06.04.2017 (दरभंगा): पूर्व उप मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी पार्टी के स्थापना दिवस समारोह पर दरभंगा पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बिभिन्न जगहों पर झंडोत्तोलन कर सभा को सम्बोधित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए बिहार में बढ़ रहे अपराध पर नितीश सरकार पर जम कर निशाना साधते हुए कहा की दरभंगा में दिन दहाड़े पेट्रोल काण्ड अपने आप में एक जघन्य अपराध है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। सरकार को चाहिए की इस घटना का स्पीडी ट्रायल के तहत अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाएं। इस मौके पर अपने संगठन के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आने वाले 2019 में लोक सभा चुनाव के तैयारी सबंधी बातें बतायी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरि सहनी, नगर विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद सुनील मिश्र, मेयर गौरी पासवान व कई सदस्य मौजूद थे।