DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

कोरोना गाइडलाइन के पालन करने हेतु डीएम ने दिए सख्त निर्देश

April 15, 2021
Dbg

15.04.2021 (दरभंगा) : मुख्य सचिव, गृह विभाग, बिहार, पटना एवं डीएम, दरभंगा द्वारा दिनांक 09 अप्रैल 2021 को कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान 18 अप्रैल 2021 तक बंद रखने, सभी दुकाने/प्रतिष्ठानों को 30 अप्रैल 2021 तक संध्या 7:00 तक की खुले रखने एवं अन्य विस्तृत आदेश निर्गत आदेश किया गया था। उसी परिपेक्ष्य में पुनः डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम द्वारा आदेश निर्गत करते हुए सभी शॉपिंग मॉल, दुकानों, सार्वजनिक वाहनों (बस, टैक्सी, ऑटो) में परिचालन कर्मियों/ चालकों और ग्राहकों/सवारियों के द्वारा मास्क का प्रयोग अनिवार्य किया गया है तथा संबंधित प्रतिष्ठानों/वाहनों के मालिकों एवं कर्मियों/चालकों के लिए आवश्यक होगा कि वे बिना मास्क वालों का प्रवेश वर्जित रखें। यदि जिला प्रशासन/पुलिस के द्वारा जाँच के क्रम में इसका उल्लंघन पाया जाता है तो आदेशोल्लंघन के लिए दोषी शॉपिंग मॉल, दुकान/ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों अथवा वाहन (बस/टैक्सी/ऑटो सहित) का परिचालन बंद करा दिया जाएगा। आदेशों का अनुपालन नहीं करने वाले शॉपिंग मॉल/दुकानों/ सार्वजनिक वाहनों (बस/टैक्सी/ऑटो) में परिचालन कर्मियों/ चालकों और ग्राहकों/सवारियों पर कार्रवाई करने यथा- शॉपिंग मॉल/दुकानों को बंद करने, वचनक को जप्त करने/जुर्माना लगाने आदि के लिए डीएम द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, नगर निगम के सभी टैक्स कलेक्टर, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बेनीपुर, सभी पुलिस निरीक्षक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष एवं थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी को जिला में अपने-अपने क्षेत्र के लिए प्राधिकृत किया गया है।

सदर अनुमंडल का भौगोलिक क्षेत्र बड़ा होने के कारण दो वरीय उप समाहर्त्ता यथा - गौरव शंकर एवं कंचन झा को उपरोक्त कार्य हेतु अगले आदेश तक प्रतिनियुक्त एवं प्राधिकृत किया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि वह अपने कार्यों के अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी, सदर के निर्देशानुसार कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी को एम.भी. एक्ट की धारा - 179 को उपरोक्त कार्य हेतु प्रयोग करने हेतु प्राधिकृत किया गया है। मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में उपरोक्त तीनों प्रमुख कार्यों तथा एम.भी. एक्ट के तहत जुर्माना वसूली हेतु थानाध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है और कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सभी थानाध्यक्ष का संवेदीकरण एवं निगरानी हेतु डीएम द्वारा एसएसपी एवं नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा से अनुरोध किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से कोरोना संक्रमण काल तक लागू रहेगा, तत्पश्चात यह स्वत: विलोपित माना जाएगा।

अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

April 15, 2021
Dbg

14.04.2021 (दरभंगा) : अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत दरभंगा के श्यामा माई मंदिर के समीप अवस्थित जिला अग्निशमन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 1944 ई0 में 14 अप्रैल के ही दिन मुंबई बंदरगाह पर जहाज में अकस्मात आग लग जाने के दौरान फायर फाइटिंग करते हुए वीरगति को प्राप्त 66 अग्निशामक शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशामक पदाधिकारी, दरभंगा मनोज कुमार नट, अग्निशमालय पदाधिकारी, दरभंगा शशि भूषण सिंह सहायक अग्निशमालय पदाधिकारी रमेश कुमार, प्रधान चालक सुदामा राम, अग्नि चालकों एवं अग्नि कर्मियों के साथ मीडिया के कर्मी भी उपस्थित थे।

सभी लोगों को जिला अग्निशामक पदाधिकारी द्वारा पिन व फ्लैग लगाया गया। जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा अग्नि सेवा सप्ताह के संबंध में बताया गया कि यह कार्यक्रम कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए पंपलेट, हैंडबिल, मॉक ड्रिल, फायर ऑडिट, माइकिंग एवं मीडिया के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आग से सुरक्षा एवं बचाव हेतु क्या करें क्या ना करें? के संबंध में चर्चा की गई। इस हेतु जिला अंतर्गत कार्यरत सभी अग्निशामालय पदाधिकारी, प्रभारी अग्निशामक पदाधिकारी को आग से बचाव हेतु मुहिम चलाकर आम जनों को जागरुक करने का निर्देश दिया गया। यह भी कहा गया कि covid-19 के संबंध में सरकार द्वारा निर्गत दिशा निर्देश का पूर्ण अनुपालन किया जाए। अग्निशामालय पदाधिकारी, दरभंगा शशि भूषण सिंह द्वारा बताया गया की सरकार एवं राज्य अग्निशमन के स्तर से निर्गत दिशा निर्देश के अनुसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को अग्नि से बचाव व सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है। औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का लगातार फायर ऑडिट एवं मॉक ड्रिल किया जा रहा है। चेंबर ऑफ कॉमर्स से लगातार समन्वय स्थापित कर आग से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है। फायर ऑडिट एवं मॉक ड्रिल को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कोविड-19 के लिए सरकार द्वारा निर्गत दिशा निर्देश का भी अनुपालन किया जा रहा है।

