DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

मास्क वितरण एवं सेनेटाइजेशन कार्यों की हुई समीक्षा

May 19, 2021
19.05.2021 (दरभंगा) : प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना के दूसरी लहर में तेजी से बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के मद्देनज़र पंचायती राज विभाग के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायत सचिव के माध्यम ग्राम पंचायतों में मास्क वितरण एवं सेनेटाईजेशन का कार्य करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दरभंगा के जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज द्वारा करोना महामारी से बचाव हेतु चल रहे मास्क वितरण एवं सेनेटाइजेशन कार्य की प्रगति को लेकर बहादुरपुर प्रखण्ड, बेनीपुर प्रखण्ड एवं बहेड़ी प्रखण्ड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी/प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका), सभी पंचायत सचिव, सभी प्रखंड कार्यपालक सहायक, सभी लेखापाल-सह-आई.टी सहायकों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। उन्होंने उपस्थित सभी पंचायत सचिव को मास्क वितरण का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण परिवारों को 06-06 मास्क उपलब्ध कराया जाए। जिस पंचायतों में मास्क वितरण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, वहाँ के पंचायत सचिव को सख्त निर्देश दिया गया है कि जीविका से समन्वय बनाकर मास्क वितरण करना सुनिश्चित करें। प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका) को मास्क की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। तत्पश्चात जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा बेनीपुर प्रखण्ड के रमौली पंचायत के वार्ड नंबर- 04 का निरीक्षण किया गया। वहां के ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उन लोगों को पंचायत सचिव द्वारा मास्क उपलब्ध कराया गया है। बैठक में बताया गया कि कुछ पंचायतों के पंचायत सचिव कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जिस पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि दूसरे पंचायत के पंचायत सचिव के माध्यम से मास्क वितरण करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका), पंचायत सचिव एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाहिए, असहाय लोगों को मिलेगा भोजन

May 05, 2021
Dbg

05.05.2021 (दरभंगा) : विगत वर्ष लगाए गए लॉक डाउन के दौरान जिस तरह असहाय एवं बेसहारा लोगों को प्रतिदिन सुबह शाम भोजन कराया गया था, इस बार भी जिला प्रशासन द्वारा महाराजा लक्ष्मेश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज, दरभंगा में भोजन करवाया जाएगा। इसकी तैयारी करने को लेकर डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कई जगह पर, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं रैन बसेरा में बेसहारा लोग फंसे हुए मिलेंगे, उन्हें सुबह-शाम भोजन मिलनी चाहिए कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाहिए। उनके लिए एम.एल.एस.एम. कॉलेज में सुबह-शाम भोजन की व्यवस्था की जाएगी। ऐसे बेसहारा लोगों को प्रतिदिन सुबह-शाम खाना खिलाने के लिए एक कमिटी बनायी गयी। जिसमें नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा, प्रभारी पदाधिकारी जिला नजारत, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) एवं एक गैर सरकारी संस्था रोटी क्लब को शामिल किया गया है। डीएम द्वारा इसके अतिरिक्त अन्य स्थलों के भी बेसहारा लोगों तक खाना पहुंचाने के लिए एक वाहन रख लेने को कहा गया। साथ ही खाना खिलाने के लिए पर्याप्त बर्तन की भी व्यवस्था कर लेने को कहा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में संलग्न लोगों का पास जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) बनाएंगे। खाना बनवाने का कार्य जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) द्वारा किया जाएगा तथा खाना का वितरण रोटी क्लब द्वारा किया जाएगा। उन्होंने रेडीमेड फूड की भी तैयारी कर लेने को कहा ताकि लॉकडाउन के दौरान किसी बेसहारा के द्वारा रेडीमेड भोजन की मांग की जाती है, तो उसे उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निदेशक जन संपर्क, वरीय प्रभारी पदाधिकारी जिला नजारत, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन), दरभंगा एवं गैर सरकारी संस्था के सदस्य उपस्थित थे

