DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

मद्य निषेध अभियान को लेकर हुई बैठक

July 24, 2021
Dbg

22.07.2021 (दरभंगा) : सुनील कुमार, मंत्री, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, बिहार सरकार की अध्यक्षता मं् मद्य निषेध अभियान को लेकर अपर मुख्य सचिव, गृह चैतन्य प्रसाद, पुलिस महानिदेशक एस.के. सिघल, उत्पाद आयुक्त बी. कार्तिकय घनजी, पुलिस महानिरीक्षक (मद्य निषेध), सभी प्रमण्डलीय आयुक्त, सभी पुलिस महानिरीक्षक, सभी पुलिस उप महानिरीक्षक, सभी जिलाधिकारी, सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के साथ वर्चुअल मीटिंग की गयी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि विगत 05 वर्षों से बिहार में मद्यनिषेध अभियान लागू है। सरकार ने बढ़-चढ़कर इस अभियान के लिए संसाधन प्रदान किये हैं। अलग से पुलिस महानिरीक्षक (मद्य निषेध) बनाया गया है, ताकि मजबूती के साथ इस अभियान का क्रियान्वयन किया जा सके। इस पर ध्यान देने की जरूरत हैं। इसके लिए सभी जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के पास इस अभियान के लिए रोड मैप स्पष्ट होना चाहिए तथा इसे सर्वोच्च प्राथमिकता में रखी जानी चाहिए। अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी की बैठक में, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की बैठक में मद्यनिषेध से संबंधित आसूचनाओं का अदान-प्रदान होना चाहिए। थाना स्तर पर टॉप-10 या टॉप-05 वैसे लोगों की सूची होनी चाहिए, जो बार-बार शराबबंदी में पकड़े गये हैं। उन्होंने कहा कि चौकीदार आसूचना का सबसे बड़ा श्रोत है, यदि कोई चौकीदार सहयोग नही करता है, तो उससे लिखित में ली जाये कि उसके क्षेत्र में शराब बनाने या शराब आपूर्ति की कहीं कोई घटना नहीं है। अगर वह लिखित में देता है और उसके क्षेत्र में कोई घटना घटित होगी, तो वह जिम्मेदार होगा और इसके लिए उसे जेल भी जानी पड़ सकती है।

उन्होंने आसूचना संग्रहण के लिए उपलब्ध कराये गये निधि का भी प्रयोग करने का निर्देश दिया तथा चिन्ह्ति स्थलों पर लगातार छापामारी करवाने, गिरफ्तारी के मामले में ट्राइल करवाना एवं सजा दिलवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता सूची में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निकट में ही पंचायत चुनाव है, जिसमें अवैध रूपये एवं अवैध शराब वितरण की संभावना रहती है, इसलिए इस दृष्टिकोण से भी इस अभियान में तेजी लायी जाए। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी अच्छा काम करेगा, उसे ईनाम मिलेगा और जिनकी प्रगति अच्छी नहीं होगी, उनके विरूद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। सरकार की नीति इसमें बिल्कुल स्पष्ट है। अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग ने उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, नेपाल व पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिले को अन्य राज्य के अपने सीमावर्ती जिले के साथ समन्वय बनाने की जरूरत बतायी।

