DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

फॉरेन ट्रेड एवं क्रिएटिव राइटिंग एंड ट्रांसलेशन में नौकरी एवं रोजी - रोजगार की अपार संभावना

January 22, 2022
Dbg

22.01.2022 (दरभंगा) : सी एम कॉलेज में कैरियर ओरिएंटेड प्रोग्राम के तहत संचालित एक वर्षीय 6 सर्टिफिकेट कोर्सों में नामांकित छात्र- छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डा फूलो पासवान, पूर्व प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा, दरभंगा पब्लिक स्कूल के निदेशक विशाल गौरव, पत्रकारिता के कोऑर्डिनेटर डा आर एन चौरसिया, फॉरेन ट्रेड के कोऑर्डिनेटर प्रो रितिका मौर्या, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के कोऑर्डिनेटर डा मसरूर सोगरा, ई-कॉमर्स के कोऑर्डिनेटर डा ललित शर्मा तथा क्रिएटिव राइटिंग एंड ट्रांसलेशन के कोऑर्डिनेटर डा मनोज कुमार सिंह आदि ने महत्वपूर्ण विचार रखे।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्य डा फूलो पासवान ने सर्टिफिकेट कोर्सों में नामांकित छात्र- छात्राओं को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि कैरियर ओरिएंटेड कोर्स कर छात्र समाजोपयोगी बने तथा राष्ट्र- निर्माण के सहभागी भी हों। उन्होंने कहा कि इन कोर्सों को पूरा कर छात्र विभिन्न क्षेत्रों के लिए कुशल एवं योग्य बनते हैं जो खुद भी नौकरी एवं रोजगार प्राप्त कर सकेंगे तथा दूसरों को भी रोजगार प्रदान करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में विशाल गौरव ने कहा कि टैलेंट जन्मजात नहीं होता, बल्कि इसे प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत एवं निरंतर अभ्यास की जरूरत होती है। उन्होंने छात्रों को कम्युनिकेशन स्किल, क्रिएटिविटी, क्रिटिकल थिंकिंग, कोलैबोरेशन भाव तथा कंप्यूटर ज्ञान में निरंतर वृद्धि करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि छात्र इन सर्टिफिकेट कोर्सों को करें, क्योंकि इनकी मार्केट में काफी मांग है। वर्तमान समय में टीमवर्क का भी काफी महत्व बढ गया है। इसलिए उन्होंने कुछ प्रोजेक्टों को छात्रों द्वारा सामूहिक रूप से करवाने के महत्व पर बल दिया।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रो विश्वनाथ झा ने कहा कि छात्र समय की मांग को देखते हुए रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स कर रोजगारदाता बनें। उन्होंने कहा कि सी एम कॉलेज ज्ञान की पवित्र भूमि है, जहां मनोयोग से पढ़ने वाले छात्र निश्चय ही सफल होते हैं। वर्तमान युग ज्ञान का युग है। छात्र अपनी सामान्य पढ़ाई करते हुए इन रोजगारपरक कोर्सों को उचित रूप से करते हुए कुशल एवं योग्य बनें। विषय प्रवेश कराते हुए कोर्सों के चीफ कोऑर्डिनेटर डा आर एन चौरसिया ने कहा कि यूजीसी के निर्देशानुसार आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम छात्रों के लिए काफी उपयोगी है। इसके माध्यम से छात्रों में उत्तरदायित्व का बोध, आंतरिक क्षमता का विकास, शिक्षकों व साथी छात्रों से परिचय तथा अपने महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त होती है। दीक्षारंभ से छात्र सहजता का अनुभव करते हैं, उनकी शैक्षणिक रुचि बढ़ती है तथा गुरु- शिष्य संबंध भी मजबूत होता है। फॉरेन ट्रेड की कोऑर्डिनेटर प्रो रितिका मौर्या ने बताया कि दो देशों के मध्य उपलब्ध संसाधनों का आदान-प्रदान ही विदेशी व्यापार है। मार्च 2020 के डाटा के अनुसार भारत के कुल जीडीपी का 48% भाग विदेशी व्यापार से प्राप्त हुआ। विश्व के 190 देशों को भारत अपना सामान बेचता है, जबकि 140 देशों से विदेशी व्यापार द्वारा सामान खरीदता है।

