DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य की समीक्षा

April 12, 2017


11.04.2017 (दरभंगा) : जिला पदाधिकारी डॉo चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य की समीक्षा कार्यालय कक्ष में की गयी। जिला पदाधिकारी ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया की जिला के तीनो मूल्यांकन केंद्रों एमo आरo एम o कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज एवं एमo एलo एकेडमी पर मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है।

आज कुल 308 शिक्षकों ने 10 हजार 200 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य किया है। अब तक कुल 30 हजार 600 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन सक्षम शिक्षकों के द्वारा किया जा चूका है। कल उर्दू एवं वाणिज्य विषय के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य समाप्त हो जायेगा। जल्द ही बड़ी संख्या में शिक्षकों के द्वारा उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। अंगीभूत कॉलेजों के प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अपने अनुपस्थिति के सम्बन्ध में स्पस्टीकरण का जबाब देना होगा।

उक्त बैठक में डीडीसी विवेकानद झा , वरीय उपसमाहर्ता रविन्द्र कुमार दिवाकर , जिला शिक्षा पदाधिकारी , जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ( माध्यमिक शिक्षा ) प्रमोद कुमार साहू , डीपीआरओ कन्हैया कुमार व अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा का स्थापना दिवस

April 12, 2017


06.04.2017 (दरभंगा): पूर्व उप मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी पार्टी के स्थापना दिवस समारोह पर दरभंगा पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बिभिन्न जगहों पर झंडोत्तोलन कर सभा को सम्बोधित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए बिहार में बढ़ रहे अपराध पर नितीश सरकार पर जम कर निशाना साधते हुए कहा की दरभंगा में दिन दहाड़े पेट्रोल काण्ड अपने आप में एक जघन्य अपराध है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। सरकार को चाहिए की इस घटना का स्पीडी ट्रायल के तहत अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाएं। इस मौके पर अपने संगठन के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आने वाले 2019 में लोक सभा चुनाव के तैयारी सबंधी बातें बतायी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरि सहनी, नगर विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद सुनील मिश्र, मेयर गौरी पासवान व कई सदस्य मौजूद थे।

स्वच्छ,निष्पक्ष,शांतिपूर्ण तथा सफलतापूर्वक चुनाव के लिए 18 कोषांग का गठन

April 07, 2017
06.04.2017 (दरभंगा): जिला पदाधिकारी डॉ0 चंद्रशेखर सिंह के द्वारा नगर निगम आम निर्वाचन - 2017 दरभंगा जिला में स्वच्छ,निष्पक्ष,शांतिपूर्ण तथा सफलतापूर्वक चुनाव के लिए 18 कोषांग का गठन किया गया है।

(1) कार्मिक कोषांग : (वरीय प्रभारी पदाधिकारी, विवेकानंद झा डीडीसी, दरभंगा ), ( नोडल पदाधिकारी, रमेश चंद्र चौधरी स्थापना उप समाहर्ता, दरभंगा)
(2) ईoवीoएमo कोषांग : (वरीय प्रभारी पदाधिकारी, नरेश झा डीoआरoडीoएo निदेशक, दरभंगा), ( नोडल पदाधिकारी, शंकर शरण ओमी वरीय उप समाहर्ता, दरभंगा)
(3) वाहन कोषांग : (वरीय प्रभारी पदाधिकारी, विवेकानंद झा डीडीसी, दरभंगा ), ( नोडल पदाधिकारी, विकास कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी, दरभंगा)
(4) सामग्री कोषांग : (वरीय प्रभारी पदाधिकारी, विवेकानंद झा डीडीसी, दरभंगा ), (नोडल पदाधिकारी, रामबाबू कुमार जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दरभंगा)
(5) प्रशिक्षण कोषांग : (वरीय प्रभारी पदाधिकारी, विवेकानंद झा डीडीसी, दरभंगा ), ( नोडल पदाधिकारी, शत्रुघन कामती जिला पंचायती राज पदाधकारी, दरभंगा )
(6) विधि-व्यवस्था कोषांग : (वरीय प्रभारी पदाधिकारी, विवेकानंद झा डीडीसी, दरभंगा ),( नोडल पदाधिकारी, डॉo गजेंद्र कुमार सिंह एस डी ओ सदर, दरभंगा)
(7) आदर्श आचार संहिता कोषांग ;(वरीय प्रभारी पदाधिकारी, नरेश झा डीoआरoडीoएo निदेशक, दरभंगा), ( नोडल पदाधिकारी, प्रिय रंजन राजू भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर, दरभंगा )
(8) मीडिया कोषांग : (वरीय प्रभारी पदाधिकारी, विवेकानंद झा डीडीसी, दरभंगा ),( नोडल पदाधिकारी, कन्हैया कुमार डी.पी.आर.ओ , दरभंगा)
(9) निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग: (वरीय प्रभारी पदाधिकारी, विवेकानंद झा डीडीसी, दरभंगा ),( नोडल पदाधिकारी, डॉo मनिन्द्र नाथ झा, जिला अवर निबंधक, दरभंगा)
(10) जिला संचार योजना कोषांग : (वरीय प्रभारी पदाधिकारी, विवेकानंद झा डीडीसी, दरभंगा ),( नोडल पदाधिकारी, कमलेश कुमार वर्मा जिला योजना पदाधिकारी, दरभंगा)
(11) वज्र गृह कोषांग : (वरीय प्रभारी पदाधिकारी, विवेकानंद झा डीडीसी, दरभंगा ),( नोडल पदाधिकारी, नीलकमल वरीय कोषागार पदाधिकारी, दरभंगा)
(12) मतदाता सूची कोषांग : (वरीय प्रभारी पदाधिकारी, विवेकानंद झा डीडीसी, दरभंगा ),( नोडल पदाधिकारी, नरेश झा, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, दरभंगा)
(13) मतपत्र कोषांग : (वरीय प्रभारी पदाधिकारी, विवेकानंद झा डीडीसी, दरभंगा ),(नोडल पदाधिकारी, नीलकमल वरीय कोषागार पदाधिकारी, दरभंगा)
(14) आईoटीo कोषांग : (वरीय प्रभारी पदाधिकारी, रमेश चंद्र चौधरी, स्थापना उप समाहर्ता, दरभंगा), ( नोडल पदाधिकारी श्रीमती पूजा, प्रभारी आईoटीo प्रबंधक, दरभंगा)
(15) प्रेक्षक कोषांग : (वरीय प्रभारी पदाधिकारी, विवेकानंद झा डीडीसी, दरभंगा ),(नोडल पदाधिकारी, दीनबंधु उत्पाद अधीक्षक, दरभंगा)
(16) कार्मिक कल्याण एवं मतदान केंद्र बुनियादी सुविधा कोषांग : (वरीय प्रभारी पदाधिकारी, विवेकानंद झा डीडीसी, दरभंगा ),(नोडल पदाधिकारी, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह असैनिक शल्य चिकित्सक, दरभंगा)
(17) जनशिकायत/ हेल्पलाइन कोषांग : (वरीय प्रभारी पदाधिकारी, विवेकानंद झा डीडीसी, दरभंगा ),(नोडल पदाधिकारी, रमेश चंद्र चौधरी, स्थापना उप समाहर्ता, दरभंगा)
(18) वीडियोग्राफी / डिजिटल फोटोग्राफी कोषांग : (वरीय प्रभारी पदाधिकारी, विवेकानंद झा डीडीसी, दरभंगा ),(नोडल पदाधिकारी, बालाकान्त पाठक, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, दरभंगा)

