DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

सांसद ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की, आरओबी, सड़कें, एयरपोर्ट को लेकर हुई वार्ता

June 09, 2021
Dbg

09.06.2021 (दरभंगा) : सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मुलाकात कर मिथिला के केंद्र दरभंगा में बनने वाले एम्स और नवनिर्मित एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने दरभंगा एम्स निर्माण से पूर्व लो लैंड में मिट्टीकरण सहित अन्य मूलभूत कार्यों को पूर्ण करने और दरभंगा एयरपोर्ट हेतु जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा दृष्टिकोण से सड़क किनारे बाउंड्री वाल एवं एयरपोर्ट परिसर के वन क्षेत्र को ऊँचीकरण व फेंसिंग किये जाने हेतु स्वीकृति दी जा चुकी है, लगभग 2 करोड़ की राशि से दरभंगा एयरपोर्ट पर फेंसिंग व ऊँचीकरण का कार्य होगा।वहीं श्री ठाकुर ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से मुलाकात कर लगभग एक दशक से बन रहे 107 किलोमीटर लम्बे वरुणा से रसियारी सड़क(एसएच 88) के निर्माण को पूर्ण करने तथा रसियारी से 18 किलोमीटर विस्तारित कर एसएच 17(पुनाछ) में मिलाने का आग्रह किया। सांसद ने दरभंगा जिले में स्वीकृत सभी दस रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण हेतु विभागीय प्रक्रिया में गति प्रदान करने का पथ निर्माण मंत्री से आग्रह किया, जिसमें कोविड को लेकर विलंब हुआ है, ताकि कैबिनेट की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण हो सकें। उन्होंने कहा कि आरओबी निर्माण की दिशा में कैबिनेट होने के उपरांत टेंडर होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा से भी देकुली- सिसौनी सड़क सहित अन्य सड़क के निर्माण को लेकर वार्ता की। दरभंगा डिवीजन अंतर्गत बनने वाले देकुली- शंकर रोहाड़ सड़क में परिवाद का निदान करते हुए शीघ्र निर्माण शुरू किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनहित में देकुली- शंकर रोहाड़ पथ को बरसात से पूर्व मोटरेबल करने तथा अशोक पेपर मिल से बिदेश्वर स्थान सड़क के सभी निर्माणाधीन पुल-पुलियों को शीघ्र पूर्ण करते हुए दोनों तरफ फ्लाइंग का कार्य करने के लिए भी कहा। इस दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क को लेकर भी संबंधित अधिकारियों, बिहार ग्रामीण पथ विकास अभिकरण के सचिव सजंय कुमार, पीएमजीएसवाई के नोडल पदाधिकारी भागवत राम व अन्य के साथ भी वार्ता की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज थ्री में सभी महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण व उन्नयन होगा। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में दरभंगा व मिथिला का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

जलापूर्ति उपलब्ध कराने को लेकर हुई ऑनलाइन समीक्षा बैठक

June 09, 2021
Dbg

08.06.2021 (दरभंगा) : विकास आयुक्त,बिहार सरकार की अध्यक्षता में अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार, सचिव लोक लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग,बिहार सरकार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गयी । दरभंगा से डीएम डॉ.त्यागराजन एस.एम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, पीएचईडी के सहायक अभियंता सुरज कुमार, प्रोग्रामर राज किशोर कमल ऑनलाइन उपस्थित थे। बैठक में वार्षिक डेटा अद्यतीकरण के पूर्व शत प्रतिशत हाउस कनेक्शन रजिस्टर के आधार पर वार्षिक डेटा अद्यतीकरण पूर्ण करने के उपरांत परिवारों की स्थिति, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग एवं पंचायती राज विभाग को वार्डों में शेष गृह जल संयोजन कार्य को पूर्ण करवाने की स्थिति, ग्रामीण परिवार के उपलब्ध कराए गए गृह संयोजन को भारत सरकार के आई एम आई एस पर प्रविष्टि करने की स्थिति, पीएचईडी वार्ड प्रबंधन समिति वार्डों में पंचायती राज विभाग द्वारा दिए गए गृह संयोजन के परिवारों के आधार कार्ड के साथ लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को उपलब्ध कराने की स्थिति, राज्य के अनुसूचित जाति /अनुसूचित जन जाति/सांसद आदर्श ग्राम योजना के शेष बचे बसावट को पूर्णता आच्छादित करने तथा जे0ई0/ ए0ई0एस0 प्रभावित शेष परिवारों में गृह संयोजन उपलब्ध कराने की स्थिति एवं राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के शेष बचे सभी विद्यालय/आंगनवाड़ी केंद्रों/ पंचायत भवन तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उप स्वास्थ्य केंद्र में जलापूर्ति उपलब्ध कराने की समीक्षा की गई।

बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर डीएम ने की बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

June 09, 2021
Dbg

08.06.2021 (दरभंगा) : बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम की अध्यक्षता में ऑनलाइन समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सभी अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी जुड़े रहे। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि मानसून का आगमन 13 जून से संभावित है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में किसी प्रकार की किसी को दिक्कत ना हो इसके लिए सरकार सख्त है।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में 7 जून को बाढ़ पूर्व तैयारी की बैठक की गई थी और उसमे इसकी वृहद समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ सहायता राशि प्रदान करने के लिए सम्पूर्ति पोर्टल पर नाम अद्यतन करने के लिए सर्वेक्षण कराया जा रहा है। सर्वेक्षणकर्ता सही ढंग से सर्वेक्षण करें। छूटे हुए नाम को जोड़ना है, अयोग्य लाभुकों का नाम हटाना है। छूटे हुए नाम के लिए बाढ़ निगरानी समिति/ पंचायत निगरानी समिति इसकी निगरानी व अनुश्रवण करेंगे। वैसे पंचायत जहां 03 हजार से अधिक लाभुकों की सूची पोर्टल पर उपलब्ध है। उसे निकालकर संबंधित अंचलाधिकारी को भेजी जा रही है। वे ठीक से सर्वेक्षण करा लेंगे। बाढ़ के दौरान कई टोला, कई गांव छूट जाने की सूचना मिलती है। उन्होंने कहा कि अभी केवल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है बाढ़ आने पर पुनः बाढ़ प्रभावित गांव का सर्वेक्षण कराया जाएगा कि किसे लाभ मिलना चाहिए और किसे नहीं मिलना चाहिए।

सूची में नाम रहने का यह अर्थ कतई नहीं है कि उसे लाभ मिलना ही चाहिए। इसलिए सभी परिवारों के नाम सूचीबद्ध कर आधार से लिंक कर लिया जाए। उन्होंने बहादुरपुर सहित वैसे अंचलों को जहाँ आधार लिंक करने का प्रतिशत कम है 20 जून तक अद्यतन सूची बना लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फर्जी नाम, एक परिवार के दो लोगों के नाम, एक ही व्यक्ति का दो जगह नाम नहीं रहना चाहिए। ऐसे मामले में पिछले वर्ष कई एफ आई आर दर्ज कराई जा चुकी है। 15 जून तक सभी परिवारों का आधार का संग्रहण करवा लें तथा 20 जून तक सूची अद्यतन कर लें। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान कई समस्या आती है जिनमें नाव, मानव दवा की उपलब्धता, सामुदायिक किचन का संचालन शामिल हैं। अधिक से अधिक निजी नाव का एकरारनामा करा लें। बाढ़ के दौरान प्रायः नाव नहीं मिलने की जानकारी दी जाती है। समुदायिक किचन की व्यवस्था कर ली जाए, राशन की उपलब्धता, कर्मियों एवं रसोईया की टैगिंग कर ली जाए।

