DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण आदि से संबंधित समीक्षात्मक बैठक हुई आयोजित

August 06, 2022
Dbg

28.07.2022 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित सभागार में अपर मुख्य सचिव, गृह-सह-निगरानी विभाग, बिहार सरकार, चैतन्य प्रसाद की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण आदि से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सर्वप्रथम अपर मुख्य सचिव द्वारा कब्रिस्तान घेराबंदी एवं मंदिर चाहरदिवारी निर्माण, विधि व्यवस्था, भूमि विवाद, अभियोजन स्वीकृति, स्पीडी ट्रायल, सम्प्रदायिक घटनाओं की रोकथाम, सी.सी.ए. के मामलों के अनुश्रवण, गंभीर एवं जघन्य कांडों का त्वरित विचारण, पुलिस थाना, ओ.पी., पुलिस केन्द्र के लिए भूमि की उपलब्धता, यातायात की समस्या व यातायात थानों से जुड़े मामलें एवं चेक पोस्ट, क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला, पुलिस पेट्रोलिंग, पैदल गश्ती, जी.पी.एस. अधिष्ठापन, एस.सी./एस.टी. अपराध से जुड़े मामले, वारंट, गिरफ्तारी, कुर्की-जब्ती की स्थिति, गम्भीर कांडो का त्वरित अनुसंधान, अपराध नियंत्रण हेतु निरोधात्मक कार्रवाई, प्रभारी गश्ती की व्यवस्था, कारा में बंद अपराधियों की निगरानी, द.प्र.स. के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्रवाई, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की संयुक्त बैठक का नियमित संचालन एवं सुने गये मामलों का पंजी में संधारण आदि विषय की समीक्षा की गयी।

समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को विषयवार लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित एसएसपी को माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट में शत्-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया गया। बैठक में सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को भूमि विवाद से संबंधित मामले का नियमित सुनवाई कर यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही डीएम को अपने स्तर से भूमि विवाद से संबंधिम मामलें का नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को नियमित रूप से शनिवारीय बैठक आयोजित कर भूमि विवाद के मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। किसी कारणवश शनिवार को बैठक नहीं होने पर रविवार को बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया। अपर मुख्य सचिव द्वारा बैठक में उपस्थित संबंधित पदाधिकारी को सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण हेतु रणनीति बना कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

उक्त बैठक में डीएम राजीव रौशन, एसएसपी अवकाश कुमार, उप विकास आयुक्त अम्रिषा बैंस, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा "राजा", अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर स्पर्श गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर शम्भू नाथ झा, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल संजीव कुमार कापर, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय/लाइन/ट्रैफिक, सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अभियोजन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

मिथिला में पर्यटन के क्षेत्र में बुनियादी विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

July 20, 2022
Dbg

19.07.2022 (दरभंगा) : नई दिल्ली में दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात कर दरभंगा सहित पूरे मिथिला में पर्यटन के क्षेत्र मंस बुनियादी विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा किया। मुलाकात के दौरान सांसद डॉ ठाकुर ने मिथिला एवं उत्तर बिहार के केंद्र दरभंगा में अवस्थित प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल मां श्यामा माई मंदिर, नवादा भगवती स्थान एवं बाबा कुशेश्वरस्थान सहित कई तीर्थ स्थलों के बुनियादी सुविधाओं के विकास पर चर्चा किए। जिसके आलोक में मंत्री द्वारा कहा गया कि उक्त संबंध में प्रक्रियात्मक कारवाई हेतु राज्य सरकार को पत्र भेजा जा चुका है। सांसद ने कहा कि दरभंगा शहर के हृदयस्थली में विशाल भूभाग पर श्यामा मंदिर स्थापित है और इसका अपना पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व है। इस परिसर में अवस्थित सभी मंदिर अपने आप में एक अलग ऐतिहासिक कलाकृति को सहेजे हुआ है।सांसद डॉ ठाकुर ने बाबा कुशेश्वर नाथ महादेव मंदिर एवं नवादा भगवती स्थान के समुचित संरक्षण एव संवर्धन पर चर्चा करते हुए कहा कि बाबा कुशेश्वरस्थान मिथिला व उत्तर बिहार के बैद्यनाथ धाम के रूप में प्रचलित है वहीं नवादा भगवती स्थान शक्तिपीठ के रूप में प्रचलित है। उन्होंने ने कहा कि इस तीर्थ स्थलों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते है। सांसद ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाना आवश्यक है, ताकि यह सिर्फ किताबों के पन्नो तक सीमित न हो जाए। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा दरभंगा में एयरपोर्ट शुरू हो जाने से यहां पर्यटन क्षेत्र में विकास की काफी संभावना है। उन्होंने कहा मिथिला में पर्यटन क्षेत्र में विकास होने से स्थानीय स्तर पर कई प्रकार के रोजगार का सृजन होगा।

