DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

शहरी सुरक्षा तटबंध का किया गया निरीक्षण, नाला का मुँह लगातार साफ करते रहने का निर्देश

June 01, 2021
Dbg

01.06.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा अधीक्षण अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दरभंगा, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दरभंगा, मुख्य अभियंता, समस्तीपुर, मुख्य अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सारण, दरभंगा, जिला आपदा प्रबंधन प्रभारी सत्यम सहाय एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी के साथ शहरी सुरक्षा तटबंध का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा सर्वप्रथम एकमी से गीदरगंज की तरफ एकमी-मब्बी बांध का निरीक्षण किया गया तथा गीदरगंज के पास बने स्लुईस गेट एवं आउटलेट जहाँ से शहर के पानी की निकासी होती है, वहां तक उन्होंने पैदल भ्रमण कर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम को नाला का मुँह लगातार साफ करते रहने का निर्देश दिया, ताकि शहरी नाला का पानी स्लुईस गेट के माध्यम से नदी में लगातार जा सके। तत्पश्चात एकमी-सिरनियाँ (1.7 कि.मी - 2.5 से 03 कि.मी) तटबंध का निरीक्षण किया गया। तटबंध के 1.7 वे किलोमीटर में खराजपुर के निकट कटाव निरोधक कार्य पूर्ण कर लिया। वहीं 2.5 वे किलोमीटर से 03 किलोमीटर विजया टोल के बीच चल रहे मरम्मती कार्य का अवलोकन किया गया, जिसे 10 जून तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही कार्य में लगे मजदूरों को मास्क लगाने एवं सैनिटाइजर का लगातार उपयोग करने का निर्देश दिया गया। डीएम द्वारा संबंधित अभियंता को तटबंधों की पूरी लम्बाई में रेन कट, जंगल सफाई, रैट हॉल आदि की मरम्मत के कार्यों को 15 जून के पूर्व ठीक करवाने का निर्देश दिया गया।

विस्तारित लॉकडाउन को लेकर जारी निर्देशों को सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का हुआ आदेश

June 01, 2021
01.06.2021 (पटना) : विस्तारित लॉकडाउन के तहत दिशा निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु 45 स्टैटिक टीम, 07 गश्ती दल, 08 धावा दल का गठन किया गया है। स्टेटिक टीम में दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है । विदित हो कि 02 जून से दुकान प्रतिष्ठान के खुलने एवं बंद करने संबंधी दिवस एवं समय का निर्धारण किया गया है। इसके अनुरूप जिला अंतर्गत दुकान प्रतिष्ठानों को तीन श्रेणियों में विभक्त कर प्रत्येक श्रेणी के लिए खुलने के दिवस का निर्धारण किया गया है तथा दुकान एवं प्रतिष्ठान पूर्वाहन 6:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक ही खुलेंगे। इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का आदेश डीएम एवं एसएसपी द्वारा दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज डीएम एवं एसएसपी द्वारा संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग कर प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। तदनुसार जगह जगह पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तैनाती की गई है जिनके द्वारा सघन जांच अभियान एवं निर्गत आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इस क्रम में डाक बंगला चौराहा/ कारगिल चौक/ पटना जंक्शन/ हड़ताली मोड़/ एनआईटी मोड़/ बोरिंग रोड चौराहा /राजेंद्र नगर टर्मिनल/ सगुना मोड़/, आशियाना दीघा रोड मोड /आयकर गोलंबर/ दीघा मोड़/ गांधी चौराहा/ त्रिपोलिया मोड/ गायघाट पुल के नीचे/ चौक मोड/ आरएन सिंह मोड/ करबिगहिया जंक्शन मोड/ अनिसाबाद गोलंबर /टमटम पड़ाव /बाजार समिति/ मुसल्लहपुर हाट/ गुलजारबाग सब्जी मंडी/ राजेंद्र नगर /एंटा घाट/ मारूफगंज किराना मंडी/ दीघा आदि स्थानों पर प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त सात गश्ती दल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। डाक बंगला मोड़ भाया आईटी गोलंबर से हड़ताली मोड़ तक/ हड़ताली मोड़ से बेली रोड सगुना मोड़ तक/ बोरिंग रोड से कुर्जी मोड़ तक एवं बोरिंग केनाल रोड/ सगुना मोड़ खगौल दानापुर मंडी नासरीगंज/ दीघा मार्केट से राजापुर पुल होते हुए पुलिस लाइन तिराहा से कारगिल चौक तक/ कारगिल चौक से अशोक राज पथ होते हुए गायघाट तक/ राजेंद्र नगर सब्जी मंडी मीठापुर बस स्टैंड मीठापुर मंडी तक। इसके अतिरिक्त 8 धावा दल का गठन किया गया है जिनके द्वारा लॉकडाउन से संबंधित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी द्वारा दुकान प्रतिष्ठान के खुलने एवं बंद होने के दिवस एवं समय का अनुपालन कराया जाएगा। साथ ही दुकानों में उपभोक्ताओं एवं दुकानदारों को मास्क का अनिवार्य प्रयोग, सैनिटाइजर का प्रयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग के संदर्भ में जांच की जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी थाना अध्यक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में 2 जून से लॉकडाउन संबंधी निर्गत आदेश के अनुरूप अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

विभिन्न पंचायतों में तिथिवार 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण करवाने हेतु कैंप का आयोजन निम्न प्रकार किया गया है

