गरिमा मल्लिक के लिए मिथिलांचल की हृदयस्थली दरभंगा की पृस्ठभूमि नई नहीं है। पहले भी उन्होंने यहाँ एसएसपी के रूप में अपना योगदान दिया है। वक़्त बदला, चुनौतियाँ बढ़ी, और भी बहुत कुछ।

DarbhangaOnline.com से बात करते हुए एसएसपी गरिमा मल्लिक ने बताया की वो फरीदाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने कहा की उनके पुलिस ऑफिसर बनने तक के सफर में उनके parents का काफी योगदान रहा है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.ए. इंग्लिश ऑनर्स तथा मास्टर डिग्री भी इंग्लिश में ही किया है। 2006 बैच की आईपीएस श्रीमती मल्लिक ने बताया की उनका प्रोबेशन मधुबनी जिला में हुआ तथा पहली पोस्टिंग दानापुर में हुई। उन्हें दानापुर के बाद अररिया, एसएसपी दरभंगा, कमांडेंट बीएमपी-2, रूलर एसपी पटना, एसएसपी गया, कमांडेंट बीएमपी-10, एसपी विजिलेंस में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। एसएसपी गरिमा मल्लिक ने दरभंगा में अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया की पुलिस की हमेशा बेसिक प्राथमिकताएं होती हैं, अपराध पर नियंत्रण, अपराध की रोकथाम और अपराध का उद्भेदन। इसके अलावा उन्होंने बताया की विधि व्यवस्था का संधारण, शान्ति व्यवस्था कायम रखना एवं इस तरह का माहौल क्रिएट करना की जिससे समाज के हर वर्ग के लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने कहा की पर्व-त्यौहार को देखते हुए सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखना तथा असामाजिक तत्व पर विधि सम्मत कार्रवाई उनकी प्राथमिकताओं में शीर्ष पर है।

बिहार में जिस तरह से अपराध में बढ़ोत्तरी हुई है इसके मद्देनजर हमने श्रीमती मल्लिक से ये जानने की कोशिश की, कि दरभंगा के लिए पुलिसिंग में कुछ इनोवेटिव, कुछ क्रिएटिव होगा ? एसएसपी ने बताया की कोई भी Institutions static नहीं रहता है। जिले के इश्यूज को देखते हुए अगर कुछ नया करने की आवश्यकता महसूस होगी तो कम्युनिटी के सहयोग से जरूर करेंगे। सोशल मीडिया का जिक्र करते हुए जब हमने एसएसपी से पूछा तो उन्होंने कहा की कोई भी नई चीज आती है तो फायदा और नुक्सान दोनों होता है। अगर कोई भी इसका गलत इस्तेमाल कर अफवाहें फैलाना, अनवेरिफाइड न्यूज़, गलत मैसेज आदि पोस्ट करने का काम करता है तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की सोशल मीडिया के कुछ सकारात्मक पहलु भी हैं।

हमने एसएसपी गरिमा मल्लिक से ये जानने की कोशिश की, कि पूर्व एसएसपी मनोज कुमार के द्वारा दरभंगा में कुछ क्रिएटिव पुलिसिंग हुआ था, जैसे- क्यूआरटी, शेरनी दल, सोशल मीडिया यूनिट, साइबर सेनानी, व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नंबर, जन संवाद आदि। क्या ये सभी अपडेट रहेंगे ? एसएसपी ने बताया की कोई भी Institutions हमेशा cumulative के साथ ही आगे चलता है। जो भी पहले कार्य हुए हैं उसको continue रखने का पूरा प्रयास करेंगी तथा आनेवाले situations में कुछ और भी बेहतर करना होगा तो उसे भी किया जाएगा।

