DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

विभिन्न विकासात्मक कार्य को लेकर मास्टर प्लान बनाकर कार्य करने की है आवश्यकता

January 18, 2022
Dbg

17.01.2022 (दरभंगा) : बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के अध्यक्षता में नगर निगम दरभंगा द्वारा संचालित विकास योजनाओं साफ-सफाई आदि सहित विषय पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया है।

पटना में आयोजित इस बैठक में उपस्थित दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर और नगर विधायक संजय सरावगी ने शिरकत कर दरभंगा से जुड़े विभिन्न विकासात्मक विषयों की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द समाधान करने का आग्रह किया। जिसमे मुख्य रूप से कचरा प्लांट निर्माण, शहर के मध्य स्थित तीनों प्रमुख तालाबो का सौंदर्यीकरण, पंडासराय से कंगवा गुमती तक नाला निर्माण, सतिस्थान स्थित शमशान घाट एवं एकमी स्थित शमशान घाटों पर शवदाह गृह एवं मोक्षधाम का निर्माण करने, शहर में हो रहे जल जमाव, नगर निगम के पड़े सैकड़ों करोड़ रुपए की जांच करने, दरभंगा एवं बेनीपुर स्थित बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना के तहत चल रहे हर घर नल योजना, दोनार से टीनही पुल नाला निर्माण, कर्पूरी चौक से सैदनगर भूगर्भीय नाला निर्माण, विभिन्न सड़क निर्माण, मुख्यमंत्री गली नली योजना, टाउन हॉल और कमला लाइब्रेरी का सौंदर्यीकरण, दरभंगा टावर और लहेरियासराय टावर का सौंदर्यीकरण इत्यादि शामिल रहा।

वहीं सांसद डॉ ठाकुर ने बेनीपुर, बिरौल एवं बहेरी से जुड़े विभिन्न विषय को रखा, जिसमे मुख्य रूप से सम्राट अशोक भवन निर्माण, नाला निर्माण, बस स्टैंड सौंदर्यीकरण सहित कई अन्य विषय शामिल रहा। बैठक के दौरान विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शुभंकरपुर में बागमती नदी पर 15 करोड़ की लागत से नए पुल निर्माण को स्वीकृति मिल चुका है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दरभंगा के बढ़ते शहरीकरण और व्यवस्थित निर्माण और जल जमाव को लेकर विभाग द्वारा जल्द मास्टर प्लान बनाकर और उसे स्वीकृति प्रदान कर उस पर अमल किया जाएगा।

प्रधानसचिव ने बैठक के दौरान मुख्य अभियंता और दरभंगा के नोडल अधिकारी को दरभंगा में कैंप कर सभी विषयों का जांच कर कारवाई करने एवं विभाग को सूचित करने का आदेश दिया। बैठक को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सभी बिंदुओं पर गहन अवलोकन करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया की सभी संबंधित पदाधिकारी बैठक के दौरान उठाए गए सभी बिंदु की बिंदुवार जांच करते हुए, यथा शीघ्र सभी कार्य पूर्ण करें। अगर लेट लतीफी के लिए कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर सख्त कारवाई करें। उक्त बैठक में दरभंगा नगर निगम की महापौर मुन्नी देवी, उप महापौर भरत सहनी, वुडको के एमडी अभिषेक, सहित विभाग एवं वूडको के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

MSU द्वारा नया साल नया दरभंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

January 18, 2022
Dbg

15.01.2022 (दरभंगा) : मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा चलाये जा रहे नया साल नया दरभंगा कार्यक्रम आज वार्ड 48 पंडासराय में संपन्न हुआ जिसका नेतृत्व आकाश पूर्वे ने किया। कार्यक्रम को MSU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज, संस्थापक सदस्य अनूप मैथिल, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव गोपाल चौधरी, छात्र नेता अमन सक्सेना, उदय नारायण झा, विद्याभूषण राय व प्रसून मैथिल ने सम्भोधित किया।

एमएसयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा की पिछले 10-15 सालो में आज तक रेलवे ओवर ब्रिज के लिये कितना आंदोलन किया गया। पता चलेगा एक भी नहीं। हमारे अंदर का क्रांति मर चूका हैं। हमलोग आंदोलन करना भूल गए हैं जिसका नतीजा एक ऐसा शहर जो अपने इतिहास में एक समय में संपन्न हुआ करता था लेकिन आज गन्दगी, जाम जलजमाव, और भ्रस्टाचार का केंद्र बन चूका हैं। जिस शहर के पास आज से लगभग 100 साल पहले डीएमसीएच जैसा अस्पताल हो, जिस शहर के पास दो-दो विश्वविद्यालय हो, एयरपोर्ट हो, एम्स जैसा संस्थान खुलने वाला हो, उस शहर की स्थिति आखिर नारकीय क्यों बनी हैं ? जाम और ओवर ब्रिज की समस्या के लिए हमलोग आवाज़ उठाये। आइये नया साल नया दरभंगा मुहीम से जुड़ कर दरभंगा के लिए कुछ करते हैं।

एमएसयू संस्थापक सदस्य अनूप मैथिल ने कहा की दरभंगा का अपना एक स्वर्णिम इतिहास था जो धीरे धीरे ख़त्म हुआ जा रहा हैं। जिस शहर के पास दरभंगा राज जैसा कैंपस हो अगर पर्यटन के दृष्टि से देखा जाए तो इसे विकसित किया जा सकता हैं। नालंदा बोधगया जैसे टूरिस्ट प्लेस के तर्ज पर दरभंगा राज के इतिहास को यहां के युवाओं के साथ मिलकर इसे पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जाना चाहिए था। दरभंगा मिथिला क्षेत्र की राजधानी हैं सरकार को इसे बिहार का दुतीय राजधानी घोषित करना चाहिए। गोपाल चौधरी ने कहा नया साल नया दरभंगा कार्यक्रम प्रत्येक वार्ड में किया जाना हैं इसके लिए कल से तेजी लाया जाएगा प्रत्येक दिन 2-3 वार्ड में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दरभंगा के 48 वार्ड पार्षद समेत एमएसयू इस बार मेयर और डिप्टी मेयर के लिए मिथिलावादी उम्मीदवार को मैदान में उतारने जा रहा हैं। पंचायती चुनाव में एमएसयू प्रत्याशी की जबरदस्त जीत के बाद नगर निगम चुनाव के लिए हमने कमर कस लिया हैं।

एमएसयू के छात्र नेता अमन सक्सेना ने कहा कि कार्यक्रम दिन के 12 बजे के बाद शुरू किया गया लगभग 2 घंटा चले इस कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं ने संगठन का सदस्यता ग्रहण किया। आकाश पूर्वे के नेतृत्व में चल रहे इस कार्यक्रम में प्रदीप महतो, चन्दन पँजियार, रोहित रजक, इम्तियाज़ हुसैन, राजनंदन कंठ, विवेक झा, महेश महतो, राहुल ठाकुर, अमित पँजियार के रूप में 9 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया जिसका विस्तार अगले रविवार को किया जाएगा। सदस्यता ग्रहण उदय नारायण झा और विकाश मैथिल के अगुवाई में चलाया गया जहाँ दर्जनों लोगों ने संगठन का सदस्य्ता लेते हुए नया साल नया दरभंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय किया हैं। सभा का संचालन प्रसून मैथिल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एमएसयू के विधा भूषण राय ने किया। इस मौके पर एमएसयू के विकाश चौधरी विकाश मैथिल अविनाश कुमार, स्थानीय अमित कुमार कुंदन कुमार, प्रदीप कुमार, गौरव कुमार, आदि नौजवान मौजूद थे।

स्वीकृत सभी दस ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में विभागीय सक्रियता बढ़ाये जाने की बात हुई

January 10, 2022
Dbg

10.01.2022 (दरभंगा) : आज नई दिल्ली में दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी से मुलाकात की एवं नव दायित्व हेतु बधाई दी। उन्होंने मिथिला एवं मिथिला के केंद्र दरभंगा से जुड़े सभी विकासात्मक कार्यों व रेल विकास परियोजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण किये जाने को लेकर वार्ता की तथा प्रस्तावित व स्वीकृत परियोजनाओं को यथाशीघ्र प्रारंभ किये जाने की भी बात कही। सांसद ने दरभंगा मुजफ्फरपुर रेल लाइन निर्माण कार्य को उच्च प्राथमिकता के साथ प्रारंभ करने तथा दरभंगा - कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान - सहरसा, कुशेश्वरस्थान - खगड़िया नए रेलखंड निर्माण की दिशा में विभागीय पहल करने की बात कही। उन्होंने दरभंगा- सीतामढ़ी- रक्सौल- नरकटियागंज, दरभंगा- जयनगर और दरभंगा- हरनगर रेलखंड के दोहरीकरण किये जाने की बात कही। श्री ठाकुर ने 253 करोड़ की लागत से बन रहे काकरघाटी - शीशो स्टेशन के बीच बन रहे बायपास रेल लाईन निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने रेल भूमि विकास प्राधिकरण(आरएलडीए) द्वारा दरभंगा को रेलवे स्टेशन को विकसित किये जाने को लेकर संबंधित निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किये जाने की भी बात कही।

