October 31, 2020

28.10.2020 (दरभंगा) : IT पार्क बनने से तकनिकी सुविधा मिलेगी। आत्मनिर्भर से रोजगार के अवसर बनेगे। विकास के रोडमैप का अगला चरण आत्मनिर्भर बिहार, आत्मनिर्भर मिथिलांचल होगा। दरभंगा समस्तीपुर रेलवे दोहरीकरण से लाभ मिलेगा। पीने का साफ़ पानी हर घर तक पहुंचेगा। किसानो के सुविधा के लिए मदद की जा रही है। दरभंगा AIIMS के लिए 1200 करोड़ से ज़्यादा मंज़ूर हुए हैं। AIIMS बनने से मेडिकल में सीट बढ़ेंगी। मिथिलांचल के प्रसिद्ध पान, माछ, मखान से आत्मनिर्भर बनने की संभावना मजबूत होंगी। समस्तीपुर मतस्य पालन का हब बन गया है। दरभंगा एयरपोर्ट बनने से काफी लाभ मिलेगा। राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने के लिए सबको बधाई। दिवाली, छठ तक गरीबों को मुफ्त राशन की व्यवस्था की गयी है।
उक्त बातें चुनावी सभा को सम्बोधित करने दरभंगा के राज मैदान पहुंचे PM नरेंद्र मोदी ने कही। अपने सम्बोधन की शुरुआत श्री मोदी ने मैथिली भाषा में की तथा विद्यापति के गीत के कुछ लाइन भी उन्होंने गुनगुनाया। उन्होंने कहा की मतदान की शुरुआत हो गयी है, सभी लोग कोरोना से सतर्क रहें। कई बड़े नेता कोरोना से संक्रमित हुए जिनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। बिहार के लोगों ने ठाना है की जंगलराज आने नहीं देना है। उन्होंने कहा की पहले की सरकार की योजना थी, पैसा हजम, परियोजना खत्म। कभी भी उन्होंने कनेक्टिविटी पर ध्यान ही नहीं दिया। कोशी महासेतु के साथ क्या हुआ सब जानते हैं। PM नरेंद्र मोदी ने कहा की जिन लोगों की ट्रेनिंग समाज को बाटकर राज करने की हो वो विकास की बात क्या करेंगे। NDA ने आत्मनिर्भर बिहार बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा की क्राइम के काले दौर को लोग याद करें और फैसला लें।
October 23, 2020

23.10.2020 (दरभंगा) : 28 अक्टूबर 2020 को होने वाले पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सांसद गोपाल जी ठाकुर ने राज मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मिथिला से प्रधानमंत्री जी का विशेष लगाव रहा है। यह कार्यक्रम बहुत ही अद्भुत और ऐतिहासिक होगा। सांसद ने कहा कि इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि मिथिला के केंद्र दरभंगा को मोदी जी ने एयरोपोर्ट, एम्स, सुरस्पेशलिटी अस्पताल, आरओबी, रेलवे दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण, आईटी पार्क की सौगात मिथिला के लोगों को दी है।
उन्होंने कहा मिथिला के ऐतिहासिक विकास में यह सभी मिल का पत्थर साबित होगा तथा निकट भविष्य में इन सभी का लाभ दरभंगावासी सहित 8 करोड़ मिथिलावासियों को मिलेगा। सांसद ने कहा कि मोदी जी ने देश का ऐतिहासिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया और राम मंदिर, धारा 370 व 35 ए, तीन तलाक, नागरिकता संसोधन अधिनियम सहित अन्य कई वर्षों से लंबित समस्या का समाधान कर भाजपा संकल्प पत्र में किये गए वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि विकास के क्रम में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई गयी जिससे शिक्षा क्षेत्र व शिक्षण स्तर की नई दिशा मिलेगी जिसकी सराहना पूरे देश में हुई है, वहीं श्रमिक और किसानों के लिए नए कानून बनाकर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य किया है ताकि आत्मनिर्भर भारत बनाने में सभी योगदान सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लिए जारी दिशा-निर्देश का पूरी तरह अनुपालन करते हुए इस कार्यक्रम को किया जाएगा। प्रवेश द्वार पर सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी एवं कार्यक्रम परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह ध्यान रखा जाएगा। कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए दरभंगा में होने वाले इस कार्यक्रम को दरभंगा, मधुबनी एवं सांगठनिक जिले झंझारपुर के सभी विधानसभा में पांच-पांच मैदानों में एलईडी के माध्यम से भी प्रसारण किया जाएगा ताकि मिथिला के लोग अपने जनप्रिय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में पूरी सुरक्षा के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।
सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल मे यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और अद्भुत होगा तथा भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से लाखों लोग दूसरे स्थान पर रहकर प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को देखेंगे और सुनेंगे, जिससे कई प्रकार के खर्च और समय की पूरी बचत होगी। सांसद ने कहा कि मिथिलावासियों के आपार जनसमर्थन से बिहार तीन-चौथाई की बहुमत के साथ एक मजबूत एनडीए सरकार बनेगी जिसके लिए मिथिलवासी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि अटल जी के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो मिथिला को दिया है, जो मिथिलावासियों के लिए किया, वह आजादी के बाद से अब तक किसी ने नहीं किया है।
October 23, 2020