डी.एम.सी.एच की चिकित्सा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने का निर्देश

April 12, 2021
Dbg

12.04.2021 (दरभंगा) : डी.एम.सी.एच की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के लिए डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, सहायक समाहर्ता अभिषेक पलासिया एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ डी.एम.सी.एच के सभी विभागों एवं सभी वार्डों का मुआयना किया तथा वहां की व्यवस्था एवं कार्य प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। डीएमसीएच में बन रहे नए आई.सी.यू का भी उन्होंने निरीक्षण किया और इसे हर हाल में शुक्रवार यानी 16 अप्रैल तक चालू कर देने का निर्देश दिया। डीएम श्री त्यागराजन द्वारा डी.एम.सी.एच के अधीक्षक के कार्यालय प्रकोष्ठ में डी.एम.सी.एच के प्राचार्य, अधीक्षक, सिविल सर्जन, सभी विभागाध्यक्ष, चिकित्सकों, डी.पी.एम एवं स्वास्थ्य प्रबंधकों के साथ बैठक की गयी।

बैठक में उन्होंने डीएमसीएच की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने वहाँ के पदाधिकारियों को कहा कि अगर कोई मरीज डीएमसीएच में ईलाज के लिए आता है तो उसे हर हाल में 5 मिनट के अंदर भर्ती कर ली जाए। अगर आई.सी.यू के लिए कोई मरीज आता है, तो उसे सीधे आई.सी.यू में भर्ती किया जाए और कागजी कार्रवाई बाद में की जाये। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को डी.एम.सी.एच की चिकित्सा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने का निर्देश दिया। कहा कि प्रत्येक वार्ड में चिकित्सक भ्रमण करते रहें। उन्होंने डी.एम.सी.एच में प्रतिनियुक्त 8 स्वास्थ्य प्रबंधकों में से 4 स्वास्थ्य प्रबंधकों की ड्यूटी 8-8 घंटे का राउंड दी क्लॉक लगाने का निर्देश दिये। साथ ही सभी गार्डों की ड्यूटी रोस्टर बनाकर पालिवार राउंड-द-क्लॉक लगाने को कहा गया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी के द्वारा लापरवाही बरती जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध सीधे कार्रवाई की जाएगी।

स्ट्रीट चिल्ड्रन इन इंडिया

April 12, 2021
Dbg

12.04.2021 (दरभंगा) : "स्ट्रीट चिल्ड्रन इन इंडिया" विषय पर अपराधिकी अनुसंधान एवं विकास संगठन, भारत CRDO INDIA द्वारा दो दिवसीय ई-संगोष्ठी का आयोजन (CRDO) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषभ श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया, जिसका विषय भारत में सड़क पर रहने वाले बच्चो से जुड़ा था। इस ई-संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य समाज को सड़क पर रहने वाले बच्चों के प्रति सहानभूति की भावना जागृत करने तथा इनसे जुड़ी कानूनों से अवगत करना था। सम्बंधित विषय से जुड़े कई विशेषज्ञों ने ई-संगोष्ठी में भाग लेते हुए कई गंभीर विषयो पर चर्चा की। एन० आई० सी० एफ० एस०, दिल्ली की पूर्व रीडर डॉ. शुभ्रा सान्याल ने स्ट्रीट चिल्ड्रन को परिभाषित करते हुए कार्यक्रम को आरंभ किया। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान संकाय के प्रोफेसर डॉ. नवेद इक़बाल ने सड़क पर रहने वाले बच्चो के सामाजिक तथा मानसिक स्थिति से अवगत करवाते हुए उनमे सुधार लाने जैसे विषयो पर चर्चा की।

किशोर न्याय बोर्ड, उत्तर प्रदेश के सदस्य तथा जी० एल० ए०, विश्वविद्यालय, मथुरा के विधि संकाय के प्रोफेसर डॉ. ओंकार नाथ तिवारी ने सड़क पर रहने वाले बच्चो के प्रति पुलिस के रवैये पर चर्चा की तथा इन बच्चो में पुलिस के प्रति नकारात्मक छवि को कम किये जाने को लेकर कई सुझाव दिए। प्रजाक संस्थान के संस्थापक दीप पुरकायस्था ने गैर सरकारी संस्थानों की इन बच्चो के प्रति जिम्मेवारी तथा इनकी भूमिका से अवगत कराया। सवेरा फाउंडेशन की पूर्व निदेशक डॉ. माला गोस्वामी ने सड़क पर रहने वाले बच्चो की तस्करी से जुड़ी अपराध पर चर्चा की वहीं सेण्टर फॉर साइबर विक्टिम कॉउन्सिलिंग की संस्थापक डॉ. देबरती हलदर ने इन बच्चो द्वारा किये जाने वाले अपराध जैसे चोरी, साइबर से जुड़ी अपराध, छिना झपटी इत्यादि पर चर्चा की।

