DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

एईएस/जेई को लेकर हुई बैठक

May 26, 2021
Dbg

26.05.2021 (दरभंगा) : बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में (चमकी बुखार) एईएस/जेई की तैयारी की समीक्षा को लेकर संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव एवं 18 जिले के जिलाधिकारी के साथ ऑनलाइन बैठक की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुजफ्फरपुर के आसपास के 09 जिले (एईएस) चमकी बुखार से तथा मगध प्रमंडल के 04 जिले गया, जहानाबाद, नवादा और औरंगाबाद के साथ नालंदा जिला जेईएस से प्रभावित रहता है। वर्ष 2019 में मुजफ्फरपुर में एईएस के सर्वाधिक मामले प्राप्त हुए थे। जिनमें कांटी प्रखंड में सर्वाधिक 96 मामले पाए गए थे। वर्तमान वर्ष में एईएस के बहुत कम कुल 21 मामले 24 मई तक आए हैं। जिनमें मुजफ्फरपुर के 6, सीतामढ़ी के पांच, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण और पटना में दो-दो मामले, शिवहर, मधेपुरा, नालंदा और वैशाली में 01-01 मामले प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि एईएस के लिए विभाग द्वारा सभी संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के लिए एसओपी बनाया गया है जिसका अनुश्रवण कराया जा रहा है।

अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेवल पर भी एईएस का इलाज प्रोटोकॉल के अनुसार किया जा रहा है। इसके लिए सभी संबंधित जिले के चिकित्सकों, एएनएम, आशा और चिकित्सीय तकनीशियन को प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही सभी जगह एईएस के लिए दवा की किट्स उपलब्ध कराया गया है। ए ई एस का मुख्य केंद्र बिंदु मुजफ्फरपुर जिले के एसकेएमसीएच में एईएस के इलाज के लिए पीकू(PICU) में 100 बेड, एइसेफलाईटिस वार्ड में 60 बेड, एमसीएच में 100 बेड और सदर अस्पताल में 100 बेड तैयार रखा गया है। इसके अतिरिक्त सभी संबंधित जिला अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 05 -05 बेड तैयार रखा गया है। तथा संबंधित 14 जिलों में पिकू में 10-10 बेड तैयार रखा गया है। अभी तक 12 जिलों के 350 चिकित्सकों को वर्चुअल ट्रेनिंग दी गई है।

पीकू वार्ड के 39 डॉक्टर, 47 नर्स को दिल्ली, पटना एम्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। 846 इमरजेंसी तकनीशियन को ट्रेनिंग दी गई है। 03 माइक्रोबायोलॉजिस्ट और 04 लैब तकनीशियन (NIMHANS) निमहंस, बैंगलोर के प्रशिक्षण में भाग ले चुके हैं तथा सात शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक भी निमहंस, बैंगलोर से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त 445 एमबीबीएस डॉक्टर, 749 आयुष डॉक्टर एवं 604 पारा मेडिकल स्टाफ को मास्टर ट्रेनर के रूप में चिन्हित किया गया है। जिन्हें आकस्मिक प्रतिनियुक्ति के लिए चिन्हित किया गया है। संबंधित जिलों में 24 घंटे डॉक्टर का रोस्टर बनाकर प्रतिनियुक्त किया गया है। एईएस प्रभावित बच्चों को चिकित्सा केंद्र तक लाने के लिए निजी वाहनों के लिए भी राशि उपलब्ध कराई जा रही है। जिनमें 20 किलोमीटर तक के लिए 400 रुपये, 40 किलोमीटर तक के लिए 600 रुपये, 60 किलोमीटर तक के लिए 800 रुपये एवं अधिकतम 1000 रुपये उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कम से कम एक एंबुलेंस ए ई एस के लिए रखा गया है जो 102 नंबर पर कार्यरत है। संबंधित 12 जिलों में कुल 498 एंबुलेंस रखा गया है।

