DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

शराबबंदी को पूर्ण रूप से सफल बनाने के उदेश्य से पुलिस द्वारा मैराथन दौर का हुआ आयोजन

November 21, 2021
Dbg

21.11.2021 (दरभंगा) : शराबबंदी को पूर्ण रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस द्वारा आज सुबह-सुबह मैराथन दौर का आयोजन किया गया। 10 किलोमीटर आयोजित इस दौर को एसएसपी बाबू राम द्वारा हरी झंडी दिखाकर लहेरियासराय पुलिस लाइन से रवाना किया गया। इस अवसर पर एसएसपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की पुलिसकर्मियों एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से इस दौर का आयोजन किया गया है। इस दौर में काफी संख्या में पुलिस के प्रशिक्षु सिपाही एवं पुलिस पदाधिकारी भाग ले रहे है। यह दौर विभिन्न नारों के साथ शहर के कई चौक चौराहों से होकर गुजरेंगे ताकि आमजनो में जागरूकता का प्रचार प्रसार हो और शराबबंदी के प्रति प्रतिबद्धता को एक नए उमंगो जोश के साथ लागू कर सकें।

मिथिला राज्य के गठन को लेकर अभियान चलाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ 49 वां मिथिला विभूति पर्व समारोह

November 21, 2021
Dbg

20.11.2021 (दरभंगा) : भाषा, लिपि, क्षेत्र, जनसंख्या और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के मानक पर खरा उतरते हुए मिथिला पूर्ण राज्य बनने का अधिकार रखता है। मिथिला के सर्वांगीण विकास के लिए अलग स्वतंत्र राज्य का गठन जरूरी है। इसके लिए सक्रिय अभियान चलाया जाना समय की मांग है। इसी संकल्प के साथ विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में 17 से 19 नवंबर तक महाकवि कोकिल विद्यापति के निर्वाण दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय 49 वें मिथिला विभूति पर्व समारोह संपन्न हुआ। प्रेस वार्ता में यह जानकारी देते हुए विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कार्यक्रम के दौरान साहित्य, संस्कृति एवं राजनीतिक मंच से जुड़े प्रतिभागियों ने ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित किया कि आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक स्वतंत्रता के लिए पृथक मिथिला राज्य का गठन होना जरूरी है और इसके लिए सक्रिय अभियान चलाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जल्दी ही इसे लेकर क्रमिक अभियान की घोषणा की जाएगी। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक सह मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पंडित कमलाकांत झा ने बिहार गौरव गीत में मिथिला को स्थान नहीं मिलने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मिथिला की गौरवशाली संस्कृति की पहचान को कायम रखने के लिए पृथक राज्य का गठन न सिर्फ प्रासंगिक है बल्कि यह सभी जरूरी मांगों को भी पूरा करता है। संस्थान के सचिव प्रो जीव कांत मिश्र ने कहा कि मिथिला के सर्वांगीण विकास के लिए पृथक मिथिला राज्य के गठन की प्रासंगिकता अब जगजाहिर हो चुकी है और इसके गठन को अब कोई रोक नहीं सकता। मणिकांत झा ने कहा कि मिथिला के गौरवशाली संस्कृति की मर्यादा की सदा से अपनी अलग पहचान रही हैै, जिसे आम मिथिला वासी एवं प्रवासी मैथिल ने हमेशा साबित कर दिखाया है।

मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी देने वाले लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए मिथिला एवं मैथिली के साथ मातृलिपि मिथिलाक्षर के सर्वांगीण विकास के लिए अपने इस तेवर को आगे भी बरकरार रखने का आह्वान किया। आयोजन समिति के स्वागत अध्यक्ष प्रजेश कुमार झा ने इस आयोजन को सफल बनाने में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मिथिला की गौरवशाली परंपरा एवं संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए मीडिया ने जिस तरह का सहयोग दिया है वो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि 49 वें मिथिला विभूति पर्व समारोह की अभूतपूर्व सफलता ने अगले साल होने वाले इस आयोजन के स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए ऊर्जा का संचार किया है। मौके पर शोभा यात्रा प्रभारी द्वय प्रो विजयकांत झा, विनोद कुमार झा, संगोष्ठी प्रभारी हरिश्चंद्र हरित, मिथिला पेंटिंग प्रतियोगिता के संयोजक आशीष चौधरी, मणिभूषण राजू, पुरुषोत्तम वत्स, चन्द्रशेखर झा बुढ़ा भाई आदि मौजूद थे।

