DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

आगामी त्योहारों में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक आयोजित की गई

August 16, 2021
Dbg

16.08.2021 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम व प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद की संयुक्त अध्यक्षता में मोहर्रम, श्रावणी पूजा, जन्माष्टमी एवं अन्य आगामी त्योहारों में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि गृह विभाग, बिहार सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी धार्मिक स्थलों को पुर्णतः बंद रखा गया है तथा सभी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिबंधित है। इसलिए कोई भी धार्मिक स्थल खुला नहीं रहेगा। न ही कोई जुलूस निकलेगा । श्रावणी पूजा एवं मोहर्रम को लेकर थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक कर लेने तथा सभी पूजा समिति एवं मोहर्रम कमिटी को सूचित कर देने का निर्देश सभी थानाध्यक्ष को दिया गया। बैठक में डीएम ने कहा कि थाना स्तर पर आसूचना संग्रह किया जाता रहे तथा सभी मोहर्रम समिति को संदेश दे दिया जाए कि मोहर्रम के अवसर पर ताजिया नहीं निकलेगा, न ही श्रावणी पूजा के अवसर पर किसी मंदिर के पट खुलेंगे। यदि कहीं भी धार्मिक स्थल खोला गया तो आई पी सी की धारा-188 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक सदर सहित सभी संबंधित पदाधिकारीगण एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह में आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन

August 16, 2021
Dbg

15.08.2021 (दरभंगा) : 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा आयोजित मुख्य झंडोत्तोलन समारोह में आयुक्त दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा श्री मनीष कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर प्रा.अ.नि.(प्रशि.) सुबोध कुमार चौधरी ने परेड का समादेशन किया। द्वितीय परेड समादेशक प्रा.पु. नि.(प्र शि.) रामचन्द पासवान द्वारा किया गया। परेड में बी.एम.पी, डी.ए.पी, दंगा प्रशिक्षित बल, जिला साधारण बल, गृह रक्षा वाहिनी, एवं फायर बिग्रेड के एक-एक प्लाटुन जवानों ने भाग लिया। इस अवसर पर क्रमशः प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद, डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम एवं पुलिस महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र दरभंगा अजिताभ कुमार को समादेशक एवं जवानों द्वारा उचित सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर दरभंगा जिला को संबोधित करते हुए आयुक्त दरभंगा प्रमण्डल ने कहा की आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर यहाँ के सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, माननीय जन प्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण, मीडिया के प्रतिनिधिगण, दरभंगा जिला के सम्मानित नागरिकगण, भाइयों, बहनों तथा प्यारे बच्चों। सर्वप्रथम मैं आप सभी का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। साथ ही आप सभी को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी देता हूँ। हम अवगत हैं कि हमारे देश के असंख्य महापुरूषों/क्राँतिकारियों के त्याग एवं बलिदान के बदौलत 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश स्वतंत्र देश के रूप में उभर कर विश्व मानचित्र पर आया। हमें यह कहते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के समग्र इतिहास में मिथिलावासियों का अतुलनीय योगदान रहा है। भारत माता के बलीवेदी पर हंसते-हंसते अपने प्राणों का न्यौछावर करने वाले सभी वीर सपूतां का हम दिल से नमन करते हैं। इस वर्ष दरभंगा जिला सहित सम्पूर्ण बिहार विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 (कोरोना) की दूसरी लहर से प्रभावित रहा, जो पहली लहर से कहीं ज्यादा घातक रहा। लोगों को इस महामारी के संबंध में जागरूक करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया। कोरोना पॉजिटिव मरीज को चिन्ह्ति करने के लिए सैंपल संग्रहण एवं जाँच की व्यवस्था की गई। दरभंगा में 11 लाख 51 हजार लोगों की जाँच करायी गयी हैं, तथा 11 लाख 23 हजार लोगों का टीकाकरण कराया गया। बेहतर टीकाकरण कार्य के लिए बिहार सरकार द्वारा डीएम को चैम्पियन डी.एम. का खिताब से नवाजा गया है।

