Dbg

15.01.2022 (दरभंगा) : मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा चलाये जा रहे नया साल नया दरभंगा कार्यक्रम आज वार्ड 48 पंडासराय में संपन्न हुआ जिसका नेतृत्व आकाश पूर्वे ने किया। कार्यक्रम को MSU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज, संस्थापक सदस्य अनूप मैथिल, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव गोपाल चौधरी, छात्र नेता अमन सक्सेना, उदय नारायण झा, विद्याभूषण राय व प्रसून मैथिल ने सम्भोधित किया।

एमएसयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा की पिछले 10-15 सालो में आज तक रेलवे ओवर ब्रिज के लिये कितना आंदोलन किया गया। पता चलेगा एक भी नहीं। हमारे अंदर का क्रांति मर चूका हैं। हमलोग आंदोलन करना भूल गए हैं जिसका नतीजा एक ऐसा शहर जो अपने इतिहास में एक समय में संपन्न हुआ करता था लेकिन आज गन्दगी, जाम जलजमाव, और भ्रस्टाचार का केंद्र बन चूका हैं। जिस शहर के पास आज से लगभग 100 साल पहले डीएमसीएच जैसा अस्पताल हो, जिस शहर के पास दो-दो विश्वविद्यालय हो, एयरपोर्ट हो, एम्स जैसा संस्थान खुलने वाला हो, उस शहर की स्थिति आखिर नारकीय क्यों बनी हैं ? जाम और ओवर ब्रिज की समस्या के लिए हमलोग आवाज़ उठाये। आइये नया साल नया दरभंगा मुहीम से जुड़ कर दरभंगा के लिए कुछ करते हैं।

एमएसयू संस्थापक सदस्य अनूप मैथिल ने कहा की दरभंगा का अपना एक स्वर्णिम इतिहास था जो धीरे धीरे ख़त्म हुआ जा रहा हैं। जिस शहर के पास दरभंगा राज जैसा कैंपस हो अगर पर्यटन के दृष्टि से देखा जाए तो इसे विकसित किया जा सकता हैं। नालंदा बोधगया जैसे टूरिस्ट प्लेस के तर्ज पर दरभंगा राज के इतिहास को यहां के युवाओं के साथ मिलकर इसे पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जाना चाहिए था। दरभंगा मिथिला क्षेत्र की राजधानी हैं सरकार को इसे बिहार का दुतीय राजधानी घोषित करना चाहिए। गोपाल चौधरी ने कहा नया साल नया दरभंगा कार्यक्रम प्रत्येक वार्ड में किया जाना हैं इसके लिए कल से तेजी लाया जाएगा प्रत्येक दिन 2-3 वार्ड में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दरभंगा के 48 वार्ड पार्षद समेत एमएसयू इस बार मेयर और डिप्टी मेयर के लिए मिथिलावादी उम्मीदवार को मैदान में उतारने जा रहा हैं। पंचायती चुनाव में एमएसयू प्रत्याशी की जबरदस्त जीत के बाद नगर निगम चुनाव के लिए हमने कमर कस लिया हैं।

एमएसयू के छात्र नेता अमन सक्सेना ने कहा कि कार्यक्रम दिन के 12 बजे के बाद शुरू किया गया लगभग 2 घंटा चले इस कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं ने संगठन का सदस्यता ग्रहण किया। आकाश पूर्वे के नेतृत्व में चल रहे इस कार्यक्रम में प्रदीप महतो, चन्दन पँजियार, रोहित रजक, इम्तियाज़ हुसैन, राजनंदन कंठ, विवेक झा, महेश महतो, राहुल ठाकुर, अमित पँजियार के रूप में 9 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया जिसका विस्तार अगले रविवार को किया जाएगा। सदस्यता ग्रहण उदय नारायण झा और विकाश मैथिल के अगुवाई में चलाया गया जहाँ दर्जनों लोगों ने संगठन का सदस्य्ता लेते हुए नया साल नया दरभंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय किया हैं। सभा का संचालन प्रसून मैथिल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एमएसयू के विधा भूषण राय ने किया। इस मौके पर एमएसयू के विकाश चौधरी विकाश मैथिल अविनाश कुमार, स्थानीय अमित कुमार कुंदन कुमार, प्रदीप कुमार, गौरव कुमार, आदि नौजवान मौजूद थे।