DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

06 महीने में 06 करोड़ लोगों को टीकाकरण करने का है लक्ष्य

June 20, 2021
Dbg

19.06.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा अगले 06 महीने में 06 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 21 जून 2021 को इस अभियान की शुरूआत की जाएगी। तदनुसार जिलाधिकारी द्वारा जिला के सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 21 एवं 22 जून को इस अभियान को विशेष रूप से सफल बनाने हेतु संपूर्ण क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करायेंगे एवं इसके लिए विस्तृत कार्य-योजना तैयार कर टीकाकरण स्थल चिन्हित करने, सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराते हुए प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित कराने को निदेशित किया गया। उन्होंने कहा कि 21 जून 2021 को आयोजित माननीय मुख्यमंत्री के सम्बोधन को 4:00 से 04:45 तक लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। जिसमें जिला के सभी जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों को भाग लेने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। डीएम द्वारा प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को भी 21 जून को अपने-अपने आवंटित प्रखण्ड में भ्रमण कर कार्यक्रम को सफल बनाने को निर्देशित किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर राकेश कुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी (आपदा) सत्यम सहाय, जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर मो0 सादुल हसन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. रिजवान अहमद, डी.पी.एम (स्वास्थ्य) विशाल कुमार, डी.पी.एम (जीविका), सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारीगण, यूनिसेफ के शशिकांत सिंह तथा ओंकार चन्द व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

सड़कें निर्माण को लेकर डीएम ने दिए कई निर्देश

June 18, 2021
Dbg

18.06.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में कुशेश्वरस्थान-फुलथोड़ा राज्य मार्ग (दरभंगा के 20.8 किलोमीटर), भारतमाला अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग कल्याणपुर (हाजीपुर) से बेला नावादा (दरभंगा) तक फोरलेन सड़क निर्माण, राज्य मार्ग - 527, राष्ट्रीय राजमार्ग - 88, कमला बालान बाँध (बिरौल अनुमण्डल अन्तर्गत), मौलाना आजाद उर्दू विश्वविद्यालय, बिजली उप केन्द्र, जमालपुर एवं नेहरा थाना के लिए वांछित भूमि के भू-अर्जन की कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा योजनावार की गयी। कुशेश्वरस्थान-फुलथोड़ा राज्य मार्ग-56 में बताया गया कि सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दरभंगा जिले में यह सड़क 20.8 किलोमीटर पड़ता है, निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह भू-तल से लगभग 04 मीटर ऊँचा बन रहा है। कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, बेनीपुर ने बताया कि इस पथ में 10 बड़े एवं 30 छोटे कलवर्ट (पुलिया) बनाया जा रहा है, जो 20 मीटर और 16 मीटर का है तथा इस पथ में 06 बड़े पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है। डीएम के पूछने पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अभियंता ने बताया कि सभी पुल पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। डीएम ने कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, बेनीपुर को तीव्र गति से कार्य कराने के निदेश दिये। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस पथ के भू-अर्जन का कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है।

डीएम ने कहा कि सड़क ऊँची बनायी जा रही है, इसलिए बरसात के दिनों में पानी निकासी की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए जल संसाधन विभाग से भी समन्वय स्थापित कर लिया जाए। भारतमाला अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग कल्याणपुर (हाजीपुर) से बेला नावादा (दरभंगा) तक फोरलेन सड़क निर्माण हेतु भू-अर्जन की कार्रवाई की समीक्षा के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा अजय कुमार ने बताया कि 3- A की कार्रवाई हो गयी है 3-D के लिए जमीन का सत्यापन किया जा रहा है। जिनमें 15 स्ट्रक्चर मिले हैं, 14 पक्का मकान एवं 01 फुस का मकान शामिल है। राज्य मार्ग - 527 के संबंध में बताया गया कि इस पथ के लिए भू-अर्जन का कार्य पूर्ण हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग - 88 में भी भू-अर्जन का कार्य तेजी से चल रहा है। बताया गया कि अबतक 500 मौजा अर्जित कर विभाग को दे दिया गया है। डीएम ने पाली की ओर आशापुर चौक तक सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निदेश एन.एच. के अभियंता को दिया। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कमला बालान बाँध के रैयतों के बकाये पैसे के भुगतान हेतु राशि प्राप्त हुई है। बैठक में समस्तीपुर मंडल के उप मुख्य अभियंता रितेश कुमार एवं कार्यपालक अभियंता विजय शंकर सिंह ने बताया कि काकड़घाटी रेलवे स्टेशन से शिशो रेलवे स्टेशन तक 9.5 किलोमीटर में निर्माण कार्य किया जाना है। जिसमें 3.7 किलोमीटर में लगभग 20 एकड़ में भू-अर्जन किया जाना है। डीएम ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को इस कार्य के लिए वांछित कार्रवाई शीघ्र करने के निर्देश दिये। बैठक में उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार एवं संबंधित विभाग के अभियंतागण उपस्थित थे।

