DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

खेलो इंडिया के तहत स्टेडियम बन जाने से स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों एवं युवाओं को लाभ मिलेगा

June 03, 2021
Dbg

03.06.2021 (दरभंगा) : सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय खेल एवं युवा मामले के मंत्री किरेन रिजिजू से दूरभाष पर बात कर भारत सरकार के महत्वकांक्षी योजना खेलो इंडिया के तहत मिथिला के केंद्र दरभंगा में खेल अवसंरचना के निर्माण व उन्नयन एवं स्टेडियम निर्माण का आग्रह किया। विदित हो कि सांसद ने पूर्व में इसके लिए सांसद ने मंत्री से मुलाकात की थी एवं पत्राचार भी किया था, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक संदेश दिया था। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत सिंथेटिक एथेलेटिक्स ट्रैक, हॉकी मैदान, फुटबाल मैदान, मल्टीपरपस हॉल, स्विमिंग पूल का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इन खेल अवसंरचना व स्टेडियम के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित कर भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जाना है, इसके लिए सांसद ने आयुक्त, जिलाधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी से बात कर जल्द प्रस्ताव भेजने हेतु कहा।उन्होंने बिहार सरकार कला एवं संस्कृति मंत्री आलोक रंजन से दूरभाष पर बात कर, खेलो इंडिया के तहत बनने वाले खेल अवसंरचना व स्टेडियम निर्माण हेतु विभागीय कार्य को तेज करने का आग्रह क़िया। उन्होंने तारडीह प्रखंड के पोखरभिंडा और बहेड़ी प्रखंड के +2 शांति नायक उच्च विद्यालय में 54- 54 लाख की लागत से नवनिर्मित स्टेडियम के उद्घाटन का आग्रह किया। उन्होंने कुंवर सिंह महाविद्यालय दरभंगा, ओंकार उच्च विद्यालय बिरौल(खोरा गाछी) निर्माणाधीन स्टेडियम को जल्द पूरा करने एवं खैरा गाछी बहादुरपुर, पटोरी हनुमान नगर और नवादा हाई स्कूल बेनीपुर में प्रस्तावित स्टेडियम कार्य को जल्द प्रारंभ करने का भी आग्रह किया। उन्होंने दरभंगा में अंतराष्ट्रीय खेल मैदान के निर्माण हेतु केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने का भी आग्रह किया। सांसद ने कहा कि लगभग 7 करोड़ की लागत नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय के समीप खेल भवन सह व्यायामशाला भवन और लगभग 3.5 करोड़ की लागत से नेहरू स्टेडियम का जीणोद्धार होगा। नागार्जुन- कर्पूरी स्टेडियम बेनीपुर और बलौर स्टेडियम मनीगाछी के जीणोद्धार हेतु जिला खेल पदाधिकारी को निर्देशित किया। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विभागीय मंत्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में खेल के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में खेलो इंडिया के तहत स्टेडियम बन जाने से स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों एवं युवाओं को लाभ मिलेगा और रोजगार के कई अवसर सृजित होंगे।