चावल, दाल, मसाला पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। अनाज की व्यवस्था, विद्यालय, पीडीएस या बाजार तीनों में से कहीं से भी कर लिया जाए। उन्होंने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन को इसकी पूर्व तैयारी कर लेने का निर्देश दिया। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में भोजन एवं अनाज पहुंचाने के लिए पीडीएस का बोट तैयार कर लेने तथा चिकित्सा हेतु बोट एंबुलेंस की व्यवस्था कर लेने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जहां शरण स्थली बनाया जाना है उसके लिए जनरेटर की व्यवस्था कर ली जाए। ताकि किसी भी व्यक्ति को अंधेरे में रात गुजारना न पड़े। इसके साथ ही वर्षा मापक यंत्र की स्थिति, उपलब्ध पॉलिथीन की स्थिति, सारे सामग्री के रखरखाव की स्थिति का भौतिक सत्यापन कर लिया जाए।

पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर, सांप काटने की दवा, डायरिया की दवा, कुत्ता काटने की दवा की उपलब्धता देख ली जाए। उन्होंने कहा कि नाविकों के विगत वर्ष के लंबित भुगतान नहीं रहने चाहिए। इस बार बाढ़ की स्थिति की फोटोग्राफी वीडियो ग्राफी करने के लिए पंचायतों के कार्यपालक सहायक को जिम्मेवारी दी गई है। जो बाढ़ आने और पानी के ठहराव के दौरान का जियो टैग फोटो ग्राफी एवं वीडियोग्राफी करेंगे, जो साक्ष्य का काम भी करेगा। उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को बाढ़ प्रवण पंचायतों में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। साथ ही सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारी को 9 जून को क्षेत्र भ्रमण कर उपलब्ध व्यवस्था का सत्यापन करने एवं आवश्यक सारी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।

शहरी क्षेत्र के जितने भी नाला व कलवर्ट हैं, उनकी सफाई एवं उड़ाही 15 जून से पहले हो जानी चाहिए

June 03, 2021
Dbg

03.06.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में 15 जून से संभावित वर्षा के दौरान दरभंगा शहरी क्षेत्र को जल-जमाव से मुक्त रखने तथा तीव्र गति से जल-निकासी को लेकर नगर विधायक संजय सरावगी एवं महापौर श्रीमती बैजयंती देवी खेड़िया की उपस्थिति में नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ बैठक की गयी। नगर आयुक्त बैठक में ऑनलाईन जुड़े हुए थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए डीएम ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भाँति 15 जून से वर्षा की शुरूआत होने की संभावना है और वर्षा के दौरान दरभंगा शहरी क्षेत्र में जल-जमाव होने पर लोगों को काफी परेशानी होती है।

इसलिए शहरी क्षेत्र के जितने भी नाला व कलवर्ट हैं, उनकी सफाई एवं उड़ाही 15 जून से पहले हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के 35 नाला की सूची दिखलायी जा रही है, जिनमें से 27 की उड़ाही पूर्ण रूपेण दिखलाया जा रहा है तथा 08 नाले में उड़ाही का कार्य चालू दिखलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों में बचे हुए इन सभी नालों का पूर्ण रूपेण उड़ाही एवं सफाई हो जानी चाहिए और जिन नालों को पूर्ण रूपेण सफाई कराया हुआ दिखाया जा रहा है, उसे भी पुनः दिखवा लिया जाए। बागमती नदी में गीदरगंज के पास भ्रमण के दौरान जल निकास बिन्दु पर उन्होंने कचरा जमा हुआ पाया था, जिसे नगर निगम द्वारा साफ करवा लिया जाए। बैठक से ऑनलाइन जुड़े नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा ने बताया कि जल-निकासी हेतु विगत वर्ष से बेहतर तैयारी की गयी है। यास चक्रवात के दौरान शहरी क्षेत्र में जल-जमाव केन्द्र को चिन्ह्ति कर लिया गया है। नगर निगम के पास 25 वाटर पम्प हैं। यास चक्रवात के दौरान 15 पम्प का ही प्रयोग किया गया था और जल-निकासी बहुत कम समय में कर ली गयी थी। उल्लेखनीय है कि तेज हवा चलने के कारण हवा बन्द होने के पश्चात् जल निकासी हेतु पम्प चलाया गया था। बरसात के लिए चिन्ह्ति स्थलों पर जल निकासी हेतु पम्प स्थापित कर दिये गये हैं।