23.10.2020 (पटना) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पटना कुमार रवि द्वारा कलेक्ट्रेट घाट पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में आईसीडीएस के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सेविका सहायिका तथा जीविका की दीदियों ने शिरकत की। इस अवसर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को शपथ दिलाया। इसके माध्यम से लोकतांत्रिक परंपरा कायम रखने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की प्रक्रिया में भाग लेने तथा मताधिकार का प्रयोग करने संबंधी शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा की सभी महिलाएं घर घर भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक एवं प्रेरित कर रहीं हैं। कलेक्ट्रेट घाट पर महिलाओं ने दीप जलाकर गंगा तट पर मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक की टीम द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित अभिनयात्मक प्रस्तुति की गई तथा मनभावन गीत संगीत प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस श्रीमती प्रियंवदा भारती सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
October 23, 2020

23.10.2020 (दरभंगा) : नृत्य के माध्यम से मिथिला की धरोहर संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को सहेजने को कृतसंकल्प सृष्टि फाउंडेशन के कलाकारों ने शक्ति उपासना की महिमा का बखान करते मिथिला के पारंपरिक लोकनृत्य झिझिया पर अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति देते हुए इसमें निहित पारंपरिक भाव को प्रदर्शित करने का प्रयास किया है। इस नृत्य को दरभंगा की हृदय स्थली पर अवस्थित चौरंगी, संस्कृत विश्वविद्यालय और लोक आस्था के अमूल्य प्रतीक मनोकामना मंदिर के प्रांगण में यह नृत्य प्रस्तूत किया गया। माता दुर्गा के महाष्टमी के दिन इस झिझिया नृत्य को शोशल साईट पर भी देखा जा सकता है। उक्त जानकारी देते हुए फाउंडेशन के निदेशक एवं प्रख्यात ओडिशी नर्तक जयप्रकाश पाठक ने बताया कि इस नृत्य मे कुमुद शर्मा, विद्या अग्रवाल, सृज़ा, वंशिका लाल, प्रिया प्रभाकर, गौरी शर्मा, निशा सिंह, कृतिका, पल्लवी कुमारी, तृषा अग्रवाल आदि ने भावप्रवण प्रस्तुति दी है। रूप सज्जा में सुबोध दास एवं सत्यम झा ने प्रभावकारी भूमिका निभाई। नृत्य कोरियोग्राफ़ी नयन मांझी ने किया। जबकि फिल्मांकन में ट्विंस स्पार्कल की टीम के साथ-साथ लाईट और साउंड के बीच सुन्दर समन्वय स्थापित करने में प्रेम ईलेक्ट्रिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस प्रयास को अंजाम तक पहुंचाने में सृष्टि के सचिव मनोहर पाठक, प्रधान संपादक डॉक्टर सुमित कुमार मंडण, सृजन मिथिला के संस्थापक राजेश चौधरी एवं मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के वरिष्ठ संरक्षक प्रवीण कुमार झा के अमूल्य सहयोग रहा।
October 23, 2020
23.10.2020 (दरभंगा) : 28 अक्टूबर 2020 को राज मैदान दरभंगा में आयोजित प्रधानमंत्री कार्यक्रम से संबंधित प्रकाशित समाचार में अंकित आयोजकों के द्वारा भीड़ नियंत्रित करने हेतु दर्शकों व श्रोताओं के लिए पास की व्यवस्था की जाएगी के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट करना है कि कार्यक्रम में आम दर्शकों व श्रोताओं को आने के लिए पास की अनिवार्यत: नहीं है। लेकिन आयोजकों को राज मैदान, दरभंगा में कोविड-19 को लेकर निर्धारित की गयी क्षमता के अनुसार भीड़ एकत्रित करने एवं कोविड 19 के गाइडलाइन का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।