हर घर पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जायेगा

July 20, 2022
Dbg

18.07.2022 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग के माध्यम से चल रहे मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अन्तर्गत हर घर नल जल व हर घर तक पक्की नाली-गली योजना की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज द्वारा सभी वार्डों में वार्ड क्रियान्वयन समिति का गठन, नल जल व नाली गली के सभी योजनाओं का अंकक्षेण एवं नये वार्ड क्रियान्वयन समिति को प्रभार ग्रहण के संबंध में अद्यतन स्थिति से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया। डीएम ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह योजना बिहार सरकार की एक जन कल्याणकारी योजना है।

इतनी बड़ी आबादी के हर व्यक्ति को स्वच्छ जल उपलब्ध करा देना एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था जन कल्याण के लिए है ओर इन योजनाओं से पंचायत व वार्ड के सभी लोगों का जुड़ाव हो, वे इसे अपनी योजना समझे, इसलिए ऐसी व्यवस्था की गयी है। पानी और बिजली ऐसी चीज है, जो दो घण्टे के लिए भी बाधित हो जाए, तो जीवन पर उसका त्वरित असर दिखने लगता है और लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द यह सुविधा पुनः बाहल हो जाए। सरकार ने इस योजना के संधारण के लिए आकस्मिकता निधि में राशि भी उपलब्ध करायी गयी है। वैसे पंचायत जहाँ अब तक कुछ वार्डों में वार्ड क्रियान्वयन समिति का गठन नहीं हुआ, वहाँ के पंचायत सचिव पर कार्रवाई करते हुए उनका वेतन स्थगित कर दिया गया तथा निलम्बन की कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। इनमें बेनीपुर व गौड़ाबौराम के पंचायत सचिव सहित कई पंचायत सचिव शामिल हैं। बैठक में घनश्यामपुर के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर उसने स्पष्टीकरण की माँग की गयी। कुशेश्वरस्थान के अनपुस्थित पंचायत सचिव का भी वेतन स्थगित किया गया। अंकेक्षण की समीक्षा के दौरान अंकेक्षण करने वाली चारों संस्थाओं को 21 जुलाई से 27 जुलाई तक सभी पंचायतों में कैम्प मोड में अंकेक्षण करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि इस अवधि में जिन वार्डों के द्वारा अंकेक्षण नहीं कराया जाएगा, उनके विरूद्ध सीधे प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी।

उन्होंने प्रभार देने में आनाकानी करने वाले वार्डों के लिए भी पंचायत सचिव को चेतावनी देते हुए इसे 19 जुलाई तक शत-प्रतिशत वार्डों का प्रभार नव निर्वाचित वार्ड सदस्य एवं वार्ड क्रियान्वयन समिति को दिला देने का निर्देश दिया गयां। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर उपस्थित सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जाना है। इसे संबंधित वार्ड सदस्य सुनिश्चित करायेंगे तथा संबंधित मुखिया जी इसके लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। सभी पंचायत सरकार भवन में झण्डा विक्रय केन्द्र संचालित रहेगा। जिन पंचायतों में पंचायत सरकार भवन नहीं है, उन पंचायतों में सबसे ऊँची डिग्री प्रदान करने वाले/पुराने शिक्षण संस्थान को झण्डा विक्रय केन्द्र बनाया जाएगा। इसके साथ ही सभी जन वितरण प्रणाली की दुकान को झंडा उप विक्रय केन्द्र बनाया जाएगा। महादलित टोलों के लिए विकास मित्र एवं टोला सहायक हर घर में झण्डा फहरवाना सुनिश्चित करेंगे।

