DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

घर में ही रोजगार मिलेगे

September 03, 2020
Patna

03.09.2020 (पटना) : डीएम कुमार रवि ने प्रवासी मजदूरों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध कराने हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना सदर, अथमलगोला, बख्तियारपुर, नौबतपुर, पालीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक की तथा संबंधित प्रखंड अंतर्गत प्रवासियों के लिए रोजगार संबंधी किए जा रहे कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। बैठक में प्रवासियों से उनके कौशल, कार्य एवं भावी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा पंचायत के मुखिया से संबंधित रोजगार के बारे में पूछताछ करते हुए आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डीएम श्री कुमार ने बताया की प्रवासियों को समूह के रूप में कार्य मिलेंगे। इससे इन मजदूरों को अपना घर छोड़कर रोजगार करने हेतु बाहर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि घर में ही रोजगार मिलेगे तथा आय अर्जन का स्रोत घर में ही विकसित हो जाएंगे।

इसके लिए डीएम ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्थल चयन करने, सामग्री की सूची तैयार करने, सामग्री क्रय करने, कार्यारंभ हेतु मजदूरों का लिस्टिंग करने आदि की तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके लिए स्थलीय भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने तथा महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र से समन्वय स्थापित कर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। उक्त बैठक में उन्होंने पंचायत के मुखिया से भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा प्रवासियों को रोजगार देने हेतु उन्हें भी आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया। तत्काल रूप से पटना सदर के बेउर में रेडिमेड गारमेंट्स तथा अथमलगोला के रामनगर दियारा में पेवर ब्लॉक के निर्माण संबंधी कार्य की तैयारी हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अथमलगोला प्रखंड के प्रवासी मजदूर नीरज कुमार तथा राहुल कुमार ने डीएम को अवगत कराया कि वे दिल्ली में राजमिस्त्री का कार्य करते थे। रामनगर दियारा में 15 प्रवासी मजदूरों के समूह ने कार्य करने की इच्छा जताई।

पटना सदर के रविंद्र कुमार ने सूरत में रेडीमेड गारमेंट्स के कार्य करने के बारे में अपना अनुभव शेयर किया। पालीगंज के सिंगोड़ी में हैंडलूम संबंधी कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी पालीगंज ने हैंडलूम के लिए बुनकर भवन का उपयोग करने तथा वही मशीन स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। डीएम ने आश्वासन देते हुए सामग्री एवं कार्य की गुणवत्ता बहाल रखने का निर्देश दिया। नौबतपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अवगत कराया कि प्रखंड अंतर्गत 11 प्रवासी मजदूर आए हैं।

उन्होंने स्थानीय स्तर पर सब्जी /फल की खेती करने की इच्छा जताई। नौबतपुर के प्रवासी मजदूर करुणाकर ने बताया की वह फिरोजाबाद में काम करते थे तथा उनके साथ ही 11 प्रवासी मजदूर कार्य करने के इच्छुक हैं। डीएम ने कहा की मिट्टी जांच, जैविक खेती, बीज के उन्नत प्रभेद के माध्यम से तकनीक आधारित आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने किसान सलाहकार कृषि समन्वयक से सहयोग लेने तथा कृषि वैज्ञानिकों को नवीन तकनीक हेतु इस कार्य से जोड़ने का निर्देश दिया। इससे उत्पादकता में वृद्धि होगी तथा उपभोक्ताओं को सस्ता एवं ताजा फल सब्जी उपलब्ध हो जाएगा। कई और प्रवासी मजदूर ने भी डीएम को अपने अनुभव के बारे में बताया।