कोरोना काल में लोगों को राहत उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय अन्न योजना एवं पूर्वीक्ता पाप्त गृहस्थी योजना से अच्छादित कुल 38 लाख 40 हजार 116 लाभुकों को प्रति लाभुक 05-05 किलोग्राम खाद्यान्न माह मई से नवम्बर 2021 तक निःशुल्क देने की व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अन्तर्गत 92,388 अन्त्योदय परिवारों को प्रति परिवार 35 किलो एवं 33 लाख 17 हजार 780 पूर्वीक्ता प्राप्त श्रेणी के परिवारों को प्रति लाभुक 05 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति माह दिया जा रहा है। उज्जवला योजनान्तर्गत 3 लाख 92 हजार 959 परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। कोरोना की तीसरी लहर से निबटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा डी.एम.सी.एच में 04 ऑक्सीजन प्लांट एवं बेनीपुर एस.एच.सी में 01 ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गयी है, ताकि कोविड वार्ड के मरीजों को अबाध रूप से ऑक्सीजन मिलता रहे। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजनान्तर्गत सभी प्रखण्डों में एक अतिरिक्त एम्बुलेंस मुहैय्या करायी जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा 45 लाख 97 हजार 730 मास्क का वितरण करवाया गया है। कोरोना की दूसरी लहर में दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से संबंद्ध निजी अस्पतालों में लगातार ऑक्सीजन व आवश्यक दवा की आपूर्ति करायी गयी है। अस्पताल में मरीजों को शुद्ध एवं सुलभ भोजन प्रदान करने हेतु दीदी की रसोई प्रारंभ की गयी। वर्तमान में दरभंगा जिला के कई अंचल बाढ़ से प्रभावित है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़/आपदा में फंसे लोगों के बीच तेजी से राहत एवं बचाव का कार्य चलाया जा रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को एन.डी.आर.एफ./एस.डी.आर.एफ. की टीमों के माध्यम से रेस्क्यू कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया। प्रभावित गाँव/टोलों में फंसे लोगों के लिए 249 सामुदायिक रसोई चलाकर खाना खिलाने का कार्य सतत् रूप से चलाया गया तथ 35 स्थलों पर अभी भी जारी है। सामुदायिक रसोई के माध्यम से लगभग 19 लाख से अधिक लोगों को खाना खिलाया गया है। साथ ही बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच 02 हजार सूखा राशन पैकेट्स, 11 हजार पोलीथीन शीट्स, पशुपालकों के बीच 1090 कि्ंवटल सूखा चारा का वितरण कराया गया तथा 76 पशु कैम्प चलाये जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 280 नाव चलवायें जा रहे हैं। 313 स्वास्थ्य शिविर का संचालन किया जा रहा है।

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं जल संचयन के उद्देश्य से प्राकृतिक जल स्रोतों यथा आहर/पैन/पोखर/तालाब आदि के उड़ाहीकरण एवं इसके सौर्द्यीकरण का कार्य जिला में तेजी से किया जा रहा है। पर्यावरण संतुलन के लिए जिले में 07 लाख 76 हजार पौधारोपण करवाया गया है। दरभंगा जिला में मातृत्व एवं नवजात शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित करने के उद्वेश्य से दरभंगा जिला प्रशासन द्वारा बनवाया गया वंडर नामक मोबाईल एप क्रियाशील है। इस एप में गर्भवती महिलाओं का निबंधन एवं उनका स्वास्थ्य इतिहास अपलोड किया जाता है तथा जटिलता उत्पन्न होने पर एप से एलर्ट (चेतावनी) जारी हो जाती है। वंडर एप का प्रयोग राज्य स्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना अन्तर्गत कुल 02 लाख 78 हजार 174 सदस्यो को गोल्डेन कार्ड निर्गत किया गया है।