पान, मखान मिथिला का है, और मिथिला का ही होकर रहेगा

November 21, 2021
Dbg

18.11.2021 (दरभंगा) : केंद्रीय राज्य मंत्री खाद्य आपूर्ति एवं वन पर्यावरण अश्विनी कुमार चौबे के दरभंगा आगमन पर दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी सांसद अशोक यादव, नगर विधायक संजय सरावगी, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, विधानपार्षद अर्जुन सहनी, जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता द्वारा एकमी चौक पर भव्य आगवानी एवं स्वागत किया गया। इसके बाद सभी लोगों के साथ मंत्री डीएमसीएच ऑडिटोरियम पहुंचे, जहां उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक संजीव कुमार, मंडल प्रबंधक सुनील कुमार सहित भारतीय खाद्य निगम के अन्य पदाधिकारियों द्वारा केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी सांसद अशोक यादव, बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जिवेश मिश्रा सहित मंच पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत पाग एवं चादर देकर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के पहले देश, फिर दल, फिर व्यक्ति के तहत देश का विकास कर रहे है। उन्होंने कहा की 2022 में हम आजादी के 75 साल पूरे करने जा रहे है, इस अवसर पर 15 नवंबर से 21 नवंबर तक संपूर्ण भारत में खाद्य सुरक्षा प्रतिष्ठित सप्ताह मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी द्वारा किया गया और इसके तहत अब देशभर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री जी ने केंद्र सरकार द्वारा खाद्य उपभोक्ता मंत्रालय के तहत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम का विवेचना किया। उन्होंने डिपो ऑनलाइन सिस्टम, फूड प्रोक्योरमेंट पोर्टल सहित डीबीटी योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा छः सौ लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का वितरण किया गया है। दरभंगा में गेंहू के भंडारण हेतु एक लाख मीट्रिक टन क्षमता वाले शैलो का निर्माण हो रहा है, वहीं भारत में एक सौ आठ लाख मीट्रिक टन शैलो का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा की माननीय प्रधानमंत्री जी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान के तहत राष्ट्र का विकास कर रहे है। उन्होंने मखाना का चर्चा करते हुए कहा कि पान, मखान मिथिला का है और मिथिला का ही होकर रहेगा। वहीं एम्स का चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि एम्स के निर्माण प्रारंभ करने हेतु दरभंगा सांसद गोपाल जी प्रतिदिन मुझसे बात करते थे।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में एम्स और एयरपोर्ट का शिलान्यास और उद्घाटन प्रधानमंत्री जी करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर ने कहा की अश्विनी कुमार चौबे जी मिथिला और मैथिली के विकास हेतु सदैव कटिबद्ध रहें है। सांसद ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब मंत्री श्री चौबे जी बिहार सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री हुआ करते थे तब भी उतने ही सक्रियता के साथ दरभंगा सहित सम्पूर्ण मिथिला के विकास के लिए तत्पर रहते थे। और जब नव भारत के विश्वकर्मा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए की सरकार बनी और चौबे जी केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री बने तो दरभंगा में भव्य सुपर स्पेशलिटी अस्पताल देने का कार्य किया था, और आज यह भव्य अस्पताल बन कर तैयार है। उन्होंने कहा की भारत में स्वास्थ्य व्यवस्था में सबसे अग्रणी अस्पताल एम्स को माना जाता है। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दरभंगा में बिहार का दूसरा एम्स का निर्माण होने जा रहा है, इसमें मंत्री चौबे जी का अभूतपूर्व योगदान रहा है। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जिस प्रकार से स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है, आने वाले वर्षों में भारत निश्चित रूप से स्वास्थ्य सुविधा में अव्वल और आत्म निर्भर बनेगा।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री का सपना है की प्रत्येक पंचायत और प्रत्येक गांव स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्म निर्भर बने। इसी के तहत बीते दिनों स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने हेतु प्रधानमंत्री जी द्वारा चौंसठ हजार करोड़ रुपए से सैकड़ों महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ किया गया है। आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत खाद्य सुरक्षा प्रतिष्ठित सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अस्सी करोड़ लोगों को मुफ्त में पांच पांच किलो अनाज दिया गया, इसके अलावा इस योजना के तहत सभी परिवार को दाल और चना भी वितरण किया गया। खाद्य सुरक्षा प्रतिष्ठित सप्ताह के तहत दरभंगा में कार्यक्रम का चयन करने हेतु अभिनंदन व्यक्त किया। उन्होंने वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के तहत दरभंगा में वृक्षारोपण कार्यक्रम कर प्रदूषण मुक्त करने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मधुबनी के सांसद अशोक यादव ने कहा की अश्विनी कुमार चौबे जी जिस भी मंत्रालय का प्रभार लिए है वह वहां काफी संजीदगी से कार्य करते है। उन्होंने मंत्री जी से वर्तमान मंत्रालय से भी महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिथिला को देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम को नगर विधायक संजय सरावगी, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, विधानपार्षद अर्जुन सहनी, भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरी सहनी सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