एक तरह से देखा जाए तो जहाँ पुलिस पब्लिक की सुरक्षा व्यवस्था के लिए होती है वहीँ आम पब्लिक पुलिस से कोई कम्प्लेन करने में या थाने जाने में परहेज करते हैं। जब हमने एसएसपी से पूछा की कितने कम्फर्ट फील करेंगे आम पब्लिक आपके कार्यकाल में अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस से कम्प्लेन करने में ? एसएसपी गरिमा मल्लिक ने कहा की जहाँ भी उन्होंने काम किया है वहां ये कोशिश जरूर की है की पुलिस टीम का approachable, interaction पब्लिक के साथ हमेशा बना रहे। एसएसपी का मानना है की जितना ही पब्लिक के साथ पुलिस approachable रहेगी उतना ही पुलिस के लिए पब्लिक की problems को solve करना आसान होगा।

पुलिस जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे

October 12, 2018
patna

13.10.2018 (पटना) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जवाहर लाल नेहरु मार्ग, पटना स्थित बिहार के प्रथम भूकंपरोधी तकनीक से निर्मित “सरदार पटेल भवन” का उद्घाटन फीता काटकर किया। मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा नवनिर्मित 26 थाना भवनों सहित कुल 109 पुलिस भवनों का उद्घाटन एवं 46 पुलिस भवनों का शिलान्यास रिमोट के माध्यम से किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की यहां पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ आपदा प्रबंधन का भी काम होगा। आकस्मिक परिस्थिति में चीजों को यहां से नियंत्रित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह भवन बेस-आईसोलेशन तकनीक से निर्मित है। 08 रिक्टर पैमाने से ऊपर आए भूकंप की तीव्रता में भी यह भवन सुरक्षित रहेगा। भवन के सबसे ऊपर में हेलिपैड का निर्माण कराया गया है ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में आपदा प्रबंधन के काम किए जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस मुख्यालय पुराना सचिवालय में रहा है, जहां काफी असुविधा हो रही थी। हमने निर्णय किया कि इस मुख्य मार्ग पर पुलिस मुख्यालय स्थापित किया जाए। जहां आपदा प्रबंधन की भी व्यवस्था हो। आधुनिक तकनीक से निर्मित यह भूकंपरोधी भवन बनकर तैयार है। उन्होंने कहा कि पुराने महत्वपूर्ण भवनों को रेटरोफिटिंग करके भूकंपरोधी बनाया जा रहा है। हालांकि इसमें काफी खर्च आ रहा है इसलिये जो ज्यादा महत्वपूर्ण सरकारी भवनें हैं, उन्हें ही रेटरोफिटिंग द्वारा भूकंपरोधी बनाया जाए। जिन भवनों की आयु काफी हो गई है, उनकी जगह नया बनाना ज्यादा अच्छा है। आपदा प्रबंधन विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ रहकर आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहे। एक ही भवन में पुलिस मुख्यालय, आपदा प्रबंधन केंद्र होने से लोगों की मदद में सहुलियत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन में 12 दिन तक लोग लगातार रह सकते हैं और विषम परिस्थिति में भी लोगों की मदद के लिए कुछ कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक सरकार सबकी चिंता करती है, आप पुलिसवालों की भी चिंता करती है, आप भी जनता की अपेक्षा पर खरा उतरें।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के नाम पर यह भवन बना है, जिन्होंने देश के लिए काफी कुछ किया था। इस भवन के लिए 337 करोड़ रुपए निर्धारित किये गये थे लेकिन यह 320 करोड़ रुपए में ही तैयार हो गया, यह अपने आप में खासियत है। पुलिस मुख्यालय जल्द से जल्द यहां शिफ्ट हो जाय और काम भी जल्द शुरु करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज सुधार के लिए कई काम किए गए हैं। इस काम के लिए पुलिस वालों से और भी उम्मीदे हैं, इसे मन से कीजिए। हमलोग उनलोगों का ख्याल रखते हैं, जो लोगों का ख्याल रखते हैं। यह बहुत बढ़िया भवन बना है, जहां काम करने का अच्छा वातावरण मिलेगा। आप सब यहां बैठकर चिंतन मनन कीजिए कि कैसे अपराध पर नियंत्रण रखा जाए, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए, किस प्रकार बेहतर काम किया जाए कि प्रेम एवं सद्भाव का विकास हो। बिहार पुलिस ऐसी पुलिस है जिसकी मानसिकता पर कभी भी सांप्रदायिकता का आरोप नहीं लगा है।