May 30, 2021
Dbg

30.05.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को उनके प्रखंड के सभी पंचायतों में ग्रामवार टीकाकरण कैम्प लगवाने का निर्देश दिया गया था। उक्त के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बहादुरपुर एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बहादुरपुर द्वारा माइक्रो प्लान बनाकर प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में तिथिवार 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण करवाने हेतु कैंप का आयोजन निम्न प्रकार किया गया है। बहादुरपुर प्रखंड अन्तर्गत 30 मई को प्राथमिक विद्यालय,गोपीपट्टी, मास इंटरनेशनल स्कूल एकमीघाट, मध्य विद्यालय श्रीदिलपुर एवं प्राथमिक विद्यालय, मदनपुर में, 31 मई को प्राथमिक विद्यालय, बराउर, मध्य विद्यालय, कपछाही, मध्य विद्यालय जोगियारा, प्राथमिक विद्यालय जलोखर में, 01 जून को मध्य विद्यालय, मेकना, मध्य विद्यालय, कपछाही, प्राथमिक विद्यालय, मदनपुर एवं प्राथमिक विद्यालय, जलोखर में, 02 जून को मध्य विद्यालय, चतरिया, प्राथमिक विद्यालय, राजारौली प्राथमिक विद्यालय बेलायाकुब एवं प्राथमिक विद्यालय, दशरथपट्टी में, 03 जून को प्राथमिक विद्यालय, हसनपुर, सामुदायिक भवन, परड़ी, मध्य विद्यालय विउनी एवं प्राथमिक विद्यालय, गोड़िया में, 04 जून को प्राथमिक विद्यालय, कमरौली, मध्य विद्यालय, शोभन, प्राथमिक विद्यालय प्रेमजीवर एवं मध्य विद्यालय हरिपट्टी, तथा 05 जून को हरिजन दरवाजा, भैरोपट्टी, प्राथमिक विद्यालय, छिपलिया, समुदायिक भवन रघेपुरा एवं अहिला आंगनवाड़ी संख्या 170 में टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया है।

कोरोना वार्ड तक जाने के लिए नए सड़क का निर्माण कार्य हुआ शुरू

May 30, 2021
Dbg

30.05.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम के आदेश के आलोक में दरभंगा नगर निगम द्वारा डीएमसीएच के कोरोना वार्ड तक जाने के लिए ज़िला स्कूल से कोरोना वार्ड तक एक नई एवं ऊँची सड़क का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। इस सड़क के बन जाने से जिला स्कूल अवस्थित डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर और कोरोना वार्ड की दूरी घट जाएगी तथा वहाँ के चिकित्सक, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ के साथ साथ मरीज व उनके परिजनों को भी कोरोना वार्ड तक के आवगमन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। यह सड़क ख़ासकर वर्षा के दिनों में कोरोना वार्ड सहित डीएमसीएच जाने के लिए बेहद सुविधा जनक होगी।

हर थाली में बिहारी तरकारी का ऑनलाइन शुभारंभ

May 26, 2021
Dbg

26.05.2021 (दरभंगा) : आज सहकारिता विभाग के सचिव श्रीमती वंदना प्रेयसी, संयुक्त सचिव-सह- प्रबंध निर्देशक, बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन लिमिटेड आनंद शर्मा ने उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया की उपस्थिति में दरभंगा में हर थाली में बिहारी तरकारी का ऑनलाइन शुभारंभ किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की योजना यथा - बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन योजना अंतर्गत सहकारिता विभाग के निर्देशन में गठित वेज फेड के नेतृत्व मे मिथिला सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड अपने कार्य क्षेत्र दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा एवं मधेपुरा में से प्रथम चरण में दरभंगा शहरी क्षेत्र में सब्जियों की ऑनलाइन बिक्री 26 मई से प्रारंभ कर रहा है। इसके माध्यम से किसान के खेत से हरी व ताजी सब्जियाँ शहरी क्षेत्र के हर ग्राहक को उपलबध होगी।

दरभंगा शहर के निवासी www.tarkaarimart.in पर जाकर अपनी जरूरत के हिसाब से ताजी सब्जियों की बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग की गई सब्जी 24 घंटों के अंदर उनके घर पर पहुँचने की व्यवस्था मिथिला सब्जी संघ द्वारा की जाएगी। 250 या उससे अधिक मूल्य की सब्जी की होम डेलेवरी फ्री होगी एवं उस से कम मूल्य की सब्जी होने पर ग्राहकों को 30 रुपए सुविधा शुल्क देने होंगे। इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मिथिला सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड डॉ. अमजद हयात वर्क, मिथिला सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष माधवेन्द्र ठाकुर एवं उपाध्यक्ष मोहम्मद रियाजददी अशरफ के साथ-साथ तिरहुत सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष अमित शुक्ला तथा दरभंगा एवं मधुबनी के विभिन्न PVCS के गणमान्य अध्यक्षों ने भाग लिया। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी एव अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि सहकारिता विभाग द्वारा संचालित सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन योजना निश्चित ही मिथिला क्षेत्र के सब्जी उत्पादों के लिए भविष्य में नया आयाम स्थापित करेगा। साथ ही मिथिलवासियों को ताजी हरी सब्जियाँ घर तक उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेग। हरी

सब्जी ऑर्डर की प्रक्रिया

01. www.tarkaarimart.in के पोर्टल में प्रवेश करें।
02. इसमें जिला का चयन करें।
03. अपना पिन कोड चयन करे और "Go" पर क्लिक करें।
04. सब्जी की सूची इसके दर के साथ खुलेगी।
05. अपनी पसंद के अनुसार सब्जी और उसकी मात्रा का चयन करे तथा उसे add to cart पर क्लिक करते जाए।
06. ऊपर दांये तरफ बने बास्केट पर क्लिक करें।
07. तब ऑर्डर पर क्लिक करें।
08. एक पेज ओपन होगा, जिसमे अपना पता दर्ज करें तथा भुगतान मे COD का चयन करें।
09. सबमिट करें।
ऑर्डर के 24 घंटे के अंदर सब्जी आपके घर पर पहुँच जाएगी
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।