उन्होंने कहा कि बिहार के 35 जिले में जेई का टीकाकरण दिया गया है। वर्ष 2019 में एईएस के सर्वाधिक 135 मामले पाए गए थे। वर्ष 2021 में अभी तक एक भी मामले नहीं आए हैं। इसके बाद सभी संबंधित जिले जिनमें मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, समस्तीपुर, शिवहर, वैशाली, सीतामढ़ी, सारण, गोपालगंज, सिवान, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा और नालंदा जिले के जिलाधिकारी ने अपने-अपने तैयारी से सीएम को अवगत कराया। सीएम ने वर्ष 2019 में ए ई एस से सर्वाधिक प्रभावित प्रखंड मुजफ्फरपुर के कांटी भ्रमण के दौरान पाए गए तथ्यों के आलोक में सामाजिक, आर्थिक जनगणना कराने एवं उसके आलोक में जिनके पास घर नहीं है उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री ग्राम आवास योजना अंतर्गत मकान बनवाने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने कहा कि वैसे परिवारों को घर, राशन कार्ड, नल-जल की सुविधा, उनके बच्चों को आंगनबाड़ी एवं विद्यालय की सुविधा तथा उनके जीविका के लिए सतत जीविकोपार्जन योजना का लाभ पहुंचाना अति आवश्यक है। क्योंकि भ्रमण के दौरान पाया गया था कि जिन परिवारों के पास घर नहीं है वे अपने बच्चों की देखभाल ठीक से नहीं कर पाते हैं। साथ ही अधिक गर्मी पड़ने पर घर के अभाव में बच्चे ए ई एस के चपेट में आ जाते हैं। डीएम मुजफ्फरपुर ने बताया कि वर्ष 2019 में सर्वाधिक प्रभावित पांच प्रखंड में सामाजिक, आर्थिक जनगणना के आधार पर सभी परिवारों का घर बनवा दिया गया है। बैठक में दरभंगा डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने बताया कि ए ई एस से बचाव के लिए दरभंगा में जीविका द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया है।

जिनमें 04 लाख 42 हजार महिलाओं ने भाग लिया। जीविका अपने 162 पीकू प्रोजेक्टर के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही है। साथ ही 50 हजार लीफलेटस का वितरण करवाया गया है। ए ई एस के लिए डीएमसीएच में 10 बेड एवं जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक बेड तैयार रखा गया है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से 289 गाड़ियों को पंचायतवार टैग किया गया है। एस ओ पी के अनुसार सभी तैयारियां की गई है दरभंगा में कालाजार के 08 मामले प्रतिवेदित है। बैठक में समाज कल्याण विभाग, के अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद ने बताया कि एईएस प्रभावित प्रखंडों में 321 नए आंगनबाड़ी केंद्र खुलवाए गए हैं। 10 जिलों में 3204 नए आंगनवाड़ी केंद्र खुलवाए गए हैं तथा प्रभावित प्रखंडों में हाई एनर्जी डेंसिटी फूड देने की तैयारी की जा रही है।

यास चक्रवात को लेकर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई

May 26, 2021
Dbg

26.05.2021 (दरभंगा) : आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा पत्र निर्गत हुए कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं गृह मंत्रालय (आपदा प्रबंधन प्रभाग), भारत सरकार द्वारा यह सूचना दी गई है कि बंगाल की खाड़ी में दिनांक 24 मई को यास नामक चक्रवात की उत्पत्ति हो गई है, जिसके प्रभाव से 27 से 30 मई तक मध्य बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान, तेज हवा, वज्रपात, भारी से अत्यंत भारी वर्षापात आदि घटित होने की संभावना है। उक्त चक्रवात से पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने, निचले इलाकों में जल-जमाव होने, गृहक्षति, फसल क्षति, मोबाइल टावर आदि के नुकसान होने की संभावना हो सकती है। उक्त के आलोक में डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम के द्वारा दरभंगा जिला के सभी अंचलाधिकारियों, सभी अनुमंडल पदाधिकारी को स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही इससे संबंधित आसूचना के आदान-प्रदान हेतु जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका दूरभाष संख्या 06272- 245055 है। इसके अतिरिक्त ऑक्सीजन प्लांट के लिए एक एवं डी.एम.सी.एच के लिए दो पूर्ण क्षमता वाला जनरेटर विकल्प के रूप में रखा गया है। साथ ही सभी निजी अस्पतालों को विद्युत आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था (जनरेटर) करने के निर्देश दिया गया।

टीकाकरण एक्सप्रेस रवाना

May 26, 2021
Dbg

26.05.2021 (दरभंगा) : समाहरणालय परिसर से 28 वाहनों पर बने टीकाकरण एक्सप्रेस को डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने हरी झंडी दिखाकर विभिन्न प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों का ऑन द स्पॉट टीकाकरण के लिए रवाना किया। इन सभी वाहनों में कोरोना का टीका एवं आवश्यक सामग्रियों के साथ टीकाकरण दल मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर डीएम श्री त्यागराजन ने संवाददाताओं को कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य टीकाकरण केंद्रों पर जाने में परेशानी होती थी। इसे देखते हुए उनके गांव में ही टीम भेजकर टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार सिन्हा, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्र, डीपीएम विशाल कुमार, यूनिसेफ के शशिकांत सिंह एवं ओंकार चंद्र, यूएनडीपी के पंकज कुमार केयर की जिला समन्वयक डॉ. श्रद्धा झा उपस्थित थे।

