DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

समीक्षात्मक बैठक

May 07, 2018
patna

07.05.2018 (दरभंगा) : प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता, दरभंगा, मो0 मोबीन अली अंसारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉo भीमराव अम्बेदकर सभागार में आहूत की गई।

सर्वप्रथम लोक शिकायत निवारण कार्यालय में प्राप्त परिवाद पत्रों के निष्पादन के अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर लंबित मामलों को अविलम्ब निष्पादित करने का निर्देश दिया। जिला में लंबित सी0डब्लू0जे0सी0/एम0जे0सी0 मामलों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। दरभंगा जिला को ओडीएफ घोषित करने हेतु कार्यक्रम के अनुसार पंचायतों को पहले ओडीएफ घोषित किया जाना है। तत्पश्चात प्रखण्डों को एवं उसके बाद अनुमण्डल को ओडीएफ घोषित किया जाएगा। कार्यक्रमवार चलाए जा रहे शौचालय निर्माण के अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। लंबित शौचालय निर्माण पर प्रभारी जिला पदाधिकारी ने अपनी अप्रसन्नता व्यक्त की और इसमें अविलंब तेजी लाने का निर्देश दिया। इस क्रम में लापरवाह कर्मियों के मानदेय कटौती हेतु भी उन्होंने निर्देश जारी किया। शौचालय निर्माण कार्य के साथ-साथ भुगतान प्रक्रिया में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया। 05 जून 2018 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन - 100 के तहत 100 पंचायतों को ओडीएफ घोषित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाने की जानकारी दी गई। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा संबंधित पंचायतों के मुखियागणों एवं पदाधिकारीगणों को भी सम्मानित किया जाएगा। तत्पश्चात डीआरडीए निदेशक मो0 वशीर अहमद के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं इन्दिरा आवास योजना के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

उक्त बैठक में डीआरडीए निदेशक मो0 वशीर अहमद, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव रंजन प्रभाकर, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर/बिरौल/बेनीपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सदर/बिरौल, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारीगण व अन्य संबंधित कर्मीगण उपस्थित थे।

कृषि पदाधिकारी एवं किसानों से संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

May 07, 2018
darbhanga

06.05.2018 (दरभंगा) : कृषि उत्पादन बाजार समिति दरभंगा के प्रांगण में डॉo प्रेम कुमार (मंत्री कृषि ) की अध्यक्षता में क्षेत्रीय कृषि पदाधिकारियों एवं किसानों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस संवाद कार्यक्रम में कृषि उत्पादन बाजार समिति दरभंगा के जीर्णोद्धार की स्वीकृति दी गयी तथा इसके प्रयोजन हेतु 669.00 लाख रूपए की योजना स्वीकृत किया गया। कृषि मंत्री ने बताया की 02 मई 2018 क प्रत्येक प्रखंड में किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमे सभी किसानों की आय वर्ष 2022 तक दुगुनी करने हेतु योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। फसल में उत्पादन एवं उत्पादकता की वृद्धि करने, खेती में लागत को काम करने के लिए प्रशिक्षित एवं प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया। जैविक खेती, कृषि यंत्र एवं उन्नत बीज के संबंध में पूर्ण जानकारी देकर योजना के प्रति किसानों को प्रोत्साहित एवं लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया। परियोजना निर्देशक आत्मा दरभंगा को फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाईजेशन के गठन करने हेतु निर्देश दिया गया। राज्य के बाहर अच्छे संस्थान में किसानों को भेजकर नवीनतम तकनीक से प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत कार्य योजना को जिला के वेबसाइट पर अपलोड का किसानों का सुझाव प्राप्त कर योजना में समाहित करने का निर्देश दिया गया। कृषि मंत्री ने बताया की प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं किसान सलाहकार के क्षमता संबर्द्धन हेतु दिनांक 08 मई 2018 को राज्य के सभी जिलों में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कृषि मंत्री द्वारा बहादुरपुर कृषि प्रक्षेत्र लहेरियासराय दरभंगा के परिसर में प्रमंडल स्तरीय माप तौल प्रयोगशाला का उदघाटन किया गया।