टीकाकरण का मॉडल प्रखण्ड बनाने को लेकर हुई बैठक

June 18, 2021
Dbg

18.06.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा सिंहवाड़ा प्रखण्ड के पदाधिकारियों के साथ टीकाकरण का मॉडल प्रखण्ड बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए डीएम ने कहा कि लोगों में जागरूकता लाने को लेकर जिले के एक प्रखण्ड को टीकाकरण का मॉडल प्रखण्ड बनाया जाए और इसके लिए सिंहवाड़ा प्रखण्ड को चयन किया गया है। उन्होंने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सिंहवाड़ा को इसकी कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की अगले 10 दिनों में सिंहवाड़ा के 25 हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा जाए तथा सिंहवाड़ा को टीकाकरण का एक मॉडल ब्लॉक बनाया जाए। इसके लिए टीकाकरण स्थलों एवं कर्मियों की संख्या में वृद्धि की जाए। उन्होंने सिविल सर्जन को सिहवाड़ा में 04 से 05 अतिरिक्त टीकाकरण केन्द्र बनाने एवं टीकाकरण एक्सप्रेस वाहनों की संख्या भी सिहवाड़ा में बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए पंचायत सचिव, जीविका दीदी, शिक्षक, ग्रामीण आवास सहायक सहित सभी कर्मियों को लगाया जाए। साथ ही इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। कुछ पंचायतों का चयन कर वहाँ शत्-प्रतिशत् टीकाकरण कराया जाए।

स्वास्थ्य केन्द्र के लिए जमीन चिन्ह्ति करने को लेकर हुई बैठक

June 18, 2021
Dbg

18.06.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में जिले के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, एक अपर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं पाँच उप स्वास्थ्य केन्द्र का भवन चाहरदीवारी के साथ निर्माण के लिए जमीन चिन्ह्ति करने को लेकर राजस्व विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए डीएम ने अपर समाहर्त्ता (राजस्व) एवं दरभंगा के तीनों भूमि सुधार उप समाहर्त्ता को बताया कि सरकार प्रत्येक विधान सभा में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, एक अपर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं पाँच उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए चाहरदीवारी के साथ भवन निर्माण कराना चाहती है, ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था को उन्नत एवं बेहतर किया जा सके। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 20 हजार स्क्वायर फीट, अपर प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 15 हजार स्क्वायर फीट तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 03 हजार स्क्वायर फीट भूमि की आवश्यकता बतायी गयी है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए प्रखण्ड मुख्यालय या प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के आस-पास की जमीन को चिन्ह्ति करते हुए 01 सप्ताह के अन्दर प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए। सिविल सर्जन ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए जाले, हायाघाट, मनीगाछी, सतीघाट एवं तारडीह में ही जमीन की आवश्यकता है। शेष विधान सभा क्षेत्रों में जमीन उपलब्ध है तथा कहीं-कहीं भवन का निर्माण भी किया जा चुका है। डीएम ने इन पाँचों प्रखण्ड के लिए 50-50 डिसमिल जमीन चिन्ह्ति करने के निर्देश संबंधित भूमि सुधार उप समाहर्त्ता को दिया। विधान सभावार उप स्वास्थ्य केन्द्र की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश डी.पी.एम. (स्वास्थ्य) को दिया गया। उन्होंने कहा कि अपर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 35 डिसमिल एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 07-07 डिसमिल भूमि चिन्ह्ति किया जाए, ताकि अस्पताल परिसर को पर्याप्त जगह मिल सके।

आयुक्त ने 500 नये रूटों को चिन्हित करने को दिये निर्देश

June 18, 2021
17.06.2021 (दरभंगा) : आयुक्त मनीष कुमार द्वारा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, दरभंगा कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सरकारी बस परमिट, सवारी ठेका गाड़ी परमिट, मालवाहक परमिट, सम्पूर्ण भारत नेशनल परमिट, सम्पूर्ण भारत पर्यटन परमिट, निजी सेवा वाहन परमिट का निर्गमण, परमिट का प्रतिहस्ताक्षर, अभिकर्ता अनुज्ञप्ति, ट्रान्सपोर्ट एजेंट अनुज्ञप्ति, Carriage by Road Act 2011 के तहत अनुज्ञप्ति निर्गमण की समीक्षा की गयी तथा कार्यालयों के विभिन्न पंजियों के संधारण की स्थिति का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित लिपिक/सहायक को उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने वाला है, इसलिए वाहन परिचालन हेतु दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले के लगभग 500 नये रूट चिन्हित किया जाए जिन्हें विभाग को अनुशंसा प्राप्त करने हेतु भेजा जा सके ताकि, दरभंगा एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों के आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो सके। निरीक्षण के दौरान आयुक्त के सचिव दुर्गानंद झा, आयुक्त के निजी सहायक दीपक कुमार सहित कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।