ग्राहकों को सही कीमत पर मिले सामान

May 05, 2021
Dbg

05.05.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में दरभंगा के व्यवसायी संघ के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि थोक बिक्रेताओं की यह जिम्मेवारी होगी कि खुदरा बिक्रेता ग्राहकों को सही कीमत पर समान बेचे। उन्होंने कहा कि माल वाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। यदि खुदरा बिक्रेताओं तक समान/माल पहुंचाने के लिए छोटे वाहनों को पास की आवश्यकता होगी, तो अनुमंडल पदाधिकारी, सदर द्वारा पास निर्गत किया जाएगा। किसी सामान की दरभंगा में कोई कमी होने के संबंध में जब उन्होंने व्यवसायियों से पूछा गया तो थोक विक्रेताओं ने कहा कि दरभंगा जिला में किसी सामान की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बाजार समिति में काम करने वाले मजदूरों का पास अनुमंडल पदाधिकारी, सदर के माध्यम से बनवा लेने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि व्यवसायियों को सामान लेने, ले जाने या लोड-अनलोड करने में कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन किसी भी सामान की कीमत बढ़ाकर लेने की जानकारी मिलने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिरौल में अधिक कीमत पर सामान बेचने वाले तीन दुकानदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। जानकारी के अनुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा किराना सामानों के थोक एवं खुदरा मूल्यों की सूची प्रतिदिन जन संपर्क विभाग के माध्यम से जारी की जा रही है। साथ ही इसके लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है, ताकि कहीं भी आवश्यक वस्तुओं के सामान की कीमतों में बढ़ोतरी या जमाखोरी नहीं की जा सके।

5 मई से 15 मई 2021 तक लगाये गये लॉकडाउन को सख्ती से अनुपालन करने को लेकर हुई बैठक

May 05, 2021
Dbg

04.05.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. एवं एसएसपी बाबू राम की संयुक्त अध्यक्षता में बिहार सरकार द्वारा कोरोना के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के लिए 5 मई से 15 मई 2021 तक लगाये गये लॉकडाउन को सख्ती से अनुपालन करने को लेकर जिला, अनुमण्डल एवं प्रखण्ड के सभी पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी।

बैठक में उन्होंने बिहार सरकार द्वारा 15 मई तक लॉकडाउन के लिए जारी आदेश के एक-एक बिन्दु का जिक्र करते हुए उसे सख्ती से लागू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना के रोकथाम के लिए पूर्व में जारी आदेश यथावत लागू रहेगा, यानि 06 बजे शाम से 06 बजे सुबह तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। कोरोना के चैन को तोड़ने के लिए लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन कराना जरूरी है। इससे लोगों को स्वास्थ्य सेवा भी बेहतर मिलेगी और कोरोना का चैन भी तोड़ा जा सकेगा। आदेश को लागू कराने के लिए कल से सभी पदाधिकारी सड़क पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सरकार के सभी कार्यालय बन्द रहेंगे। उसी प्रकार आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकाने बन्द रहेंगी। किराना, सब्जी, फल, दूध, पी.डी.एस. पूर्वाह्न 07 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक ही खुली रहेंगी। वैसे निर्माण कार्य, जहाँ मजदूर कार्य स्थल पर ही रहते हैं, जारी रहेगा। अन्य राज्यों से आनेवाली गाड़ी को नहीं रोका जाएगा, न ही अनावश्यक रूप से किसी को परेशान किया जाएगा। उन्होंने दूरस्थ प्रखण्डों के बड़े बाजार, जहाँ भीड़-भाड़ रहती है, उसे तुरंत बड़े मैदानों में शिफ्ट कराने का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारियों को दिया। साथ ही उन बाजारों में टेस्टिंग कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के किसी भी कर्मी के आवागमन में बाँधा नहीं पहुँचायी जाएगी। जैसे - ए.एन.एम., पारा मेडिकल स्टॉफ, चिकित्सक, टीकाकरण कर्मी या टीकाकरण केन्द्र पर टीका लेने जाने वालों को भी बाँधा नहीं पहुँचाई जाएगी। इनमें ऑक्सीजन प्लॉट पर काम करने वाले भी शामिल रहेंगे।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को पूर्णतया बंद रखा गया है साथ ही 13 व 14 मई को ईद का पर्व संभावित है। इसलिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी संबंधित समिति से वार्ता कर लें। इस बार ईद का पर्व घर पर ही मनाया जाए। सरकारी वाहनों एवं आवश्यक सेवा के लिए जा रहे वाहनों पर छूट रहेगा। आकस्मिकता के लिए अन्तर जिला ई-पास संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि चुकी आवश्यक सेवाओं के वाहन चलेंगे, अन्य राज्यों से आवश्यक सेवाओं के आने वाले वाहन भी चलेंगे। इसलिए ढ़ाबा खुला रहेगा, लेकिन वहाँ बैठ कर कोई खाना नहीं खाएगा, खाना पैक करवाकर ले जा सकता है। सभी प्रकार के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कोई लॉकडाउन में असहाय्य व्यक्ति कहीं फंस गया है, तो उसके लिए खाना की व्यवस्था करनी पड़ेगी। इसके लिए सभी प्रखण्ड मुख्यालय, अनुमण्डल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर ली जाए। एसएसपी बाबू राम ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आनेवाला अगला 11 दिन में पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराना रहेंगा और जहाँ भी लॉकडाउन का उल्लंघन पाया जाएगा, उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाएगी। विवाह में बारात नहीं निकलेगी, न ही डी.जे. बजेगा। साथ ही 03 दिन पहले संबंधित थाना को सूचना देना आवश्यक होगा।