एक निजी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा डीएम से की गई

June 03, 2021
02.06.2021 (दरभंगा) : प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के अललपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में दिलीप सिंह नामक एक मरीज जो 21 मई 2021 को भर्ती हुए थे और 29 मई 2021 तक कुल 09 दिनों तक उनका इलाज अस्पताल द्वारा किया गया। मरीज की मृत्यु 29-30 मई के रात्रि 12:58 बजे हुई थी। मरीज के पिता अजीत कुमार सिंह द्वारा अधिक राशि वसूली का परिवाद पत्र दायर किया गया था। परिवाद की जांच के लिए डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा अपर समाहर्ता दरभंगा, की अध्यक्षता में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी दरभंगा एवं सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, दरभंगा के साथ तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया था। जांच कमेटी द्वारा अपने जांच प्रतिवेदन में बताया गया है कि अस्पताल द्वारा मरीज का इलाज कोविड-19 के दिशा निर्देश के अनुसार नहीं किया गया है तथा अत्यधिक अनावश्यक दवाएं मरीज को दी गई। अस्पताल द्वारा दो तरह का विपत्र बनाया गया औपबंधिक विपत्र एवं अंतिम विपत्र। औपबंधिक विपत्र 2 लाख 97 हजार 100 रुपये का एवं अंतिम विपत्र 2 लाख 30 हजार 500 रुपये का मृतक के संबंधी को दिया गया। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी दरभंगा ने बताया कि अस्पताल में भर्ती के दौरान मरीज का कोविड का एंटीजन या आरटीपीसीआर जांच नहीं की गई। लेकिन, अनेक प्रकार के हायर एंटीबायोटिक और एंटीफंगल दवा दी गई। बताया गया कि मरीज 03 दिन ही भेंडीलेटर पर था लेकिन 09 दिनों का चार्ज लिया गया। इसके अलावा पी पी ई कीटस, फेस मस्क एन-95, ग्लबस, फेस शिल्ड, डिस्पोजेबल सिरिंच का चार्ज प्रतिदिन दर्शाया गया है। जांच समिति द्वारा बताया गया है कि सरकार द्वारा कोविड-19 के इलाज के लिए निर्धारित दर के अनुसार अस्पताल का विपत्र 1 लाख 18 हजार रुपये का होता है। लेकिन अस्पताल द्वारा मरीज के परिजन से 2 लाख 30 हजार रुपये वसूल किया गया। इस प्रकार 1लाख 12 हजार रुपये मृतक के परिजन से अधिक वसूली गई है। जांच कमेटी को मृतक के पिता अजित सिंह ने बताया कि अस्पताल द्वारा न केवल अधिक राशि का विपत्र दिया गया बल्कि राशि चुकाने हेतु उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। जांच कमेटी द्वारा अपने अंतिम जाँच प्रतिवेदन में अस्पताल प्रबंधन से 1 लाख 12 हजार रुपये की वसूली करने व उसके विरुद्ध अनुशासनिक एवं विधिसम्मत कार्रवाई करने की अनुशंसा डीएम से की गई है।

02 जून से 08 जून तक किए गए विस्तारित लॉकडाउन, जारी निर्देशों का पालन नहीं करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

June 01, 2021
Dbg

01.06.2021 (दरभंगा) : 02 जून से 08 जून तक किए गए विस्तारित लॉकडाउन के लिए सरकार द्वारा जारी आदेश का अनुपालन कराने को लेकर डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम एसएसपी बाबूराम की संयुक्त अध्यक्षता में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी थाना अध्यक्ष के साथ बैठक की गयी। बैठक में गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार पटना द्वारा जारी आदेश के आलोक में दरभंगा जिला के लिए जारी आदेश को बिंदुवार पढ़कर पदाधिकारियों को बताया गया। गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार पटना द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में कोरोना वायरस जनित महामारी की दूसरी लहर से देश के अनेक राज्यों सहित बिहार के सभी जिलों में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में वृद्धि पाए जाने पर राज्य सरकार द्वारा कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चरणबद्ध तरीके से दिनांक 05 मई 2021 से दिनांक 01 जून 2021 तक लॉक डाउन लगाए गए।

जिला दंडाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा गृह विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के आलोक में कोरोना की संक्रमण की स्थिति को नियंत्रण में रखने हेतु व्यक्तियों/वाहनों के आवागमन, दुकानों या प्रतिष्ठानों तथा सामाजिक एवं अन्य कार्यक्रमों/समागम के संबंध में आदेश जारी किया गया है। डीएम श्री त्यागराजन द्वारा जारी आदेश के तहत प्रतिबंधों को दिनांक 02 जून 2021 से 08 जून 2021 तक निम्नवत लागू किया गया है।