उन्होंने कहा कि जल्द ही दरभंगा स्टेशन नए स्वरूप में लोगों के सामने होगा। सांसद ने दरभंगा जिले में स्वीकृत सभी दस ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में विभागीय सक्रियता बढ़ाये जाने, पंडासराय से कंगवा गुमती तक नाला निर्माण किये जाने एवं लहेरियासराय स्टेशन पर लो कॉस्ट ओवरब्रिज का जल्द निर्माण किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा की लहेरियासराय स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा दिए जाने, स्टेशन पर प्रमुख रेलगाड़ियों के ठहराव करने और स्टेशन का सौंदर्यीकरण एवं आधुनिकीकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सकरी - हसनपुर परियोजना में हरनगर से हसनपुर तक रेलखंड निर्माण हेतु विभागीय सक्रियता बढ़ाते हुए इस रेल परियोजना को पूर्ण किये जाने तथा जयनगर- राउरकेला एक्सप्रेस को प्रतिदिन परिचालन किये जाने की भी बात कही। उन्होंने बताया की सकरी - हरनगर रेलखंड के सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधा का विकास करने, बेनीपुर एवं जगदीशपुर को क्रॉसिंग स्टेशन बनाने तथा बेनीपुर एवं जगदीशपुर में वातानुकूलित प्रतीक्षालय बनाये जाने हेतु उचित दिशा निर्देश दिया गया। सांसद ने जोर देते हुए क्रॉस बॉर्डर जयनगर - कुर्था रेलखंड पर रेलगाड़ियों का परिचालन प्रारंभ किये जाने की भी बात कही। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव जी मिथिला व दरभंगा के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

मिथिलावादी पार्टी के विस्तार पर चर्चा किया गया

January 10, 2022
Dbg

09.01.2022 (दरभंगा) : लहेरियासराय स्थित मिथिला स्टूडेंट यूनियन कार्यालय पर मकर संक्रांति मिलन समारोह के उपलक्ष्य में कई एमएसयू और मिथिलावादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद हुए जहाँ पर मिथिलावादी पार्टी के विस्तार पर चर्चा किया गया। मिथिलावादी पार्टी का उद्देश्य सशक्त-समृद्ध मिथिला का राजनीतिक उदय करने के लिए है। दशकों से मिथिला विरोधी मानसकिता की सरकारों ने मिथिला के साथ छल किया है यह बाते एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य मोहन ने कहा हैं, वहीं एमएसयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा की मिथिला में संसाधनों की कमी नहीं है। पर सरकारी उदासीनता की वजह से चीनी मिल, कागज उद्योग, जूट मिल, सूत मिल आदि बंद पड़े हैं। हजारों मजदूर 22 साल से मजदूरी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मिथिलावादी पार्टी मधुबनी व दरभंगा की सभी और सहरसा, सुपौल व समस्तीपुर में दमदार उम्मीदवार उतारेगी एमएसयू का राजनितिक विकल्प मिथिलावादी पार्टी हैं मिथिलावादी पार्टी के दरभंगा जिला अध्यक्ष सीए अजीत झा ने कहा कि मिथिला क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। यहां के युवा कौशलयुक्त श्रेष्ठ उद्यमी हैं, परंतु जितनी भी संभावनाएं थीं उसे इन अविकसित सोच के पटना व दिल्ली बैठे निरकुंश नेताओ ने नष्ट करने का काम किया है। जन-जन से सरोकार रखने वाले युवा अब विधानसभा जाकर मिथिला के मुद्दों को मुखर होकर रखने का काम करेंगे। बैठक को सम्बोधित करते हुए अनूप मैथिल ने कहा की लोग पलायन क्यों करते हैं ? वास्तव में यह चुनावी मुद्दा होना चाहिए। 1990 के बाद से बिहार में कोई भी नया उद्योग नहीं लगा। नए उद्योग की तो बात छोडि़ए जो थे वो भी तेजी से बंद होते गए। चाहे सकरी चीनी मिल हो, दरभंगा स्थित अशोक पेपर मिल हो या बेगूसराय के आसपास के कई उद्योग। केंद्र सरकार की जो मिथिला विरोधी मंशा और कुदृष्टि है इसे दूर करने के लिए मिथिला के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में प्रबल दावेदारी के साथ उतरेगा। उग्र नाथ मिश्रा ने कहाँ मिथिलावादियों ने पिछले 5 वर्ष में गली से दिल्ली तक, सड़क से जेल तक संघर्ष करने का काम किया है। बेनीपुर से नवनिर्वाचित मिथिलावादी जिला परिषद सागर नवदिया ने दर्जनों मिथिलावादी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष का घोषणा करते हुए उन्हें प्रसस्ति पत्र सौंपा और एमएसयू और मिथिलावादी पार्टी में सामंजस्य बनाते हुए आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव तक संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य रखा। धन्यवाद ज्ञापन मिथिलावादी पार्टी के सदस्य गुलफाम रहमानी ने किया।

