DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

कल से लॉकडाउन शुरू, अनुपालन सख्ती से कराने का निर्देश जारी

July 15, 2020
Dbg

15.07.2020 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने जिले के सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष के साथ ऑनलाईन बैठक कर बिहार में 16 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक किए गए लॉकडाउन का अनुपालन सख्ती से कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के कार्यालय बन्द रहेंगे, लेकिन डिफेंस, सी.आर.पी.एफ., कोषागार, जन उपयोगी सामान जैसे पेट्रोलियम, सी.एन.जी., एल.पी.जी., पी.एन.जी., आपदा प्रबंधन, पावर जनरेशन एंड ट्रांसमिशन यूनिट, पोस्ट ऑफिस, एन.आई.सी. तथा सुरक्षा संबंधी पूर्व चेतावनी देने वाली एजेंसी खुले रहेंगे। राज्य सरकार के कार्यालय और इसके ऑटोनोमस बॉडीज, कॉर्पोरेशन इत्यादि बन्द रहेंगे, लेकिन पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफेन्स, आग्निशमन, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन और कारागार खुले रहेंगे। जिला प्रशासन, कोषागार, आई.टी. सेवा, बेल्ट्रॉन सेवा, विद्युत, जलापूर्ति, स्वास्थ्य, स्वच्छता, खाद्य आपूर्त्ति, जल संसाधन, कृषि, पशुपालन, नगर निकाय, वन विभाग, नर्सरी, पौधारोपण, वन में अग्निशमन, समाज कल्याण इत्यादि खुले रहेंगे। लेकिन इन कार्यालयों में न्यूनतम कर्मी 33 प्रतिशत से अनधिक ही काम करेंगे और कर्मियों के रोस्टर का निर्णय कार्यालय प्रधान द्वारा लिया जाएगा। ए.टी.एम., बैंक, इंश्योरेंस, गैरेज खुले रहेंगे। होटल, रेस्टोरेंट्स और ढ़ाबा खुले रहेंगे, लेकिन केवल होम डिलेवरी एवं पैक सामान प्रदान किया जाएगा। हॉस्पिटल एवं मेडिकल से संबंधित से सभी सरकारी एवं निजी संस्थान खुले रहेंगे सभी डिस्पेंसरी, जाँच घर, क्लीनिक, नर्सिंग होम, एम्बुलेंस कार्यरत रहेंगे।

पशु चिकित्सा से संबंधित से सभी संस्थान खुले रहेंगे तथा संबंधित चिकित्सक एवं कर्मी कार्यरत रहेगें। अत्यावश्यक सामान यथा सब्जी, फल, डेयरी, मीट/मछली की दुकानें खुली रहेंगी। पशु-चारा, कृषि इनपुट की दुकाने खुली रहेगी। प्रिंट एवं इलक्ट्रॉनिक मिडिया कार्यरत रहेंगे। टेली कम्युनिकेशन्स, इन्टरनेट सर्विस, ब्रॉडकास्टिंग और केवल सर्विस कार्यरत रहेंगे। ई-कॉमर्स, पेट्रोल पम्प, कोल्ड स्टोरेज, प्राइवेट सिक्योरिटी सेवा चालू रहेगा। होटल/मोटेल्स/लोजेज, खान-पान की दुकानें खुलेंगी लेकिन केवल होम-डिलीवरी/टेक अवे सेवा प्रदान किया जाएगा। गैराज मरम्मति एवं मेंटेनेंस, मोबाईल मरम्मति की दुकाने खुले रहेंगे। उद्योग केन्द्र को कोविड-19 से सावधानी के लिए दिये गए निर्देश के साथ खोला जा सकेंगा। माल वाहक वाहन, टैक्सी, ऑटोरिक्शा, सरकारी कर्मी के सरकारी एवं निजी वाहन उनके पास पहचान पत्र के साथ अनुमान्य होंगे। सभी तरह के विनिर्माण संबंधी गतिविधि कार्यरत रहेंगे। कृषि से संबंधित सभी गतिविधि एवं दुकानें कार्यरत रहेंगी। सभी तरह के शौक्षणिक संस्थान बन्द रहेंगे, सभी तरह के धार्मिक संस्थान बन्द रहेंगे। सभी तरह के सामाजिक/राजनैतिक/खेल/मनोरंजन/सांस्कृतिक/धार्मिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे।