इसलिए जल की निकासी तेजी से की जाएगी। शहरी क्षेत्र से जल-निकासी के 02 रास्ते हैं, एक रेलवे लाईन के बगल से होते हुए कमला नदी की ओर तथा दूसरा बागमती नदी की ओर। उन्होंने कहा कि रेलवे लाईन के साथ-साथ 03 से 03.5 किलोमीटर का कच्चा नाला है। कहीं-कही बीच में जलकुम्भी आ जाने से पानी के बहाव की गति धीमी हो जाती है। नगर आयुक्त ने बताया कि इस नाले की उड़ाही करायी गयी है। कई जगहों पर अभी भी काम चल रहा है। डीएम द्वारा स्थाई सामाधान के लिए रेलवे लाईन के बगल से 03 किलोमीटर वाले कच्चा नाला को पक्कीकरण करने के लिए रेलवे से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर पक्कीकरण करने का प्राक्कलन बनवाने के निर्देश दिये गये। बैठक में उपस्थित रेलवे के अधिकारी ने बताया कि नगर निगम को अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर दिया जाएगा। बागमती नदी की ओर जल-निकासी में नदी का जल स्तर बढ़ जाने से परेशानी होती है। जब तक जल स्तर नीचे रहता है, तब तक कोई दिक्कत नहीं होती है। डीएम ने कहा कि जहाँ-जहाँ स्लूईस गेट हैं, उसे दिखवा लिया जाए और तेजी से जल निकासी हेतु पम्प की व्यवस्था पूर्व से ही रखी जाए। नगर आयुक्त ने बताया कि तीव्र गति से जल निकासी हेतु 80 एच.पी. का वाटर पम्प किराया पर लेने की योजना है।

उन्होंने कहा कि जहाँ पहले पानी 04 माह में नही निकलता था, वहाँ अब 03 से 04 दिनों में निकल जाता है। बैठक में उप नगर आयुक्त ने बताया कि रेलवे लाईन के किनारे-किनारे वाला कच्चा नाला की जमीन पर कहीं-कहीं अतिक्रमण रहने के कारण नाला अवरुद्ध हो गया है। गुमटी नम्बर - 22, 23 एवं 24 जो वार्ड संख्या - 44 एवं 45 में पड़ता है, के समीप 02 से 03 जगह पर अतिक्रमण है। डीएम ने कहा कि अतिक्रमण स्थलों को चिन्ह्ति करके सूची दे दें। संबंधित अंचलाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा।

बैठक में नगर विधायक ने कई नालों एवं कलवर्ट की सफाई की आवश्यकता बतायी। जिसमें रेलवे लाईन के बगल वाला नाला का प्रारंभिक बिन्दु 22 नम्बर गुमटी, चट्टी चौक के पास, हसन चौक से जाने वाली नाला में सकरी मोड़ कलवर्ट के पास, रैंक प्वांइट से सारा मोड़ के बीच, खाजासराय से मिर्जापुर तक के नाला, वार्ड संख्या 01 से 04 के लिए बने कलवर्ट और इसके उपरांत शहरी क्षेत्र के सभी क्रॉस नाला को चेक करवा लेने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इन्दिरा गाँधी चौक से एक बड़ा नाला गया है, उसकी भी सफाई की भी आवश्यकता है। उन्होंने रैंक प्वांइट से सारा मोड़ कलवर्ट तक पोकलेन से नाला उड़ही करवाने का सुझाव दिया। गायंत्री मंदिर से गुदरी, दुर्गास्थान तक जिला परिषद् के पीछे वाले क्षेत्र में नाला के गाद की सफाई करवाने का सुझाव दिया। लक्ष्मीसागर में गैस गोदाम से होते हुए सिंहोड़ा नहर तक नाला सफाई की आवश्यकता बताई। उन्होंने खराजपुर में करसाला नाला की उड़ही एवं पक्कीकरण की आवश्यकता बतायी। उन्होंने कहा कि शिवाजी नगर में ऋतुराज फुलवाड़ी के अन्दर पानी निकलता है। कंगवा गुमटी से सारा मोहनपुर अवस्थित डी.ए.भी. तक 01 किलोमीटर नाले में पोकलेन से सफाई करवाने की आवश्यकता है। डी.एम.सी.एच. में जल जमाव के संबंध में बताया गया कि वहाँ उडको द्वारा नाला एवं कलवर्ट बनवाया जाना है, यह कार्य विगत डेढ़ साल से लंबित हैं। बताया गया कि वहाँ कलवर्ट बन जाने से डी.एम.सी.एच. में जल-जमाव की समस्या समाप्त हो जाएगा। अधीक्षक, डी.एम.सी.एच. के कार्यालय के समीप से मुख्य नाला में 1200 फीट तक नाला का निर्माण अतिशीघ्र करने हेतु उडको के अभियंता को निर्देश दिया गया।