अपने एवं समाज के बच्चों पर विशेष रूप से ध्यान दें

November 21, 2021
Dbg

18.11.2021 (दरभंगा) : चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के अन्तर्गत पाँचवे दिन आज समाहरणालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण ईकाई नेहा नूपूर ने बताया कि परित्यक्त बच्चों को अपने पास रखना या किसी हॉस्पिटल या अन्य माध्यम से किसी बच्चे को गोद लेना कानूनन अपराध है। बच्चा को गोद लेने के लिए कारा डॉट कॉम या विशिष्ट दत्तक ग्रहण केन्द्र से सम्पर्क कर नियमानुसार बच्चा को गोद लेना चाहिए। उन्होंने अनाथ बच्चों के लिए चल रही परवरिश योजना के साथ-साथ, कोरोना से मृत परिवार के बच्चों के चल रहे विशेष बाल सहायता योजना के बारे में जानकारी दी। केन्द्र समन्वयक अराधना कुमारी ने कार्यक्रम संचालन करते हुए उपस्थित लोगों को जानकारी दी कि चाइल्ड लाइन को बहुत ऐसे बच्चे मिलते हैं, जिन्हें अपना पता मालूम नहीं रहने के कारण वे अपने घर नहीं जा पाता हैं, इसलिए सभी को अपने बच्चों के साथ साथ समाज के अन्य बच्चों को पता लिखना या बताना सिखाना चाहिए। महिला संरक्षण पदाधिकारी अजमातून निशा के द्वारा बताया गया कि चाइल्डलाइन (1098) टॉल फ्री नंबर की जानकारी ग्रामीण स्तर बच्चों एवं ग्रामीणों को होना चाहिए ताकि जरूरत के समय मुसीबत में फँसे बच्चो को सहायता पहुँचाया जाय। वरीय उप समाहर्ता पुष्पिता झा के द्वारा बताया गया कि आज के परिवेश में लोग मोबाइल के कारण बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिस कारण बच्चा अपने को उपेक्षित महसूस करता है और गलत कदम उठा लेता है। इसलिए सभी अपने एवं समाज के बच्चों पर विशेष रूप से ध्यान दें। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह से होने वाली हानि को दर्शाया गया। जिला समन्वयक रविन्द्र कुमार के द्वारा बाल स्नेही वातावरण तैयार करने में सहयोग एवं अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. रिजवान अहमद, चाइल्ड लाइन के परामर्शी सच्चिदानंद झा, टीम सदस्य पंकज कुमार चौधरी, शिव प्रसाद, राकेश कुमार, अमरेश कुमार झा एवं शिवगंगा देवी आदि उपस्थित थे।

टीकाकरण महाभियान की सफलता को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक

November 21, 2021
Dbg

17.11.2021 (दरभंगा) : दरभंगा जिला के सभी लोगों को कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने के लिए जिले में कोविड-19 टीकाकरण महाभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण महाभियान की सफलता को लेकर उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया द्वारा संबंधित पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षात्मक बैठक की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने छूटे हुए लोगों का तेजी से टीकाकरण करने के निर्देश दिए, टीका टाइगर एक्सप्रेस को और तेजी से काम करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि यद्यपि आज 23891 लोगों का टीकाकरण किया गया है इसी रफ्तार से सभी छूटे हुए लोगों का टीकाकरण पूर्ण कर देना है। बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि आज कोविशिल्ड का प्रथम डोज 9210 लोगों को एवं द्वितीय डोज 8819 लोगों को तथा कोवैक्सीन का प्रथम डोज 2627 लोगों को एवं द्वितीय डोज 3235 लोगों को दिया गया। इस प्रकार कोविशिल्ड का 18029 और को वैक्सीन का 5862 टीका कुल 23891 टीका जिले में लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि घर-घर टीका टाइगर एक्सप्रेस द्वारा छूटे हुए लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। उप विकास आयुक्त ने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका एवं जिला कल्याण पदाधिकारी को क्रमशः आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, जीविका दीदी एवं विकास मित्रों के माध्यम से लोगों को जागरुक कर टीका दिलवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को प्रतिदिन टीकाकरण दल की निगरानी करने एवं उन्हें प्रतिदिन के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। बैठक में सिविल सर्जन, डीपीएम हेल्थ सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।