सभी तरह के वाणिज्यक एवं निजी संस्थान बन्द रहेंगे। एसएसपी बाबु राम ने सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्षों को 16 जुलाई से लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश दिए। डीएम श्री त्यागराजन ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना से संबंधित सभी कार्य यथावत् चलते रहेंगे। मास्क लगाने को लेकर अभियान चलता रहेगा। मेडिकल से संबंधित सेवाओं को छोड़कर शेष सभी प्रकार की दुकानें जिन्हें खोलने की अनुमति प्रदान की गई है वे प्रातः 06 बजे से संध्या 06 बजे तक ही खुलेंगे। मेडिकल सेवा अहर्निश कार्यरत रहेगा। लॉकडाउन जिला मुख्यालय, सभी नगर निकाय, सभी अनुमण्डल मुख्यालय एवं सभी प्रखण्ड मुख्यालय में लागू रहेगा।

डीएम ने मंडल कारा, दरभंगा के काराधीक्षक संदीप कुमार को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर बैरक में रहने वाले सभी व्यक्ति चाहे वह कैदी हो या कर्मी किसी भी हाल में जेल के बाहर नहीं आएगें तथा बाहर के कर्मी अन्दर नहीं जाएंगे। कारागार को कंटेनमेंट जोन की तरह ट्रीट किया जाएगा।

लॉकडाउन का सफल एवं प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करें - डीएम कुमार रवि

July 15, 2020
15.07.2020 (दरभंगा) : डीएम कुमार रवि ने लॉकडाउन के सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है। सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को ससमय ड्यूटी पर तैनात रहने तथा निर्धारित दायित्व का अनुपालन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने तथा लॉकडाउन के प्रावधानों के अनुरूप अनुपालन सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया है। वाणिज्यिक एवं निजी संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है किंतु राशन की दुकानें, जन वितरण प्रणाली की दुकान, किराना प्रतिष्ठान, फल एवं सब्जी दुकाने, मंडी, डेयरी एवं मिल्क बुथ तथा मांस, मछली, पशु चारा की दुकानों को लॉकडाउन से अलग रखा गया है।

फल एवं सब्जी की दुकानें/मंडी तथा मांस एवं मछली के दुकानों के संचालन की अवधि प्रातः 6:00 बजे से 10:00 बजे तथा संध्या 4:00 बजे से 7:00 बजे तक निर्धारित की गई है। डीएम ने उक्त सभी स्थलों पर मास्क पहनने की अनिवार्यता एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी लोगों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने तथा उपयोग करने का अनुरोध किया है। 16 जुलाई से 31 जुलाई तक लॉक डाउन की अवधि में आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों के साथ निबंधन कार्यालय कार्यरत रहेंगे। सरकारी राजस्व संग्रहण में निबंधन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन की अवधि में भी निबंधन कार्यालय को समुचित सुरक्षात्मक उपायों के साथ दस्तावेज निबंधित करने हेतु खुले रखने का आदेश निर्गत किया गया है।

डीएम श्री कुमार ने जिलावासियों से लॉकडाउन का पालन करने, मास्क का प्रयोग करने, दो गज की सामाजिक दूरी मेंटेन करने तथा घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है।

हर खेत को पानी पहुँचाने को लेकर किया जाएगा सर्वें

July 15, 2020
Dbg

15.07.2020 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने ऑनलाईन बैठक में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को कोविड-19 पोर्टल पर लाभुकों के विवरण की प्रविष्टि पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बहेड़ी के प्रति प्रविष्टि की प्रतिशत् कम रहने के लिए नाराजगी व्यक्त की तथा प्रविष्टि में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही बहादुरपुर, गौड़ाबौराम, किरतपुर, घनश्यामपुर के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को भी प्रविष्टि में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रविष्टि में जो भी मिसमैच है, उसे भी शीघ्र दूर किया जाए। उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अगले 05 वर्षों में हर खेत को पानी के संकल्प के आलोक में कृषि विभाग द्वारा 18 जुलाई से 07 अगस्त तक उपलब्ध सिंचाई सुविधा का किये जाने वाले सर्वेक्षण कार्य को ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हर खेत में सिंचाई की उपलब्ध सुविधा तथा सिंचाई का माध्यम की जानकारी दिया जाना है। इस कार्य के लिए कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार को लगाया जा रहा है। प्रतिदिन सर्वेक्षण कार्य की निगरानी कर इसे ससमय पूरा करा लें। डीएम श्री त्यागराजन ने गौड़ाबौराम व घनश्यामपुर के अंचलाधिकारी से बाढ़ की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। दोनों अंचलाधिकारी ने बताया कि पानी घट रहा है। उन्होंने सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को नए राशन कार्ड का वितरण कार्य शीध्र समाप्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला के सभी 22 स्वीकृत पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य शनिवार को (एक ही दिन में) प्रारंभ कर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना की शुरुआत की जाएगी, इसकी तैयारी कर ली जाए।