डीएम ने कहा कि यदि संवेदक शीघ्र कार्य नहीं प्रारंभ करता है, तो उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी। वहाँ नाली एवं कलवर्ट नहीं बनने के कारण डी.एम.सी.एच. में वर्षा होने पर जल-जमाव हो जाता है। कार्यपालक अभियंता, उडको का लगातार सभी बैठको में अनुपस्थित रहने को भी गंभीरता से लिया गया और नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव को प्रतिवेदित करने के निर्देश दिया गया। उन्होंने जल निस्सरण विभाग एवं नगर निगम के पदाधिकारियों को कहा कि कहीं अतिक्रमण की समस्या है, तो अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर एवं अंचलाधिकारी से सम्पर्क कर लें। त्वरित गति से अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। नगर विधायक ने सम्पूर्ति पोर्टल के लिए लाभुकों की सूची अद्यतन करने को लेकर किये जा रहे सर्वें की सराहना की तथा कहा कि विगत वर्ष जिन योग्य लाभुकों के नाम छूट गये थे, उनका नाम जोड़ना आवश्यक है। डीएम ने कहा कि कोई भी योग्य लाभुक छूटने न पाये तथा गलत नाम रहने न पाये। यदि कहीं लाभुकों की संख्या अधिक है, तो उस अनुरूप सूची तैयार की जा सकती है, लेकिन कोई भी गलत नाम रहने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई होगी।

बैठक में सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

04 जून से 05 टीकाकरण एक्सप्रेस चलाया जाएगा

June 03, 2021
Dbg

03.06.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में नगर विधायक संजय सरावगी एवं महापौर श्रीमती बैजयंती देवी खेड़िया की उपस्थिति में कोरोना महामारी से बचाव के लिए दरभंगा जिला के शहरी क्षेत्र में टीकाकरण में तेजी लाने के लिए 04 जून से 05 टीकाकरण एक्सप्रेस चलाया जाएगा। प्रत्येक टीकाकरण एक्सप्रेस में डॉक्टर, ए.एन.एम., वैक्सीनेशन टीम उपस्थित रहेंगे। शहरी क्षेत्र में टीकाकरण में तेजी लाने के लिए दरभंगा नगर निगम को वार्डवार माइक्रो प्लान बनाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीकाकरण स्थल के लिए संबंधित वार्ड पार्षद, टैक्स कलेक्टर, शांति समिति के सदस्त को सम्मिलित किया जाए जिनके द्वारा उस क्षेत्रों के लोगों को टीका लेने हेतु जागरूक किया जाएगा। डीएम श्री त्यागराजन ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए टीका लेना अनिवार्य है। जब सभी लोग टीका ले लेंगे तभी कोरोना संक्रमण का चैन तोड़ा जा सकता है। बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार मिश्र, डी.पी.एम. (हेल्थ) विशाल कुमार, केयर इंडिया की जिला समन्वयक श्रद्धा झा एवं नगर निगम के पार्षद गण व संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।