सरकार द्वारा लॉकडाउन के लिए जारी आदेश निम्न प्रकार है। कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार व कोविड संक्रमण के मामले को नियंत्रण करने एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गृह विभाग (विशेष शाखा) द्वारा दिनांक 28 अप्रैल 2021 के माध्यम से अतिरिक्त प्रतिबंध लागू किए गए हैं, जो 5 मई से 15.05.2021 तक लागू रहेगा। लॉकडॉन के दौरान 01. राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। अपवाद:- आवश्यक सेवाओं यथा - जिला प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस, विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति, स्वच्छता, फायर बिग्रेड, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, दूरसंचार, डाक विभाग से संबंधित कार्यालय यथावत कार्य करेंगे। न्यायिक प्रशासन के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा लिया गया निर्णय लागू होगा।

02. अस्पताल एवं अन्य संबंधित स्वास्थ्य प्रतिष्ठान (पशु स्वास्थ्य सहित), उनके निर्माण एवं वितरण इकाईयों - सरकारी एवं निजी, दवा दुकानें, मेडिकल लैब, नर्सिंग होम, एंबुलेंस सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठान यथावत कार्य करेंगे।

03. वाणिज्य एवं अन्य जी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। अपवाद:- (क) बैंकिंग, बीमा एवं ए.टी.एम संचालन से संबंधित प्रतिष्ठान। (ख) औद्योगिक एवं विनिर्माण कार्य से संबंधित प्रतिष्ठान। (ग) सभी प्रकार के निर्माण कार्य (Construction Works) (घ) E-commerce से जुड़ी सारी गतिविधियाँ। (ड़) कृषि एवं इससे जुड़े कार्य। (च) प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया। (छ) टेलीकम्यूनिकेशन, इंटरनेट सेवाएं, ब्रॉडकास्टिंग एवं केबल सेवाओं से संबंधित गतिविधियाँ। (ज) पेट्रोल पम्प, एल.पी.जी., पेट्रोलियम आदि से संबंधित खुदरा एवं भण्डारण प्रतिष्ठान। (झ) आवश्यक खाद्य सामग्री तथा फल एवं सब्जी (ठेला पर घूम - घूम कर बिक्री सहित)/मांस-मछली/दूध/पी.डी.एस. की दुकानें - प्रातः 7.00 बजे से 11 . 00 बजे पूर्वाह्न तक। (ञ) कोल्ड स्टोरेज एवं वेयर हाउसिंग सेवाएँ। (ट) निजी सुरक्षा सेवाएँ। अन्य सभी प्रतिष्ठान Work from Home के आधार पर कार्य कर सकते हैं।

04. सार्वजनिक स्थानों एवं मार्गो पर अनावश्यक आवागमन (पैदल सहित) पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

05. सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। अपवाद:- (क) पब्लिक ट्रासपोर्ट में निर्धारित बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत के उपयोग की अनुमति रहेगी )। केवल रेल, वायुयान अथवा अन्य लंबी दूरी यात्रा करने वालों तथा अनुमान्य सेवाओं से संबंधित व्यक्तियों को ही सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की अनुमति होगी। (ख) स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों में संलग्न वाहन एवं स्वास्थ्य प्रयोजनार्थ प्रयुक्त निजी वाहन। (ग) अनुमान्य कार्यों से संबंधित कार्यालयों के सरकारी वाहन।(घ) वैसे निजी वाहन जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा किसी विशेष कार्य हेतु ई-पास निर्गत है। (ड़) सभी प्रकार के माल वाहक वाहन। (च) वैसे निजी वाहन जिनमें हवाई-जहाज/ट्रेन के यात्री यात्रा कर रहे हो और उनके पास टिकट हो। (छ) कर्तव्य पर जाने वाले सरकारी सेवकों एवं अनावश्यक अनुमान्य सेवकों के निजी वाहन। (ज) अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अन्य राज्यों को जाने वाली निजी वाहन।

06. सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, ट्रेनिंग एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इस अवधि में राज्य सरकार के विद्यालय एवं विश्वविद्यालय द्वारा किसी भी तरह की परीक्षाएं भी नहीं ली जाएगी।

07. रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकानें बंद रहेगी। इसका संचालन केवल होम डिलीवरी के लिए प्रात 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक अनुमान्य होगा। राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित ढाबे टेक होम के आधार पर कार्यरत रह सकते हैं। 08. सभी धार्मिक स्थल आम जनों के लिए बंद रहेंगे।

09. सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेलकूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन/समारोह प्रतिबंधित होंगे। 10. सभी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, जिम, पार्क एवं उद्यान पूरी तरह बंद रहेंगे। 11. सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के सरकारी एवं निजी आयोजन पर रोक रहेगी। 12. विवाह समारोह अधिकतम 50 व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ आयोजित किया जा सकता है, किंतु इनमें डी.जे एवं बारात जुलुस की इजाजत नहीं होगी। विवाह की पूर्व सूचना स्थानीय थाने को कम से कम 3 दिन पूर्व देनी होगी। अंतिम संस्कार/श्राद्ध कार्यक्रम के लिए 20 व्यक्तियों की अधिसीमा रहेगी। इसके अतिरिक्त निम्नानुसार अग्रतर कार्रवाई संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।

01. सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिला अंतर्गत चिन्हित स्थलों पर समुदाय किचन स्थापित करेंगे। 02. रोजगार के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के अंतर्गत तथा शहरी क्षेत्रों में शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य अनुमान्य में होंगे। 03. सभी राशन कार्ड धारकों को मई माह में राशन की प्राप्ति हेतु किसी राशि का भुगतान नहीं करना होगा। उक्त राशि का वहन राज्य सरकार द्वारा किया। सभी जिला पदाधिकारी को इस आदेश के अनुपालन हेतु द.प्र.सं. की धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा निर्गत करने का निर्देश दिया गया है। उपरोक्त आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51-60 एवं भा.द.वि. की धारा 188 के प्रावधानों के अंतर्गत दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद, अपर समाहर्त्ता (राजस्व) विभूति रंजन चौधरी, अपर समाहर्त्ता (विभागीय जाँच) अखिलेश प्रसाद सिंह, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर अनोज कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक अतिरिक क्रायोजेनिक टैंकर प्राप्त हुआ

April 30, 2021
Dbg

30.04.2021 (दरभंगा) : जिला प्रशासन के लगातार समन्वय एवं प्रयास से दरभंगा जिला को कॉम्फेड से एक अतिरिक्त क्रायोजेनिक टैंकर प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में दरभंगा जिला की क्षमता प्रतिदिन 800 से 900 सिलेंडर ऑक्सीजन आपूर्ति की है। जिससे डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल डीएमसीएच, सम्बद्ध प्रमुख निजी अस्पतालों के साथ साथ मधुबनी एवं सुपौल जिला को ऑक्सिजन आपूर्ति की जा रही है। दरभंगा जिला में अवस्थित ऑक्सिजन गैस प्लांट की क्षमता  प्रतिदिन 200 से 300 सिलिंडर ऑक्सिजन उत्पादन की है। जिसको देखते हुए डीएम डॉ त्यागराजन एस. एम. द्वारा सरकार से अतिरिक्त टैंकर बोकारो से उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। आज दरभंगा के लिए एक एकत्रित क्रायोजेनिक टैंकर प्राप्त हुआ है, जिससे बोकारो से 10 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन अतिरिक्त लाया जा सकेगा। इससे दरभंगा ऑक्सीजन आपूर्ति में और बेहतर स्थिति में रहेगा। इस पहल के लिए डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है, जिन्होंने दरभंगा के लिए सरकार से क्रायोजेनिक टैंकर प्राप्त करने हेतु लगातार प्रयास किया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।