उन्होंने कहा कि चौकीदार एवं दफादार का प्रयोग आसूचना संग्रहण के लिए किया जाए। विगत दिनों पश्चिम चम्पारण एवं नवादा में घटित घटना की पुनरावृति कहीं भी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में अवैध बालू खनन के मामले में बिहार में बड़ी कार्रवाई हुई है। संभव है कि अन्य अभियान में भी इस तरह की कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि समय जब्त की गयी गाड़ियों की सुनवाई की जाए और गिरफ्तारी के मामले में ट्राइल करवाने में तेजी लायी जाए। पुलिस महानिदेशक, बिहार ने कहा कि अन्य राज्यों के सीमावर्ती जिले से सटे जिले अपने सीमा पर नजर रखें। चौकीदार एवं दफादार के थाना पैरेड के अवसर पर सर्किल इस्पेक्टर, डी.एस.पी. एवं एस.पी. भी कभी-कभी जाए। उनसे आसूचना ग्रहण करें। यदि कोई पदाधिकारी, इस अभियान में लापरवाही बरतता है, तो चाहे वह कोई भी हो बच नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में अच्छा काम करें और बिहार सरकार का नाम ऊँचा करें। उत्पाद आयुक्त, बिहार ने कहा कि पिछले 05 वर्षों की कार्रवाई के आधार पर हर जिले को एक डाटाबेस बनाने की जरूरत है और उसके आधार पर जो हॉट स्पॉट है, वहाँ लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जाए तथा देहाती क्षेत्र में पूर्व में शराब चुलाई से जुड़े परिवारों को सतत् जीवोपार्जन योजना से जोड़ा जाए। जिले में एन्टीलीकर टास्क फोर्स को सक्रिया बनाया जाए। शराब जब्ती के मामले में समुचित जाँच हो, सीमावर्ती क्षेत्र के जिले अपने जिले की सीमा पर नजर रखें, खासकर - झारखण्ड के सीमावर्ती जिले।

उक्त वर्चुअल मीटिंग में दरभंगा से आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा मनीष कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश, वरीय उप समाहर्त्ता ललित राही एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी ऑनलाईन जुड़े रहे।

जल-जीवन-हरियाली योजना के कार्यान्वयन से संबंधित प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी

July 20, 2021
Dbg

20.07.2021 (दरभंगा) : उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली योजना के कार्यान्वयन से संबंधित प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में पाया गई कि 05 एकड़ से कम 246 योजनाएँ जिसमें आहार, पोखर, तालाब, पईन सारे स्कीम का जीर्णोद्धार से संबंधित ऑकड़ा जल जीवन हरियाली पोर्टल पर 246 के विरूद्ध 117 ही परिलक्षित हो रहा है। इस पर उन्होंने संबंधित विभाग के कम्प्युटर आपरेटर को सारे सूची के साथ शनिवार दिनांक 24 जुलाई 2021 को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय में आकर 100 प्रतिशत प्रविष्टि कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जल-जीवन-हरियाली पोर्टल पर एप्प निरीक्षित जल संचयन संरचनाओं में No Structure के रूप में प्रतिवेदित संरचनाओं का पुनः निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने कहा कि मासिक प्रगति प्रतिवेदन के अनुरूप पोर्टल पर इंट्री पूर्ण करें एवं अगले माह से मासिक प्रतिवेदन जल जीवन हरियाली पोर्टल के माध्यम से ही भेजना सुनिश्चित किया जाये। जल जीवन हरियाली अन्तर्गत कुँआ का जीर्णोद्धार कराकर जल जीवन हरियाली पोर्टल पर दर्ज आंकड़ा को अपडेट करना सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने सभी संबंधित विभाग को सभी प्रकियाधीन सार्वजनिक चापाकल के निकट सोख्ता का निर्माण 15 दिनों के अन्दर पूर्ण कर जल जीवन हरियाली के पोर्टल पर प्रदर्शित ऑकड़ा अपडेट करने का निर्देश दिया। लघु जल संसाधन विभाग को निदेशित किया गया कि जिला परिषद के टाईड योजना की प्रविष्टि जिला लौगिंग से कराना सुनिश्चित करने को कहा गया। परियोजना निदेशक, आत्मा को निदेश दिया गया कि Drip irrigation एवं टपकण सिंचाई से संबंधित ऑकड़ों की प्रविष्टि अद्यतन की जाए। शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त 2500 विद्यालयों में छत वर्षा संरचना हेतु 2000 वर्ग फीट तक सभी विद्यालय को चिन्हित करते हुए तत्काल प्रशासनिक स्वीकृति ले ली जाए। 15 दिनों के अन्दर सभी अपूर्ण आर.डब्लु.एच को पूर्ण करते हुए जल जीवन हरियाली के पोर्टल पर प्रविष्टि कराना सुनिश्चित करें। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक को निदेश दिया गया कि प्रखण्ड में मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जीविका के प्रखण्ड परियोजना पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वैसे जलाशय की सूची जो किसी विभाग को आवंटित नहीं है, तैयार कर भेजने को कहा गया। ब्रेडा के कार्यपालक अभियन्ता को निदेशित किया गया कि पंचायत सरकार भवन, हाई स्कुल, प्रा.स्वा. केन्द्र, प्र.वि.पदा. कार्यालय में चल रहे सोलर पावर प्लान्ट लगाने की कार्रवाई द्रुत गति ये पूर्ण करें साथ ही ई-किसान भवन में सोलर पावर प्लान्ट लगाने हेतु चल रहे स्थल का सर्वेक्षण कार्य अविलम्ब पूर्ण कर कार्य प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें।