बाढ़ प्रभावित गांवों का एनडीआरएफ ने किया भ्रमण

July 15, 2020
Dbg

13.07.2020 (दरभंगा) : दरभंगा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र खासकर बिरौल अनुमंडल के कुशेश्वरस्थान पूर्वी, घनश्यामपुर और किरतपुर अंचल के क्षेत्र में लगातार अभियंताओं पदाधिकारियों द्वारा भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के वरीय पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं एनडीआरएफ की टीम के साथ आज इटहर पंचायत के लक्ष्मीनिया, चौकिया और इटहर गांव का भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। अंचलाधिकारी कुशेश्वरस्थान पूर्वी त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि चौकिया ग्राम में आज से सामुदायिक रसोई प्रारंभ कर दिया गया है। कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 5 सरकारी नाव एवं 6 निजी नाव चलवाया जा रहा है, जो लोग उच्च स्थल पर शरण लिए हैं उन्हें पॉलिथीन सीट मुहैया करवाया जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कुशेश्वरस्थान पूर्वी में एक तथा घनश्यामपुर में तीन सामुदायिक रसोई प्रारंभ कर दिया गया है, जिसमें लगभग 500 लोगों को सुबह-शाम खाना खिलाया जा रहा है। लगभग 100 बाढ़ प्रभावित परिवारों को पॉलिथीन सीट उपलब्ध कराया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन के लिए निःशुल्क सरकारी नाव की व्यवस्था की गई है। 52 सरकारी नाव एवं 17 निजी नाव का परिचालन करवाया जा रहा है। डीएम डॉ त्यागराजन एस एम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पदाधिकारियों द्वारा लगातार दौरा किया जा रहा है, सभी तटबंधों की निगरानी की जा रही है। वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित हैं।

मॉल हुआ सील, FIR दर्ज

July 11, 2020
Dbg

11.07.2020 (दरभंगा) : दरभंगा शहरी क्षेत्र में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर दरभंगा जिला के विभिन्न स्रोतों से शहरी क्षेत्र के सभी मॉल को बंद करवाने की मांग परडीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम. द्वारा 07 जुलाई 2020 को दरभंगा शहरी क्षेत्र के सभी मॉल को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश जारी किया था। 10 जुलाई को मिर्जापुर चौक अवस्थित वी मार्ट मॉल खुला पाया गया। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण सुरक्षा व बचाव के लिए सभी मॉल को बंद रखने हेतु जारी किए गए आदेश के उल्लंघन करते पाए जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी दरभंगा सदर राकेश कुमार गुप्ता द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दरभंगा सदर के साथ 10 जुलाई 2020 की रात्रि को वी मार्ट मॉल को सील करते हुए मॉल के मालिक और प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

आज पूर्वाह्न 11:30 बजे अनुमंडल पदाधिकारी दरभंगा सदर द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दरभंगा सदर अनोज कुमार के साथ जांच दल ने पुनः सील मॉल का मुआयना किया गया तथा वस्तु स्थिति से अवगत होते हुए उपस्थित संवाददाताओं को विधि सम्मत कार्रवाई करने की जानकारी दी तथा इससे अन्य लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक रहते हुए सरकारी आदेश का पालन करने तथा कोरोना के विरुद्ध साथ मिलकर लड़ने का संकल्प दोहराया। जांच दल में नगर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा भी शामिल थे। उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिले में, खासकर शहरी क्षेत्र में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के लिए जिलाधिकारी-सह- जिला दंडाधिकारी दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा आदेश जारी कर 10 जुलाई से दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में अत्यावश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी दुकानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक खोलने का आदेश दिया गया है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।