AISF ने मनाया प्रतिरोध दिवस

September 03, 2020
Dbg

03.09 .2020 (दरभंगा) : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के राज्यव्यापी आवाह्न पर जिला के विभिन्न जगहों पर प्रतिरोध दिवस मनाया गया। इस दौरान माँग लिखा हुआ कार्ड बोर्ड लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र इस दौरान माँग कर रहे थे कि कोरोना काल में स्कूल फीस, रूम रेंट, बिजली बिल माफ करो, राज्य सरकार के आदेशानुसार सभी छात्राओं एवं एससी-एसटी के छात्रों को स्नाकोत्तर तक मुफ्त शिक्षा, मैट्रिक, इंटर नामांकन एवं परीक्षा प्रपत्र भरने में मनमानी वसूली पर रोक लगाओं। करोना काल में सभी बड़े निजी अस्पतालों को अधिग्रहित कर राष्ट्रीय कृत के लिए किया जाए और उसमें काम करने वाले चिकित्सकों/कर्मियों को सरकारी नौकरी दे, बड़े तबके को शिक्षा से बेदखल एवं खास विचारधारा के लिए समर्पित नई शिक्षा नीति को वापस ले। रेलवे सहित रोजगार परक संसाधनों का निजीकरण पर अविलंब रोक लगाकर रोजगार के नए अवसर पैदा करें। संगठन से जुड़े छात्र-नौजवान केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर फिसद्दी है। आज बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी महामारी है। सरकार अगर रोजगार के मुद्दे पर जल्द कोई बेहतरीन नीति बना कर नौजवानों को रोजगार की गारंटी नहीं करेगीं तो युवा सरकार के खिलाफ जल्द मोर्चा खोलेगी। संगठन के द्वारा 8 सितंबर को जिलाधिकारी के समक्ष प्रतिवाद मार्च निकालकर ज्ञापन सौपेगी।

मास्क इनफोर्समेंट सेल का किया गया गठन

September 03, 2020
Dbg

02.09.2020 (दरभंगा) : अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, बिहार, पटना के द्वारा कोविड-19 के संक्रमण का खतरा बढ़ने की सूचना देते हुए सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का शत-प्रतिशत व्यक्तियों द्वारा उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु दिए गए आदेश के आलोक में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम एवं एसएसपी बाबूराम द्वारा संयुक्त आदेश निर्गत करते हुए दिनांक 03 सितंबर 2020 तक संपूर्ण जिला में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु लोगों को अवगत कराने के लिए लाउडस्पीकर तथा अन्य माध्यम से प्रचार अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त दरभंगा एवं जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, दरभंगा को संपूर्ण नगर क्षेत्रों में विशेषकर सार्वजनिक स्थलों पर लाउडस्पीकर एवं अन्य प्रचार माध्यमों से मास्क पहनने हेतु वृहद प्रसार प्रचार कराने को कहा गया है।

सभी अनुमंडल मुख्यालय में सम्बंधित पदाधिकारी को भी कहा गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी,थाना अध्यक्ष द्वारा प्रखंड मुख्यालय एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों/प्रखंड क्षेत्रों में लाउडस्पीकर/विभागीय वाहन में लगे पी.ए.एस द्वारा मास्क पहनने हेतु लगातार प्रचार प्रसार किया जाएगा। दिनांक 04 सितंबर 2020 से अगले 10 दिन तक पूरे जिले में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क के उपयोग की जांच करने एवं उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को दंडित करने हेतु सघन अभियान चलाया जाएगा। इसे सुनिश्चित कराने हेतु जिला स्तर पर एक मास्क इनफोर्समेंट सेल का गठन किया गया है। यह सेल विकास आयुक्त, दरभंगा के नेतृत्व में जिला आपदा कार्यालय में संचालित रहेगा। जिसका दूरभाष संख्या - 06272-245055 होगा। इनके सहयोग हेतु अभिषेक रंजन, निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, दरभंगा मोबाइल नंबर - 7678646862 कार्य करेंगे। इनफोर्समेंट सेल का दायित्व दिया गया है कि दिनांक 4 सितंबर 2020 से प्रतिदिन मास्क चेकिंग हेतु प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों को ससमय चेकिंग के लिए प्रस्थान कराने तथा चेकिंग समाप्ति के पश्चात उनके द्वारा दिन में किए गए कार्यों का अनुश्रवण करते हुए समय के थानावार प्रतिदिन तैयार करके अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराएंगे। जिला क्षेत्र में मास्क/वाहन की जांच हेतु निम्न प्रकार से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है, इसके साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र में मास्क/वाहन चेकिंग का दायित्व दिया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष को अपने स्तर से पुलिस बल के साथ मास्क चेकिंग का सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है एवं संध्या समय जिला इंफॉर्मेशन सेल को प्रतिवेदन भेजने को कहा गया है। सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जिन स्थलों यथा - बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, कारखानों आदि में मास्क के उपयोग में ढिलाई बरती जाती है तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे बंद कराना सुनिश्चित करेंगे।