01. सभी सरकारी कार्यालय 25 प्रतिशत उपस्थिति के साथ 4:00 अपराह्न तक खुलेंगे। गैर- सरकारी कार्यालय अभी बंद रहेंगे। अपवाद:- आवश्यक सेवाओं यथा- जिला प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस, विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति इत्यादि। 02. जिला अंतर्गत सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान एक दिन बीच कर (alternate days) प्रथम श्रेणी की दुकान 02 जून (बुधवार), 04 जून (शुक्रवार) 07 जून (सोमवार) एवं द्वितीय श्रेणी की दुकान 03 जून (गुरुवार), 05 जून (शनिवार), 08 जून (मंगलवार) को प्रातः 6:00 से 2:00 अपराह्न तक ही खुल सकेंगे। अपवाद:- बैंकिंग, बीमा एवं ए.टी.एम संचालन से संबंधित प्रतिष्ठान, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के कार्यालय गतिविधियाँ।

(A) औद्योगिक एवं विनिर्माण कार्य से संबंधित प्रतिष्ठान। (B) सभी प्रकार के निर्माण कार्य (C) ई-कॉमर्स से जुड़ी सारी गतिविधियां एवं कुरियर सेवाएं। (D) कृषि एवं इससे जुड़े कार्य, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, टेलीकम्युनिकेशन इंटरनेट सेवाएं ब्रॉडकास्टिंग एवं केबल सेवा से संबंधित गतिविधियां, पैट्रोल पंप एलपीजी पैट्रोलियम आदि से संबंधित खुदरा एवं भंडारण प्रतिष्ठान, कोल्ड स्टोरेज एवं वेयरहाउसिंग सेवाएं, निजी सुरक्षा सेवाएं, ठेला पर फल-सब्जी की घूम-घूम कर बिक्री। खाद, बीज, कीटनाशक और कृषि यंत्रों से संबंधित प्रतिष्ठान, आवश्यक खाद्य सामग्री तथा फल एवं सब्जी मांस मछली दूध, पी.डी.एस की दुकान प्रतिदिन *प्रातः 6:00 से 2:00 अपराह्न तक खुलेंगे।

डीएम द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि किसी भी परिस्थिति में फल-सब्जी की दुकान एक जगह पर ना रहे और भीड़ ना हो। दुकानों या प्रतिष्ठानों में सभी के लिए हमेशा मास्क पहनना अनिवार्य होगा। दुकानों या प्रतिष्ठानों के काउंटर पर दुकानदार द्वारा सैनिटाइजर की व्यवस्था एवं सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएगी। उपयुक्त निर्देशों का पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल एवं अन्य संबंधित स्वास्थ्य प्रतिष्ठान (पशु स्वास्थ्य सहित) उनके निर्माण एवं वितरण ईकाइयाँ, सरकारी एवं निजी दवा दुकानें, मेडिकल लैब, नर्सिंग होम, एंबुलेंस सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठान यथावत कार्य करेंगे। डीएम द्वारा लॉकडाउन की अवधि में सभी प्रकार के वाहनों (अपवादों को छोड़कर) का परिचालन बंद रहने का निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की अवधि में सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, ट्रेनिंग व अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट्स एवं खाने की दुकानों का संचालन एवं होम डिलीवरी तथा take away के लिए प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक अनुमान्य होगा। इसके साथ ही सभी धार्मिक स्थल आम जनों के लिए बंद रहेंगे, सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेलकूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन समारोह प्रतिबंधित होंगे। उन्होंने कहा कि सभी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल क्लब ,स्विमिंग पूल, स्टेडियम जिम, पार्क व उद्यान पूरी तरह बंद रहेंगे। विवाह समारोह अधिकतम 20 व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ ही आयोजित किए जा सकेंगे किंतु इनमें डी.जे एवं बारात जुलूस की इजाजत नहीं होगी। विवाह की पूर्व सूचना स्थानीय थाने को कम से कम 03 दिन पूर्व देनी होगी। अंतिम संस्कार या श्राद्ध कार्यक्रम के लिए 20 व्यक्ति की अधिसीमा रहेगी। उपरोक्त निर्देशों के अलावा जिलाधिकारी द्वारा जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियो, अंचलाधिकारियो एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि राज्य सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही उपरोक्त आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 तथा भारतीय दंड विधान की धारा 188 के प्रावधानों के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में बताया गया कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर रविवार को शेष सभी दुकानें बंद रहेंगी तथा दवा की दुकानों को छोड़कर अपराहन 2:00 बजे के बाद कोई भी दुकान नहीं खुलेगा। डीएम ने कहा कि श्राद्ध एवं वैवाहिक कार्यक्रम की निगरानी आवश्यक है। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों को कल अपराह्न 2:00 बजे से सभी दुकानों को बंद कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि अनेक लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। यत्र तत्र वाहनों की भीड़ लग रही है। लोगों में लॉकडाउन का भय समाप्त हो गया है।