मुफ्त स्वास्थ्य सुबिधा मुहैया कराने हेतु 20 सरकारी अस्पताल (दरभंगा मेडिकल कॉलेज सहित) एवं 19 निजी अस्पतालों को सूचीबद्व हैं। जिले में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने हेतु हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के अन्तर्गत कुल 30 स्वास्थ्य संस्थानों को क्रियाशील किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 05-05 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर एवं 01-01 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा कुशेश्वरस्थान पूर्वी, हायाघाट एवं तारडीह में एक-एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की जा रही है। जननी बाल सुरक्षा योजना अन्तर्गत 55 हजार 932 संस्थागत प्रसव कराया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत 14 हजार 450 गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच करायी गयी है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत 05 लाख 95 हजार बच्चों का स्वास्थ्य जाँच कराया गया। परिवार कल्याण कार्यक्रम जारी है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 33 हजार आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई हैं। मनरेगा से 01 लाख 75 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है तथा लगभग 47 लाख मानव दिवस रोजगार का सृजन किया गया। कोरोना महामारी के दौरान पूरे सूबे में दरभंगा जिला में सर्वाधिक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया गया तथा 24 लाख 40 हजार मानव दिवस रोजगार का सृजन किया गया। इसके अतिरिक्त छात्रवृत्ति पोशाक योजना, वासगीत भूमि योजना, अत्याचार अनुदान योजना, दशरथ माँझी कौशल विकास योजना, बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना, हर घर नल का जल योजना एवं घर तक पक्की गली-नाली योजना चलायी जा रही है।

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत आर्थिक हल युवाओं को बल, आरक्षित रोजगार महिलाओं को अधिकार, हर घर बिजली लगातार, हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली-नालियां, शौचालय निर्माण घर का सम्मान एवं अवसर बढ़े आगे पढ़ें इत्यादि महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से किया जा रहा है। हर-घर नल का जल योजनान्तर्गत पंचायती राज विभाग द्वारा 4474 वार्डों में तथा पी.एच.ई.डी द्वारा 66,033 घरों को अच्छादित किया गया हैं। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत 03 लाख 86 हजार 614 शौचालयों का तथा 166 सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाया गया है एवं इसके उपयोग हेतु व्यवहार परिवर्तन के लिये व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 2926 विद्यार्थियों को 49 करोड़ 29 लाख 16 हजार 887 रूपये उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 9184 आवेदकों के खाते में 12 करोड़ 54 लाख 74 हजार रूपये उपलब्ध कराया गया है। कुशल युवा कार्यक्रम के अन्तर्गत 25271 युवाओं को बुनियादी कम्प्यूटर ज्ञान, हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा तथा संवाद कौशल का प्रशिक्षण दिया गया है। मद्य निषेध अभियान के तहत 05 अप्रैल 2016 से राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है। सत्त जीविकोपार्जन योजना के तहत 6350 लाभार्थियों को 05 करोड़ 32 लाख 74 हजार रूपये स्वरोजगार हेतु प्रदान किया गया।

बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत विगत 08 माह में 05 लाख 16 हजार आवेदनों का निष्पादन किया गया है। तथा लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अबतक 38 हजार मामलों का निष्पादन किया गया है। जिले में लगातार सड़क, पुल और पूलिया का निर्माण कार्य जारी है। भारतमाला योजना के अन्तर्गत मधुबनी के उचैठ भगवती स्थान से दरभंगा होते हुए सिंघेश्वर स्थान, मधेपुरा तक, कल्याणपुर से बेला नवादा तक फोरलेन सड़क, एवं 08 आर.ओ.बी का निर्माण प्रक्रिया जारी है। कुशेश्वर स्थान - फुलथोड़ा मार्ग पर निर्माण कार्य जारी है। समाज कल्याण विभाग के द्वारा सामाजिक सुरक्षा की विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 05 लाख 35 हजार लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। समेकित बाल विकास सेवा योजना के अन्तर्गत जिले में 4,292 कार्यरत आँगनवाड़ी केन्द्र कार्यरत हैं। जिनमें 4,292 सेविका एवं 3953 सहायिकाएँ कार्यरत है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 30,047 कन्याओं को लाभान्वित किया गया है।