झण्डा घर के ऊपर इस तरह फहराया जाएगा कि वह आसानी से देखा जा सके। इसके साथ ही सभी अमृत सरोवर के साथ-साथ प्रत्येक पंचायत के एक बड़े तालाब एवं सभी सरकारी संस्थान में तिरंगा झण्डा फहराया जाएगा। वार्ड सदस्य यह सुनिश्चित करेंगे कि 15 अगस्त के शाम सभी झण्डा उतर जाए एवं घर का मुखिया झण्डे को सुरक्षित उपने पास रखेंगे। उन्होंने कहा कि चुकी प्लास्टिक पर प्रतिबंध है, इसलिए प्लास्टिक का झण्डा नहीं बनाया जाए। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, आवास प्लस योजना की भी समीक्षा की गयी। साथ ही उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सभी सरकारी कार्यालयों में 14 अगस्त के शाम नीला लाइट लगवाने का निर्देश दिए।

जहाँ-जहाँ चापाकल व नलकूप खराब है, वहाँ अविलम्ब ठीक करवाने का निर्देश दिया गया

July 20, 2022
Dbg

16.07.2022 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में डीएम द्वारा कृषि विभाग व उससे जुड़ी हुई इकाई की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को जिला पंचायती राज पदाधिकारी से समन्वय कर जहाँ-जहाँ चापाकल व नलकूप खराब है, वहाँ अविलम्ब ठीक करवाने का निर्देश दिया। बैठक में मुखिया स्तर से 20 नलकूप एवं बिजली के कारण बन्द पड़े 17 नलकूपों को अविलम्ब चालू कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। बैठक से कार्यपालक अभियंता, नलकूप की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए डीएम द्वारा उनका वेतन अगले आदेश तक अवरूद्ध करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना को भी बेहतर संचालन करने का और संग्रहित मिट्टी नमूना का विश्लेषण ससमय करने का निर्देश दिया गया। आत्मा परियोजना की समीक्षा करते हुए डीएम द्वारा जिला किसान सम्मान योजना को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दें एवं किसानों को प्रशिक्षण और उसके उपरान्त प्रशिक्षण को फिल्ड में उतारने का निर्देश दिया। साथ ही किसान चौपाल में कृषि के सभी योजनाओं को एवं जीरो टॉलरेन्स को बेहतर प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। आत्मा के माध्यम से फ्रुट फ्लाई टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण किसानों को देने का निर्देश दिया गया। जिला उद्यान पदाधिकारी को जिला सहकारिता विभाग से सब्जी विक्रय के क्षेत्र में समन्वय करने का निर्देश दिया गया। जल संचयन योजना को भी पूर्ण रूपेण क्रियान्वयन करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त अम्रिषा बैंस, जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, परियोजना निदेशक (आत्मा) पूणेन्दु नाथ झा, सहायक निदेशक, उद्यान आभा कुमारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी अमजद हयात, सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण सीमा कुमारी, सहायक निदेशक कुणाल कुमार एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के आयोजन को लेकर हुई बैठक, कई निर्देश दिए गए

July 20, 2022
Dbg

16.07.2022 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) मुख्य समारोह को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला सामान्य प्रशाखा के प्रभारी पदाधिकारी टोनी कुमारी ने विगत वर्ष के समारोह में की गयी व्यवस्था से सभी को बिन्दुवार अवगत कराया। साथ ही ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अवसर पर 15 अगस्त 2022 को सभी संस्थानों एवं सभी घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने हेतु सरकार द्वारा दिये गए निदेश से सभी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इसके लिए तिरंगा निर्माण केन्द्र संस्थापित करने एवं ग्रामवार तिरंगा विक्रय केन्द्र स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में उपस्थित उप विकास आयुक्त अम्रिषा बैंस ने बताया कि जीविका के द्वारा एकमीघाट के समीप तिरंगा निर्माण हेतु जीविका द्वारा 02 निर्माण केन्द्र की स्थापना की गयी है। बैठक में उपस्थित जीविका के प्रतिनिधि ने बताया कि जीविका के द्वारा तीन आकार के तिरंगा का निर्माण किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि 01 फीट x 1.5 फीट आकार का तिरंगा ही घरों के लिए निर्माण कराया जाए। बताया गया कि उक्त आकार के झण्डे का मूल्य 20 रूपये प्रति झण्डा पड़ेगा। जिला स्तर पर समाहरणालय परिसर, नगर निगम, जिला परिषद् एवं अनुमण्डल कार्यालय को तिरंगा विक्रय केन्द्र बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी अनुमण्डल एवं प्रखण्ड कार्यालय को तिरंगा विक्रय केन्द्र बनाया जाएगा। पंचायत स्तर पर सभी पंचायत सरकार भवन एवं उस पंचायत के सबसे बड़े भवन, जिसमें उच्च विद्यालय या अन्य भवन शामिल है, को तिरंगा विक्रय केन्द्र बनाया जाएगा। जीविका को अपने ग्राम संगठन के माध्यम से विक्रय केन्द्र से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक घर के लिए झण्डा विक्रय करवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