डीएम ने रेलवे रैक पॉइंट पर सी.सी.टी.वी. लगाने का दिया आदेश

May 26, 2021
Dbg

26.05.2021 (दरभंगा) : राज्य खाद्य निगम के रेलवे रैक पॉइंट पर लगातार समान चोरी होने की मिल रही सूचना पर डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा रेलवे रैक पॉइंट पर तत्काल सी.सी.टी.वी कैमरा लगवाने का आदेश जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम अभिनय भाष्कर को दिया गया है। साथ ही रेलवे रैक पॉइंट से जो भी सामान चोरी हुई है, उसके लिए प्राथमिकी दर्ज करवाने का निर्देश दिया गया है। रेलवे रैक पॉइंट की गहन जांच हेतु डीएम द्वारा त्रिस्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें अपर समाहर्त्ता (विभागीय जांच), अखिलेश प्रसाद सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सदर मो0 सादुल हसन एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सदर राकेश गुप्ता शामिल हैं। उक्त समिति द्वारा आज ही रैक पॉइंट पर जाकर गहन जाँच की जाएगी। डीएम द्वारा रेल पुलिस से भी अनुरोध किया गया है कि जो भी रेलवे रैक पॉइंट से अनाज की चोरी कर रहा है, उसे चिन्हित करते हुए उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही इस बाबत उन्होंने दरभंगा रेल एसपी को भी उक्त के आलोक में कार्रवाई करने हेतु पत्र लिखा है।

टीकाकरण एक्सप्रेस चलेगा

May 23, 2021
Dbg

22.05.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में टीकाकरण व मास्क वितरण को लेकर बैठक की गयी। बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में 32 टीकाकरण केन्द्र पर 18 वर्ष से ऊपर वालों का टीकाकरण किया जा रहा है। 45 वर्ष से ऊपर के लिए प्रखण्ड मुख्यालय एवं पंचायतों में टीकाकरण किया जा रहा है। डीएम श्री त्यागराजन ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को प्रतिदिन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक कर 45 वर्ष से ऊपर वालों के टीकाकरण के लिए एक दिन पहले टीकाकरण स्थल चिन्ह्ति करके संबंधित मुखिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि से बात करके 45 वर्ष से ऊपर वालों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को बाढ़ निरोधक एवं बाढ़ सहायता कार्य में लगाये जाने वाले कर्मियों का टीकाकरण मंगलवार तक पूर्ण करा देने का निर्देश दिया तथा 45 वर्ष से ऊपर वालों का दूसरा डोज के लिए प्रेषित बकाया लिस्ट के अनुसार टीकाकरण करवा देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रखण्डों को जितना टीका मिल रहा है, उसे तुरंत लगवाया जाए एवं उसे समाप्त किया जाए। कोविड हिट एप की भी समीक्षा की गयी और बताया गया कि कुछ प्रखण्डों में कार्य संतोषजनक नहीं है। उन्हें सख्त हिदायत दी गयी कि कोविड हिट एप में पॉजिटिव मरीजों की स्थिति को अपलोड किया जाए। उन्होंने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले में एक भी ब्लैक फंग्स का मामला मिलता है, तो तुरंत सूचित करें।

उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निदेशित किया कि कितने पंचायत में कोविड पॉजिटिव मरीज हैं तथा पंचायत के कितने प्रतिशत् वार्ड प्रभावित हैं, इसे घटते क्रम में दर्शते हुए एक सूची उपलब्ध कराया जाए। सभी बीडीओ को अपने प्रखण्ड में मास्क वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया कि विभागीय निर्देश प्राप्त हुआ है कि वैसे अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जो सक्रिय रहें हैं, उन्हें चालू करा दिया जाए। बताया गया कि जिले में कुल - 47 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है। डीएम ने इनमें से 24 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सोमवार तक चालू कराने का निर्देश दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड केयर सेंटर में एपीएचसी के चिकित्सकों के प्रतिनियुक्ति हो जाने के कारण एपीएचसी फिलहाल बंद है।

डी.एम.पी. (हेल्थ) विशाल कुमार ने बताया कि 45 वर्ष से ऊपर वालों के लिए स्थल पर ही टीका लगवाने हेतु टीकाकरण एक्सप्रेस चलाया जाएगा। जिसके द्वारा चलंत वाहन से टीम जाकर गाँव के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जीविका को सम्बद्ध किया गया है। इसलिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक (जीविका) से समन्वय स्थापित कर गाँवों में टीकाकरणा एक्सप्रेस चलवाया जाए। जहाँ भी टीकाकरण एक्सप्रेस को जाना हो, वहाँ एक दिन पहले लोगों को सूचना मिलनी चाहिए। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, उप निदेशक जन सम्पर्क नागेन्द कुमार गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, डब्लू.एच.ओ. के डॉ. वाशव राज, यूनिसेफ के ओंकार चन्द्र एवं शशिकान्त सिंह, आई.टी. सेल के नोडल पूजा चौधरी, डी.पी.एम. (जीविका) सुधांशू तिवारी, डी.पी.एम. (हेल्थ) विशाल कुमार व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।