July 20, 2022

19.07.2022 (दरभंगा) : नई दिल्ली में दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात कर दरभंगा सहित पूरे मिथिला में पर्यटन के क्षेत्र मंस बुनियादी विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा किया। मुलाकात के दौरान सांसद डॉ ठाकुर ने मिथिला एवं उत्तर बिहार के केंद्र दरभंगा में अवस्थित प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल मां श्यामा माई मंदिर, नवादा भगवती स्थान एवं बाबा कुशेश्वरस्थान सहित कई तीर्थ स्थलों के बुनियादी सुविधाओं के विकास पर चर्चा किए। जिसके आलोक में मंत्री द्वारा कहा गया कि उक्त संबंध में प्रक्रियात्मक कारवाई हेतु राज्य सरकार को पत्र भेजा जा चुका है। सांसद ने कहा कि दरभंगा शहर के हृदयस्थली में विशाल भूभाग पर श्यामा मंदिर स्थापित है और इसका अपना पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व है। इस परिसर में अवस्थित सभी मंदिर अपने आप में एक अलग ऐतिहासिक कलाकृति को सहेजे हुआ है।सांसद डॉ ठाकुर ने बाबा कुशेश्वर नाथ महादेव मंदिर एवं नवादा भगवती स्थान के समुचित संरक्षण एव संवर्धन पर चर्चा करते हुए कहा कि बाबा कुशेश्वरस्थान मिथिला व उत्तर बिहार के बैद्यनाथ धाम के रूप में प्रचलित है वहीं नवादा भगवती स्थान शक्तिपीठ के रूप में प्रचलित है। उन्होंने ने कहा कि इस तीर्थ स्थलों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते है। सांसद ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाना आवश्यक है, ताकि यह सिर्फ किताबों के पन्नो तक सीमित न हो जाए। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा दरभंगा में एयरपोर्ट शुरू हो जाने से यहां पर्यटन क्षेत्र में विकास की काफी संभावना है। उन्होंने कहा मिथिला में पर्यटन क्षेत्र में विकास होने से स्थानीय स्तर पर कई प्रकार के रोजगार का सृजन होगा।