उक्त बैठक में एसएसपी बाबूराम ने सभी थानाध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि नए आदेश में सरकार द्वारा दुकानों के खुलने के समय को थोड़ा बढ़ा दिया गया है। अब यह सुबह 6:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक खुलेगा। दरभंगा में दुकानों को दो श्रेणी में रखा गया है और उनके खोलने के वैकल्पिक दिवस निर्धारित किए गए हैं। जिन दुकानों को जिस दिन नहीं खोलना है वह उस दिन नहीं खुलेगा तथा दोपहर 2:00 बजे के बाद दवा की दुकान छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने अपने सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र में माइकिंग कराने के निर्देश दिए और साथ ही आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को भी दुकान सील करने की शक्ति दी गई है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को जारी आदेश का प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को स्वयं भ्रमण कर आदेश का अनुपालन करवाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड मुख्यालय में कम्युनिटी किचेन 08 जून तक चलेगा और सरकार की मंशा है कि वहाँ ज्यादा से ज्यादा लोग भोजन करें।

बैठक में अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार, पुलिस उपाधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।

दुकानें एवं प्रतिष्ठान को खोलने हेतु दो श्रेणियों में बाँट कर आदेश निर्गत किया गया

June 01, 2021
Dbg

01.06.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा सभी दुकानें एवं प्रतिष्ठान को एक दिन बीच कर (alternate day) प्रातः 6:00 से 2:00 बजे अपराह्न तक खोलने हेतु दो श्रेणियों में बाँट कर आदेश निर्गत किया गया है। सोमवार, बुधवार, और शुक्रवार को खुलने वाली दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में कपड़ा की दुकान तथा रेडिमेड वस्त्र की दुकान, बर्तन की दुकान, सोना-चांदी की दुकान, स्पोर्ट्स/खेलकूद सामग्री की दुकान, ड्राई-क्लीनर्स की दुकान, जूता-चप्पल की दुकानें, निर्माण सामग्री के भंडारण एवं बिक्री से संबंधित प्रतिष्ठान यथा - सीमेंट, स्टील, बालू, स्टोन, गिट्टी, सीमेंट ब्लॉक, ईट, प्लास्टिक पाइप, हार्डवेयर, सैनिटरी फिटिंग, लोहा, पेंट, शटरिंग सामग्री एवं अन्य सभी दुकाने जो किसी सूची में ना हो को शामिल किया गया है। मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को खुलने वाली दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में इलेक्ट्रिकल गुड्स, पंखा, कूलर, एयर-कंडीशनर्स (विक्रय एवं मरम्मत), इलेक्ट्रिकल गुड यथा- मोबाईल, कम्प्यूटर, लैपटॉप, यू.पी.एस एवं बैट्री (विक्रय एवं मरम्मत), सैलून, पार्लर, ऑटोमोबाइल, वर्क्स शॉप, गैरेज, सर्विसेज सेंटर, हाई सिक्योरिटी/रजिस्ट्रेशन प्लेट की दुकान, ऑटोमोबाईल्स, टायर एवं ट्यूब, लुब्रिकेन्ट (मोटर वाहन, मोटर साईकिल, स्कूटर मरम्मत सहित), वाहन प्रदूषण जाँच केन्द्र, साईकिल/साईकिल मरम्मति की दुकान, फर्नीचर की दुकान, स्टेशनरी एवं सौंदर्य प्रसाधन की दुकान को शामिल किया गया है।