आज अंतरराष्ट्रीय व्यापार के बिना कोई भी देश अधिक विकास नहीं कर सकता है। फॉरेन ट्रेड में सरकारी व प्राइवेट नौकरियों एवं रोजी- रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में कम से कम दो से तीन लाख प्रतिवर्ष की सैलरी प्रदान की जाती है। क्रिएटिव राइटिंग एंड ट्रांसलेशन के कोऑर्डिनेटर डा मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस कोर्स को करने से छात्रों में सृजनशीलता की कुशलता आती है। वे बेझिझक अंग्रेजी बोलना एवं लिखना, ड्राफ्टिंग करना सीखने के साथ ही अच्छे अनुवादक भी बनते हैं, जिनका सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में काफी मांग बढ़ी है। डा मसरूर सोगरा ने पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पुस्तकें व्यक्ति को हुनरमंद एवं अच्छा व उपयोगी इंसान बनाते हैं। विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं पब्लिक पुस्तकालयों में इन कोर्सों को करने वाले छात्रों को नौकरी प्राप्त होती है। वहीं डा ललित शर्मा ने ई-कॉमर्स के स्वरूप एवं उसके महत्व को बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में नौकरी एवं रोजगार की काफी संभावनाएं हैं।

ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस छात्र- प्रेरण कार्यक्रम में एक सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें अमरजीत कुमार आदि ने काफी सहयोग किया, जबकि काजल कुमारी एवं छोटी कुमारी ने मंगलमय दिन आजु हे पाहुन छत आयल... स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुआ। डा ललित शर्मा के सफल संचालन में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रो रितिका मौर्या ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डा मनोज कुमार सिंह ने किया।

डीसीएचसी एवं डीएमसीएच के कोविड मरीजों के लिए लंच हुआ App

January 22, 2022
Dbg

22.01.2022 (दरभंगा) : एनआईसी दरभंगा में डीएम राजीव रौशन के द्वारा डेडीकेटेड कोविड सेंटर, परीक्षा भवन जिला स्कूल, दरभंगा एवं डीएमसीएच, दरभंगा में भर्ती होने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के प्रबंधन हेतु कोविड-19 एप्प का शुभारंभ किया गया। इस एप्प में भर्ती होने वाले मरीजों का रजिस्ट्रेशन नंबर, उनके नाम-पता, भर्ती की तारीख, बेड नंबर, उम्र, पिता के नाम, जिले का नाम, मोबाइल नंबर एवं एक अटेंडेंट का मोबाइल नंबर डाला जाएगा, और जैसे ही सबमिट किया जाएगा दाहिने और बने हरे रंग का बेड संख्या वाले एक खाना स्वत: लाल रंग का हो जाएगा। इस एप्प में मरीज के पल्स रेट, तापमान, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, (spo2)एसपीओ-2 %, ऑक्सीजन दर, श्वसन दर की स्थिति सुबह शाम अद्यतन की जाती रहेगी। यदि मरीज का बेड कभी शिफ्ट किया जाता है तो हरे रंग के खाने में आबंटित नया बेड दिखने लगेगा और एप्प में प्रविष्टि होते ही दोनों मोबाइल नंबर पर एस एम एस के माध्यम से मरीज एवं मरीज के अटेंडेंट को अद्यतन जानकारी मिलती रहेगी, इससे अटेंडेंट को डीएमसीएच या डीसीएचसी में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दाएं तरफ के हरा खाना प्रत्येक वार्ड में उपलब्ध बेड की संख्या के अनुसार नंबर सहित अंकित है। यह एप आज से क्रियान्वित हो गया है। इस अवसर पर एनआईसी में सहायक समाहर्ता अभिषेक पलासिया, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा, डीएमसीएच के प्राचार्य के0एन0 मिश्रा, डीएमसीएच के अधीक्षक हरिशंकर मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ0अनिल कुमार सिन्हा, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार, डीपीएम हेल्थ विशाल कुमार, जिला आईटी प्रबंधक संजय कुमार सहनी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

दरभंगा एम्स का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ

January 22, 2022
Dbg

21.01.2022 (दरभंगा) : आज जनस्वास्थ्य से जुड़ा और बहुप्रतीक्षित दरभंगा एम्स का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। इस ऐतिहासिक मौके पर बोलते हुए सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर जी ने कहा की आज का दिन संपूर्ण मिथिलावासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज बहुप्रतीक्षित दरभंगा एम्स का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है।