आई० पी० ई० आर० संस्थान की संस्थापक डॉ. बिजली मल्लिक ने किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 पर चर्चा करते हुए इसे और मजबूती से देश भर में लागु किये जाने पर जोर दिया। बाल कल्याण समिति, दिल्ली की सदस्य मनोज कुमार शर्मा ने बाल कल्याण समिति के कार्यक्षेत्र तथा इनकी भूमिका पर चर्चा की। इस दो दिवसीय ई-संगोष्ठी का आयोजन डॉ. के० एन० मोदी विश्वविद्यालय, राजस्थान के सहयोग से हुआ तथा समापन (CRDO INDIA) के राष्ट्रीय सचिव यशवंत नारायण के उद्वोधन से किया गया। अंत में डॉ. शुभ्रा सान्याल ने इस बात की भी चर्चा की, कि हमें इस कार्यक्रम को यहीं समाप्त नहीं करना बल्कि इस तरह के कार्यक्रम को निरंतर आगे भी करते रहना है जिससे समाज में इन बच्चों के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलाव तथा उनके प्रति नकारात्मक भाव कम हो सके जिससे लोग इन बच्चों के मदद के लिए सामने आ सके। उक्त ई-संगोष्ठी में देश भर से करीब 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस संगोष्ठी में (CRDO INDIA) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार सिन्हा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मेघा पांचाल, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शुभम गौड़ तथा अन्य माननीय सदस्यगण शामिल हुए।

रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर यात्रियों का कोविड-19 का एंटीजन टेस्ट जारी है

April 12, 2021
Dbg

11.04.2021 (दरभंगा) : वैसे राज्य जहाँ कोरोना के संक्रमण का पुनः तेजी से फैलाव हो रहा है, वहाँ से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में महाराष्ट्र से आने वाले सभी यात्रियों का एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है। दरभंगा हवाई अड्डा पर कोविड टेस्ट जारी है। दरभंगा रेलवे स्टेशन पर 09 अप्रैल से महाराष्ट्र से आने वाले सभी यात्रियों का कोविड-19 का एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है। आज दरभंगा हवाई अड्डा एवं रेलवे स्टेशन पर मुम्बई से आने वाले 1100 यात्रियों का कोविड -19 टेस्ट किया गया। दरभंगा रेलवे स्टेशन पर मुंबई से आने वाले यात्रियों में 2 यात्री कोविड-19 मिले हैं। दोनों मनीगाछी प्रखंड के रहने वाले हैं, उन्हें दवा एवं सुझाव देकर होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इसका उद्देश्य कोरोना के संक्रमण के फैलाव को रोकना है। कोरोना पॉजिटिव वालों को सुझाव एवं दवा देकर उन्हें गृह पृथकवास (होम आइसोलेशन) कराया जाएगा तथा उन पर स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार नजर रखी जाएगी। साथ ही वैसे लोगों का सर्वें कराकर कोरोना की जाँच की जा रही है। वहाँ माइक्रो कंटेनमेन्ट जोन बनाया जा रहा है।

दरभंगा जिला के नगर निगम क्षेत्र/सदर प्रखंड अंतर्गत कुल 11 जगहों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिनमें अरविन्द होटल, दरभंगा, बेलवा गंज लाइट हाउस के पीछे, गंगा रेस्टोरेंट के पास खादी भंडार, रामबाग, दिलावरपुर, दरभंगा, गंगवाड़ा, दरभंगा, लक्ष्मीसागर, दरभंगा, नाका नं - 6, दरभंगा, रहमगंज, दरभंगा, उर्दू बाजार, दरभंगा, गणेश मंदिर, दरभंगा एवं भिगो (नगर निगम), दरभंगा शामिल है। वही बहादुरपुर प्रखंड के हॉस्पिटल रोड लहेरियासराय, इंदिरा कॉलोनी, बहेड़ी प्रखंड के चकराईपुर, ईनाय एवं मनीको पट्टी, बेनीपुर के बोधवा, थाना- घनश्यामपुर, गौड़ाबौराम के गौड़ामानसिंह, जाले के महुली, केवटी के बरियौल, पिंडारूच एवं असराहा तथा तारडीह के नारायणपुर सकतपुर को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। दरभंगा जिला अंतर्गत कुल 23 गांव को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके साथ ही जिले के प्रमुख स्थलों, सब्जी मंडी, मार्केट, कम्पलैक्स, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।