असमाजिक तत्वों व उपद्रवियों पर रहेगी पैनी नजर : डीएम संजय कुमार अग्रवाल

March 30, 2017
29.03.2017 (पटना): जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में रामनवमी पर्व की तैयारियों की समीक्षा की गयी। त्योहार को शान्ति वातावरण में सफल बनाने हेतु सभी संवेदनशील जगहों को चिन्हित कर दंडाधिकारी एवम पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गयी है।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया है की जिला स्तर से प्रतिनियुक्ति के अतिरिक्त आवश्यकतानुसार अतिरिक्त दंडाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी एवम सशस्त्र बल आदि की प्रतिनियुक्ति अपने स्तर से करेंगे। वे अपने-अपने अनुमंडल में विधि-व्यवस्था संधारण एवम शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पूर्ण रूप से जिम्मेवार होंगे।

असामाजिक तत्वों एवम उपद्रवियों पर किसी भी तरह की शान्ति प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से साम्प्रदायिक भावनाओं को उभारने तथा अशांति की संभावना हो तो उन पर सतत निगरानी रखने और लोक शान्ति व व्यवस्था के हित में यदि ऐसी आवयश्यकता प्रतीत हो तो ऐसे तत्वों के विरूद्ध दंड प्रक्रिया संख्या 107/116 , 116/151 के अन्तर्गत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया की भारतीय दंड संहिता की धारा 153 यथा संशोधित के अन्तर्गत साम्प्रदायिकता फैलानेवाले तत्वों के विरुद्ध दण्ड देने के समुचित प्रावधान है। ये धाराएं अब संज्ञेय एवम अजमानती हैं। उक्त धारा के अन्तर्गत अफवाह फ़ैलाने के विरुद्ध कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।

किसी भी आकस्मिता से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर सिविल सर्जन पटना को (पटना नियंत्रण कक्ष ), जिला नियंत्रण कक्ष में चिकित्सा दल एवम आवश्यक औषधियों के साथ एम्बुलेंस प्रतिनियुक्त करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान करने का भी निदेश दिया है व अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया है की सभी जुलूसों की वीडियोग्राफी हर हाल में कराएं। जिलाधिकारी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील किया है की बच्चों को भीड़-भाड़ से दूर रखें एवम उनके पॉकेट में पूरा नाम पता , फ़ोन नंबर एक कागज़ पर लिखकर डाल दें।

डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम होगा मजबूत : डीएम डाo चंद्रशेखर सिंह

March 28, 2017

28.03.2017 (दरभंगा): जिला पदाधिकारी डाo चंद्रशेखर की अध्यक्षता में जिला टास्क फ़ोर्स की बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में की गयी। बैठक में सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने गैस वितरकों को संबोधित करते हुए कहा की उज्ज्वला गैस योजना के तहत बीoपीoएलo सूची वालों को अगले वित्तीय वर्ष में इस वित्तीय वर्ष से दोगुना गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य है।

खाधान्न का वितरण सुदृढ़ करने के लिए डोर स्टेप डिलेवरी सिस्टम को मजबूत किया जायेगा। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड आपुर्ति पदाधिकारी को महीने के 30 तारीख तक राशन कार्ड के डिजिटाइजेशन कार्य को पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। अप्रैल माह से प्रखंडवार एवम गोदामवार अनाज के स्थिति की समीक्षा की जायेगी और गड़बड़ी पाए जाने पर एफo आईo आरo दर्ज किया जायेगा।

उक्त बैठक में एसडीओ सदर, एसडीओ बिरौल, जिला आपुर्ति पदाधिकारी, डीपीआरओ, सभी प्रखंड आपुर्ति पदाधिकारी व अन्य सम्बंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।