इस अवसर सांसद ने सर्वप्रथम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकीशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, दरभंगा के प्रभारी मंत्री सम्राट चौधरी को आठ करोड़ मिथिलावासियों की ओर से धन्यवाद प्रकट किया।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के दूरदर्शी सोच एवं दृढ़ निश्चय के कारण ही आज दरभंगा में एम्स का निर्माण संभव हो सका है।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मिथिला क्षेत्र के लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा स्थानीय स्तर पर मुहैया कराने को मद्देनजर रखते हुए बिहार के दरभंगा में नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना को मंजूरी दिया था। दरभंगा एम्स का निर्माण प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत हो रहा है। उन्होंने कहा कि दरभंगा एम्स के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक निदेशक पद सृजित करने को भी मंजूरी दे दी है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि दरभंगा में 1264 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे एम्स में अस्पताल, मेडिकल और नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए टीचिंग ब्लॉक, आवासीय परिसर और संबंध सुविधाओं/सेवाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज, आयुष ब्लॉक, ऑडिटोरियम, नाइट सेंटर, गेस्ट हाउस, हॉस्टल और आवासीय मकान का भी निर्माण होगा। एम्स में 100 यूजी (एमबीबीएस) के साथ 60 नर्सिंग बीएससी की पढ़ाई भी होंगी। इसके अलावा यहां पीजी, डीएम, एमसीएच जैसे सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रम भी आरंभ किया जाएगा। सांसद ने कहा कि दरभंगा में एम्स में 15-20 सुपर स्पेशलिटी डिपार्टमेंट होंगे जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जाएगा, उन्होंने कहा की एम्स बन जाने से प्रतिदिन लगभग 5000 रोगी का ओपीडी और प्रतिमाह 2000 रोगी का आईपीडी में इलाज होगा। सांसद ने कहा कि एम्स राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है और उसी के अनुरूप दरभंगा में इसका निर्माण किया जा रहा है।

इसके स्थापित हो जाने से संपूर्ण मिथिला क्षेत्र में लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा, नर्सिंग शिक्षा और अनुसंधान जैसे सुविधाओं का लाभ मिलेगा। दरभंगा में बन रहे इस 750 बेड की क्षमता वाले एम्स में इमरजेंसी, ड्रामा बेड, आईसीयू बेड, आयुष बेड, प्राइवेट बेड, स्पेशलिटी एवं सुपर स्पेशलिटी बेड शामिल होगा।सांसद ने कहा कि दरभंगा में एम्स स्थापित हो जाने से यहां विभिन्न संकाय और गैर संकाय पदों पर लगभग 5000 लोगों को रोजगार मिलेगा एवं इसके अलावा एम्स के आसपास बनने वाले शॉपिंग सेंटर, रेस्ट हाउस, कैंटीन, होटल आदि सुविधाओं और सेवाओं के कारण प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 20000 रोजगार का सृजन होगा। उन्होंने कहा की आज से प्रारंभ हुए एम्स बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्य के दौरान भी हजारों लोगों को पर्याप्त रोजगार मिलेगा। एम्स के निर्माण हो जाने से दरभंगा शहर की सूरत बदल जाएगी और इससे उत्तर बिहार के 22 जिला सहित नेपाल के सीमावर्ती इलाके के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण के बाद दरभंगा सहित उत्तर बिहार के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।

इस कार्यक्रम में नगर विधायक संजय सरावगी, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, डीएमसीएच अधीक्षक डॉ हरिशंकर मिश्रा, डीएमएची प्रिंसिपल डॉ के एन मिश्रा, जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, विवेकानंद पासवान, बैद्यनाथ झा बैजू, पारसनाथ चौधरी, अभयानंद झा, ज्योतिकृष्ण झा, सुजीत मल्लिक, कृष्ण भगवान झा, प्रेम कुमार मिश्र रिंकू, बालेंदु झा, अभिषेक कर्ण, तनवीर हसन, उमेश चौधरी, ध्रुव मंडल, मुचकुंद झा, डॉ अमोद झा, गौडी पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

कोविड-19 के मद्देनजर गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया

January 18, 2022
Dbg

18.01.2022 (दरभंगा) : सरकार के विशेष सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, बिहार, द्वारा कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर 26 जनवरी 2022 (गणतंत्र दिवस) के सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश निर्गत किया गया है। उक्त आदेश के आलोक में डीएम राजीव रौशन द्वारा आदेश जारी कर सभी संबंधित पदाधिकारियों को उक्त जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। जारी आदेश के आलोक में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह, 2022 में आम जनता को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्वतंत्रता सेनानियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को मुख्य समारोह में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले महानुभाव को आमंत्रण ई-कार्ड के माध्यम से भेजा जाएगा। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह परेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच सामाजिक दूरी कायम रखने के संबंध में गृह विभाग, बिहार, पटना द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जवानों की टुकड़ी एवं संख्या का निर्धारण किया गया है तथा बच्चों से संबंधित एन.सी.सी एवं स्काउट को पैरेड में शामिल नहीं किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में समारोह स्थल पर आगन्तुकों के वाहन, स्टेज, पोडियम आदि के लिए सैनिटाइजेशन एवं थर्मल स्क्रीनिंग की समुचित व्यवस्था की जा रही है। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर महादलित टोला में स्थानीय पदाधिकारी कोविड-19 के नियम का पालन करते हुए भाग लेंगे तथा बुजुर्ग महादलित सदस्य के द्वारा ही झंडोत्तोलन किया जाएगा।