इसके अतिरिक्त सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के माध्यम से भी झण्डा वि बिक्री करवाने का निर्देश दिया गया। महादलित टोलों के लिए वहाँ के विकास मित्र एवं टोला सेवक को हर घर में झण्डा फहरवाना सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया। लोगों में इसके लिए जागरूकता एवं देश भक्ति की भावना जागृत करने हेतु जिला स्तर पर आयोजित मुखिया जी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस विषय को भी रखने का निर्देश जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दिया गया। डीएम ने कहा कि सभी मुखिया जी अपने वार्ड सदस्य के माध्यम से सभी लोगों में इसके लिए जागरूकता उत्पन्न करेंगे एवं लोगों को झण्डा क्रय कर 15 अगस्त के सुबह अपने घर पर फहराने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि झण्डा को ठीक तरह से लकड़ी या पाइप में बांध कर 08 से 10 फीट लम्बी पाइप या बाँस में लगाकर अपने घर के ऊपर लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। यह ध्यान रखा जाए कि तिरंगा की ऊँचाई आस-पास के घरों से अधिक हो। साथ ही सभी वार्ड सदस्य की यह जिम्मेवारी होगी कि संध्या में विधिवत् झण्डा उतरवा करके फिर अगले कार्यक्रम के लिए उसे उस घर के मुखिया को सुरक्षित रखने हेतु कहेंगे। किसी भी परिस्थिति में एक भी झण्डा कहीं बाहर नीचे गिरा हुआ नहीं रहना चाहिए। यह संबंधित वार्ड सदस्य सुनिश्चित करेंगे।

डीएम ने कहा कि ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव’’ के अवसर पर सभी सरकारी संस्थानों में झण्डोत्तोलन किया जाएगा। साथ ही जिले के 75 अमृत सरोवर के साथ शहरी क्षेत्र एवं सभी पंचायतों के एक-एक बड़े तालाब पर झण्डोत्तोलन का कार्यक्रम होगा। अमृत सरोवर पर झण्डोत्तोलन समारोह सम्पन्न कराने की जिम्मेवारी वहाँ के पंचायत रोजगार सेवक की होगी। संस्थानों एवं पोखरों पर आयोजित झण्डोत्तोलन कार्यक्रम में राष्ट्रगान अनिवार्य होगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के परेड में भाग लेने के लिए जिला पुलिस बल, बिहार पुलिस, एन.सी.सी. को अपने-अपने बटालियन तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्य समारोह, जिलाधिकारी आवास, आयुक्त आवास, समाहरणालय, आयुक्त कार्यालय, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पर राष्ट्रगान की प्रस्तुति हेतु पयाप्त संख्या में छात्राओं की टीम बना लेने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया।

मुख्य समारोह के उपरान्त दोपहर में नेहरू स्टेडियम में नगर आयुक्त कुमार गौरव के नेतृत्व में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। डीएम ने नगर आयुक्त को खेल से संबंधित पदाधिकारियों की एक समिति बना लेने का निर्देश दिया। संध्या में देश भक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु उप विकास आयुक्त को अधिकृत किया गया है। उन्हें उप निदेशक, जन सम्पर्क को शामिल करते हुए एक समिति बना लेने का निर्देश दिया गया। साथ ही स्वतंत्रता समारोह कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का निर्देश सामान्य शाखा को दिया गया। इसके साथा ही जिला स्तर पर अच्छे काम करने वाले कार्यालय, पदाधिकारी या कर्मी को चिन्ह्ति कर पुरस्कृत करने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने एक दिन पूर्व सभी महापुरूषों की प्रतिमा एवं प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई करा देने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मुख्य समारोह में ओ.आर.एस. एवं पेयजल का एक काउण्टर लगवाया जाए, साथ ही चिकित्सक दल की भी प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी मांस बिक्रय केन्द्र बन्द रहेंगे।

बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त अम्रिषा बैंस, अपर समाहर्त्ता (राजस्व) राजेश झा ‘‘राजा’’, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर कृष्ण नन्दन कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।