सांसद ने किया वेपोराइजिंग सिस्टम (भाप मशीन) का शुभारंभ, 10 आरओबी का निर्माण कार्य शुरू होने की प्रक्रिया तेज

June 01, 2021
Dbg

01.06.2021 (दरभंगा) : सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर वेपोराइजिंग सिस्टम (भाप मशीन) का शुभारंभ किया और रेल विकास परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि रेल यात्री 4 नोब वाले इस भाप मशीन के माध्यम से भाप ले सकेंगे है। कोरोना काल में भाप लेना बेहद जरूरी है, इससे मनुष्य के फेफड़े सुरक्षित रहते है। उन्होंने कहा कि भाप लेने से कोरोना संक्रमण का असर अधिक नहीं होता है और इसके साथ साथ कई अन्य बीमारियों के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि 253 करोड़ की लागत से 9.8 किलोमीटर लंबी रेल लाइन "काकरघाटी बाईपास" निर्माण किया जा रहा है। काकरघाटी बाईपास के निर्माण के बाद दरभंगा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव कम होगा और निकट भविष्य में पूर्वोत्तर भारत की रेल यात्रा इसी मार्ग से होगी।

सांसद ने कहा कि दरभंगा जिले के बनने वाले 10 रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु फाइनल रिवाइज एस्टीमेट बिहार सरकार द्वारा रेलवे को स्वीकृति हेतु जल्द ही भेजा जा रहा है, इसको लेकर सभी विभागीय कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि फाइनल रिवाइज एस्टीमेट के स्वीकृत होने के साथ ही कैबिनेट और टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूर्ण होगी और दरभंगा संसदीय क्षेत्र के 9 व जिले के सभी 10 आरओबी का निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पटना रेलवे स्टेशन के तर्ज पर दरभंगा स्टेशन के दोनों मुख्य द्वार को भव्य रूप से बनाया जाएगा। स्टेशन के दोनों तरफ (प्लेटफॉर्म 1 और प्लेटफॉर्म 6) सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार होगा। प्लेटफ़ॉर्म संख्या 6 पर लिफ्ट का निर्माण होगा एवं दरभंगा स्टेशन का पूर्ण भव्य सौंदर्यीकरण भी होगा। उन्होंने कहा कि दरभंगा-समस्तीपुर दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है, इसके साथ साथ दरभंगा स्टेशन पर 1.5 करोड़ की लागत से अधिकारियों के ठहरने हेतु अति विशिष्ट भवन का निर्माण कराया जा रहा और रेलवे कर्मचारी के आवास हेतु 42 यूनिट टाइप टू क्वार्टर का निर्माण कार्य भी हो रहा है।

दरभंगा स्टेशन बिल्डिंग के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है, जल्द ही दरभंगा स्टेशन पूरी तरह संस्कृत विश्वविद्यालय के स्वरूप में दिखने लगेगा। सौंदर्यीकरण के कार्य को पूर्णतः पूर्ण किये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया और दरभंगा स्टेशन के सभी नवनिर्मित एसकेलेटर का भी निरीक्षण किया तथा प्लेटफार्म संख्या 6 पर एसकेलेटर के निर्माण हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सांसद ने कहा कि लहेरियासराय स्टेशन पर जल्द ही 2 फुट ओवर ब्रिज एवं एक लो कॉस्ट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होगा तथा स्टेशन परिसर में एप्रोच रोड और सर्कुलेटिंग एरिया का भी विकास होगा। उन्होंने कहा लहेरियासराय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1, 2 एवं 3 पर यात्री शेड का भी निर्माण होगा।

लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर 30 यूनिट आवासीय क्वार्टर का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसमें टाइप टू एवं टाइप-3 दोनों तरह का क्वार्टर शामिल है। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और रेलमंत्री पीयूष गोयल जी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का सर्वांगीण विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे भारतीय रेल ने ऐतिहासिक कार्य किया है, फिर चाहे वो किसान रेल हो, श्रमिक स्पेशल हो या ऑक्सीजन रेल। उन्होंने कहा कि कोरोना के विपरीत परिस्थिति में कार्य करने वाले सभी रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों को साधुवाद दिया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।