इस मौके पर प्रशांत झा विद्या भूषण राय गोपाल चौधरी अमन सक्सेना शिवेंद्र वत्स अभिषेक कुमार झा रामशंकर झा अर्जुन कुमार विकाश चौधरी अनीश मिश्रा अविनाश कुमार सुधांशु कुमार नवीन सोनी विकाश मैथिल नीरज भारद्वाज धर्मेन्द्र कुमार प्रसून चौधरी ऋतू राज विनय ठाकुर उदय नारायण झा संजय पंडित आदि मौजूद रहे।

मीडिया स्पोर्टर्स क्लब की आम बैठक हुई आयोजित, कई विषयों पर हुआ चर्चा

January 10, 2022
Dbg

08.01.2022 (दरभंगा) : वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार नीरज की अध्यक्षता में मीडिया स्पोर्टर्स क्लब की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मीडिया कप 2021 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में मीडिया कप 2022 के आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में अध्यक्ष पद पर गुंजन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महासचिव अमित कुमार, कार्यकारी महासचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर कर्ण, उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार नीरज, मनोज कुमार, पुनीत सिन्हा, कुमार रौशन, भुवन मिश्रा, संतोष दत्त झा एवं विकास कुमार तथा सचिव पद पर गिरीश कुमार, राजीव रंजन प्रसाद, अभिनव सिंह, लक्ष्मण कुमार, विपिन पप्पु, कुमार कन्हाई, राकेश कुमार एवं अब्दुल कलाम बनाये गए। एक अनुशासन समिति का भी गठन किया गया, जिसमें डा.संजय लाला (अध्यक्ष), नवेन्दु शेखर पाठक एवं प्रह्लाद कुमार किलु को रखा गया है। बैठक में मैदान को सुचारू ढंग से मैच लायक बनाने के लिए एक ग्राउन्ड कमिटी का गठन किया गया। जिसमें बैद्यनाथ झा बैजू, इम्तिेयाज अहमद, मनोज कुमार, सूरज कुमार, वरूण ठाकुर, आशीष महापात्र, राहुल गुप्ता, इन्द्र भूषण चौधरी, चन्द्र प्रकाश कर्ण, कमलेन्द्र झा, लाल बाबू अंसारी तथा तुलसी झा को रखा गया है। मीडिया इंचार्ज पदमेश सौरभ होंगे। संरक्षक के रूप में अमरनाथ चौधरी, रवि भूषण चतुर्वेदी, संतोष झा, सतीश कुमार, विनय कुमार चौधरी, नवीन सिन्हा, देवेन्द्र ठाकुर, संजीव कुमार, रामा रमण आचार्या, अमरनाथ प्रसाद, अजय मोहन प्रसाद, मंसूर खुस्तर, आलोक पुंज संगीत, मुकेश कुमार झा, इरफान अहमद पैदल, मनोज दास, एवं सुधांशु सिन्हा को रखा गया है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मीडिया कप 2022 का आयोजन कोरोना की स्थिति को देखते हुए 22 मार्च से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ- नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। उक्त मीडिया कप में पूर्व की तरह 8 टीमें भाग लेंगी।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।