बकरीद पर्व को लेकर 162 स्थलों पर हुई दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति

July 20, 2021
Dbg

20.07.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. व एसएसपी बाबूराम द्वारा बकरीद पर्व को लेकर संयुक्तादेश जारी करते हुए जिले के 162 स्थलों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। साथ ही वर्ष 2006 से विभिन्न प्रखण्डों में घटित संप्रदायिक विवाद का उल्लेख करते हुए, वैसे स्थलों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने का निर्देश संबंधित थाने को दिया है। उन्होंने कहा है कि इन अवसरों पर असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक संस्थानों एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का प्रयास किया जा सकता है। साथ ही इस उद्देश्य से सोशल मीडिया का भी प्रयोग किया जा सकता है, इसलिए अफवाह फैलाने वाले तत्वों, संस्थाओं, असामाजिक तत्वों एवं गुंडा तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और यदि किसी के द्वारा इस तरह की अफवाह फैलाई जाती है, तो त्वरित कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त सदर अनुमण्डल के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, बिरौल अनुमण्डल के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल एवं बेनीपुर अनुमण्डल के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर को विधि-व्यवस्था संधारित करने के लिए संम्पूर्ण प्रभार प्रदान किया गया है। प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल को 21 जुलाई के प्रातः 04:00 बजे से ही अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारण करने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त सभी थाना/ओ.पी. एवं गश्ती दल को भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारित करने का निर्देश दिया गया है।

फुहिया बाँध का निरीक्षण किया गया

July 20, 2021
Dbg

20.07.2021 (दरभंगा) : जल संसाधन विभाग-सह-सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार, मंत्री संजय झा एवं डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने आज एन.डी.आर.एफ. की टीम के साथ कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल के संकीर्णा घाट से मुख्य अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, जल संसाधन विभाग, समस्तीपुर रामा शंकर द्वेदी एवं अधीक्षण अभियंता, बाढ़ नियंत्रण अंचल, जल संसाधन विभाग, दरभंगा प्रिय शंकर अप्पू, सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल, झंझारपुर-2 शरद कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल एवं जिला आपदा प्रभारी के साथ फुहिया बाँध का निरीक्षण किया। फुहिया के समीप कमला एवं करेह नदी का संगम स्थल है, जो आगे बढ़कर कोशी नदी में मिल जाती है। प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2014-15 से मार्च - 2019 तक 96.5वें किलोमीटर से 111.29 किलोमीटर तटबंध में तटबंध विस्तारिकरण का कार्य किया गया था, जिसके 2.890 किलोमीटर में बाढ़ निरोधात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्य कराया गया है तथा तटबंध का मजबूतीकरण किया गया है। करेह नदी के तटबंध में 04 किलोमीटर में विस्तारिकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य किया जा रहा हैं, जो फुहिया में आकर ही मिलेगा, यह कार्य बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल, दरभंगा द्वारा करवाया जा रहा है। चल रहे कार्य का मंत्री एवं डीएम द्वारा मुआयना किया गया। 2.890 किलोमीटर का मजबूतीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा करेह नदी का तटबंध निर्माण का कार्य जारी है। इसके पूर्व डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी के प्रखण्ड मुख्यालय में बाढ़ की स्थिति एवं बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा स्थानीय पदाधिकारियों के साथ की।

कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का अनुपालन सख़्ती से कराया जाए