प्रशंसनीय कार्यों के लिए एसएसपी मनु महाराज के हाथों पुरुस्कृत हुए कई पुलिस के जवान

May 06, 2018
patna

06.05.2018 (पटना) : दिनांक 26.04,2018 को पटना एसएसपी मनु महाराज (आईपीएस) के द्वारा नवीन पुलिस केन्द्र पटना में विगत दिनों अपराध नियंत्रण एवं अवैध शराब, आग्नेयास्त्र की बरामदगी, चैन स्नेचर, राहगीर लुटेरा, डकैती, जैसे कांडों के सफल उद्भेदन में किये गये प्रशंसनीय कार्य के लिए थाना, क्यू0आर0टी0 एवं डॉलफिन मोबाईल को सामूहिक रूप से पुरस्कृत किया गया। पु0अ0नि0 दीपक कुमार, थानाध्यक्ष रूपसपुर, स0अ0नि0 अभय कुमार सिंह, स0अ0नि0 सुशील कुमार, सिपाही सौरभ कुमार कमल, सिपाही अनील कुमार सिंह, सिपाही रविन्द्र कुमार, सिपाही राहुल कुमार गौतम, चा0सि0 जयप्रकाश पाण्डेय, सैप चा0 लालबाबू सिंह, गृहरक्षक रामबाबू प्रसाद, गृहरक्षक कामेश्वर प्रसाद, पु0नि0 गोल्डेल कुमार,(प्रभारी क्यू0आर0टी0-1), स0अ0नि0 मनोज कुमार ठाकुर, स0अ0नि0 शलैन्द्र कुमार मांझी, सिपाही मनोज कुमार
patna
सिपाही कौशल कुमार तिवारी, सिपाही निरंजन कुमार, सिपाही राजीव कुमार, टी0सी0 आयूष कुमार, टी0सी0 ऋषिकेश कुमार, टी0सी0 विशाल कुमार, सिपाही भरोसी यादव, अरूण कुमार पाण्डेय, (क्यू0आर0टी0 टीम नम्बर-2), स0अ0नि0 सतेन्द्र कुमार सिंह, सिपाही दिनेश कुमार साह, सिपाही गुडडु कुमार, टी0सी0 नितीश कुमार, टी0सी0 शंकर चौधरी, टी0सी0 प्रभात कुमार पासवान, टी0सी0 जितेन्द्र कुमार, टी0सी0 रविशंकर कुमार, टी0सी0 दिनेश कुमार, सिपाही शम्भू पासवान, टी0सी0 राहुल कुमार, स0अ0नि0 अरूण कुमार पाण्डेय, (क्यू0आर0टी0 टीम नम्बर-2), स0अ0नि0 सतेन्द्र कुमार सिंह, सिपाही गुडडु कुमार, सिपाही दिनेश कुमार, सिपाही दिनेश कुमार साव, टी0सी0 नितीश कुमार, टी0सी0 जितेन्द्र कुमार, टी0सी0 संजीत कुमार, टी0सी0 राहुल कुमार, टी0सी0 शंकर चौधरी, अरूण कुमार पाण्डेय, (क्यू0आर0टी0 टीम नम्बर-2), स0अ0नि0 सतेन्द्र कुमार सिंह, सिपाही गुडडु कुमार, सिपाही दिनेश कुमार, सिपाही दिनेश कुमार साव, सिपाही शम्भू पासवान, सिपाही राजनेतिक राय, टी0सी0 नितीश कुमार, टी0सी0 जितेन्द्र कुमार,टी0सी0 संजीत कुमार, टी0सी0 राहुल कुमार, टी0सी0 शंकर चौधरी, पु0अ0नि0 दिनेश्वर राम, स0अ0नि0 अखिलेश कुमार, सिपाही संतोष कुमार, सिपाही राकेश कुमार, सिपाही मिथिलेश भंडारी, टी0सी0 अंजनी कुमार ठाकुर, टी0सी0 सतीश कुमार पाण्डेय, टी0सी0 कुणाल कुमार, टी0सी0 हरिकेष कुमार, टी0सी0 रंजीत कुमार, टी0सी0 रंजीत कुमार, टी0सी0 सुभाष कुमार, स0अ0नि0 जिकरूल्लाह खां, स0अ0नि0 उत्तम कुमार, सिपाही निर्भय कुमार, स0अ0नि0 शम्भूनाथ प्रसाद, (डॉलफिन मोबाईल-2 प्रभारी०), चा0सि0 धर्मेन्द्र कुमार,सिपाही दिनेश कुमार चौधरी, सिपाही मनोज कुमार, सिपाही अजीत कुमार, सिपाही जसपाल सिंह, सिपाही रणजीत सिंह, प्र0अ0नि0 जयराम सिंह, (डॉलफिन मोबाईल नम्बर-1), चा0/सि0 अजीत कुमार सिंह, सिपाही योगी यादव, सिपाही रामप्रकाश सिंह, सिपाही जसपाल सिंह, स0अ0नि0 कुदंन कुमार,(डॉलफिन मोबाईल नम्बर-2), चा0सि0 जयप्रकाश कुमार, सिपाही लक्ष्मण तांती, सिपाही राजीव कुमार यादव, सिपाही रामबाबू सिंह, सिपाही जसपाल सिंह, स0अ0नि0 पप्पू पासवान,(डॉलफिन मोबाईल नम्बर-3), चा0सि0 विकाश कुमार दूबे, म0सि0 सुमन कुमारी, म0सि0 सोनाली कुमारी,म0सि0 अन्नू कुमारी, स0अ0नि0 पप्पू कुमार,(डॉलफिन मोबाईल नम्बर-3), चा0सि0 विकाश दूबे, म0सि0 खुशबू कुमारी, म0सि0 सोनाली कुमारी, म0सि0 अन्नू कुमारी, म0सि0 अंजली कुमारी, स0अ0नि0 राजेश कुमार, (डॉलफिन मोबाईल नम्बर-5), चा0सि0 राजीव रंजन, सिपाही रमेश कुमार, सिपाही रविन्द्र कुमार यादव, सिपाही राममिलन सिंह, स0अ0नि0 शम्भूनाथ सिंह, (डॉलफिन मोबाईल नम्बर-4), चा0सि0 विकाश दूबे, सिपाही मिन्टू कुमार सिंह, सिपाही ज्योतिष कुमार, सिपाही विनय कुमार, सिपाही जसपाल सिंह, स0अ0नि0 रामबाबू पासवान, (डॉलफिन मोबाईल नम्बर-5), चा0सि0 राहुल कुमार, म0सि0 अंकित कुमारी, म0सि0 प्रभा कुमारी, म0सि0 नयना कुमार शर्मा, म0सि0 सीता कुमारी, स0अ0नि0 सुरेन्द्र प्रसाद, (डॉलफिन मोबाईल नम्बर-3), चा0सि0 सुशील कुमार, सिपाही लक्ष्मण तांती, सिपाही राजू कुमार, सिपाही कन्हैया कुमार, सिपाही जसपाल सिंह।