प्रधानमंत्री मातृ वन्दन योजना के तहत अबतक 71,545 गर्भवती महिलाएँ लाभान्वित हुई हैं। वहीं आँगनवाड़ी केन्द्रों पर तीन से छः साल के बच्चों को जुलाई 2021 से पोषाहार में पौष्टिक लड्डू एवं सत्तू लड्डू का वितरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2 लाख 8 हजार 128 किसानों को 6 हजार रूपये की दर से उनके खाते में डी.बी.टी किया गया है। कृषि इनपुट योजना अन्तर्गत 1,22,434 किसानों खाते में 65 करोड़ 25 लाख रूपये भेजे गए हैं। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु बिहार ग्रामीण जीविका प्रोत्साहन समिति, जीविका द्वारा जिले में 41,322 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री अतिपिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, जिला औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना चलाई जा रही है। आज इस पुनीत अवसर पर हम समाज के सभी लोगों का आह्वान करते हैं कि देश और राज्य को आगे बढ़ाने में मिलजुलकर काम करेंगे एवं जागरूक रहकर एक स्वस्थ एवं समृद्ध देश का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र दरभंगा अजिताभ कुमार, डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद, उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम मनेश कुमार मीणा, सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया, आयुक्त के सचिव, अपर समाहर्त्ता (राजस्व) विभूति रंजन चौधरी, अपर समाहर्त्ता (विभागीय जाँच) अखिलेश प्रसाद, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार के साथ-साथ जिला स्तरीय समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

सांसद ने प्रधानमंत्री से मुलाक़ात कर कई विषयों पर चर्चा की

August 13, 2021
Dbg

12.08.2021 (दरभंगा) : सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री जी को मिथिला परंपरा अनुसार मिथिला पेंटिंग युक्त चादर, पाग, मखान माला, सहित विद्यापति जी की छायाचित्र देकर स्वागत और अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान सांसद श्री ठाकुर ने मिथिला एवं मिथिला के केंद्र दरभंगा में एम्स, एयरपोर्ट, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, कोसी रेल महासेतु, आईटी पार्क, तारामंडल, बिहार का प्रथम एक्सप्रेस वे आमस - दरभंगा देने , दरभंगा समस्तीपुर रेलखंड दोहरीकरण, अयोध्या से जनकपुर को रामायण सर्किट से जोड़ने, मखाना के विकास हेतु 10000 हजार करोड़ का पैकेज देने, पूसा एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने, भारत माला प्रोजेक्ट के तहत उच्चैठ भगवती से मैहिषी भगवती सहरसा को जोड़ने हेतु देश का सबसे लंबा पुल देने, दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने इत्यादि देने हेतु आठ करोड़ मिथिलावासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान सांसद ने मिथिला एवं दरभंगा से संबंधित विकासात्मक मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा। सांसद ने दरभंगा में प्रधानमंत्री केयर फण्ड से दरभंगा में ऑक्सीजन प्लांट , वेंटीलेटर एवं कोविड से जुड़े सभी संसाधन उपलब्ध कराने हेतु प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया। सांसद ने दरभंगा एम्स के जल्द निर्माण, दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एवं इसका नामकरण कवि कोकिल बाबा विद्यापति के नाम पर करने हेतु केंद्रीय स्वीकृति प्रदान करने, मिथिला एवं उत्तर बिहार को बाढ़ से स्थाई निदान, मखाना अनुसंधान केंद्र को पुनः राष्ट्रीय दर्जा देने, दरभंगा स्थित, कोसी रेल महासेतु का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर करने, मैथिली भाषा को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल करने का आग्रह किया।