विभिन्न रेल विकास परियोजना एवं यात्री सुविधाओं को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक

January 18, 2022
Dbg

18.01.2022 (दरभंगा) : मिथिला से जुड़े विभिन्न रेल विकास परियोजना एवं यात्री सुविधाओं को लेकर सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने महेंद्रू घाट पटना में पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पीके गोयल, प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर पी के गुप्ता, पी सी ओ एम सलिल कुमार झा, चीफ इंजीनियर कंस्ट्रक्शन अखिलेश कुमार, चीफ इंजीनियर कंस्ट्रक्शन प्लानिंग इंद्रजीत कुमार एवं जीएम के सचिव अमन राज के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर सभी योजनाओं की समीक्षा की तथा आगामी कार्य योजना को लेकर दिशा निर्देश दिए।

बैठक के प्रारंभ में जीएम शर्मा ने बुके देकर सांसद का स्वागत किया। बैठक के पश्चात सांसद डॉ ठाकुर ने कहा की आज मिथिला एवं मिथिला के केंद्र दरभंगा में रेल से जुड़े सभी विकासात्मक कार्यों व रेल विकास परियोजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने तथा प्रस्तावित व स्वीकृत परियोजनाओं को यथाशीघ्र प्रारंभ को लेकर बैठक हुई है । सांसद डॉ. ठाकुर ने बैठक के दौरान दरभंगा मुजफ्फरपुर रेल लाइन निर्माण कार्य को उच्च प्राथमिकता के साथ प्रारंभ करने और आगामी बजट में इस योजना मद में धनराशि उपलब्ध कराने हेतु मांग पत्र भेजने को कहा। उन्होंने लहेरियासराय - कुशेश्वरस्थान (देकुली, उघरा,खैरा,बिठौली, पड़री, नवभरण, जमालपुर, मुसहरिया) नई रेलखंड निर्माण को लेकर इसके सर्वे का कार्य विभागीय स्तर पर प्रारंभ करने की बात कही। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि 2.5 करोड़ की लागत से लहेरियासराय स्टेशन का सौंदर्यीकरण होगा, जिसमे नया स्टेशन भवन, फैकेड, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म शामिल है। उन्होंने दरभंगा समस्तीपुर रेलखंड दोहरीकरण कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। सांसद डॉ ठाकुर ने 253 करोड़ की लागत से बन रहे काकरघाटी - शीशो स्टेशन के बीच बन रहे बायपास रेल लाईन निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा कर उसमे तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने रेल भूमि विकास प्राधिकरण(आरएलडीए) द्वारा दरभंगा को रेलवे स्टेशन को विकसित किये जाने को लेकर संबंधित निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने को लेकर अग्रेतर कारवाई करने को कहा।

उन्होंने दरभंगा जिले में स्वीकृत सभी दस ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में विभागीय सक्रियता बढ़ाये जाने, पंडासराय से कंगवा गुमती तक नाला निर्माण किये जाने एवं लहेरियासराय स्टेशन पर लो कॉस्ट ओवरब्रिज का जल्द निर्माण को लेकर प्रक्रिया तेज करने को कहा। उन्होंने दरभंगा स्टेशन से देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद पर्यटन एवं तीर्थ स्थल के लिए नई ट्रेन परिचालन एवं लहेरियासराय स्टेश पर प्रमुख रेलगाड़ियों के ठहराव हेतु मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने का सुझाव दिया। सांसद श्री ठाकुर ने सकरी - हसनपुर परियोजना में हरनगर से हसनपुर रेलखंड निर्माण हेतु विभागीय सक्रियता बढ़ाते हुए इस रेल परियोजना को जल्द पूर्ण करने को कहा। उन्होंने महाप्रबंधक को उक्त मामले में एक उच्चस्तरीय टीम गठित कर एवं राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ स्थल जांच करने का सुझाव दिया। इसके अलावा उन्होंने सकरी - हरनगर रेलखंड के सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधा का विकास करने, बेनीपुर एवं जगदीशपुर को क्रॉसिंग स्टेशन बनाने तथा बेनीपुर एवं जगदीशपुर में वातानुकूलित प्रतीक्षालय बनाये जाने हेतु उचित दिशा निर्देश दिया। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा की पिछले दिनों वह रेल से जुड़े विभिन्न विकासात्मक विषयों को लेकर रेलवे के चेयरमैन से भी मुलाकात किए थे। बैठक के दौरान जीएम शर्मा ने कहा की वह सभी विषयों को अपने स्तर से मॉनिटरिंग कर रहे है और कई कार्य प्रक्रियाधीन है। वह जल्द से जल्द सभी कार्यों को पूर्ण करने हेतु प्रयासरत है। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सभी बिंदुओं पर त्वरित कारवाई करने का आदेश भी दिया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।