Dbg

10.08.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम के कार्यालय प्रकोष्ठ में दरभंगा जिले के आठ रेलवे गुमटी पर आरओबी निर्माण के लिए भू-अर्जन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार पुल राज्य निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता दीपेश कुमार ने बताया कि एल सी नंबर 18 पंडासराय,एल सी नंबर 21 चट्टी गुमटी, एल सी नंबर 1 और 28 कंगवा गुमटी,एल सी नंबर 02 स्पेशल दिल्ली मोर गुमटी एवं एलसी नंबर 32 काकरघाटी गुमटी, एलसी नंबर 39 सकरी गुमटी, एलसी नंबर 26 म्यूजियम गुमटी पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए भू-अर्जन का प्रस्ताव है। डीएम ने सभी गुमटी की जमीन के रकबा एवं व्यय की राशि की बारी बारी से जानकारी ली। जिसमें सकरी का एलसी नंबर 39 में लगभग 10 करोड़ रुपये का भू-अर्जन होगा। क्योंकि, वहां की जमीन मंहगी है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि दिल्ली मोड़ गुमटी के आरओबी निर्माण के लिए वहाँ के कुछ मकानों को हटाना होगा। डीएम ने इसके लिए अंचलाधिकारी सदर के साथ स्थल मुआयना कर आकलन करने का निर्देश दिया।