बिहार पुलिस मेहनती एवं जुझारु है। पुलिस विभाग अपने अंदर अनुशासन का भाव बनाए रखे, आपके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि सरकार, वाहन, हथियार, तकनीक इत्यादि संसाधन उपलब्ध कराती है। पुलिसकर्मी, पदाधिकारी की नियुक्ति के लिए पद की स्वीकृति सरकार देती है। आपलोगों की जिम्मेवारी है कि अच्छे लोगों का चयन कर बेहतर कार्यशैली को विकसित करें, इसके लिए सभी लोग समय पर आएं, आत्मानुशासन को अपनाएं। उन्होंने कहा कि इस भवन से थाने की डायरेक्ट मॉनिटरिंग की व्यवस्था कीजिए। यह बड़ा भवन है, जगह की कमी नहीं है। लोगों को भी यहां आने का अवसर दीजिए ताकि वे अपनी शिकायतें आप तक रख सकें। मैं भी सप्ताह में एक दिन यहां आऊंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस भवन निर्माण निगम अब 290 करोड़ रुपए का काम इस वर्ष कर रहा है यानि यह अपने आपको पूर्णतः स्थापित कर चुका है। बड़ी संख्या में महिलाओं की नियुक्ति पुलिस विभाग में हुई है, जिनके लिए थाना भवनों में बैठने के साथ ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। बिहार पुलिस एकेडमी का भी निर्माण कार्य जारी है। यह भी एक अद्भुत ढांचा बनेगा, जहां पुलिस की ट्रेनिंग बेहतर ढंग से दी जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने जितनी बातों का सुझाव दिया, उस पर प्रेम पूर्वक विचार कर अमल कीजिएगा तो समाज में एक बड़ा बदलाव आएगा। आपकी बड़ी भूमिका है। ऐसा कीजिए कि मन को संतोष हो और बिहार की जनता का आत्मविश्वास बढ़े।

इस अवसर पर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य पी0एन0 राय, पुलिस महानिदेशक बी0एम0पी0 गुप्तेश्वर पांडेय, प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण, पुलिस पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मिलजुलकर मनाएंगे त्यौहार

October 12, 2018
darbhanga

13.10.2018 (दरभंगा) : पूर्व की तरह दशहरा के त्यौहार को भी सभी लोग मिलजुलकर मनाएंगे एवं जिला की गौरवमयी परंपरा को और मजबूत करेंगे। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर से उक्त बातें कहीं। दुर्गा पूजा एवं दशहरा को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस शांति समिति की बैठक में लोगों ने शहर में साफ सफाई, रोशनी की व्यवस्था, पेयजल, सड़क मरम्मती, एवं बिजली के पोलो तथा तारों को ठीक करने जैसी समस्याओं के बारे में डीएम को अवगत कराया। डीएम ने संबंधित विभागों को इन समस्याओं को तुरंत निदान करने के निर्देश दिए। बैठक में शांति समिति के वरीय सदस्य श्याम किशोर प्रधान ने दरभंगा शहर के अलावा आसपास के इलाकों में भी होने वाले पूजा में सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य जरूरी बातों पर ध्यान देने का आग्रह किया। चौक-चौराहों पर सीसीटीवी लगाने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष तैयारी करने का आग्रह किया। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा पंडालों में पूजा समिति स्वयं भी सीसीटीवी कैमरा एवं अग्निशमन यंत्र लगा रही है। सभी पूजा समितियों में वालंटियर भी रहेंगे, जो यातायात व्यवस्था सहित अन्य तरह की व्यवस्था को बनाने में प्रशासन का सहयोग करेंगे। पूजा समिति के लोगों ने कहा कि डीजे एवं अनावश्यक तरीके से लाउडस्पीकर नहीं लगाएंगे जिससे कि लोगों को असुविधा हो। डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पूजा समिति के सदस्यों से कहा कि सभी पंडालों में बिजली का अस्थाई कनेक्शन जरूर ले लें तथा वहां अग्निशमन की भी व्यवस्था रखें। प्रशासन के तरफ से भी अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। डीएम ने बताया कि पूर्व से लगे सीसीटीवी कैमरे के अलावे महत्वपूर्ण स्थलों पर नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सभी जुलूस में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ वीडियो ग्राफर भी रहेगा जो हर गतिविधियों की रिकॉर्डिंग करेगा। उन्होंने सभी पूजा पंडालों में महत्वपूर्ण दूरभाष संख्या का प्रदर्शन करने को कहा जिसे लोग जरूरत पड़ने पर आवश्यक सूचना दे सकें। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि पूजा पंडालों में प्राथमिक उपचार किट की भी सुविधा उपलब्ध करा दें। डीएम ने बताया कि दशहरा के अवसर पर जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष भी 24 घंटे कार्यरत रहेगा। जिसपर कोई भी आवश्यक सूचनाएं प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि जिला में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध हैं जिन्हें महत्वपूर्ण चिन्हित स्थानों पर प्रतिनियुक्त किया जाएगा। महिला पुलिस बल भी चिन्हित जगह पर तैनात रहेंगी। इसके अलावे सादे वर्दी में भी पुलिस भ्रमण शील रहेंगे। रात्रि गश्ती सघन रूप से की जाएगी तथा रैपिड एक्शन फोर्स एवं क्विक रिस्पांस टीम भी सतर्क रहेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए साइबर सेल पूरी तरह एक्टिव रहेगा।