एसएसपी मनु महाराज ने बताया की अच्छे कार्य करनेवालों को पुरुष्कृत करने से उनका मनोबल बढ़ता है।

एक मुलाक़ात एसएसपी मनोज कुमार के साथ

May 01, 2018
darbhanga

01.05.2018 (दरभंगा) : क्रिएटिव, कम्युनिटी पुलिसिंग में विश्वास रखनेवाले आईपीएस मनोज कुमार के साथ एक मुलाकात में पुलिसिंग से सम्बंधित कई विषयों पर चर्चा हुई। पढ़ते हैं उनके बारे में।

मूल रूप से नवादा के रहने वाले आईपीएस मनोज कुमार ने बताया की जीवन की शुरुआत गाँव से हुई। क्लास 06 से लेकर क्लास 10th तक की पढाई नवोदय से किया। B.N. college पटना से intermediate तथा hindu college, Delhi से Graduation एवं PG किया। पुलिस विभाग ज्वाइन करने का मक़सद, जैसे सवालों का जवाब देते हुए आईपीएस मनोज कुमार ने बताया की जीवन के शुरूआती समय से ही सिविल सर्विस में जाने की रूचि थी, इसलिए दिल्ली में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी की। 2007 में अपनी कड़ी मेहनत से 165वां रैंक UPSC में आया। मुजफ्फरपुर में ट्रेनिंग करने के बाद पहली पोस्टिंग अरवल SDPO के रूप में हुई उसके बाद सिटी एसपी मुजफ्फरपुर, रूलर एसपी पटना, किशनगंज, भागलपुर, और अब दरभंगा एसएसपी। उन्होंने बताया की पुलिस में रहकर जब पीड़ित की सेवा का अवसर मिलता है तो काफी शुकुन मिलता है।