इसी प्रकार जिन सार्वजनिक वाहनों में चालक अथवा सवारी के द्वारा मास्क का उपयोग करने में शिथिलता पाई जाती है, तो उन्हें भी कानूनी कार्रवाई कर जप्त किया जाय। उपरोक्त कार्रवाई करने हेतु संबंधित अनुमंडलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में यथा आवश्यक 144 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत आदेश पारित कर कानून व्यवस्था भी कर सकते हैं।

दुकानों आदि में मास्क का उपयोग सुनिश्चित कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी/जिला परिवहन पदाधिकारी व्यवसाय संघ जैसे संस्थाओं से भी स्वैच्छिक सहयोग प्राप्त करेंगे। उसी प्रकार अन्य संगठन जैसे - टेंपो चालक संघ, परिवहन से जुड़े व्यापारी संघ आदि से संपर्क कर उनके माध्यम से भी सहयोग प्राप्त कर मास्क का उपयोग सभी स्थानों पर सुनिश्चित कराएंगे। आदेश के अनुसार सभी संबंधित पदाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से सरकार के उपरोक्त निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई को काफी गंभीरता से लिया जाएगा।

मुख्य सचिव ने नवप्रवर्त्तन योजना को लेकर की बैठक, मखाना, फेवर ब्लॉक और मिथिला पेंटिग पर जोर

September 03, 2020
Dbg

02.09.2020 (दरभंगा) : कोविड-19 से सुरक्षा व बचाव को लेकर किये गए लॉकडाउन के दौरान राज्य में वापस लौटने वाले कामगारों को समूह बनाकर रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला उद्योग केन्द्र के माध्यम से चलायी जाने वाली योजना जिला अद्यौगिक नवप्रवर्त्तन योजना की प्रगति को लेकर मुख्य सचिव, बिहार श्री दीपक कुमार ने सभी जिलाधिकारियों से एक-एक कर उनके जिले में की गई प्रगति की समीक्षा की। दरभंगा के संबंध में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि जिला ओद्यौगिक नवप्रवर्त्तन योजना के तहत तीन ग्रुप का सृजन किया जा चुका है। पहला - मखाना प्रोसेशिंग का, दूसरा - फेवर ब्लॉक निर्माण का और तीसरा - मिथिला पेंटिग का फेस मास्क बनाने से संबंधित। उन्होंने कहा कि दो और समूह का सृजन शीघ्र ही कर लिया जाएगा। जिनमें रेडिमेट गारमेंट शामिल है। उल्लेखनीय है कि जिला ओद्योगिक नवप्रवर्त्तन योजना के तहत प्रत्येक जिला में लॉकडॉउन के दौरान वापस लौटने वाले कामगारों का 05-05 समूह बनाकर उन्हें रोजगार देने की व्यवस्था करनी है।

ABVP ने लगाया " मे आई हेल्प यू काउंटर "

September 03, 2020
Dbg

02.09.2020 (दरभंगा) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा इकाई द्वारा जेईई मेंस के परीक्षा में उपस्थित हुए छात्रों के सहायतार्थ हेतु " मे आई हेल्प यू काउंटर " प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह पूर्व विश्वविद्यालय छात्र संघ महासचिव उत्सव पराशर के नेतृत्व में परीक्षा केंद्रों पर लगाया गया। उत्सव पराशर ने कहा कि परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इस हेतु अभाविप द्वारा पूरे भारतवर्ष के साथ ही बिहार प्रदेश में छात्रों के सहायतार्थ हेल्पलाइन नंबर प्रकाशित किया गया है हम सभी छात्रों के सुरक्षा कोविड-19 से बचाव एवं बाहर से आने वाले छात्रों को रहने, परीक्षा केंद्र पर पहुंचने, समाजिक दूरी सहित किसी भी प्रकार का असुविधा की स्थिति में हमारे बिहार प्रदेश द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते है। इस अवसर पर हैंड वाश, सेनिटाइजर, जल एवं किसी भी प्रकार का सुझाव व समाधान की व्यवस्था किया गया था वही विभाग संगठन मंत्री हेमन्त मिश्रा ने परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं कोविड-19 से सुरक्षित रहने की प्रार्थना की। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री हेमंत मिश्रा, सुमित मेहता, परमवीर सिंह, आशुतोश गौरव, उत्सव पराशर आदि मौजूद थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।