मतदाता जागरूकता रथ रवाना

October 12, 2018
darbhanga

13.10.2018 (दरभंगा) : 31 अक्टूबर तक चल रहे मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पूरे जिले में घूम-घूम कर मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए 10 मतदाता जागरूकता रथ को डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय से रवाना किया। डीएम ने लोगों से अनुरोध किया कि जिनकी उम्र 01 जनवरी 2019 को 18 वर्ष हो जाएगी वैसे लोग अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वाएँ। किसी कारणवश जिनके नाम अभी वोटर लिस्ट में नहीं है वैसे लोग भी फॉर्म 6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। उन्होंने 28 अक्टूबर को सभी बूथों पर आयोजित होने वाले मतदाता सूची में नाम जोड़ने हटाने शुद्धिकरण से संबंधित विशेष अभियान में विशेष रूप से भाग लेने एवं लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने का आवाहन किया है। सभी 10 रथ जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के गांव एवं टोलों में घूम-घूम कर लोगों को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने तथा मतदान में वोट देने के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार, डीआरडीए निदेशक वसीम अहमद , राजनीतिक दल के प्रतिनिधि शैलेंद्र मोहन झा, दिव्यांग संघ के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

पथ निर्माण कार्य की गति को तेज करें

October 12, 2018
darbhanga

12.10.2018 (दरभंगा) : कार्य की गति को और तेज कर जटमलपुर- हायाघाट- हथौड़ी पथ के निर्माण कार्य को फरवरी 2019 तक पूरा करें। डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने इस पथ के निर्माण कार्य के प्रगति का निरीक्षण करते हुए पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को उक्त निर्देश दिए। पूरे पथ के नए सिरे से निर्माण के साथ-साथ इसकी वर्तमान चौड़ाई को 03 मीटर से बढ़ाकर साढे 05 मीटर किया जाना है। इससे इस पथ पर आवागमन और सुगम हो सकेगा। 30 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सड़क में पड़ने वाले सघन आबादी के क्षेत्र तथा बाजारों आदि में नाला बनवाने का भी निर्देश डीएम ने दिया, जिससे की जल निकासी आसानी से हो सके एवं लोगों को कोई असुविधा न हो। डीएम ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से कहा कि वह स्वयं इस पथ के निर्माण कार्य का अनुश्रवण करते रहे तथा स्वयं अपने अधीनस्थ अभियंताओं से नियमित रूप से निरीक्षण करा कर इसकी गुणवत्ता को भी सुनिश्चित कराएं। उक्त में निरीक्षण पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।