May 01, 2018

01.05.2018 (दरभंगा) : क्रिएटिव, कम्युनिटी पुलिसिंग में विश्वास रखनेवाले आईपीएस मनोज कुमार के साथ एक मुलाकात में पुलिसिंग से सम्बंधित कई विषयों पर चर्चा हुई। पढ़ते हैं उनके बारे में। मूल रूप से नवादा के रहने वाले आईपीएस मनोज कुमार ने बताया की जीवन की शुरुआत गाँव से हुई। क्लास 06 से लेकर क्लास 10th तक की पढाई नवोदय से किया। B.N. college पटना से intermediate तथा hindu college, Delhi से Graduation एवं PG किया। पुलिस विभाग ज्वाइन करने का मक़सद, जैसे सवालों का जवाब देते हुए आईपीएस मनोज कुमार ने बताया की जीवन के शुरूआती समय से ही सिविल सर्विस में जाने की रूचि थी, इसलिए दिल्ली में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी की। 2007 में अपनी कड़ी मेहनत से 165वां रैंक UPSC में आया। मुजफ्फरपुर में ट्रेनिंग करने के बाद पहली पोस्टिंग अरवल SDPO के रूप में हुई उसके बाद सिटी एसपी मुजफ्फरपुर, रूलर एसपी पटना, किशनगंज, भागलपुर, और अब दरभंगा एसएसपी। उन्होंने बताया की पुलिस में रहकर जब पीड़ित की सेवा का अवसर मिलता है तो काफी शुकुन मिलता है। जब हमने पुलिसिंग के बारे में पुछा तो श्री कुमार ने बताया की प्रोफेशनल पुलिसिंग के अलावे अपराध की रोकथाम, अपराधियों को त्वरित सजा दिलवाना, पुलिसकर्मियों के समस्याओं का निराकरण कैसे हो, जन सरोकारों से जुड़े हुए issues पर जनता के सहयोग से उसका निराकरण करना, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में प्रयास करना, व्यापारी वर्ग के लोगों से सीधा संपर्क कर उनकी समस्याओं को जान कर समाधान करना, जन संवाद गोष्ठी हर थाना स्तर पर आयोजित करना, आदि उनकी प्राथमिकता होगी। सोशल मीडिया एवं साइबर क्राइम से सम्बंधित अपराध के बारे में एसएसपी मनोज कुमार ने सख्त लहजे में कहा की सोशल मीडिया ( whatsapp, facebook, twitter etc ) का गलत उपयोग करनेवालों सीधे जेल जायेंगे। साइबर अपराध से निपटने के लिए बहुत जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिससे उन भोले-भाले लोगों को राहत मिलेगी जिनके मेहनत की कमाई उनके खाते से साइबर फ्रॉड निकाल लेते हैं। स्कूल कॉलेजों के आस-पास पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस की नौकरी 24x7 में अपने परिवार के लिए कैसे समय निकालते हैं, जब मैंने ये जानने की कोशिश की तो श्री कुमार ने कहा की मेरी पत्नी का काफी सहयोग मिलता है और वो भी हेरिटेज पर काम करतीं हैं तथा महिलाओं एवं बच्चों के सरोकार से जुड़े हुए कार्य करतीं हैं। एसएसपी मनोज कुमार पुलिसिंग में अपना आदर्श आईपीएस के.विजय कुमार को मानते हैं। एसएसपी मनोज कुमार ने कहा की बहुत जल्द एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा जिससे आमजन काफी राहत महसूस करेंगे।