जब हमने पुलिसिंग के बारे में पुछा तो श्री कुमार ने बताया की प्रोफेशनल पुलिसिंग के अलावे अपराध की रोकथाम, अपराधियों को त्वरित सजा दिलवाना, पुलिसकर्मियों के समस्याओं का निराकरण कैसे हो, जन सरोकारों से जुड़े हुए issues पर जनता के सहयोग से उसका निराकरण करना, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में प्रयास करना, व्यापारी वर्ग के लोगों से सीधा संपर्क कर उनकी समस्याओं को जान कर समाधान करना, जन संवाद गोष्ठी हर थाना स्तर पर आयोजित करना, आदि उनकी प्राथमिकता होगी। सोशल मीडिया एवं साइबर क्राइम से सम्बंधित अपराध के बारे में एसएसपी मनोज कुमार ने सख्त लहजे में कहा की सोशल मीडिया ( whatsapp, facebook, twitter etc ) का गलत उपयोग करनेवालों सीधे जेल जायेंगे। साइबर अपराध से निपटने के लिए बहुत जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिससे उन भोले-भाले लोगों को राहत मिलेगी जिनके मेहनत की कमाई उनके खाते से साइबर फ्रॉड निकाल लेते हैं। स्कूल कॉलेजों के आस-पास पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

पुलिस की नौकरी 24x7 में अपने परिवार के लिए कैसे समय निकालते हैं, जब मैंने ये जानने की कोशिश की तो श्री कुमार ने कहा की मेरी पत्नी का काफी सहयोग मिलता है और वो भी हेरिटेज पर काम करतीं हैं तथा महिलाओं एवं बच्चों के सरोकार से जुड़े हुए कार्य करतीं हैं। एसएसपी मनोज कुमार पुलिसिंग में अपना आदर्श आईपीएस के.विजय कुमार को मानते हैं। एसएसपी मनोज कुमार ने कहा की बहुत जल्द एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा जिससे आमजन काफी राहत महसूस करेंगे।

रोटरी क्लब के द्वारा आयोजित हुआ सड़क सुरक्षा रैली

May 01, 2018
darbhanga

30.04.2018 (दरभंगा) : रोटरी क्लब दरभंगा के द्वारा एक साप्ताहिक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने हरी झंडी दिखाकर लोहिया चौक लहेरियासराय से रवाना किया।

रैली में उपस्थित सदस्यों ने बिना हैलमेट पहने चालकों को गुलाब का फूल देकर हैलमेट पहनने का सन्देश दिया। यह रैली लोहिया चौक से टावर, बेता होते हुए कर्पूरी चौक तक पहुंचा। रैली के उपरांत डॉo एसo एनo सर्राफ के द्वारा दुर्घटना के उपरांत रीढ़ की हड्डी का किस प्रकार रक्षा की जाए इसके बारे में डिटेल से बताया गया। कार्डियोलॉजिस्ट डॉo ज्योति कर्ण के द्वारा दुर्घटना के जगह पर पल्स देखने एवं ह्रदय गति धीमा अथवा रूक जाने की स्थिति में ह्रदय का मसाज किस प्रकार करना चाहिए तथा मुँह से साँस कब और किस प्रकार देना चाहिए, बताया गया। इस अवसर पर दरभंगा रोटरी क्लब के अध्यक्ष डाo गौरी शंकर झा ने गंभीर सड़क दुर्घटना का उदहारण देते हुए वहां उपस्थित टेम्पू ड्राइवर, आम लोगों एवं स्कूली बच्चों को बताया की यदि कोई दुर्घटना हो जाए तो दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को कैसे हॉस्पिटल पहुंचाया जाए।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।