सांसद ने कहा की प्रधानमंत्री जी मिथिला के विकास के प्रति काफी गंभीर है, और इसी का परिणाम है की केंद्र सरकार द्वारा दरभंगा को एक के बाद एक महत्वपूर्ण जनहित से जुड़ा परियोजना दिया गया है जो मिथिला क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय होगा। सांसद ने कहा की प्रधानमंत्री द्वारा उड़ान योजना के तहत दरभंगा एयरपोर्ट को हवाई से जोड़ा गया था और आज यह एयरपोर्ट इस योजना के तहत देश का सबसे सफलतम एयरपोर्ट है। उन्होंने कहा की आज इस एयरपोर्ट से उत्तर बिहार का 22 जिला लाभान्वित हो रहा है। आठ करोड़ मिथिलावासी सहित उत्तर बिहार के लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने हेतु एम्स एवं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का सौगात दिया। उन्होंने कहा की एम्स के निर्माण हो जाने से पूरा उत्तर बिहार सहित अगल बगल के राज्य एवं नेपाल के लोग भी लाभान्वित होंगे। सांसद ने कहा की मिथिला एवं उत्तर बिहार में बाढ़ एक गंभीर समस्या है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा नदी को नदी को जोड़ने की परिकल्पना किया गया था। जिसका क्रियान्वन करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री जी बाढ़ के स्थाई समाधान को लेकर काफी गंभीर है। सांसद ने कहा की प्रधानमंत्री मखाना को ग्लोबलाइज्ड करने हेतु काफी गंभीर है, इसको देखते हुए उन्होंने इसके विकास हेतु दस हजार करोड़ का पैकेज दिया है। सांसद ने दरभंगा में स्थित मखाना अनुसंधान केंद्र को पुनः राष्ट्रीय केंद्र का दर्जा देने का आग्रह किया। सांसद ने कहा की संविधान के अष्टम अनुसूची में शामिल मैथिली भाषा को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हो जाने से संपूर्ण मिथिला के अभ्यर्थी लाभान्वित होगा। सांसद श्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से दरभंगा चलकर एम्स , एयरपोर्ट, आईटी पार्क, तारामंडल, एक्सप्रेस वे सड़क इत्यादि सभी केंद्रीय परियोजना का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने हेतु आग्रह किया एवं निमंत्रण दिया ।

सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई बैठक

August 13, 2021
Dbg

11.08.2021 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम के आदेश पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था की मुआयना करने माननीय सर्वोच्च न्यायालय की टीम दरभंगा आने वाली है, जो दरभंगा जिले में सड़क सुरक्षा के लिए संबंधित विभागों द्वारा किए गए प्रयासों का अवलोकन करेगी। मसलन जिन स्थलों पर प्रायः दुर्घटना घटित होती है, वैसे चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर महत्वपूर्ण सूचनाओं के साइनेज लगाए जाने हैं। नजदीकी ट्रामा सेंटर व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का मोबाइल नंबर प्रदर्शित किया जाना है। वैसे ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए पथ निर्माण विभाग व एनएचएआई द्वारा ब्रेकर व महत्वपूर्ण सूचनाओं को साइनेज के माध्यम से प्रदर्शित किया जाना है। वाहनों के लिए निर्धारित गति सीमा का अनुश्रवण कराया जाना है। वाहन चालकों का नियमित चिकित्सीय जांच की जानी है। दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग तथा चार चक्के वाले वाहनों में सेफ्टी बेल्ट का प्रयोग किया जाना है। इन सब तथ्यों का अवलोकन करेंगे। दरभंगा में यातायात नियमों का सही से अनुपालन करवाया जा रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि जो लोग दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करते हैं उन्हें अच्छे मददगार (Good samaritan) का प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। ऐसे लोगों की जानकारी परिवहन विभाग को दी जाए। उक्त बैठक में संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

दरभंगा के 08 आर ओ बी के लिए भू-अर्जन को लेकर हुई बैठक, दिए गए कई निर्देश

August 13, 2021
Dbg

10.08.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम के कार्यालय प्रकोष्ठ में दरभंगा जिले के आठ रेलवे गुमटी पर आरओबी निर्माण के लिए भू-अर्जन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार पुल राज्य निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता दीपेश कुमार ने बताया कि एल सी नंबर 18 पंडासराय,एल सी नंबर 21 चट्टी गुमटी, एल सी नंबर 1 और 28 कंगवा गुमटी,एल सी नंबर 02 स्पेशल दिल्ली मोर गुमटी एवं एलसी नंबर 32 काकरघाटी गुमटी, एलसी नंबर 39 सकरी गुमटी, एलसी नंबर 26 म्यूजियम गुमटी पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए भू-अर्जन का प्रस्ताव है। डीएम ने सभी गुमटी की जमीन के रकबा एवं व्यय की राशि की बारी बारी से जानकारी ली। जिसमें सकरी का एलसी नंबर 39 में लगभग 10 करोड़ रुपये का भू-अर्जन होगा। क्योंकि, वहां की जमीन मंहगी है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि दिल्ली मोड़ गुमटी के आरओबी निर्माण के लिए वहाँ के कुछ मकानों को हटाना होगा। डीएम ने इसके लिए अंचलाधिकारी सदर के साथ स्थल मुआयना कर आकलन करने का निर्देश दिया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।