May 26, 2021

26.05.2021 (दरभंगा) : आज सहकारिता विभाग के सचिव श्रीमती वंदना प्रेयसी, संयुक्त सचिव-सह- प्रबंध निर्देशक, बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन लिमिटेड आनंद शर्मा ने उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया की उपस्थिति में दरभंगा में हर थाली में बिहारी तरकारी का ऑनलाइन शुभारंभ किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की योजना यथा - बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन योजना अंतर्गत सहकारिता विभाग के निर्देशन में गठित वेज फेड के नेतृत्व मे मिथिला सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड अपने कार्य क्षेत्र दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा एवं मधेपुरा में से प्रथम चरण में दरभंगा शहरी क्षेत्र में सब्जियों की ऑनलाइन बिक्री 26 मई से प्रारंभ कर रहा है। इसके माध्यम से किसान के खेत से हरी व ताजी सब्जियाँ शहरी क्षेत्र के हर ग्राहक को उपलबध होगी।
दरभंगा शहर के निवासी www.tarkaarimart.in पर जाकर अपनी जरूरत के हिसाब से ताजी सब्जियों की बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग की गई सब्जी 24 घंटों के अंदर उनके घर पर पहुँचने की व्यवस्था मिथिला सब्जी संघ द्वारा की जाएगी। 250 या उससे अधिक मूल्य की सब्जी की होम डेलेवरी फ्री होगी एवं उस से कम मूल्य की सब्जी होने पर ग्राहकों को 30 रुपए सुविधा शुल्क देने होंगे। इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मिथिला सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड डॉ. अमजद हयात वर्क, मिथिला सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष माधवेन्द्र ठाकुर एवं उपाध्यक्ष मोहम्मद रियाजददी अशरफ के साथ-साथ तिरहुत सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष अमित शुक्ला तथा दरभंगा एवं मधुबनी के विभिन्न PVCS के गणमान्य अध्यक्षों ने भाग लिया। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी एव अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि सहकारिता विभाग द्वारा संचालित सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन योजना निश्चित ही मिथिला क्षेत्र के सब्जी उत्पादों के लिए भविष्य में नया आयाम स्थापित करेगा। साथ ही मिथिलवासियों को ताजी हरी सब्जियाँ घर तक उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेग। हरी
सब्जी ऑर्डर की प्रक्रिया
01. www.tarkaarimart.in के पोर्टल में प्रवेश करें।
02. इसमें जिला का चयन करें।
03. अपना पिन कोड चयन करे और "Go" पर क्लिक करें।
04. सब्जी की सूची इसके दर के साथ खुलेगी।
05. अपनी पसंद के अनुसार सब्जी और उसकी मात्रा का चयन करे तथा उसे add to cart पर क्लिक करते जाए।
06. ऊपर दांये तरफ बने बास्केट पर क्लिक करें।
07. तब ऑर्डर पर क्लिक करें।
08. एक पेज ओपन होगा, जिसमे अपना पता दर्ज करें तथा भुगतान मे COD का चयन करें। 09. सबमिट करें।
ऑर्डर के 24 घंटे के अंदर सब्जी आपके घर पर पहुँच जाएगी