July 20, 2021
Dbg

19.07.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. व एसएसपी बाबूराम की संयुक्त अध्यक्षता में मुख्य सचिव बिहार एवं पुलिस महानिदेशक बिहार, द्वारा वर्चुअल मीटिंग के दौरान दिए गए निर्देश के आलोक में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव व सुरक्षा के लिए जारी दिशा निर्देश का अनुपालन बकरीद और श्रावणी पूजा को लेकर जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के साथ बैठक की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का अनुपालन सख़्ती से कराया जाए। उन्होंने भीड़-भाड़ वाले इलाके यथा-सब्जी मंडी मार्केट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन में मास्क चेकिंग अभियान जारी रखने का निर्देश दिया और कहा कि वाहनों एवं दुकानों में भी लगातार मास्क की चेकिंग की जाए। कोविड-19 मार्ग निर्देशक के अनुसार सभी धार्मिक स्थलों को बंद रखा गया है तथा किसी प्रकार की जुलूस एवं धार्मिक आयोजन पर प्रतिबंध जारी है। इसलिए बकरीद एवं सावन के दौरान मंदिर, मस्जिद बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस बाबत सिया वक़्फ़ बोर्ड एवं सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड द्वारा भी अपने अपने समुदाय को अपील जारी की गई है। उन्होंने निर्देशित किया कि कुर्बानी निर्धारित स्थल पर ही की जाए तथा उसके अवशिष्ट पदार्थ यत्र तत्र न फेंका जाए, बल्कि इस पर सभी थाना अध्यक्ष निगरानी रखेंगे। उन्होंने कहा कि संवेदनशील धार्मिक स्थल चिन्हित है जिस पर विशेष निगरानी रखने की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना कि तीसरी लहर अगस्त-सितंबर में आने की संभावना है बल्कि कई देशों में यह आ चुकी है। इसलिए इस पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए सबका टीकाकरण अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि देखा जा रहा है कि कई टीकाकरण स्थलों पर अचानक भीड़ बढ़ जाती है, जिससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस पर थानाध्यक्ष को ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिले में लगभग 23 से 24 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन पर भी ध्यान देने की जरूरत है तथा जहां कोरोना के मामले मिल रहे हैं। वहां सभी का टेस्टिंग जरूरी है। यदि किसी वाहनों में या प्रतिष्ठान में मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा है, तो उसे जब्त किया जाए।

एसएसपी बाबू राम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 के लिए जारी दिशा निर्देश के आलोक में धार्मिक स्थलों पर गतिविधियां बंद है। तथा सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक आयोजन एवं जुलूस पर प्रतिबंध जारी है।

सभी थानाध्यक्ष शांति समिति की बैठक कर इस तथ्य से सभी को अवगत करा दें। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से यह सूचना आम लोगों के बीच दे दी जाए। उन्होंने कहा कि सिया वक़्फ़ बोर्ड एवं सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड द्वारा भी अपील जारी की गई है। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को अपने क्षेत्र के कुर्बानी स्थलों के संबंध में जानकारी ले लेने को कहा तथा कुर्बानी के बाद जानवर के अवशिष्ट पदार्थ निर्धारित स्थल पर ही निष्पादित किया जाए। यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व ऐसे मौके का फायदा उठाते हैं। इसलिए लगातार गश्ती जारी रहे तथा ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरी लहर आने वाली है। कई देशों में यह आ चुका है और किसी न किसी माध्यम से यहां भी आएगा। इसलिए सब्जी मंडी, बाजार एवं भीड़ भाड़ वालों क्षेत्र में मास्क चेकिंग अभियान लगातार जारी रखी जाए। सिटी एसपी अशोक प्रसाद ने कहा कि आजकल जानवरों का ट्रांसपोर्टेशन बढ़ गया है प्रतिबंधित जानवर के ट्रांसपोर्टेशन पर नजर रखने की जरूरत है। डीएम ने कहा कि जानवर के ट्रैफिकिंग के मामले में कार्रवाई प्रशासन करेगी। इसमें किसी निजी व्यक्ति की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति इस तरह के मामले में सामने आता है, तो, उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, सहायक समाहर्ता अभिषेक पलासिया, सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) अखिलेश प्रसाद सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।